Deuteronomy 32
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Give ear, O heavens, and I will speak; hear, O earth, the words of my mouth. | HINIRV 1 “हे आकाश कान लगा, कि मैं बोलूँ; और हे पृथ्वी, मेरे मुँह की बातें सुन। |
| BSB 2 Let my teaching fall like rain and my speech settle like dew, like gentle rain on new grass, like showers on tender plants. | HINIRV 2 मेरा उपदेश मेंह के समान बरसेगा और मेरी बातें ओस के समान टपकेंगी, जैसे कि हरी घास पर झींसी, और पौधों पर झड़ियाँ। |
| BSB 3 For I will proclaim the name of the LORD. Ascribe greatness to our God! | HINIRV 3 मैं तो यहोवा के नाम का प्रचार करूँगा। तुम अपने परमेश्वर की महिमा को मानो! |
| BSB 4 He is the Rock, His work is perfect; all His ways are just. A God of faithfulness without injustice, righteous and upright is He. | HINIRV 4 “वह चट्टान है, उसका काम खरा है; और उसकी सारी गति न्याय की है। वह सच्चा परमेश्वर है, उसमें कुटिलता नहीं, वह धर्मी और सीधा है। (रोम. 9:14) |
| BSB 5 His people have acted corruptly toward Him; the blemish on them is not that of His children, but of a perverse and crooked generation. | HINIRV 5 परन्तु इसी जाति के लोग टेढ़े और तिरछे हैं; ये बिगड़ गए, ये उसके पुत्र नहीं; यह उनका कलंक है। (मत्ती 17:17) |
| BSB 6 Is this how you repay the LORD, O foolish and senseless people? Is He not your Father and Creator? Has He not made you and established you? | HINIRV 6 हे मूर्ख और निर्बुद्धि लोगों, क्या तुम यहोवा को यह बदला देते हो? क्या वह तेरा पिता नहीं है, जिसने तुम को मोल लिया है? उसने तुझको बनाया और स्थिर भी किया है। |
| BSB 7 Remember the days of old; consider the years long past. Ask your father, and he will tell you, your elders, and they will inform you. | HINIRV 7 प्राचीनकाल के दिनों को स्मरण करो, पीढ़ी-पीढ़ी के वर्षों को विचारों; अपने बाप से पूछो, और वह तुम को बताएगा; अपने वृद्ध लोगों से प्रश्न करो, और वे तुझ से कह देंगे। |
| BSB 8 When the Most High gave the nations their inheritance, when He divided the sons of man, He set the boundaries of the peoples according to the number of the sons of God. | HINIRV 8 जब परमप्रधान ने एक-एक जाति को निज-निज भाग बाँट दिया, और आदमियों को अलग-अलग बसाया, तब उसने देश-देश के लोगों की सीमाएँ इस्राएलियों की गिनती के अनुसार ठहराई। (प्रेरि. 17:26) |
| BSB 9 But the LORD’s portion is His people, Jacob His allotted inheritance. | HINIRV 9 क्योंकि यहोवा का अंश उसकी प्रजा है; याकूब उसका नपा हुआ निज भाग है। |
| BSB 10 He found him in a desert land, in a barren, howling wilderness; He surrounded him, He instructed him, He guarded him as the apple of His eye. | HINIRV 10 “उसने उसको जंगल में, और सुनसान और गरजनेवालों से भरी हुई मरूभूमि में पाया; उसने उसके चारों ओर रहकर उसकी रक्षा की, और अपनी आँख की पुतली के समान उसकी सुधि रखी। |
| BSB 11 As an eagle stirs up its nest and hovers over its young, He spread His wings to catch them and carried them on His pinions. | HINIRV 11 जैसे उकाब अपने घोंसले को हिला-हिलाकर अपने बच्चों के ऊपर-ऊपर मण्डराता है, वैसे ही उसने अपने पंख फैलाकर उसको अपने परों पर उठा लिया। |
| BSB 12 The LORD alone led him, and no foreign god was with him. | HINIRV 12 यहोवा अकेला ही उसकी अगुआई करता रहा, और उसके संग कोई पराया देवता न था। |
| BSB 13 He made him ride on the heights of the land and fed him the produce of the field. He nourished him with honey from the rock and oil from the flinty crag, | HINIRV 13 उसने उसको पृथ्वी के ऊँचे-ऊँचे स्थानों पर सवार कराया, और उसको खेतों की उपज खिलाई; उसने उसे चट्टान में से मधु और चकमक की चट्टान में से तेल चुसाया। |
