Exodus 25
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the LORD said to Moses, | HINIRV 1 यहोवा ने मूसा से कहा, |
| BSB 2 “Tell the Israelites to bring Me an offering. You are to receive My offering from every man whose heart compels him. | HINIRV 2 “इस्राएलियों से यह कहना कि मेरे लिये भेंट लाएँ; जितने अपनी इच्छा से देना चाहें उन्हीं सभी से मेरी भेंट लेना। |
| BSB 3 This is the offering you are to accept from them: gold, silver, and bronze; | HINIRV 3 और जिन वस्तुओं की भेंट उनसे लेनी हैं वे ये हैं; अर्थात् सोना, चाँदी, पीतल, |
| BSB 4 blue, purple, and scarlet yarn; fine linen and goat hair; | HINIRV 4 नीले, बैंगनी और लाल रंग का कपड़ा, सूक्ष्म सनी का कपड़ा, बकरी का बाल, |
| BSB 5 ram skins dyed red and fine leather; acacia wood; | HINIRV 5 लाल रंग से रंगी हुई मेढ़ों की खालें, सुइसों की खालें, बबूल की लकड़ी, |
| BSB 6 olive oil for the light; spices for the anointing oil and for the fragrant incense; | HINIRV 6 उजियाले के लिये तेल, अभिषेक के तेल के लिये और सुगन्धित धूप के लिये सुगन्ध-द्रव्य, |
| BSB 7 and onyx stones and gemstones to be mounted on the ephod and breastpiece. | HINIRV 7 एपोद और चपरास के लिये सुलैमानी पत्थर, और जड़ने के लिये मणि। |
| BSB 8 And they are to make a sanctuary for Me, so that I may dwell among them. | HINIRV 8 और वे मेरे लिये एक पवित्रस्थान बनाएँ, कि मैं उनके बीच निवास करूँ । |
| BSB 9 You must make the tabernacle and design all its furnishings according to the pattern I show you. | HINIRV 9 जो कुछ मैं तुझे दिखाता हूँ, अर्थात् निवास-स्थान और उसके सब सामान का नमूना, उसी के अनुसार तुम लोग उसे बनाना। |
| BSB 10 And they are to construct an ark of acacia wood, two and a half cubits long, a cubit and a half wide, and a cubit and a half high. | HINIRV 10 “बबूल की लकड़ी का एक सन्दूक बनाया जाए; उसकी लम्बाई ढाई हाथ, और चौड़ाई और ऊँचाई डेढ़-डेढ़ हाथ की हो। |
| BSB 11 Overlay it with pure gold both inside and out, and make a gold molding around it. | HINIRV 11 और उसको शुद्ध सोने से भीतर और बाहर मढ़वाना, और सन्दूक के ऊपर चारों ओर सोने की बाड़ बनवाना। |
| BSB 12 Cast four gold rings for it and fasten them to its four feet, two rings on one side and two on the other. | HINIRV 12 और सोने के चार कड़े ढलवा कर उसके चारों पायों पर, एक ओर दो कड़े और दूसरी ओर भी दो कड़े लगवाना। |
| BSB 13 And make poles of acacia wood and overlay them with gold. | HINIRV 13 फिर बबूल की लकड़ी के डंडे बनवाना, और उन्हें भी सोने से मढ़वाना। |
| BSB 14 Insert the poles into the rings on the sides of the ark, in order to carry it. | HINIRV 14 और डंडों को सन्दूक की दोनों ओर के कड़ों में डालना जिससे उनके बल सन्दूक उठाया जाए। |
| BSB 15 The poles are to remain in the rings of the ark; they must not be removed. | HINIRV 15 वे डंडे सन्दूक के कड़ों में लगे रहें; और उससे अलग न किए जाएँ । |
| BSB 16 And place inside the ark the Testimony, which I will give you. | HINIRV 16 और जो साक्षीपत्र मैं तुझे दूँगा उसे उसी सन्दूक में रखना। |
| BSB 17 And you are to construct a mercy seat of pure gold, two and a half cubits long and a cubit and a half wide. | HINIRV 17 “फिर शुद्ध सोने का एक प्रायश्चित का ढकना बनवाना; उसकी लम्बाई ढाई हाथ, और चौड़ाई डेढ़ हाथ की हो। |
| BSB 18 Make two cherubim of hammered gold at the ends of the mercy seat, | HINIRV 18 और सोना ढालकर दो करूब बनवाकर प्रायश्चित के ढकने के दोनों सिरों पर लगवाना। |
| BSB 19 one cherub on one end and one on the other, all made from one piece of gold. | HINIRV 19 एक करूब तो एक सिरे पर और दूसरा करूब दूसरे सिरे पर लगवाना; और करूबों को और प्रायश्चित के ढकने को उसके ही टुकड़े से बनाकर उसके दोनों सिरों पर लगवाना। |
| BSB 20 And the cherubim are to have wings that spread upward, overshadowing the mercy seat. The cherubim are to face each other, looking toward the mercy seat. | HINIRV 20 और उन करूबों के पंख ऊपर से ऐसे फैले हुए बनें कि प्रायश्चित का ढकना उनसे ढँपा रहे, और उनके मुख आमने-सामने और प्रायश्चित के ढकने की ओर रहें। |
| BSB 21 Set the mercy seat atop the ark and put the Testimony that I will give you into the ark. | HINIRV 21 और प्रायश्चित के ढकने को सन्दूक के ऊपर लगवाना; और जो साक्षीपत्र मैं तुझे दूँगा उसे सन्दूक के भीतर रखना। |
