Exodus 22

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “If a man steals an ox or a sheep and slaughters or sells it, he must repay five oxen for an ox and four sheep for a sheep.

HINIRV

1 “यदि कोई मनुष्य बैल, या भेड़, या बकरी चुराकर उसका घात करे या बेच डाले, तो वह बैल के बदले पाँच बैल, और भेड़-बकरी के बदले चार भेड़-बकरी भर दे।

BSB

2 If a thief is caught breaking in and is beaten to death, no one shall be guilty of bloodshed.

HINIRV

2 यदि चोर सेंध लगाते हुए पकड़ा जाए, और उस पर ऐसी मार पड़े कि वह मर जाए, तो उसके खून का दोष न लगे;

BSB

3 But if it happens after sunrise, there is guilt for his bloodshed. A thief must make full restitution; if he has nothing, he himself shall be sold for his theft.

HINIRV

3 यदि सूर्य निकल चुके, तो उसके खून का दोष लगे; अवश्य है कि वह हानि को भर दे, और यदि उसके पास कुछ न हो, तो वह चोरी के कारण बेच दिया जाए।

BSB

4 If what was stolen is actually found alive in his possession—whether ox or donkey or sheep—he must pay back double.

HINIRV

4 यदि चुराया हुआ बैल, या गदहा, या भेड़ या बकरी उसके हाथ में जीवित पाई जाए, तो वह उसका दूना भर दे।

BSB

5 If a man grazes his livestock in a field or vineyard and allows them to stray so that they graze in someone else’s field, he must make restitution from the best of his own field or vineyard.

HINIRV

5 “यदि कोई अपने पशु से किसी का खेत या दाख की बारी चराए, अर्थात् अपने पशु को ऐसा छोड़ दे कि वह पराए खेत को चर ले, तो वह अपने खेत की और अपनी दाख की बारी की उत्तम से उत्तम उपज में से उस हानि को भर दे।

BSB

6 If a fire breaks out and spreads to thornbushes so that it consumes stacked or standing grain, or the whole field, the one who started the fire must make full restitution.

HINIRV

6 “यदि कोई आग जलाए, और वह काँटों में लग जाए और फूलों के ढेर या अनाज या खड़ा खेत जल जाए, तो जिसने आग जलाई हो वह हानि को निश्चय भर दे।

BSB

7 If a man gives his neighbor money or goods for safekeeping and they are stolen from the neighbor’s house, the thief, if caught, must pay back double.

HINIRV

7 “यदि कोई दूसरे को रुपये या सामग्री की धरोहर धरे, और वह उसके घर से चुराई जाए, तो यदि चोर पकड़ा जाए, तो दूना उसी को भर देना पड़ेगा।

BSB

8 If the thief is not found, the owner of the house must appear before the judges to determine whether he has taken his neighbor’s property.

HINIRV

8 और यदि चोर न पकड़ा जाए, तो घर का स्वामी परमेश्वर के पास लाया जाए कि निश्चय हो जाए कि उसने अपने भाई-बन्धु की सम्पत्ति पर हाथ लगाया है या नहीं।

BSB

9 In all cases of illegal possession of an ox, a donkey, a sheep, a garment, or any lost item that someone claims, ‘This is mine,’ both parties shall bring their cases before the judges. The one whom the judges find guilty must pay back double to his neighbor.

HINIRV

9 चाहे बैल, चाहे गदहे, चाहे भेड़ या बकरी, चाहे वस्त्र, चाहे किसी प्रकार की ऐसी खोई हुई वस्तु के विषय अपराध क्यों न लगाया जाए, जिसे दो जन अपनी-अपनी कहते हों, तो दोनों का मुकद्दमा परमेश्वर के पास आए; और जिसको परमेश्वर दोषी ठहराए वह दूसरे को दूना भर दे।

BSB

10 If a man gives a donkey, an ox, a sheep, or any other animal to be cared for by his neighbor, but it dies or is injured or stolen while no one is watching,

HINIRV

10 “यदि कोई दूसरे को गदहा या बैल या भेड़-बकरी या कोई और पशु रखने के लिये सौंपे, और किसी के बिना देखे वह मर जाए, या चोट खाए, या हाँक दिया जाए,

BSB

11 an oath before the LORD shall be made between the parties to determine whether or not the man has taken his neighbor’s property. The owner must accept the oath and require no restitution.

HINIRV

11 तो उन दोनों के बीच यहोवा की शपथ खिलाई जाए, ‘मैंने इसकी सम्पत्ति पर हाथ नहीं लगाया;’ तब सम्पत्ति का स्वामी इसको सच माने, और दूसरे को उसे कुछ भी भर देना न होगा।

BSB

12 But if the animal was actually stolen from the neighbor, he must make restitution to the owner.

HINIRV

12 यदि वह सचमुच उसके यहाँ से चुराया गया हो, तो वह उसके स्वामी को उसे भर दे।

BSB

13 If the animal was torn to pieces, he shall bring it as evidence; he need not make restitution for the torn carcass.

HINIRV

13 और यदि वह फाड़ डाला गया हो, तो वह फाड़े हुए को प्रमाण के लिये ले आए, तब उसे उसको भी भर देना न पड़ेगा।

BSB

14 If a man borrows an animal from his neighbor and it is injured or dies while its owner is not present, he must make full restitution.