| BSB 14 with curds from the herd and milk from the flock, with the fat of lambs, with rams from Bashan, and goats, with the choicest grains of wheat. From the juice of the finest grapes you drank the wine. | HINIRV 14 गायों का दही, और भेड़-बकरियों का दूध, मेम्नों की चर्बी, बकरे और बाशान की जाति के मेढ़े, और गेहूँ का उत्तम से उत्तम आटा भी खाया; और तू दाखरस का मधु पिया करता था। |
| BSB 15 But Jeshurun grew fat and kicked—becoming fat, bloated, and gorged. He abandoned the God who made him and scorned the Rock of his salvation. | HINIRV 15 “परन्तु यशूरून मोटा होकर लात मारने लगा; तू मोटा और हष्ट-पुष्ट हो गया, और चर्बी से छा गया है; तब उसने अपने सृजनहार परमेश्वर को तज दिया, और अपने उद्धार चट्टान को तुच्छ जाना। |
| BSB 16 They provoked His jealousy with foreign gods; they enraged Him with abominations. | HINIRV 16 उन्होंने पराए देवताओं को मानकर उसमें जलन उपजाई; और घृणित कर्म करके उसको रिस दिलाई। |
| BSB 17 They sacrificed to demons, not to God, to gods they had not known, to newly arrived gods, which your fathers did not fear. | HINIRV 17 उन्होंने पिशाचों के लिये जो परमेश्वर न थे बलि चढ़ाए, और उनके लिये वे अनजाने देवता थे, वे तो नये-नये देवता थे जो थोड़े ही दिन से प्रगट हुए थे, और जिनसे उनके पुरखा कभी डरे नहीं। (1 कुरि. 10:20) |
| BSB 18 You ignored the Rock who brought you forth; you forgot the God who gave you birth. | HINIRV 18 जिस चट्टान से तू उत्पन्न हुआ उसको तू भूल गया, और परमेश्वर जिससे तेरी उत्पत्ति हुई उसको भी तू भूल गया है। (इब्रा. 1:2) |
| BSB 19 When the LORD saw this, He rejected them, provoked to anger by His sons and daughters. | HINIRV 19 “इन बातों को देखकर यहोवा ने उन्हें तुच्छ जाना, क्योंकि उसके बेटे-बेटियों ने उसे रिस दिलाई थी। |
| BSB 20 He said: “I will hide My face from them; I will see what will be their end. For they are a perverse generation—children of unfaithfulness. | HINIRV 20 तब उसने कहा, ‘मैं उनसे अपना मुख छिपा लूँगा, और देखूँगा कि उनका अन्त कैसा होगा, क्योंकि इस जाति के लोग बहुत टेढ़े हैं और धोखा देनेवाले पुत्र हैं। (मत्ती 17:17) |
| BSB 21 They have provoked My jealousy by that which is not God; they have enraged Me with their worthless idols. So I will make them jealous by those who are not a people; I will make them angry by a nation without understanding. | HINIRV 21 उन्होंने ऐसी वस्तु को जो परमेश्वर नहीं है मानकर, मुझ में जलन उत्पन्न की; और अपनी व्यर्थ वस्तुओं के द्वारा मुझे रिस दिलाई। इसलिए मैं भी उनके द्वारा जो मेरी प्रजा नहीं हैं उनके मन में जलन उत्पन्न करूँगा; और एक मूर्ख जाति के द्वारा उन्हें रिस दिलाऊँगा। (रोम. 11:11) |
| BSB 22 For a fire has been kindled by My anger, and it burns to the depths of Sheol; it consumes the earth and its produce, and scorches the foundations of the mountains. | HINIRV 22 क्योंकि मेरे कोप की आग भड़क उठी है, जो पाताल की तह तक जलती जाएगी, और पृथ्वी अपनी उपज समेत भस्म हो जाएगी, और पहाड़ों की नींवों में भी आग लगा देगी। |
| BSB 23 I will heap disasters upon them; I will spend My arrows against them. | HINIRV 23 “मैं उन पर विपत्ति पर विपत्ति भेजूँगा; और उन पर मैं अपने सब तीरों को छोड़ूँगा। |
| BSB 24 They will be wasted from hunger and ravaged by pestilence and bitter plague; I will send the fangs of wild beasts against them, with the venom of vipers that slither in the dust. | HINIRV 24 वे भूख से दुबले हो जाएँगे, और अंगारों से और कठिन महारोगों से ग्रसित हो जाएँगे; और मैं उन पर पशुओं के दाँत लगवाऊँगा, और धूलि पर रेंगनेवाले सर्पों का विष छोड़ दूँगा। |
| BSB 25 Outside, the sword will take their children, and inside, terror will strike the young man and the young woman, the infant and the gray-haired man. | HINIRV 25 बाहर वे तलवार से मरेंगे, और कोठरियों के भीतर भय से; क्या कुँवारे और कुँवारियाँ, क्या दूध पीता हुआ बच्चा क्या पक्के बाल वाले, सब इसी प्रकार बर्बाद होंगे। |
