Exodus 21
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “These are the ordinances that you are to set before them: | HINCV 1 “ये और जो नियम, तुम्हें उनको बताने हैं वे ये है: |
| BSB 2 If you buy a Hebrew servant, he is to serve you for six years. But in the seventh year, he shall go free without paying anything. | HINCV 2 “यदि तुम दास के लिए किसी इब्री को खरीदो तब वह छः वर्ष तक सेवा करे; और सातवें वर्ष वह दाम बिना चुकाए भी जा सकता है. |
| BSB 3 If he arrived alone, he is to leave alone; if he arrived with a wife, she is to leave with him. | HINCV 3 यदि वह अकेला ही आया हो, तो अकेला ही जाये. यदि वह किसी स्त्री का पति है, तो उसकी पत्नी भी उसी के साथ लौट जाएगी. |
| BSB 4 If his master gives him a wife and she bears him sons or daughters, the woman and her children shall belong to her master, and only the man shall go free. | HINCV 4 यदि उस दास की पत्नी होने के लिए स्त्री को मालिक ने भेजा हो और उस स्त्री के पुत्र-पुत्रियां पैदा हो गई हों, तो दास अकेला ही जाये किंतु उसकी पत्नी एवं संतान मालिक के ही रहेंगे. |
| BSB 5 But if the servant declares, ‘I love my master and my wife and children; I do not want to go free,’ | HINCV 5 “यदि वह दास कहे कि मुझे तो, मेरे मालिक, मेरी पत्नी एवं मेरी संतान प्रिय हैं; मैं जाना नहीं चाहता, तो |
| BSB 6 then his master is to bring him before the judges. And he shall take him to the door or doorpost and pierce his ear with an awl. Then he shall serve his master for life. | HINCV 6 उसका मालिक उसे लेकर परमेश्वर के पास आए, और उस दास को दरवाजे के पास ले जाये और उसका मालिक उसके कान को सुई से छेद दे. इसके बाद वह दास उस मालिक का सेवक हो जाएगा. |
| BSB 7 And if a man sells his daughter as a servant, she is not to go free as the menservants do. | HINCV 7 “यदि कोई व्यक्ति अपनी पुत्री को दासी होने के लिए देता है, तो उसे दासी के समान न छोड़े. |
| BSB 8 If she is displeasing in the eyes of her master who had designated her for himself, he must allow her to be redeemed. He has no right to sell her to foreigners, since he has broken faith with her. | HINCV 8 यदि उसका मालिक, जिसने उसे खरीदा है, उससे प्रसन्न नहीं है, तो मालिक उसे दाम देकर छोड़ दे. लेकिन मालिक को यह अधिकार नहीं है कि वह दासी को विदेशियों में बेच दे, क्योंकि उसने उसके साथ विश्वासघात किया है. |
| BSB 9 And if he chooses her for his son, he must deal with her as with a daughter. | HINCV 9 यदि वह व्यक्ति इस दासी को अपने पुत्र की पत्नी होने के लिए चाहता है, तो उसे बेटियों के समान हक भी देना ज़रूरी है. |
| BSB 10 If he takes another wife, he must not reduce the food, clothing, or marital rights of his first wife. | HINCV 10 यदि वह किसी अन्य स्त्री से विवाह कर लेता है, तो वह इस दासी को भोजन, वस्त्र तथा उसके वैवाहिक अधिकारों से दूर नहीं रख सकता. |
| BSB 11 If, however, he does not provide her with these three things, she is free to go without monetary payment. | HINCV 11 यदि मालिक उसके विषय में उन तीनों अधिकारों को पूरा न करे, तब वह दासी बिना दाम दिये उसे छोड़कर जा सकती है. |
| BSB 12 Whoever strikes and kills a man must surely be put to death. | HINCV 12 “यदि कोई व्यक्ति किसी पर ऐसा हमला करे कि उसकी मृत्यु हो जाए, तब अवश्य उस व्यक्ति को मृत्यू-दंड ही दिया जाए. |
