Exodus 21

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “These are the ordinances that you are to set before them:

HINIRV

1 फिर जो नियम तुझे उनको समझाने हैं वे ये हैं।

BSB

2 If you buy a Hebrew servant, he is to serve you for six years. But in the seventh year, he shall go free without paying anything.

HINIRV

2 “जब तुम कोई इब्री दास मोल लो, तब वह छः वर्ष तक सेवा करता रहे, और सातवें वर्ष स्वतंत्र होकर सेंत-मेंत चला जाए।

BSB

3 If he arrived alone, he is to leave alone; if he arrived with a wife, she is to leave with him.

HINIRV

3 यदि वह अकेला आया हो, तो अकेला ही चला जाए; और यदि पत्नी सहित आया हो, तो उसके साथ उसकी पत्नी भी चली जाए।

BSB

4 If his master gives him a wife and she bears him sons or daughters, the woman and her children shall belong to her master, and only the man shall go free.

HINIRV

4 यदि उसके स्वामी ने उसको पत्नी दी हो और उससे उसके बेटे या बेटियाँ उत्पन्न हुई हों, तो उसकी पत्नी और बालक उस स्वामी के ही रहें, और वह अकेला चला जाए।

BSB

5 But if the servant declares, ‘I love my master and my wife and children; I do not want to go free,’

HINIRV

5 परन्तु यदि वह दास दृढ़ता से कहे, ‘मैं अपने स्वामी, और अपनी पत्नी, और बालकों से प्रेम रखता हूँ; इसलिए मैं स्वतंत्र होकर न चला जाऊँगा;’

BSB

6 then his master is to bring him before the judges. And he shall take him to the door or doorpost and pierce his ear with an awl. Then he shall serve his master for life.

HINIRV

6 तो उसका स्वामी उसको परमेश्वर के पास ले चले; फिर उसको द्वार के किवाड़ या बाजू के पास ले जाकर उसके कान में सुतारी से छेद करें; तब वह सदा उसकी सेवा करता रहे।

BSB

7 And if a man sells his daughter as a servant, she is not to go free as the menservants do.

HINIRV

7 “यदि कोई अपनी बेटी को दासी होने के लिये बेच डालें, तो वह दासी के समान बाहर न जाए।

BSB

8 If she is displeasing in the eyes of her master who had designated her for himself, he must allow her to be redeemed. He has no right to sell her to foreigners, since he has broken faith with her.

HINIRV

8 यदि उसका स्वामी उसको अपनी पत्नी बनाए, और फिर उससे प्रसन्न न रहे, तो वह उसे दाम से छुड़ाई जाने दे; उसका विश्वासघात करने के बाद उसे विदेशी लोगों के हाथ बेचने का उसको अधिकार न होगा।

BSB

9 And if he chooses her for his son, he must deal with her as with a daughter.

HINIRV

9 यदि उसने उसे अपने बेटे को ब्याह दिया हो, तो उससे बेटी का सा व्यवहार करे।

BSB

10 If he takes another wife, he must not reduce the food, clothing, or marital rights of his first wife.

HINIRV

10 चाहे वह दूसरी पत्नी कर ले, तो भी वह उसका भोजन, वस्त्र, और संगति न घटाए।

BSB

11 If, however, he does not provide her with these three things, she is free to go without monetary payment.

HINIRV

11 और यदि वह इन तीन बातों में घटी करे, तो वह स्त्री सेंत-मेंत बिना दाम चुकाए ही चली जाए।

BSB

12 Whoever strikes and kills a man must surely be put to death.

HINIRV

12 “जो किसी मनुष्य को ऐसा मारे कि वह मर जाए, तो वह भी निश्चय मार डाला जाए।

BSB

13 If, however, he did not lie in wait, but God allowed it to happen, then I will appoint for you a place where he may flee.

