Deuteronomy 31

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 When Moses had finished speaking these words to all Israel,

HINIRV

1 और मूसा ने जाकर ये बातें सब इस्राएलियों को सुनाईं।

BSB

2 he said to them, “I am now a hundred and twenty years old; I am no longer able to come and go, and the LORD has said to me, ‘You shall not cross the Jordan.’

HINIRV

2 और उसने उनसे यह भी कहा, “आज मैं एक सौ बीस वर्ष का हूँ; और अब मैं चल फिर नहीं सकता; क्योंकि यहोवा ने मुझसे कहा है, कि तू इस यरदन पार नहीं जाने पाएगा।

BSB

3 The LORD your God Himself will cross over ahead of you. He will destroy these nations before you, and you will dispossess them. Joshua will cross ahead of you, as the LORD has said.

HINIRV

3 तेरे आगे पार जानेवाला तेरा परमेश्वर यहोवा ही है; वह उन जातियों को तेरे सामने से नष्ट करेगा, और तू उनके देश का अधिकारी होगा; और यहोवा के वचन के अनुसार यहोशू तेरे आगे-आगे पार जाएगा।

BSB

4 And the LORD will do to them as He did to Sihon and Og, the kings of the Amorites, when He destroyed them along with their land.

HINIRV

4 और जिस प्रकार यहोवा ने एमोरियों के राजा सीहोन और ओग और उनके देश को नष्ट किया है, उसी प्रकार वह उन सब जातियों से भी करेगा।

BSB

5 The LORD will deliver them over to you, and you must do to them exactly as I have commanded you.

HINIRV

5 और जब यहोवा उनको तुम से हरवा देगा, तब तुम उन सारी आज्ञाओं के अनुसार उनसे करना जो मैंने तुम को सुनाई हैं।

BSB

6 Be strong and courageous; do not be afraid or terrified of them, for it is the LORD your God who goes with you; He will never leave you nor forsake you.”

HINIRV

6 तू हियाव बाँध और दृढ़ हो, उनसे न डर और न भयभीत हो; क्योंकि तेरे संग चलनेवाला तेरा परमेश्वर यहोवा है; वह तुझको धोखा न देगा और न छोड़ेगा।” (इब्रा. 13:5)

BSB

7 Then Moses called for Joshua and said to him in the presence of all Israel, “Be strong and courageous, for you will go with this people into the land that the LORD swore to their fathers to give them, and you shall give it to them as an inheritance.

HINIRV

7 तब मूसा ने यहोशू को बुलाकर सब इस्राएलियों के सम्मुख कहा, “तू हियाव बाँध और दृढ़ हो जा; क्योंकि इन लोगों के संग उस देश में जिसे यहोवा ने इनके पूर्वजों से शपथ खाकर देने को कहा था तू जाएगा; और तू इनको उसका अधिकारी कर देगा। (इब्रा. 4:8)

BSB

8 The LORD Himself goes before you; He will be with you. He will never leave you nor forsake you. Do not be afraid or discouraged.”

HINIRV

8 और तेरे आगे-आगे चलनेवाला यहोवा है; वह तेरे संग रहेगा, और न तो तुझे धोखा देगा और न छोड़ देगा; इसलिए मत डर और तेरा मन कच्चा न हो।” (इब्रा. 13:5)

BSB

9 So Moses wrote down this law and gave it to the priests, the sons of Levi, who carried the ark of the covenant of the LORD, and to all the elders of Israel.

HINIRV

9 फिर मूसा ने यही व्यवस्था लिखकर लेवीय याजकों को, जो यहोवा की वाचा का सन्दूक उठानेवाले थे, और इस्राएल के सब वृद्ध लोगों को सौंप दी।

BSB

10 Then Moses commanded them, “At the end of every seven years, at the appointed time in the year of remission of debt, during the Feast of Tabernacles,

HINIRV

10 तब मूसा ने उनको आज्ञा दी, “सात-सात वर्ष के बीतने पर, अर्थात् छुटकारे के वर्ष में झोपड़ीवाले पर्व पर,

BSB

11 when all Israel comes before the LORD your God at the place He will choose, you are to read this law in the hearing of all Israel.

HINIRV

11 जब सब इस्राएली तेरे परमेश्वर यहोवा के उस स्थान पर जिसे वह चुन लेगा आकर इकट्ठे हों, तब यह व्यवस्था सब इस्राएलियों को पढ़कर सुनाना।

BSB

12 Assemble the people—men, women, children, and the foreigners within your gates—so that they may listen and learn to fear the LORD your God and to follow carefully all the words of this law.