| BSB 13 If, however, he did not lie in wait, but God allowed it to happen, then I will appoint for you a place where he may flee. | HINCV 13 किंतु यदि यह हत्या पहले से नियोजित नहीं की गई हो, किंतु यह मृत्यु परमेश्वर की इच्छा से हुई हो, तब मैं तुम्हारे लिए एक ऐसी जगह बनाऊंगा, जहां तुम भागकर जा सकोगे. |
| BSB 14 But if a man schemes and acts willfully against his neighbor to kill him, you must take him away from My altar to be put to death. | HINCV 14 किंतु यदि कोई व्यक्ति किसी को पूर्व नियोजित तरीके से छलपूर्वक, गुस्से से उसकी हत्या कर देता है, तो तुम उस व्यक्ति को, मेरी वेदी से मृत्यु दंड देने के लिए ले जा सकते हो. |
| BSB 15 Whoever strikes his father or mother must surely be put to death. | HINCV 15 “यदि कोई अपने पिता अथवा अपनी माता को मारे, तो उसे मृत्यु दंड दिया जाए. |
| BSB 16 Whoever kidnaps another man must be put to death, whether he sells him or the man is found in his possession. | HINCV 16 “जो किसी मनुष्य का अपहरण करता है, चाहे वह अपहृत को बेच दें या उसके पास हो, तो भी उसे मृत्यु दंड दिया जाए. |
| BSB 17 Anyone who curses his father or mother must surely be put to death. | HINCV 17 “जो अपने पिता अथवा अपनी माता को शाप देता है, उसे निश्चयतः मृत्यु दंड दिया जाए. |
| BSB 18 If men are quarreling and one strikes the other with a stone or a fist, and he does not die but is confined to bed, | HINCV 18 “यदि दो व्यक्तियों में झगड़ा हो जाए, वह एक दूसरे को पत्थर अथवा घूंसे से मारे, जिससे उसकी मृत्यु न हुई हो लेकिन वह चल फिर न सके, |
| BSB 19 then the one who struck him shall go unpunished, as long as the other can get up and walk around outside with his staff. Nevertheless, he must compensate the man for his lost work and see that he is completely healed. | HINCV 19 यदि वह व्यक्ति लाठी के सहारे चल फिर सके, तब जिसने उसको मारा था, वह दंड के योग्य न होगा—लेकिन उसे ठीक होने तक उसके देखरेख का ख़र्चा उसे देना होगा. |
| BSB 20 If a man strikes his manservant or maidservant with a rod, and the servant dies by his hand, he shall surely be punished. | HINCV 20 “यदि कोई व्यक्ति दंड देते हुए अपने दास या दासी पर लाठी से मार दे और उसकी मृत्यु हो जाए, तो उसे उसके लिए सजा दी जाए. |
| BSB 21 However, if the servant gets up after a day or two, the owner shall not be punished, since the servant is his property. | HINCV 21 किंतु यदि वह व्यक्ति मार खाने के बाद एक-दो दिन बाद ठीक हो जाये, तो उसे सजा न दी जाये; क्योंकि दास या दासी उसी की संपत्ति है. |
| BSB 22 If men who are fighting strike a pregnant woman and her child is born prematurely, but there is no further injury, he shall surely be fined as the woman’s husband demands and as the court allows. | HINCV 22 “यदि लोगों के झगड़े में गर्भवती स्त्री को चोट लग जाये और उसका समय से पूर्व प्रसव हो जाए, किंतु कोई नुकसान न हुआ हो, तो निश्चयतः उस व्यक्ति को, जिसने मारा है, उस स्त्री का पति जो भी मांगे और पंच जो भी फैसला करें और जो भी निर्णय होता है वह उसे चुकाए. |
| BSB 23 But if a serious injury results, then you must require a life for a life— | HINCV 23 और यदि चोट ज्यादा है तो, पंच प्राण के बदले प्राण का भी फैसला कर सकते हैं, |
| BSB 24 eye for eye, tooth for tooth, hand for hand, foot for foot, | HINCV 24 आंख के लिए आंख, दांत के लिए दांत, हाथ के लिए हाथ, पैर के लिए पैर, |
| BSB 25 burn for burn, wound for wound, and stripe for stripe. | HINCV 25 दाह के लिए दाह, घाव के लिए घाव तथा मार के बदले मार का दंड हो. |