| BSB 22 And I will meet with you there above the mercy seat, between the two cherubim that are over the ark of the Testimony; I will speak with you about all that I command you regarding the Israelites. | HINIRV 22 और मैं उसके ऊपर रहकर तुझ से मिला करूँगा; और इस्राएलियों के लिये जितनी आज्ञाएँ मुझ को तुझे देनी होंगी, उन सभी के विषय मैं प्रायश्चित के ढकने के ऊपर से और उन करूबों के बीच में से, जो साक्षीपत्र के सन्दूक पर होंगे, तुझ से वार्तालाप किया करूँगा। |
| BSB 23 You are also to make a table of acacia wood two cubits long, a cubit wide, and a cubit and a half high. | HINIRV 23 “फिर बबूल की लकड़ी की एक मेज बनवाना; उसकी लम्बाई दो हाथ, चौड़ाई एक हाथ, और ऊँचाई डेढ़ हाथ की हो। |
| BSB 24 Overlay it with pure gold and make a gold molding around it. | HINIRV 24 उसे शुद्ध सोने से मढ़वाना, और उसके चारों ओर सोने की एक बाड़ बनवाना। |
| BSB 25 And make a rim around it a handbreadth wide and put a gold molding on the rim. | HINIRV 25 और उसके चारों ओर चार अंगुल चौड़ी एक पटरी बनवाना, और इस पटरी के चारों ओर सोने की एक बाड़ बनवाना। |
| BSB 26 Make four gold rings for the table and fasten them to the four corners at its four legs. | HINIRV 26 और सोने के चार कड़े बनवाकर मेज के उन चारों कोनों में लगवाना जो उसके चारों पायों में होंगे। |
| BSB 27 The rings are to be close to the rim, to serve as holders for the poles used to carry the table. | HINIRV 27 वे कड़े पटरी के पास ही हों, और डंडों के घरों का काम दें कि मेज उन्हीं के बल उठाई जाए। |
| BSB 28 Make the poles of acacia wood and overlay them with gold, so that the table may be carried with them. | HINIRV 28 और डंडों को बबूल की लकड़ी के बनवाकर सोने से मढ़वाना, और मेज उन्हीं से उठाई जाए। |
| BSB 29 You are also to make the plates and dishes, as well as the pitchers and bowls for pouring drink offerings. Make them out of pure gold. | HINIRV 29 और उसके परात और धूपदान, और चमचे और उण्डेलने के कटोरे, सब शुद्ध सोने के बनवाना। |
| BSB 30 And place the Bread of the Presence on the table before Me at all times. | HINIRV 30 और मेज पर मेरे आगे भेंट की रोटियाँ नित्य रखा करना। |
| BSB 31 Then you are to make a lampstand of pure, hammered gold. It shall be made of one piece, including its base and shaft, its cups, and its buds and petals. | HINIRV 31 “फिर शुद्ध सोने की एक दीवट बनवाना। सोना ढलवा कर वह दीवट, पाये और डण्डी सहित बनाया जाए; उसके पुष्पकोष, गाँठ और फूल, सब एक ही टुकड़े के बनें; |
| BSB 32 Six branches are to extend from the sides of the lampstand—three on one side and three on the other. | HINIRV 32 और उसके किनारों से छः डालियाँ निकलें, तीन डालियाँ तो दीवट की एक ओर से और तीन डालियाँ उसकी दूसरी ओर से निकली हुई हों; |
| BSB 33 There are to be three cups shaped like almond blossoms on the first branch, each with buds and petals, three on the next branch, and the same for all six branches that extend from the lampstand. | HINIRV 33 एक-एक डाली में बादाम के फूल के समान तीन-तीन पुष्पकोष, एक-एक गाँठ, और एक-एक फूल हों; दीवट से निकली हुई छहों डालियों का यही आकार या रूप हो; |
| BSB 34 And on the lampstand there shall be four cups shaped like almond blossoms with buds and petals. | HINIRV 34 और दीवट की डण्डी में बादाम के फूल के समान चार पुष्पकोष अपनी-अपनी गाँठ और फूल समेत हों; |
| BSB 35 For the six branches that extend from the lampstand, a bud must be under the first pair of branches, a bud under the second pair, and a bud under the third pair. | HINIRV 35 और दीवट से निकली हुई छहों डालियों में से दो-दो डालियों के नीचे एक-एक गाँठ हो, वे दीवट समेत एक ही टुकड़े के बने हुए हों। |
| BSB 36 The buds and branches are to be all of one piece with the lampstand, hammered out of pure gold. | HINIRV 36 उनकी गाँठें और डालियाँ, सब दीवट समेत एक ही टुकड़े की हों, शुद्ध सोना ढलवा कर पूरा दीवट एक ही टुकड़े का बनवाना। |
| BSB 37 Make seven lamps and set them up on the lampstand so that they illuminate the area in front of it. | HINIRV 37 और सात दीपक बनवाना; और दीपक जलाए जाएँ कि वे दीवट के सामने प्रकाश दें। |
| BSB 38 The wick trimmers and their trays must be of pure gold. | HINIRV 38 और उसके गुलतराश और गुलदान सब शुद्ध सोने के हों। |
| BSB 39 The lampstand and all these utensils shall be made from a talent of pure gold. | HINIRV 39 वह सब इन समस्त सामान समेत किक्कार भर शुद्ध सोने का बने। |
| BSB 40 See to it that you make everything according to the pattern shown you on the mountain. | HINIRV 40 और सावधान रहकर इन सब वस्तुओं को उस नमूने के समान बनवाना, जो तुझे इस पर्वत पर दिखाया गया है। |
Questions about Exodus 25? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.