Ephesians 1

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Paul, an apostle of Christ Jesus by the will of God, To the saints in Ephesus, the faithful in Christ Jesus:

HINIRV

1 पौलुस की ओर से जो परमेश्वर की इच्छा से यीशु मसीह का प्रेरित है, उन पवित्र और मसीह यीशु में विश्वासी लोगों के नाम जो इफिसुस में हैं,

BSB

2 Grace and peace to you from God our Father and the Lord Jesus Christ.

HINIRV

2 हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे।

BSB

3 Blessed be the God and Father of our Lord Jesus Christ, who has blessed us in Christ with every spiritual blessing in the heavenly realms.

HINIRV

3 हमारे परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह के पिता का धन्यवाद हो कि उसने हमें मसीह में स्वर्गीय स्थानों में सब प्रकार की आत्मिक आशीष दी है।

BSB

4 For He chose us in Him before the foundation of the world to be holy and blameless in His presence. In love

HINIRV

4 जैसा उसने हमें जगत की उत्पत्ति से पहले उसमें चुन लिया कि हम उसकी दृष्टि में पवित्र और निर्दोष हों।

BSB

5 He predestined us for adoption as His sons through Jesus Christ, according to the good pleasure of His will,

HINIRV

5 और प्रेम में उसने अपनी इच्छा के भले अभिप्राय के अनुसार हमें अपने लिये पहले से ठहराया कि यीशु मसीह के द्वारा हम उसके लेपालक पुत्र हों,

BSB

6 to the praise of His glorious grace, which He has freely given us in the Beloved One.

HINIRV

6 कि उसके उस अनुग्रह की महिमा की स्तुति हो, जिसे उसने हमें अपने प्रिय पुत्र के द्वारा सेंत-मेंत दिया।

BSB

7 In Him we have redemption through His blood, the forgiveness of our trespasses, according to the riches of His grace

HINIRV

7 हमको मसीह में उसके लहू के द्वारा छुटकारा, अर्थात् अपराधों की क्षमा, परमेश्वर के उस अनुग्रह के धन के अनुसार मिला है,

BSB

8 that He lavished on us with all wisdom and understanding.

HINIRV

8 जिसे उसने सारे ज्ञान और समझ सहित हम पर बहुतायत से किया।

BSB

9 And He has made known to us the mystery of His will according to His good pleasure, which He purposed in Christ

HINIRV

9 उसने अपनी इच्छा का भेद, अपने भले अभिप्राय के अनुसार हमें बताया, जिसे उसने अपने आप में ठान लिया था,

BSB

10 as a plan for the fullness of time, to bring all things in heaven and on earth together in Christ.

HINIRV

10 कि परमेश्वर की योजना के अनुसार, समय की पूर्ति होने पर, जो कुछ स्वर्ग में और जो कुछ पृथ्वी पर है, सब कुछ वह मसीह में एकत्र करे।

BSB

11 In Him we were also chosen as God’s own, having been predestined according to the plan of Him who works out everything by the counsel of His will,

HINIRV

11 मसीह में हम भी उसी की मनसा से जो अपनी इच्छा के मत के अनुसार सब कुछ करता है, पहले से ठहराए जाकर विरासत बने।

BSB

12 in order that we, who were the first to hope in Christ, would be for the praise of His glory.

HINIRV

12 कि हम जिन्होंने पहले से मसीह पर आशा रखी थी, उसकी महिमा की स्तुति का कारण हों।

BSB

13 And in Him, having heard and believed the word of truth—the gospel of your salvation—you were sealed with the promised Holy Spirit,

HINIRV

13 और उसी में तुम पर भी जब तुम ने सत्य का वचन सुना, जो तुम्हारे उद्धार का सुसमाचार है, और जिस पर तुम ने विश्वास किया, प्रतिज्ञा किए हुए पवित्र आत्मा की छाप लगी।

BSB

14 who is the pledge of our inheritance until the redemption of those who are God’s possession, to the praise of His glory.

HINIRV

14 वह उसके मोल लिए हुओं के छुटकारे के लिये हमारी विरासत का बयाना है, कि उसकी महिमा की स्तुति हो।

BSB

15 For this reason, ever since I heard about your faith in the Lord Jesus and your love for all the saints,

HINIRV

15 इस कारण, मैं भी उस विश्वास जो तुम लोगों में प्रभु यीशु पर है और सब पवित्र लोगों के प्रति प्रेम का समाचार सुनकर,

BSB

16 I have not stopped giving thanks for you, remembering you in my prayers,

HINIRV

16 तुम्हारे लिये परमेश्वर का धन्यवाद करना नहीं छोड़ता, और अपनी प्रार्थनाओं में तुम्हें स्मरण किया करता हूँ।

BSB

17 that the God of our Lord Jesus Christ, the glorious Father, may give you a spirit of wisdom and revelation in your knowledge of Him.

HINIRV

17 कि हमारे प्रभु यीशु मसीह का परमेश्वर जो महिमा का पिता है, तुम्हें बुद्धि की आत्मा और अपने ज्ञान का प्रकाश दे। (यशा. 11:2)

BSB

18 I ask that the eyes of your heart may be enlightened, so that you may know the hope of His calling, the riches of His glorious inheritance in the saints,

HINIRV

18 और तुम्हारे मन की आँखें ज्योतिर्मय हों कि तुम जान लो कि हमारे बुलाहट की आशा क्या है, और पवित्र लोगों में उसकी विरासत की महिमा का धन कैसा है।

BSB

19 and the surpassing greatness of His power to us who believe. These are in accordance with the working of His mighty strength,

HINIRV

19 और उसकी सामर्थ्य हमारी ओर जो विश्वास करते हैं, कितनी महान है, उसकी शक्ति के प्रभाव के उस कार्य के अनुसार।

BSB

20 which He exerted in Christ when He raised Him from the dead and seated Him at His right hand in the heavenly realms,

HINIRV

20 जो उसने मसीह के विषय में किया, कि उसको मरे हुओं में से जिलाकर स्वर्गीय स्थानों में अपनी दाहिनी ओर, (इब्रा. 10:22, भज. 110:1)

BSB

21 far above all rule and authority, power and dominion, and every name that is named, not only in the present age but also in the one to come.

HINIRV

21 सब प्रकार की प्रधानता, और अधिकार, और सामर्थ्य, और प्रभुता के, और हर एक नाम के ऊपर, जो न केवल इस लोक में, पर आनेवाले लोक में भी लिया जाएगा, बैठाया;

BSB

22 And God put everything under His feet and made Him head over everything for the church,

HINIRV

22 और सब कुछ उसके पाँवों तले कर दिया और उसे सब वस्तुओं पर शिरोमणि ठहराकर कलीसिया को दे दिया, (कुलु. 2:10, भज. 8:6)

BSB

23 which is His body, the fullness of Him who fills all in all.

HINIRV

23 यह उसकी देह है, और उसी की परिपूर्णता है, जो सब में सब कुछ पूर्ण करता है।

Questions about Ephesians 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.