| BSB 26 If a man strikes and blinds the eye of his manservant or maidservant, he must let the servant go free as compensation for the eye. | HINCV 26 “यदि किसी व्यक्ति की मार से उसके दास अथवा दासी की आंख नष्ट हो जाये, तो उसे उसकी आंख के बदले उस दास अथवा दासी को छोड़ दे. |
| BSB 27 And if he knocks out the tooth of his manservant or maidservant, he must let the servant go free as compensation for the tooth. | HINCV 27 यदि झगड़े में उसके दास अथवा दासी का दांत टूट जाये, तो उसे इस नुकसान के कारण उस दास अथवा दासी को छोड़ देना होगा. |
| BSB 28 If an ox gores a man or woman to death, the ox must surely be stoned, and its meat must not be eaten. But the owner of the ox shall not be held responsible. | HINCV 28 “यदि कोई बैल के सींग से किसी पुरुष अथवा स्त्री की मृत्यु हो जाती है, तो निश्चयतः उस बैल को पत्थर से मार दें तथा उसके मांस को काम में न लें; लेकिन उस बैल के मालिक को कोई दंड न दिया जाए. |
| BSB 29 But if the ox has a habit of goring, and its owner has been warned yet does not restrain it, and it kills a man or woman, then the ox must be stoned and its owner must also be put to death. | HINCV 29 किंतु यदि कोई ऐसा बैल है, जो हमेशा लोगों को सींग मारकर नुकसान पहुंचाता है और बैल के मालिक को बताया गया हो और बैल को बांधकर नहीं रखा और उस बैल ने किसी पुरुष अथवा स्त्री की हत्या कर दी है, तो इस स्थिति में वह बैल तथा उसके मालिक, दोनों ही का पथराव किया जाए. |
| BSB 30 If payment is demanded of him instead, he may redeem his life by paying the full amount demanded of him. | HINCV 30 यदि बैल का स्वामी छुड़ाई देना चाहे तो धनराशि जो इसके लिए ठहराई गई है, पूरा देकर छूट सकता है. |
| BSB 31 If the ox gores a son or a daughter, it shall be done to him according to the same rule. | HINCV 31 चाहे बैल ने पुत्र को मार डाला हो अथवा पुत्री को, उसके साथ नियम के अनुसार फैसला किया जाएगा. |
| BSB 32 If the ox gores a manservant or maidservant, the owner must pay thirty shekels of silver to the master of that servant, and the ox must be stoned. | HINCV 32 यदि बैल किसी दास अथवा दासी को मार डाले, तो बैल के मालिक को उस दास अथवा दासी के मालिक को चांदी के तीस सिक्के देने होंगे, तथा बैल का पथराव किया जाए. |
| BSB 33 If a man opens or digs a pit and fails to cover it, and an ox or a donkey falls into it, | HINCV 33 “यदि कोई व्यक्ति गड्ढा खोदे और उसे न ढंके और उस गड्ढे में कोई बैल अथवा गधा जा गिरे, |
| BSB 34 the owner of the pit shall make restitution; he must pay its owner, and the dead animal will be his. | HINCV 34 तो उस गड्ढे के मालिक को इसका दाम चुकाना होगा और वह मृत पशु गड्ढे वाले का हो जाएगा. |
| BSB 35 If a man’s ox injures his neighbor’s ox and it dies, they must sell the live one and divide the proceeds; they also must divide the dead animal. | HINCV 35 “यदि किसी व्यक्ति का बैल अन्य व्यक्ति के बैल को मारे और बैल मर जाये तो बचे जीवित बैल को बेचकर उसका दाम आपस में बांट लें और मरे हुए बैल को भी आधा-आधा बांट लें. |
| BSB 36 But if it was known that the ox had a habit of goring, yet its owner failed to restrain it, he shall pay full compensation, ox for ox, and the dead animal will be his. | HINCV 36 अथवा यदि वह बैल हमेशा ही सबको सींग मारता है और उसके मालिक ने उसे बांधकर नहीं रखा, तो निश्चय वह व्यक्ति बैल के बदले बैल ही दे. तब मृत बैल उसकी संपत्ति हो जाएगी. |
Questions about Exodus 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.