Exodus 24

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses, “Come up to the LORD—you and Aaron, Nadab and Abihu, and seventy of Israel’s elders—and you are to worship at a distance.

HINIRV

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “तू, हारून, नादाब, अबीहू, और इस्राएलियों के सत्तर पुरनियों समेत यहोवा के पास ऊपर आकर दूर से दण्डवत् करना।

BSB

2 Moses alone shall approach the LORD, but the others must not come near. And the people may not go up with him.”

HINIRV

2 और केवल मूसा यहोवा के समीप आए; परन्तु वे समीप न आएँ, और दूसरे लोग उसके संग ऊपर न आएँ।”

BSB

3 When Moses came and told the people all the words and ordinances of the LORD, they all responded with one voice: “All the words that the LORD has spoken, we will do.”

HINIRV

3 तब मूसा ने लोगों के पास जाकर यहोवा की सब बातें और सब नियम सुना दिए; तब सब लोग एक स्वर से बोल उठे, “जितनी बातें यहोवा ने कही हैं उन सब बातों को हम मानेंगे।”

BSB

4 And Moses wrote down all the words of the LORD. Early the next morning he got up and built an altar at the base of the mountain, along with twelve pillars for the twelve tribes of Israel.

HINIRV

4 तब मूसा ने यहोवा के सब वचन लिख दिए। और सवेरे उठकर पर्वत के नीचे एक वेदी और इस्राएल के बारहों गोत्रों के अनुसार बारह खम्भे भी बनवाए।

BSB

5 Then he sent out some young men of Israel, and they offered burnt offerings and sacrificed young bulls as peace offerings to the LORD.

HINIRV

5 तब उसने कई इस्राएली जवानों को भेजा, जिन्होंने यहोवा के लिये होमबलि और बैलों के मेलबलि चढ़ाए।

BSB

6 Moses took half of the blood and put it in bowls, and the other half he splattered on the altar.

HINIRV

6 और मूसा ने आधा लहू लेकर कटोरों में रखा, और आधा वेदी पर छिड़क दिया।

BSB

7 Then he took the Book of the Covenant and read it to the people, who replied, “All that the LORD has spoken we will do, and we will be obedient.”

HINIRV

7 तब वाचा की पुस्तक को लेकर लोगों को पढ़ सुनाया; उसे सुनकर उन्होंने कहा, “जो कुछ यहोवा ने कहा है उस सब को हम करेंगे, और उसकी आज्ञा मानेंगे।”

BSB

8 So Moses took the blood, splattered it on the people, and said, “This is the blood of the covenant that the LORD has made with you in accordance with all these words.”

HINIRV

8 तब मूसा ने लहू को लेकर लोगों पर छिड़क दिया, और उनसे कहा, “देखो, यह उस वाचा का लहू है जिसे यहोवा ने इन सब वचनों पर तुम्हारे साथ बाँधी है।”

BSB

9 Then Moses went up with Aaron, Nadab and Abihu, and seventy of the elders of Israel,

HINIRV

9 तब मूसा, हारून, नादाब, अबीहू और इस्राएलियों के सत्तर पुरनिए ऊपर गए,

BSB

10 and they saw the God of Israel. Under His feet was a work like a pavement made of sapphire, as clear as the sky itself.

HINIRV

10 और इस्राएल के परमेश्वर का दर्शन किया; और उसके चरणों के तले नीलमणि का चबूतरा सा कुछ था, जो आकाश के तुल्य ही स्वच्छ था।

BSB

11 But God did not lay His hand on the nobles of Israel; they saw Him, and they ate and drank.

HINIRV

11 और उसने इस्राएलियों के प्रधानों पर हाथ न बढ़ाया; तब उन्होंने परमेश्वर का दर्शन किया, और खाया पिया।

BSB

12 Then the LORD said to Moses, “Come up to Me on the mountain and stay here, so that I may give you the tablets of stone, with the law and commandments I have written for their instruction.”

HINIRV

12 तब यहोवा ने मूसा से कहा, “पहाड़ पर मेरे पास चढ़, और वहाँ रह; और मैं तुझे पत्थर की पटियाएँ, और अपनी लिखी हुई व्यवस्था और आज्ञा दूँगा कि तू उनको सिखाए।”

BSB

13 So Moses set out with Joshua his attendant and went up on the mountain of God.

HINIRV

13 तब मूसा यहोशू नामक अपने टहलुए समेत परमेश्वर के पर्वत पर चढ़ गया।

BSB

14 And he said to the elders, “Wait here for us until we return to you. Aaron and Hur are here with you. Whoever has a dispute can go to them.”

HINIRV

14 और पुरनियों से वह यह कह गया, “जब तक हम तुम्हारे पास फिर न आएँ तब तक तुम यहीं हमारी बाट जोहते रहो; और सुनो, हारून और हूर तुम्हारे संग हैं; तो यदि किसी का मुकद्दमा हो तो उन्हीं के पास जाए।”

BSB

15 When Moses went up on the mountain, the cloud covered it,

HINIRV

15 तब मूसा पर्वत पर चढ़ गया, और बादल ने पर्वत को छा लिया।

BSB

16 and the glory of the LORD settled on Mount Sinai. For six days the cloud covered it, and on the seventh day the LORD called to Moses from within the cloud.

HINIRV

16 तब यहोवा के तेज ने सीनै पर्वत पर निवास किया, और वह बादल उस पर छः दिन तक छाया रहा; और सातवें दिन उसने मूसा को बादल के बीच में से पुकारा।

BSB

17 And the sight of the glory of the LORD was like a consuming fire on the mountaintop in the eyes of the Israelites.

HINIRV

17 और इस्राएलियों की दृष्टि में यहोवा का तेज पर्वत की चोटी पर प्रचण्ड आग सा देख पड़ता था।

BSB

18 Moses entered the cloud as he went up on the mountain, and he remained on the mountain forty days and forty nights.

HINIRV

18 तब मूसा बादल के बीच में प्रवेश करके पर्वत पर चढ़ गया। और मूसा पर्वत पर चालीस दिन और चालीस रात रहा।

Questions about Exodus 24? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.