Exodus 23
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “You shall not spread a false report. Do not join the wicked by being a malicious witness. | HINIRV 1 “झूठी बात न फैलाना। अन्यायी साक्षी होकर दुष्ट का साथ न देना। |
| BSB 2 You shall not follow the crowd in wrongdoing. When you testify in a lawsuit, do not pervert justice by siding with the crowd. | HINIRV 2 बुराई करने के लिये न तो बहुतों के पीछे हो लेना; और न उनके पीछे फिरकर मुकद्दमे में न्याय बिगाड़ने को साक्षी देना; |
| BSB 3 And do not show favoritism to a poor man in his lawsuit. | HINIRV 3 और कंगाल के मुकद्दमे में उसका भी पक्ष न करना। |
| BSB 4 If you encounter your enemy’s stray ox or donkey, you must return it to him. | HINIRV 4 “यदि तेरे शत्रु का बैल या गदहा भटकता हुआ तुझे मिले, तो उसे उसके पास अवश्य फेर ले आना। |
| BSB 5 If you see the donkey of one who hates you fallen under its load, do not leave it there; you must help him with it. | HINIRV 5 फिर यदि तू अपने बैरी के गदहे को बोझ के मारे दबा हुआ देखे, तो चाहे उसको उसके स्वामी के लिये छुड़ाने के लिये तेरा मन न चाहे, तो भी अवश्य स्वामी का साथ देकर उसे छुड़ा लेना। |
| BSB 6 You shall not deny justice to the poor in their lawsuits. | HINIRV 6 “तेरे लोगों में से जो दरिद्र हों उसके मुकद्दमे में न्याय न बिगाड़ना। |
| BSB 7 Stay far away from a false accusation. Do not kill the innocent or the just, for I will not acquit the guilty. | HINIRV 7 झूठे मुकद्दमे से दूर रहना, और निर्दोष और धर्मी को घात न करना, क्योंकि मैं दुष्ट को निर्दोष न ठहराऊँगा। |
| BSB 8 Do not accept a bribe, for a bribe blinds those who see and twists the words of the righteous. | HINIRV 8 घूस न लेना, क्योंकि घूस देखनेवालों को भी अंधा कर देता, और धर्मियों की बातें पलट देता है। |
| BSB 9 Do not oppress a foreign resident, since you yourselves know how it feels to be foreigners; for you were foreigners in the land of Egypt. | HINIRV 9 “परदेशी पर अंधेर न करना; तुम तो परदेशी के मन की बातें जानते हो, क्योंकि तुम भी मिस्र देश में परदेशी थे। |
| BSB 10 For six years you are to sow your land and gather its produce, | HINIRV 10 “छः वर्ष तो अपनी भूमि में बोना और उसकी उपज इकट्ठी करना; |
| BSB 11 but in the seventh year you must let it rest and lie fallow, so that the poor among your people may eat from the field and the wild animals may consume what they leave. Do the same with your vineyard and olive grove. | HINIRV 11 परन्तु सातवें वर्ष में उसको पड़ती रहने देना और वैसा ही छोड़ देना, तो तेरे भाई-बन्धुओं में के दरिद्र लोग उससे खाने पाएँ, और जो कुछ उनसे भी बचे वह जंगली पशुओं के खाने के काम में आए। और अपनी दाख और जैतून की बारियों को भी ऐसे ही करना। |
| BSB 12 For six days you are to do your work, but on the seventh day you must cease, so that your ox and your donkey may rest and the son of your maidservant may be refreshed, as well as the foreign resident. | HINIRV 12 छः दिन तक तो अपना काम-काज करना, और सातवें दिन विश्राम करना; कि तेरे बैल और गदहे सुस्ताएँ, और तेरी दासियों के बेटे और परदेशी भी अपना जी ठंडा कर सके। |
| BSB 13 Pay close attention to everything I have said to you. You must not invoke the names of other gods; they must not be heard on your lips. | HINIRV 13 और जो कुछ मैंने तुम से कहा है उसमें सावधान रहना; और दूसरे देवताओं के नाम की चर्चा न करना, वरन् वे तुम्हारे मुँह से सुनाई भी न दें। |
| BSB 14 Three times a year you are to celebrate a feast to Me. | HINIRV 14 “प्रतिवर्ष तीन बार मेरे लिये पर्व मानना। |
| BSB 15 You are to keep the Feast of Unleavened Bread as I commanded you: At the appointed time in the month of Abib you are to eat unleavened bread for seven days, because that was the month you came out of Egypt. No one may appear before Me empty-handed. | HINIRV 15 अख़मीरी रोटी का पर्व मानना; उसमें मेरी आज्ञा के अनुसार अबीब महीने के नियत समय पर सात दिन तक अख़मीरी रोटी खाया करना, क्योंकि उसी महीने में तुम मिस्र से निकल आए। और मुझ को कोई खाली हाथ अपना मुँह न दिखाए। |
| BSB 16 You are also to keep the Feast of Harvest with the firstfruits of the produce from what you sow in the field. And keep the Feast of Ingathering at the end of the year, when you gather your produce from the field. | HINIRV 16 और जब तेरी बोई हुई खेती की पहली उपज तैयार हो, तब कटनी का पर्व मानना। और वर्ष के अन्त में जब तू परिश्रम के फल बटोरकर ढेर लगाए, तब बटोरन का पर्व मानना। |
| BSB 17 Three times a year all your males are to appear before the Lord GOD. | HINIRV 17 प्रतिवर्ष तीनों बार तेरे सब पुरुष प्रभु यहोवा को अपना मुँह दिखाएँ। |