HINIRV

14 “फिर यदि कोई दूसरे से पशु माँग लाए, और उसके स्वामी के संग न रहते उसको चोट लगे या वह मर जाए, तो वह निश्चय उसकी हानि भर दे।

BSB

15 If the owner was present, no restitution is required. If the animal was rented, the fee covers the loss.

HINIRV

15 यदि उसका स्वामी संग हो, तो दूसरे को उसकी हानि भरना न पड़े; और यदि वह भाड़े का हो तो उसकी हानि उसके भाड़े में आ गई।

BSB

16 If a man seduces a virgin who is not pledged in marriage and sleeps with her, he must pay the full dowry for her to be his wife.

HINIRV

16 “यदि कोई पुरुष किसी कन्या को जिसके ब्याह की बात न लगी हो फुसलाकर उसके संग कुकर्म करे, तो वह निश्चय उसका मोल देकर उसे ब्याह ले।

BSB

17 If her father absolutely refuses to give her to him, the man still must pay an amount comparable to the bridal price of a virgin.

HINIRV

17 परन्तु यदि उसका पिता उसे देने को बिल्कुल इन्कार करे, तो कुकर्म करनेवाला कन्याओं के मोल की रीति के अनुसार रुपये तौल दे।

BSB

18 You must not allow a sorceress to live.

HINIRV

18 “तू जादू-टोना करनेवाली को जीवित रहने न देना।

BSB

19 Whoever lies with an animal must surely be put to death.

HINIRV

19 “जो कोई पशुगमन करे वह निश्चय मार डाला जाए।

BSB

20 If anyone sacrifices to any god other than the LORD alone, he must be set apart for destruction.

HINIRV

20 “जो कोई यहोवा को छोड़ किसी और देवता के लिये बलि करे वह सत्यानाश किया जाए।

BSB

21 You must not exploit or oppress a foreign resident, for you yourselves were foreigners in the land of Egypt.

HINIRV

21 “तुम परदेशी को न सताना और न उस पर अंधेर करना क्योंकि मिस्र देश में तुम भी परदेशी थे।

BSB

22 You must not mistreat any widow or orphan.

HINIRV

22 किसी विधवा या अनाथ बालक को दुःख न देना।

BSB

23 If you do mistreat them, and they cry out to Me in distress, I will surely hear their cry.

HINIRV

23 यदि तुम ऐसों को किसी प्रकार का दुःख दो, और वे कुछ भी मेरी दुहाई दें, तो मैं निश्चय उनकी दुहाई सुनूँगा;

BSB

24 My anger will be kindled, and I will kill you with the sword; then your wives will become widows and your children will be fatherless.

HINIRV

24 तब मेरा क्रोध भड़केगा, और मैं तुम को तलवार से मरवाऊँगा, और तुम्हारी पत्नियाँ विधवा और तुम्हारे बालक अनाथ हो जाएँगे।

BSB

25 If you lend money to one of My people among you who is poor, you must not act as a creditor to him; you are not to charge him interest.

HINIRV

25 “यदि तू मेरी प्रजा में से किसी दीन को जो तेरे पास रहता हो रुपये का ऋण दे, तो उससे महाजन के समान ब्याज न लेना।

BSB

26 If you take your neighbor’s cloak as collateral, return it to him by sunset,

HINIRV

26 यदि तू कभी अपने भाई-बन्धु के वस्त्र को बन्धक करके रख भी ले, तो सूर्य के अस्त होने तक उसको लौटा देना;

BSB

27 because his cloak is the only covering he has for his body. What else will he sleep in? And if he cries out to Me, I will hear, for I am compassionate.

HINIRV

27 क्योंकि वह उसका एक ही ओढ़ना है, उसकी देह का वही अकेला वस्त्र होगा; फिर वह किसे ओढ़कर सोएगा? और जब वह मेरी दुहाई देगा तब मैं उसकी सुनूँगा, क्योंकि मैं तो करुणामय हूँ।

BSB

28 You must not blaspheme God or curse the ruler of your people.

HINIRV

28 “परमेश्वर को श्राप न देना, और न अपने लोगों के प्रधान को श्राप देना।

BSB

29 You must not hold back offerings from your granaries or vats. You are to give Me the firstborn of your sons.

HINIRV

29 “अपने खेतों की उपज और फलों के रस में से कुछ मुझे देने में विलम्ब न करना । अपने बेटों में से पहलौठे को मुझे देना।

BSB

30 You shall do likewise with your cattle and your sheep. Let them stay with their mothers for seven days, but on the eighth day you are to give them to Me.

HINIRV

30 वैसे ही अपनी गायों और भेड़-बकरियों के पहलौठे भी देना; सात दिन तक तो बच्चा अपनी माता के संग रहे, और आठवें दिन तू उसे मुझे दे देना।

BSB

31 You are to be My holy people. You must not eat the meat of a mauled animal found in the field; you are to throw it to the dogs.

HINIRV

31 “तुम मेरे लिये पवित्र मनुष्य बनना; इस कारण जो पशु मैदान में फाड़ा हुआ पड़ा मिले उसका माँस न खाना, उसको कुत्तों के आगे फेंक देना।

Questions about Exodus 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.