Exodus 1

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 These are the names of the sons of Israel who went to Egypt with Jacob, each with his family:

HINIRV

1 इस्राएल के पुत्रों के नाम, जो अपने-अपने घराने को लेकर याकूब के साथ मिस्र देश में आए, ये हैं:

BSB

2 Reuben, Simeon, Levi, and Judah;

HINIRV

2 रूबेन, शिमोन, लेवी, यहूदा,

BSB

3 Issachar, Zebulun, and Benjamin;

HINIRV

3 इस्साकार, जबूलून, बिन्यामीन,

BSB

4 Dan and Naphtali; Gad and Asher.

HINIRV

4 दान, नप्ताली, गाद और आशेर।

BSB

5 The descendants of Jacob numbered seventy in all, including Joseph, who was already in Egypt.

HINIRV

5 और यूसुफ तो मिस्र में पहले ही आ चुका था। याकूब के निज वंश में जो उत्पन्न हुए वे सब सत्तर प्राणी थे। (प्रेरि. 7:14)

BSB

6 Now Joseph and all his brothers and all that generation died,

HINIRV

6 यूसुफ, और उसके सब भाई, और उस पीढ़ी के सब लोग मर मिटे। (प्रेरि. 7:15)

BSB

7 but the Israelites were fruitful and increased rapidly; they multiplied and became exceedingly numerous, so that the land was filled with them.

HINIRV

7 परन्तु इस्राएल की सन्तान फूलने-फलने लगी; और वे अत्यन्त सामर्थी बनते चले गए; और इतना अधिक बढ़ गए कि सारा देश उनसे भर गया।

BSB

8 Then a new king, who did not know Joseph, came to power in Egypt.

HINIRV

8 मिस्र में एक नया राजा गद्दी पर बैठा जो यूसुफ को नहीं जानता था। (प्रेरि. 7:17,18)

BSB

9 “Look,” he said to his people, “the Israelites have become too numerous and too powerful for us.

HINIRV

9 और उसने अपनी प्रजा से कहा, “देखो, इस्राएली हम से गिनती और सामर्थ्य में अधिक बढ़ गए हैं।

BSB

10 Come, let us deal shrewdly with them, or they will increase even more; and if a war breaks out, they may join our enemies, fight against us, and leave the country.”

HINIRV

10 इसलिए आओ, हम उनके साथ बुद्धिमानी से बर्ताव करें, कहीं ऐसा न हो कि जब वे बहुत बढ़ जाएँ, और यदि युद्ध का समय आ पड़े, तो हमारे बैरियों से मिलकर हम से लड़ें और इस देश से निकल जाएँ।”

BSB

11 So the Egyptians appointed taskmasters over the Israelites to oppress them with forced labor. As a result, they built Pithom and Rameses as store cities for Pharaoh.

HINIRV

11 इसलिए मिस्रियों ने उन पर बेगारी करानेवालों को नियुक्त किया कि वे उन पर भार डाल-डालकर उनको दुःख दिया करें; तब उन्होंने फ़िरौन के लिये पितोम और रामसेस नामक भण्डारवाले नगरों को बनाया।

BSB

12 But the more they were oppressed, the more they multiplied and flourished; so the Egyptians came to dread the Israelites.

HINIRV

12 पर ज्यों-ज्यों वे उनको दुःख देते गए त्यों-त्यों वे बढ़ते और फैलते चले गए; इसलिए वे इस्राएलियों से अत्यन्त डर गए।

BSB

13 They worked the Israelites ruthlessly

HINIRV

13 तो भी मिस्रियों ने इस्राएलियों से कठोरता के साथ सेवा करवाई;

BSB

14 and made their lives bitter with hard labor in brick and mortar, and with all kinds of work in the fields. Every service they imposed was harsh.

HINIRV

14 और उनके जीवन को गारे, ईंट और खेती के भाँति-भाँति के काम की कठिन सेवा से दुःखी कर डाला; जिस किसी काम में वे उनसे सेवा करवाते थे उसमें वे कठोरता का व्यवहार करते थे।

BSB

15 Then the king of Egypt said to the Hebrew midwives, whose names were Shiphrah and Puah,

HINIRV

15 शिप्रा और पूआ नामक दो इब्री दाइयों को मिस्र के राजा ने आज्ञा दी,

BSB

16 “When you help the Hebrew women give birth, observe them on the birthstools. If the child is a son, kill him; but if it is a daughter, let her live.”

HINIRV

16 “जब तुम इब्री स्त्रियों को बच्चा उत्पन्न होने के समय प्रसव के पत्थरों पर बैठी देखो, तब यदि बेटा हो, तो उसे मार डालना; और बेटी हो, तो जीवित रहने देना।”

BSB

17 The midwives, however, feared God and did not do as the king of Egypt had instructed; they let the boys live.

HINIRV

17 परन्तु वे दाइयाँ परमेश्वर का भय मानती थीं, इसलिए मिस्र के राजा की आज्ञा न मानकर लड़कों को भी जीवित छोड़ देती थीं।

BSB

18 So the king of Egypt summoned the midwives and asked them, “Why have you done this? Why have you let the boys live?”

HINIRV

18 तब मिस्र के राजा ने उनको बुलवाकर पूछा, “तुम जो लड़कों को जीवित छोड़ देती हो, तो ऐसा क्यों करती हो?” (प्रेरि. 7:19)

BSB

19 The midwives answered Pharaoh, “The Hebrew women are not like the Egyptian women, for they are vigorous and give birth before a midwife arrives.”

HINIRV

19 दाइयों ने फ़िरौन को उतर दिया, “इब्री स्त्रियाँ मिस्री स्त्रियों के समान नहीं हैं; वे ऐसी फुर्तीली हैं कि दाइयों के पहुँचने से पहले ही उनको बच्चा उत्पन्न हो जाता है।”

BSB

20 So God was good to the midwives, and the people multiplied and became even more numerous.

HINIRV

20 इसलिए परमेश्वर ने दाइयों के साथ भलाई की; और वे लोग बढ़कर बहुत सामर्थी हो गए।

BSB

21 And because the midwives feared God, He gave them families of their own.

HINIRV

21 इसलिए कि दाइयाँ परमेश्वर का भय मानती थीं उसने उनके घर बसाए ।

BSB

22 Then Pharaoh commanded all his people: “Every son born to the Hebrews you must throw into the Nile, but every daughter you may allow to live.”

HINIRV

22 तब फ़िरौन ने अपनी सारी प्रजा के लोगों को आज्ञा दी, “इब्रियों के जितने बेटे उत्पन्न हों उन सभी को तुम नील नदी में डाल देना, और सब बेटियों को जीवित रख छोड़ना।” (प्रेरि. 7:19)

Questions about Exodus 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.