| BSB 18 You must not offer the blood of My sacrifices with anything leavened, nor may the fat of My feast remain until morning. | HINIRV 18 “मेरे बलिपशु का लहू ख़मीरी रोटी के संग न चढ़ाना, और न मेरे पर्व के उत्तम बलिदान में से कुछ सवेरे तक रहने देना। |
| BSB 19 Bring the best of the firstfruits of your soil to the house of the LORD your God. You must not cook a young goat in its mother’s milk. | HINIRV 19 अपनी भूमि की पहली उपज का पहला भाग अपने परमेश्वर यहोवा के भवन में ले आना। बकरी का बच्चा उसकी माता के दूध में न पकाना। |
| BSB 20 Behold, I am sending an angel before you to protect you along the way and to bring you to the place I have prepared. | HINIRV 20 “सुन, मैं एक दूत तेरे आगे-आगे भेजता हूँ जो मार्ग में तेरी रक्षा करेगा, और जिस स्थान को मैंने तैयार किया है उसमें तुझे पहुँचाएगा। |
| BSB 21 Pay attention to him and listen to his voice; do not defy him, for he will not forgive rebellion, since My Name is in him. | HINIRV 21 उसके सामने सावधान रहना, और उसकी मानना, उसका विरोध न करना, क्योंकि वह तुम्हारा अपराध क्षमा न करेगा; इसलिए कि उसमें मेरा नाम रहता है। |
| BSB 22 But if you will listen carefully to his voice and do everything I say, I will be an enemy to your enemies and a foe to your foes. | HINIRV 22 और यदि तू सचमुच उसकी माने और जो कुछ मैं कहूँ वह करे, तो मैं तेरे शत्रुओं का शत्रु और तेरे द्रोहियों का द्रोही बनूँगा। |
| BSB 23 For My angel will go before you and bring you into the land of the Amorites, Hittites, Perizzites, Canaanites, Hivites, and Jebusites, and I will annihilate them. | HINIRV 23 इस रीति मेरा दूत तेरे आगे-आगे चलकर तुझे एमोरी, हित्ती, परिज्जी, कनानी, हिब्बी, और यबूसी लोगों के यहाँ पहुँचाएगा, और मैं उनको सत्यानाश कर डालूँगा । |
| BSB 24 You must not bow down to their gods or serve them or follow their practices. Instead, you are to demolish them and smash their sacred stones to pieces. | HINIRV 24 उनके देवताओं को दण्डवत् न करना, और न उनकी उपासना करना, और न उनके से काम करना, वरन् उन मूरतों को पूरी रीति से सत्यानाश कर डालना, और उन लोगों की लाटों के टुकड़े-टुकड़े कर देना। |
| BSB 25 So you shall serve the LORD your God, and He will bless your bread and your water. And I will take away sickness from among you. | HINIRV 25 तुम अपने परमेश्वर यहोवा की उपासना करना, तब वह तेरे अन्न जल पर आशीष देगा, और तेरे बीच में से रोग दूर करेगा। |
| BSB 26 No woman in your land will miscarry or be barren; I will fulfill the number of your days. | HINIRV 26 तेरे देश में न तो किसी का गर्भ गिरेगा और न कोई बाँझ होगी; और तेरी आयु मैं पूरी करूँगा। |
| BSB 27 I will send My terror ahead of you and throw into confusion every nation you encounter. I will make all your enemies turn and run. | HINIRV 27 जितने लोगों के बीच तू जाएगा उन सभी के मन में मैं अपना भय पहले से ऐसा समवा दूँगा कि उनको व्याकुल कर दूँगा, और मैं तुझे सब शत्रुओं की पीठ दिखाऊँगा। |
| BSB 28 I will send the hornet before you to drive the Hivites and Canaanites and Hittites out of your way. | HINIRV 28 और मैं तुझ से पहले बर्रों को भेजूँगा जो हिब्बी, कनानी, और हित्ती लोगों को तेरे सामने से भगाकर दूर कर देंगी। |
| BSB 29 I will not drive them out before you in a single year; otherwise the land would become desolate and wild animals would multiply against you. | HINIRV 29 मैं उनको तेरे आगे से एक ही वर्ष में तो न निकाल दूँगा, ऐसा न हो कि देश उजाड़ हो जाए, और जंगली पशु बढ़कर तुझे दुःख देने लगें। |
| BSB 30 Little by little I will drive them out ahead of you, until you become fruitful and possess the land. | HINIRV 30 जब तक तू फूल-फलकर देश को अपने अधिकार में न कर ले तब तक मैं उन्हें तेरे आगे से थोड़ा-थोड़ा करके निकालता रहूँगा। |
| BSB 31 And I will establish your borders from the Red Sea to the Sea of the Philistines, and from the desert to the Euphrates. For I will deliver the inhabitants into your hand, and you will drive them out before you. | HINIRV 31 मैं लाल समुद्र से लेकर पलिश्तियों के समुद्र तक और जंगल से लेकर फरात तक के देश को तेरे वश में कर दूँगा; मैं उस देश के निवासियों को भी तेरे वश में कर दूँगा, और तू उन्हें अपने सामने से बरबस निकालेगा। |
| BSB 32 You shall make no covenant with them or with their gods. | HINIRV 32 तू न तो उनसे वाचा बाँधना और न उनके देवताओं से। |
| BSB 33 They must not remain in your land, lest they cause you to sin against Me. For if you serve their gods, it will surely be a snare to you.” | HINIRV 33 वे तेरे देश में रहने न पाएँ, ऐसा न हो कि वे तुझ से मेरे विरुद्ध पाप कराएँ; क्योंकि यदि तू उनके देवताओं की उपासना करे, तो यह तेरे लिये फंदा बनेगा।” |
Questions about Exodus 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.