Exodus 25

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses,

HINCV

1 फिर याहवेह ने मोशेह से कहा:

BSB

2 “Tell the Israelites to bring Me an offering. You are to receive My offering from every man whose heart compels him.

HINCV

2 “इस्राएलियों से कहो कि वे मेरे लिए भेंट लाएं. और तुम यह भेंट उन्हीं से लेना जो अपनी इच्छा से दे.

BSB

3 This is the offering you are to accept from them: gold, silver, and bronze;

HINCV

3 “ये हैं भेंटें जिन्हें तुम उनसे प्राप्‍त करोगे: “सोना, चांदी, कांसे;

BSB

4 blue, purple, and scarlet yarn; fine linen and goat hair;

HINCV

4 नीले, बैंगनी तथा लाल सूक्ष्म मलमल; बकरे के रोम;

BSB

5 ram skins dyed red and fine leather; acacia wood;

HINCV

5 मेमने की रंगी हुई लाल खाल, सूंस की खाल, बबूल की लकड़ी,

BSB

6 olive oil for the light; spices for the anointing oil and for the fragrant incense;

HINCV

6 दीपक के लिए तेल; अभिषेक का तेल एवं सुगंधधूप के लिए सुगंध द्रव्य;

BSB

7 and onyx stones and gemstones to be mounted on the ephod and breastpiece.

HINCV

7 एफ़ोद तथा सीनाबंद में जड़ने के लिए सुलेमानी गोमेद नाग तथा अन्य नग,

BSB

8 And they are to make a sanctuary for Me, so that I may dwell among them.

HINCV

8 “और मेरे लिए एक पवित्र स्थान बनाना. ताकि मैं उनके बीच रहूं.

BSB

9 You must make the tabernacle and design all its furnishings according to the pattern I show you.

HINCV

9 पवित्र निवास स्थान के लिये जैसा मैं तुमको बताऊं वैसा ही सामान लेना और उसी तरीके से बनाना.

BSB

10 And they are to construct an ark of acacia wood, two and a half cubits long, a cubit and a half wide, and a cubit and a half high.

HINCV

10 “उन्हीं बबूल की लकड़ी से एक संदूक बनाना, जिसकी लंबाई एक सौ दस सेंटीमीटर तथा चौड़ाई और ऊंचाई सत्तर-सत्तर सेंटीमीटर हों.

BSB

11 Overlay it with pure gold both inside and out, and make a gold molding around it.

HINCV

11 और संदूक के अंदर और बाहर सोना लगाना. और संदूक के ऊपर चारों तरफ सोने की किनारी लगाना.

BSB

12 Cast four gold rings for it and fasten them to its four feet, two rings on one side and two on the other.

HINCV

12 इसके चारों पायों पर लगाने के लिए सोने के चार कड़े बनाना; सोने के कड़ों को चारों कोनों पर लगाना—दो कड़े एक तरफ और, दो कड़े दूसरी तरफ हों.

BSB

13 And make poles of acacia wood and overlay them with gold.

HINCV

13 फिर बबूल की लकड़ी से डंडे बनवाना, उस पर भी सोना लगाना.

BSB

14 Insert the poles into the rings on the sides of the ark, in order to carry it.

HINCV

14 डंडों को दोनों तरफ के कड़ों में डालना ताकि संदूक को उठाना आसान हो.

BSB

15 The poles are to remain in the rings of the ark; they must not be removed.

HINCV

15 डंडे को संदूक की कड़ों में से न हटाना.

BSB

16 And place inside the ark the Testimony, which I will give you.

HINCV

16 मैं तुम्हें एक साक्षी पट्टिया दूंगा, उसे उस संदूक में रखना.

BSB

17 And you are to construct a mercy seat of pure gold, two and a half cubits long and a cubit and a half wide.

HINCV

17 “सोने से करुणासन बनाना, जो एक सौ दस सेंटीमीटर लंबा तथा सत्तर सेंटीमीटर चौड़ा होगा.

BSB

18 Make two cherubim of hammered gold at the ends of the mercy seat,

HINCV

18 सोने के पत्रों से दो करूबों को बनाकर करुणासन के दोनों ओर लगाना.

BSB

19 one cherub on one end and one on the other, all made from one piece of gold.

HINCV

19 एक करूब एक तरफ तथा दूसरा करूब दूसरी तरफ लगाना. ये करूब करुणासन के साथ ऐसे जुड़े हों, मानो यह एक ही हो.

BSB

20 And the cherubim are to have wings that spread upward, overshadowing the mercy seat. The cherubim are to face each other, looking toward the mercy seat.

HINCV

20 करूबों के पंख ऊपर से ऐसे खुले हों जिससे करुणासन उनसे ढका रह सके और वे एक दूसरे के आमने-सामने तथा उनके मुंह करुणासन की ओर झुके हुए हों.

BSB

21 Set the mercy seat atop the ark and put the Testimony that I will give you into the ark.

HINCV

21 करुणासन को संदूक के ऊपर लगाना और साक्षी पट्टिया जो मैं तुम्हें दूंगा उसे संदूक के अंदर रखना.