| BSB 26 I would have said that I would cut them to pieces and blot out their memory from mankind, | HINIRV 26 मैंने कहा था, कि मैं उनको दूर-दूर तक तितर-बितर करूँगा, और मनुष्यों में से उनका स्मरण तक मिटा डालूँगा; |
| BSB 27 if I had not dreaded the taunt of the enemy, lest their adversaries misunderstand and say: ‘Our own hand has prevailed; it was not the LORD who did all this.’” | HINIRV 27 परन्तु मुझे शत्रुओं की छेड़-छाड़ का डर था, ऐसा न हो कि द्रोही इसको उलटा समझकर यह कहने लगें, ‘हम अपने ही बाहुबल से प्रबल हुए, और यह सब यहोवा से नहीं हुआ।’ |
| BSB 28 Israel is a nation devoid of counsel, with no understanding among them. | HINIRV 28 “क्योंकि इस्राएल जाति युक्तिहीन है, और इनमें समझ है ही नहीं। |
| BSB 29 If only they were wise, they would understand it; they would comprehend their fate. | HINIRV 29 भला होता कि ये बुद्धिमान होते, कि इसको समझ लेते, और अपने अन्त का विचार करते! (लूका 19:42) |
| BSB 30 How could one man pursue a thousand, or two put ten thousand to flight, unless their Rock had sold them, unless the LORD had given them up? | HINIRV 30 यदि उनकी चट्टान ही उनको न बेच देती, और यहोवा उनको दूसरों के हाथ में न कर देता; तो यह कैसे हो सकता कि उनके हजार का पीछा एक मनुष्य करता, और उनके दस हजार को दो मनुष्य भगा देते? |
| BSB 31 For their rock is not like our Rock, even our enemies concede. | HINIRV 31 क्योंकि जैसी हमारी चट्टान है वैसी उनकी चट्टान नहीं है, चाहे हमारे शत्रु ही क्यों न न्यायी हों। |
| BSB 32 But their vine is from the vine of Sodom and from the fields of Gomorrah. Their grapes are poisonous; their clusters are bitter. | HINIRV 32 क्योंकि उनकी दाखलता सदोम की दाखलता से निकली, और गमोरा की दाख की बारियों में की है; उनकी दाख विषभरी और उनके गुच्छे कड़वे हैं; |
| BSB 33 Their wine is the venom of serpents, the deadly poison of cobras. | HINIRV 33 उनका दाखमधु साँपों का सा विष और काले नागों का सा हलाहल है। |
| BSB 34 “Have I not stored up these things, sealed up within My vaults? | HINIRV 34 “क्या यह बात मेरे मन में संचित, और मेरे भण्डारों में मुहरबन्द नहीं है? |
| BSB 35 Vengeance is Mine; I will repay. In due time their foot will slip; for their day of disaster is near, and their doom is coming quickly.” | HINIRV 35 पलटा लेना और बदला देना मेरा ही काम है, यह उनके पाँव फिसलने के समय प्रगट होगा; क्योंकि उनकी विपत्ति का दिन निकट है, और जो दुःख उन पर पड़नेवाले हैं वे शीघ्र आ रहे हैं। (लूका 21:22, रोम. 12:19) |
| BSB 36 For the LORD will vindicate His people and have compassion on His servants when He sees that their strength is gone and no one remains, slave or free. | HINIRV 36 क्योंकि जब यहोवा देखेगा कि मेरी प्रजा की शक्ति जाती रही, और क्या बन्धुआ और क्या स्वाधीन, उनमें कोई बचा नहीं रहा, तब यहोवा अपने लोगों का न्याय करेगा, और अपने दासों के विषय में तरस खाएगा। |
| BSB 37 He will say: “Where are their gods, the rock in which they took refuge, | HINIRV 37 तब वह कहेगा, उनके देवता कहाँ हैं, अर्थात् वह चट्टान कहाँ जिस पर उनका भरोसा था, |
| BSB 38 which ate the fat of their sacrifices and drank the wine of their drink offerings? Let them rise up and help you; let them give you shelter! | HINIRV 38 जो उनके बलिदानों की चर्बी खाते, और उनके तपावनों का दाखमधु पीते थे? वे ही उठकर तुम्हारी सहायता करें, और तुम्हारी आड़ हों! |
| BSB 39 See now that I am He; there is no God besides Me. I bring death and I give life; I wound and I heal, and there is no one who can deliver from My hand. | HINIRV 39 “इसलिए अब तुम देख लो कि मैं ही वह हूँ, और मेरे संग कोई देवता नहीं; मैं ही मार डालता, और मैं जिलाता भी हूँ; मैं ही घायल करता, और मैं ही चंगा भी करता हूँ; और मेरे हाथ से कोई नहीं छुड़ा सकता। |
| BSB 40 For I lift up My hand to heaven and declare: As surely as I live forever, | HINIRV 40 क्योंकि मैं अपना हाथ स्वर्ग की ओर उठाकर कहता हूँ, क्योंकि मैं अनन्तकाल के लिये जीवित हूँ, |