HINIRV

13 यदि वह उसकी घात में न बैठा हो, और परमेश्वर की इच्छा ही से वह उसके हाथ में पड़ गया हो, तो ऐसे मारनेवाले के भागने के निमित्त मैं एक स्थान ठहराऊँगा जहाँ वह भाग जाए।

BSB

14 But if a man schemes and acts willfully against his neighbor to kill him, you must take him away from My altar to be put to death.

HINIRV

14 परन्तु यदि कोई ढिठाई से किसी पर चढ़ाई करके उसे छल से घात करे, तो उसको मार डालने के लिये मेरी वेदी के पास से भी अलग ले जाना।

BSB

15 Whoever strikes his father or mother must surely be put to death.

HINIRV

15 “जो अपने पिता या माता को मारे-पीटे वह निश्चय मार डाला जाए।

BSB

16 Whoever kidnaps another man must be put to death, whether he sells him or the man is found in his possession.

HINIRV

16 “जो किसी मनुष्य को चुराए, चाहे उसे ले जाकर बेच डाले, चाहे वह उसके पास पाया जाए, तो वह भी निश्चय मार डाला जाए।

BSB

17 Anyone who curses his father or mother must surely be put to death.

HINIRV

17 “जो अपने पिता या माता को श्राप दे वह भी निश्चय मार डाला जाए।

BSB

18 If men are quarreling and one strikes the other with a stone or a fist, and he does not die but is confined to bed,

HINIRV

18 “यदि मनुष्य झगड़ते हों, और एक दूसरे को पत्थर या मुक्के से ऐसा मारे कि वह मरे नहीं परन्तु बिछौने पर पड़ा रहे,

BSB

19 then the one who struck him shall go unpunished, as long as the other can get up and walk around outside with his staff. Nevertheless, he must compensate the man for his lost work and see that he is completely healed.

HINIRV

19 तो जब वह उठकर लाठी के सहारे से बाहर चलने फिरने लगे, तब वह मारनेवाला निर्दोष ठहरे; उस दशा में वह उसके पड़े रहने के समय की हानि भर दे, और उसको भला चंगा भी करा दे।

BSB

20 If a man strikes his manservant or maidservant with a rod, and the servant dies by his hand, he shall surely be punished.

HINIRV

20 “यदि कोई अपने दास या दासी को सोंटे से ऐसा मारे कि वह उसके मारने से मर जाए, तब तो उसको निश्चय दण्ड दिया जाए।

BSB

21 However, if the servant gets up after a day or two, the owner shall not be punished, since the servant is his property.

HINIRV

21 परन्तु यदि वह दो एक दिन जीवित रहे, तो उसके स्वामी को दण्ड न दिया जाए; क्योंकि वह दास उसका धन है।

BSB

22 If men who are fighting strike a pregnant woman and her child is born prematurely, but there is no further injury, he shall surely be fined as the woman’s husband demands and as the court allows.

HINIRV

22 “यदि मनुष्य आपस में मारपीट करके किसी गर्भवती स्त्री को ऐसी चोट पहुँचाए, कि उसका गर्भ गिर जाए, परन्तु और कुछ हानि न हो, तो मारनेवाले से उतना दण्ड लिया जाए जितना उस स्त्री का पति पंच की सम्मति से ठहराए।

BSB

23 But if a serious injury results, then you must require a life for a life—

HINIRV

23 परन्तु यदि उसको और कुछ हानि पहुँचे, तो प्राण के बदले प्राण का,

BSB

24 eye for eye, tooth for tooth, hand for hand, foot for foot,

HINIRV

24 और आँख के बदले आँख का, और दाँत के बदले दाँत का, और हाथ के बदले हाथ का, और पाँव के बदले पाँव का,

BSB

25 burn for burn, wound for wound, and stripe for stripe.

HINIRV

25 और दाग के बदले दाग का, और घाव के बदले घाव का, और मार के बदले मार का दण्ड हो।

BSB

26 If a man strikes and blinds the eye of his manservant or maidservant, he must let the servant go free as compensation for the eye.

