Esther 5
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 On the third day, Esther put on her royal robes and stood in the inner court of the palace across from the king’s quarters. The king was sitting on his royal throne in the royal courtroom, facing the entrance. | HINIRV 1 तीसरे दिन एस्तेर अपने राजकीय वस्त्र पहनकर राजभवन के भीतरी आँगन में जाकर, राजभवन के सामने खड़ी हो गई। राजा तो राजभवन में राजगद्दी पर भवन के द्वार के सामने विराजमान था; |
| BSB 2 As soon as the king saw Queen Esther standing in the court, she found favor in his sight. The king extended the gold scepter in his hand toward Esther, and she approached and touched the tip of the scepter. | HINIRV 2 और जब राजा ने एस्तेर रानी को आँगन में खड़ी हुई देखा, तब उससे प्रसन्न होकर सोने का राजदण्ड जो उसके हाथ में था उसकी ओर बढ़ाया। तब एस्तेर ने निकट जाकर राजदण्ड की नोक छुई। |
| BSB 3 “What is it, Queen Esther?” the king inquired. “What is your request? Even up to half the kingdom, it will be given to you.” | HINIRV 3 तब राजा ने उससे पूछा, “हे एस्तेर रानी, तुझे क्या चाहिये? और तू क्या माँगती है? माँग और तुझे आधा राज्य तक दिया जाएगा।” |
| BSB 4 “If it pleases the king,” Esther replied, “may the king and Haman come today to the banquet I have prepared for the king.” | HINIRV 4 एस्तेर ने कहा, “यदि राजा को स्वीकार हो, तो आज हामान को साथ लेकर उस भोज में आए, जो मैंने राजा के लिये तैयार किया है ।” |
| BSB 5 “Hurry,” commanded the king, “and bring Haman, so we can do as Esther has requested.” So the king and Haman went to the banquet that Esther had prepared. | HINIRV 5 तब राजा ने आज्ञा दी, “हामान को तुरन्त ले आओ, कि एस्तेर का निमंत्रण ग्रहण किया जाए।” अतः राजा और हामान एस्तेर के तैयार किए हुए भोज में आए। |
| BSB 6 And as they drank their wine, the king said to Esther, “What is your petition? It will be given to you. What is your request? Even up to half the kingdom, it will be fulfilled.” | HINIRV 6 भोज के समय जब दाखमधु पिया जाता था, तब राजा ने एस्तेर से कहा, “तेरा क्या निवेदन है? वह पूरा किया जाएगा। और तू क्या माँगती है? माँग, और आधा राज्य तक तुझे दिया जाएगा।” (मर. 6:23) |
| BSB 7 Esther replied, “This is my petition and my request: | HINIRV 7 एस्तेर ने उत्तर दिया, “मेरा निवेदन और जो मैं माँगती हूँ वह यह है, |
| BSB 8 If I have found favor in the sight of the king, and if it pleases the king to grant my petition and fulfill my request, may the king and Haman come tomorrow to the banquet I will prepare for them. Then I will answer the king’s question.” | HINIRV 8 कि यदि राजा मुझ पर प्रसन्न है और मेरा निवेदन सुनना और जो वरदान मैं माँगू वही देना राजा को स्वीकार हो, तो राजा और हामान कल उस भोज में आएँ जिसे मैं उनके लिये करूँगी, और कल मैं राजा के इस वचन के अनुसार करूँगी।” |
| BSB 9 That day Haman went out full of joy and glad of heart. At the king’s gate, however, he saw Mordecai, who did not rise or tremble in fear at his presence. And Haman was filled with rage toward Mordecai. | HINIRV 9 उस दिन हामान आनन्दित और मन में प्रसन्न होकर बाहर गया। परन्तु जब उसने मोर्दकै को राजभवन के फाटक में देखा, कि वह उसके सामनेन तो खड़ा हुआ, और न हटा, तब वह मोर्दकै के विरुद्ध क्रोध से भर गया। |
| BSB 10 Nevertheless, Haman restrained himself and went home. And calling for his friends and his wife Zeresh, | HINIRV 10 तो भी वह अपने को रोककर अपने घर गया; और अपने मित्रों और अपनी स्त्री जेरेश को बुलवा भेजा। |
| BSB 11 Haman recounted to them his glorious wealth, his many sons, and all the ways the king had honored and promoted him over the other officials and servants. | HINIRV 11 तब हामान ने, उनसे अपने धन का वैभव, और अपने बाल-बच्चों की बढ़ती और राजा ने उसको कैसे-कैसे बढ़ाया, और सब हाकिमों और अपने सब कर्मचारियों से ऊँचा पद दिया था, इन सब का वर्णन किया। |
| BSB 12 “What is more,” Haman added, “Queen Esther invited no one but me to join the king at the banquet she prepared, and I am invited back tomorrow along with the king. | HINIRV 12 हामान ने यह भी कहा, “एस्तेर रानी ने भी मुझे छोड़ और किसी को राजा के संग, अपने किए हुए भोज में आने न दिया; और कल के लिये भी राजा के संग उसने मुझी को नेवता दिया है। |
| BSB 13 Yet none of this satisfies me as long as I see Mordecai the Jew sitting at the king’s gate.” | HINIRV 13 तो भी जब जब मुझे वह यहूदी मोर्दकै राजभवन के फाटक में बैठा हुआ दिखाई पड़ता है, तब-तब यह सब मेरी दृष्टि में व्यर्थ लगता है।” |
| BSB 14 His wife Zeresh and all his friends told him, “Have them build a gallows fifty cubits high, and ask the king in the morning to have Mordecai hanged on it. Then go to the banquet with the king and enjoy yourself.” The advice pleased Haman, and he had the gallows constructed. | HINIRV 14 उसकी पत्नी जेरेश और उसके सब मित्रों ने उससे कहा, “पचास हाथ ऊँचा फांसी का एक खम्भा बनाया जाए, और सवेरे को राजा से कहना, कि उस पर मोर्दकै लटका दिया जाए; तब राजा के संग आनन्द से भोज में जाना।” इस बात से प्रसन्न होकर हामान ने वैसा ही फांसी का एक खम्भा बनवाया। |
Questions about Esther 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.