BSB

22 And I will meet with you there above the mercy seat, between the two cherubim that are over the ark of the Testimony; I will speak with you about all that I command you regarding the Israelites.

HINCV

22 और मैं करुणासन के ऊपर से तुमसे मिलूंगा और इस्राएलियों के लिए जितनी आज्ञा मैं तुम्हें दूंगा वह संदूक के अंदर रखना.

BSB

23 You are also to make a table of acacia wood two cubits long, a cubit wide, and a cubit and a half high.

HINCV

23 “तुम बबूल की लकड़ी से एक मेज़ बनाना. जो नब्बे सेंटीमीटर लंबी, पैंतालीस सेंटीमीटर चौड़ी और साढ़े सड़सठ सेंटीमीटर ऊंची होगी.

BSB

24 Overlay it with pure gold and make a gold molding around it.

HINCV

24 मेज़ पर पूरा सोना लगाना मेज़ की किनारी भी सोने की बनाना.

BSB

25 And make a rim around it a handbreadth wide and put a gold molding on the rim.

HINCV

25 मेज़ के चारों ओर सोने की साढ़े सात सेंटीमीटर चौड़ी पट्टी लगाना और चारों तरफ से इस पट्टी को सोने से मढ़ना.

BSB

26 Make four gold rings for the table and fasten them to the four corners at its four legs.

HINCV

26 मेज़ के लिए सोने के चार कड़े बनाना और मेज़ के चारों पैरों के ऊपर के कोनों पर इन सोने के कड़ों को लगाना.

BSB

27 The rings are to be close to the rim, to serve as holders for the poles used to carry the table.

HINCV

27 कड़े पट्टी के पास लगाना ताकि मेज़ उठाने के लिये डंडे इन कड़ों में डाले जा सके.

BSB

28 Make the poles of acacia wood and overlay them with gold, so that the table may be carried with them.

HINCV

28 डंडे बबूल की लकड़ी से बनाकर उस पर सोना चढ़ाना. डंडे के सहारे से ही मेज़ को उठाया जाए.

BSB

29 You are also to make the plates and dishes, as well as the pitchers and bowls for pouring drink offerings. Make them out of pure gold.

HINCV

29 तुम धूप के लिए थालियों, तवों, कटोरियों तथा सुराहियां, चम्मच सब सोने से बनवाना.

BSB

30 And place the Bread of the Presence on the table before Me at all times.

HINCV

30 मेज़ पर मेरे सामने भेंट की रोटी हमेशा रखना.

BSB

31 Then you are to make a lampstand of pure, hammered gold. It shall be made of one piece, including its base and shaft, its cups, and its buds and petals.

HINCV

31 “फिर शुद्ध सोने का एक दीपस्तंभ बनाना. उसके आधार तथा उसके डंडे को बनाना, और उसमें फूलों के समान प्याले बनाना. प्यालों के साथ कलियां और खिले हुए पुष्प हों. ये सभी चीज़ें सोना पीटकर एक ही इकाई में परस्पर जुड़ी हुई हो.

BSB

32 Six branches are to extend from the sides of the lampstand—three on one side and three on the other.

HINCV

32 दीये से छः डालियां निकलें, तीन एक तरफ और तीन दूसरी तरफ रखना.

BSB

33 There are to be three cups shaped like almond blossoms on the first branch, each with buds and petals, three on the next branch, and the same for all six branches that extend from the lampstand.

HINCV

33 हर डाली में बादाम के फूल जैसी तीन कलियां और एक गांठ हों, और एक फूल दीये से बाहर निकली हुई, पूरी छः डालियों को इसी आकार से बनाना.

BSB

34 And on the lampstand there shall be four cups shaped like almond blossoms with buds and petals.

HINCV

34 दीये की डंडी में चार फूल बनाना, जिसमें बादाम के फूल के समान कलियां तथा पंखुड़ियां बनाना.

BSB

35 For the six branches that extend from the lampstand, a bud must be under the first pair of branches, a bud under the second pair, and a bud under the third pair.

HINCV

35 दीये से निकली हुई छः डालियों में से दो-दो डालियों के नीचे एक-एक गांठ हों और दीये समेत एक ही टुकड़े से बने हो.

BSB

36 The buds and branches are to be all of one piece with the lampstand, hammered out of pure gold.

HINCV

36 कलियां, शाखाएं और दीप का स्तंभ शुद्ध सोने को पीटकर बने हो.

BSB

37 Make seven lamps and set them up on the lampstand so that they illuminate the area in front of it.

HINCV

37 “सात दीये बनाना और सातों दीयों को जलाए रखना ताकि वे रोशनी दे सकें.

BSB

38 The wick trimmers and their trays must be of pure gold.

HINCV

38 चिमटियां तथा इन्हें रखने के बर्तन भी सोने के हों.

BSB

39 The lampstand and all these utensils shall be made from a talent of pure gold.

HINCV

39 ये पूरा सामान लगभग पैंतीस किलो सोने से बना हो.

BSB

40 See to it that you make everything according to the pattern shown you on the mountain.

HINCV

40 सावधानी से इन सभी चीज़ों को बिलकुल वैसा ही बनाना जैसा तुम्हें पर्वत पर दिखाया गया था.

Questions about Exodus 25? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.