HINIRV

26 “जब कोई अपने दास या दासी की आँख पर ऐसा मारे कि फूट जाए, तो वह उसकी आँख के बदले उसे स्वतंत्र करके जाने दे।

BSB

27 And if he knocks out the tooth of his manservant or maidservant, he must let the servant go free as compensation for the tooth.

HINIRV

27 और यदि वह अपने दास या दासी को मारकर उसका दाँत तोड़ डाले, तो वह उसके दाँत के बदले उसे स्वतंत्र करके जाने दे।

BSB

28 If an ox gores a man or woman to death, the ox must surely be stoned, and its meat must not be eaten. But the owner of the ox shall not be held responsible.

HINIRV

28 “यदि बैल किसी पुरुष या स्त्री को ऐसा सींग मारे कि वह मर जाए, तो वह बैल तो निश्चय पथरवाह करके मार डाला जाए, और उसका माँस खाया न जाए; परन्तु बैल का स्वामी निर्दोष ठहरे।

BSB

29 But if the ox has a habit of goring, and its owner has been warned yet does not restrain it, and it kills a man or woman, then the ox must be stoned and its owner must also be put to death.

HINIRV

29 परन्तु यदि उस बैल की पहले से सींग मारने की आदत पड़ी हो, और उसके स्वामी ने जताए जाने पर भी उसको न बाँध रखा हो, और वह किसी पुरुष या स्त्री को मार डाले, तब तो वह बैल पथरवाह किया जाए, और उसका स्वामी भी मार डाला जाए।

BSB

30 If payment is demanded of him instead, he may redeem his life by paying the full amount demanded of him.

HINIRV

30 यदि उस पर छुड़ौती ठहराई जाए, तो प्राण छुड़ाने को जो कुछ उसके लिये ठहराया जाए उसे उतना ही देना पड़ेगा।

BSB

31 If the ox gores a son or a daughter, it shall be done to him according to the same rule.

HINIRV

31 चाहे बैल ने किसी बेटे को, चाहे बेटी को मारा हो, तो भी इसी नियम के अनुसार उसके स्वामी के साथ व्यवहार किया जाए।

BSB

32 If the ox gores a manservant or maidservant, the owner must pay thirty shekels of silver to the master of that servant, and the ox must be stoned.

HINIRV

32 यदि बैल ने किसी दास या दासी को सींग मारा हो, तो बैल का स्वामी उस दास के स्वामी को तीस शेकेल रूपा दे, और वह बैल पथरवाह किया जाए।

BSB

33 If a man opens or digs a pit and fails to cover it, and an ox or a donkey falls into it,

HINIRV

33 “यदि कोई मनुष्य गड्ढा खोलकर या खोदकर उसको न ढाँपे, और उसमें किसी का बैल या गदहा गिर पड़े,

BSB

34 the owner of the pit shall make restitution; he must pay its owner, and the dead animal will be his.

HINIRV

34 तो जिसका वह गड्ढा हो वह उस हानि को भर दे; वह पशु के स्वामी को उसका मोल दे, और लोथ गड्ढेवाले की ठहरे।

BSB

35 If a man’s ox injures his neighbor’s ox and it dies, they must sell the live one and divide the proceeds; they also must divide the dead animal.

HINIRV

35 “यदि किसी का बैल किसी दूसरे के बैल को ऐसी चोट लगाए, कि वह मर जाए, तो वे दोनों मनुष्य जीवित बैल को बेचकर उसका मोल आपस में आधा-आधा बाँट लें; और लोथ को भी वैसा ही बाँटें।

BSB

36 But if it was known that the ox had a habit of goring, yet its owner failed to restrain it, he shall pay full compensation, ox for ox, and the dead animal will be his.

HINIRV

36 यदि यह प्रगट हो कि उस बैल की पहले से सींग मारने की आदत पड़ी थी, पर उसके स्वामी ने उसे बाँध नहीं रखा, तो निश्चय वह बैल के बदले बैल भर दे, पर लोथ उसी की ठहरे।

Questions about Exodus 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.