HINIRV

12 क्या पुरुष, क्या स्त्री, क्या बालक, क्या तुम्हारे फाटकों के भीतर के परदेशी, सब लोगों को इकट्ठा करना कि वे सुनकर सीखें, और तुम्हारे परमेश्वर यहोवा का भय मानकर, इस व्यवस्था के सारे वचनों के पालन करने में चौकसी करें,

BSB

13 Then their children who do not know the law will listen and learn to fear the LORD your God, as long as you live in the land that you are crossing the Jordan to possess.”

HINIRV

13 और उनके बच्चे जिन्होंने ये बातें नहीं सुनीं वे भी सुनकर सीखें, कि तुम्हारे परमेश्वर यहोवा का भय उस समय तक मानते रहें, जब तक तुम उस देश में जीवित रहो जिसके अधिकारी होने को तुम यरदन पार जा रहे हो।”

BSB

14 Then the LORD said to Moses, “Behold, the time of your death is near. Call Joshua and present yourselves at the Tent of Meeting, so that I may commission him.” So Moses and Joshua went and presented themselves at the Tent of Meeting.

HINIRV

14 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “तेरे मरने का दिन निकट है; तू यहोशू को बुलवा, और तुम दोनों मिलापवाले तम्बू में आकर उपस्थित हो कि मैं उसको आज्ञा दूँ।” तब मूसा और यहोशू जाकर मिलापवाले तम्बू में उपस्थित हुए।

BSB

15 Then the LORD appeared at the tent in a pillar of cloud, and the cloud stood over the entrance to the tent.

HINIRV

15 तब यहोवा ने उस तम्बू में बादल के खम्भे में होकर दर्शन दिया; और बादल का खम्भा तम्बू के द्वार पर ठहर गया।

BSB

16 And the LORD said to Moses, “You will soon rest with your fathers, and these people will rise up and prostitute themselves with the foreign gods of the land they are entering. They will forsake Me and break the covenant I have made with them.

HINIRV

16 तब यहोवा ने मूसा से कहा, “तू तो अपने पुरखाओं के संग सो जाने पर है; और ये लोग उठकर उस देश के पराए देवताओं के पीछे जिनके मध्य वे जाकर रहेंगे व्यभिचारी हो जाएँगे, और मुझे त्याग कर उस वाचा को जो मैंने उनसे बाँधी है तोड़ेंगे।

BSB

17 On that day My anger will burn against them, and I will abandon them and hide My face from them, so that they will be consumed, and many troubles and afflictions will befall them. On that day they will say, ‘Have not these disasters come upon us because our God is no longer with us?’

HINIRV

17 उस समय मेरा कोप इन पर भड़केगा, और मैं भी इन्हें त्याग कर इनसे अपना मुँह छिपा लूँगा, और ये आहार हो जाएँगे; और बहुत सी विपत्तियाँ और क्लेश इन पर आ पड़ेंगे, यहाँ तक कि ये उस समय कहेंगे, ‘क्या ये विपत्तियाँ हम पर इस कारण तो नहीं आ पड़ीं, क्योंकि हमारा परमेश्वर हमारे मध्य में नहीं रहा?’

BSB

18 And on that day I will surely hide My face because of all the evil they have done by turning to other gods.

HINIRV

18 उस समय मैं उन सब बुराइयों के कारण जो ये पराए देवताओं की ओर फिरकर करेंगे निःसन्देह उनसे अपना मुँह छिपा लूँगा।

BSB

19 Now therefore, write down for yourselves this song and teach it to the Israelites; have them recite it, so that it may be a witness for Me against them.

HINIRV

19 इसलिए अब तुम यह गीत लिख लो, और तू इसे इस्राएलियों को सिखाकर कंठस्थ करा देना, इसलिए कि यह गीत उनके विरुद्ध मेरा साक्षी ठहरे।

BSB

20 When I have brought them into the land that I swore to give their fathers, a land flowing with milk and honey, they will eat their fill and prosper. Then they will turn to other gods and worship them, and they will reject Me and break My covenant.