| BSB 41 when I sharpen My flashing sword, and My hand grasps it in judgment, I will take vengeance on My adversaries and repay those who hate Me. | HINIRV 41 इसलिए यदि मैं बिजली की तलवार पर सान धरकर झलकाऊँ, और न्याय अपने हाथ में ले लूँ, तो अपने द्रोहियों से बदला लूँगा, और अपने बैरियों को बदला दूँगा। |
| BSB 42 I will make My arrows drunk with blood, while My sword devours flesh—the blood of the slain and captives, the heads of the enemy leaders.” | HINIRV 42 मैं अपने तीरों को लहू से मतवाला करूँगा, और मेरी तलवार माँस खाएगी—वह लहू, मारे हुओं और बन्दियों का, और वह माँस, शत्रुओं के लम्बे बाल वाले प्रधानों का होगा। |
| BSB 43 Rejoice, O heavens, with Him, and let all God’s angels worship Him. Rejoice, O nations, with His people; for He will avenge the blood of His children. He will take vengeance on His adversaries and repay those who hate Him; He will cleanse His land and His people. | HINIRV 43 “हे अन्यजातियों, उसकी प्रजा के साथ आनन्द मनाओ; क्योंकि वह अपने दासों के लहू का पलटा लेगा, और अपने द्रोहियों को बदला देगा, और अपने देश और अपनी प्रजा के पाप के लिये प्रायश्चित देगा।” |
| BSB 44 Then Moses came with Joshua son of Nun and recited all the words of this song in the hearing of the people. | HINIRV 44 इस गीत के सब वचन मूसा ने नून के पुत्र यहोशू समेत आकर लोगों को सुनाए। |
| BSB 45 When Moses had finished reciting all these words to all Israel, | HINIRV 45 जब मूसा ये सब वचन सब इस्राएलियों से कह चुका, |
| BSB 46 he said to them, “Take to heart all the words I have solemnly declared to you this day, so that you may command your children to carefully follow all the words of this law. | HINIRV 46 तब उसने उनसे कहा, “जितनी बातें मैं आज तुम से चिताकर कहता हूँ उन सब पर अपना-अपना मन लगाओ, और उनके अर्थात् इस व्यवस्था की सारी बातों के मानने में चौकसी करने की आज्ञा अपने बच्चों को दो। |
| BSB 47 For they are not idle words to you, because they are your life, and by them you will live long in the land that you are crossing the Jordan to possess.” | HINIRV 47 क्योंकि यह तुम्हारे लिये व्यर्थ काम नहीं, परन्तु तुम्हारा जीवन ही है, और ऐसा करने से उस देश में तुम्हारी आयु के दिन बहुत होंगे, जिसके अधिकारी होने को तुम यरदन पार जा रहे हो।” |
| BSB 48 On that same day the LORD said to Moses, | HINIRV 48 फिर उसी दिन यहोवा ने मूसा से कहा, |
| BSB 49 “Go up into the Abarim Range to Mount Nebo, in the land of Moab across from Jericho, and view the land of Canaan, which I am giving to the Israelites as their own possession. | HINIRV 49 “उस अबारीम पहाड़ की नबो नामक चोटी पर, जो मोआब देश में यरीहो के सामने है, चढ़कर कनान देश, जिसे मैं इस्राएलियों की निज भूमि कर देता हूँ, उसको देख ले। |
| BSB 50 And there on the mountain that you climb, you will die and be gathered to your people, just as your brother Aaron died on Mount Hor and was gathered to his people. | HINIRV 50 तब जैसा तेरा भाई हारून होर पहाड़ पर मरकर अपने लोगों में मिल गया, वैसा ही तू इस पहाड़ पर चढ़कर मर जाएगा, और अपने लोगों में मिल जाएगा। |
| BSB 51 For at the waters of Meribah-kadesh in the Wilderness of Zin, both of you broke faith with Me among the Israelites by failing to treat Me as holy in their presence. | HINIRV 51 इसका कारण यह है, कि सीन जंगल में, कादेश के मरीबा नाम सोते पर, तुम दोनों ने मेरा अपराध किया, क्योंकि तुम ने इस्राएलियों के मध्य में मुझे पवित्र न ठहराया। |
| BSB 52 Although you shall see from a distance the land that I am giving the Israelites, you shall not enter it.” | HINIRV 52 इसलिए वह देश जो मैं इस्राएलियों को देता हूँ, तू अपने सामने देख लेगा, परन्तु वहाँ जाने न पाएगा।” |
Questions about Deuteronomy 32? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.