HINIRV

20 जब मैं इनको उस देश में पहुँचाऊँगा जिसे देने की मैंने इनके पूर्वजों से शपथ खाई थी, और जिसमें दूध और मधु की धाराएँ बहती हैं, और खाते-खाते इनका पेट भर जाए, और ये हष्ट-पुष्ट हो जाएँगे; तब ये पराए देवताओं की ओर फिरकर उनकी उपासना करने लगेंगे, और मेरा तिरस्कार करके मेरी वाचा को तोड़ देंगे।

BSB

21 And when many troubles and afflictions have come upon them, this song will testify against them, because it will not be forgotten from the lips of their descendants. For I know their inclination, even before I bring them into the land that I swore to give them.”

HINIRV

21 वरन् अभी भी जब मैं इन्हें उस देश में जिसके विषय मैंने शपथ खाई है पहुँचा नहीं चुका, मुझे मालूम है, कि ये क्या-क्या कल्पना कर रहे हैं; इसलिए जब बहुत सी विपत्तियाँ और क्लेश इन पर आ पड़ेंगे, तब यह गीत इन पर साक्षी देगा, क्योंकि इनकी सन्तान इसको कभी भी नहीं भूलेगी।”

BSB

22 So that very day Moses wrote down this song and taught it to the Israelites.

HINIRV

22 तब मूसा ने उसी दिन यह गीत लिखकर इस्राएलियों को सिखाया।

BSB

23 Then the LORD commissioned Joshua son of Nun and said, “Be strong and courageous, for you will bring the Israelites into the land that I swore to give them, and I will be with you.”

HINIRV

23 और यहोवा ने नून के पुत्र यहोशू को यह आज्ञा दी, “हियाव बाँध और दृढ़ हो; क्योंकि इस्राएलियों को उस देश में जिसे उन्हें देने को मैंने उनसे शपथ खाई है तू पहुँचाएगा; और मैं आप तेरे संग रहूँगा।”

BSB

24 When Moses had finished writing in a book the words of this law from beginning to end,

HINIRV

24 जब मूसा इस व्यवस्था के वचन को आदि से अन्त तक पुस्तक में लिख चुका,

BSB

25 he gave this command to the Levites who carried the ark of the covenant of the LORD:

HINIRV

25 तब उसने यहोवा का सन्दूक उठानेवाले लेवियों को आज्ञा दी,

BSB

26 “Take this Book of the Law and place it beside the ark of the covenant of the LORD your God, so that it may remain there as a witness against you.

HINIRV

26 “व्यवस्था की इस पुस्तक को लेकर अपने परमेश्वर यहोवा की वाचा के सन्दूक के पास रख दो, कि यह वहाँ तुझ पर साक्षी देती रहे। (यूह. 5:45)

BSB

27 For I know how rebellious and stiff-necked you are. If you are already rebelling against the LORD while I am still alive, how much more will you rebel after my death!

HINIRV

27 क्योंकि तेरा बलवा और हठ मुझे मालूम है; देखो, मेरे जीवित और संग रहते हुए भी तुम यहोवा से बलवा करते आए हो; फिर मेरे मरने के बाद भी क्यों न करोगे!

BSB

28 Assemble before me all the elders of your tribes and all your officers so that I may speak these words in their hearing and call heaven and earth to witness against them.

HINIRV

28 तुम अपने गोत्रों के सब वृद्ध लोगों को और अपने सरदारों को मेरे पास इकट्ठा करो, कि मैं उनको ये वचन सुनाकर उनके विरुद्ध आकाश और पृथ्वी दोनों को साक्षी बनाऊँ।

BSB

29 For I know that after my death you will become utterly corrupt and turn from the path I have commanded you. And in the days to come, disaster will befall you because you will do evil in the sight of the LORD to provoke Him to anger by the work of your hands.”

HINIRV

29 क्योंकि मुझे मालूम है कि मेरी मृत्यु के बाद तुम बिल्कुल बिगड़ जाओगे, और जिस मार्ग में चलने की आज्ञा मैंने तुम को सुनाई है उसको भी तुम छोड़ दोगे; और अन्त के दिनों में जब तुम वह काम करके जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है, अपनी बनाई हुई वस्तुओं की पूजा करके उसको रिस दिलाओगे, तब तुम पर विपत्ति आ पड़ेगी।”

BSB

30 Then Moses recited aloud to the whole assembly of Israel the words of this song from beginning to end:

HINIRV

30 तब मूसा ने इस्राएल की सारी सभा को इस गीत के वचन आदि से अन्त तक कह सुनाए

Questions about Deuteronomy 31? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.