Exodus 20
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 And God spoke all these words: | HINCV 1 तब परमेश्वर ने कहा: |
| BSB 2 “I am the LORD your God, who brought you out of the land of Egypt, out of the house of slavery. | HINCV 2 “मैं ही हूं याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर, जिसने तुम्हें मिस्र देश के बंधन से छुड़ाया. |
| BSB 3 You shall have no other gods before Me. | HINCV 3 “मेरे अलावा तुम किसी दूसरे को ईश्वर नहीं मानोगे. |
| BSB 4 You shall not make for yourself an idol in the form of anything in the heavens above, on the earth below, or in the waters beneath. | HINCV 4 तुम अपने लिए न तो आकाश की, न पृथ्वी की, और न जल की किसी वस्तु की मूर्ति बनाना. |
| BSB 5 You shall not bow down to them or worship them; for I, the LORD your God, am a jealous God, visiting the iniquity of the fathers on their children to the third and fourth generations of those who hate Me, | HINCV 5 न इनमें से किसी को दंडवत करना और न उसकी आराधना करना—मैं, याहवेह, जो तुम्हारा परमेश्वर हूं, जलन रखनेवाला परमेश्वर हूं, जो मुझे अस्वीकार करते हैं, मैं उनके पापों का प्रतिफल उनके बेटों को, पोतों और परपोतों को तक दूंगा, |
| BSB 6 but showing loving devotion to a thousand generations of those who love Me and keep My commandments. | HINCV 6 किंतु उन हजारों पीढ़ियों पर, जिन्हें मुझसे प्रेम है तथा जो मेरे आदेशों का पालन करते हैं, अपनी करुणा प्रकट करता रहूंगा. |
| BSB 7 You shall not take the name of the LORD your God in vain, for the LORD will not leave anyone unpunished who takes His name in vain. | HINCV 7 तुम याहवेह, अपने परमेश्वर के नाम का गलत इस्तेमाल नहीं करोगे, क्योंकि याहवेह उस व्यक्ति को बिना दंड दिए नहीं छोड़ेंगे, जो याहवेह का नाम व्यर्थ में लेता है. |
| BSB 8 Remember the Sabbath day by keeping it holy. | HINCV 8 शब्बाथ को पवित्र दिन के रूप में मानने को याद रखो. |
| BSB 9 Six days you shall labor and do all your work, | HINCV 9 छः दिन मेहनत करते हुए तुम अपने सारे काम पूरे कर लोगे, |
| BSB 10 but the seventh day is a Sabbath to the LORD your God, on which you must not do any work—neither you, nor your son or daughter, nor your manservant or maidservant or livestock, nor the foreigner within your gates. | HINCV 10 मगर सातवां दिन याहवेह तुम्हारे परमेश्वर का शब्बाथ है; इस दिन तुम कोई भी काम नहीं करोगे; तुम, तुम्हारे पुत्र-पुत्रियां, तुम्हारे पुरुष अथवा महिला सेवक न तुम्हारे सारे पशु अथवा तुम्हारे यहां रहनेवाले विदेशी, तुम्हारे सेवक-सेविकाएं भी तुम्हारे समान विश्राम करें. |
| BSB 11 For in six days the LORD made the heavens and the earth and the sea and all that is in them, but on the seventh day He rested. Therefore the LORD blessed the Sabbath day and set it apart as holy. | HINCV 11 क्योंकि याहवेह ने इन छः दिनों में आकाशमंडल और पृथ्वी, तथा समुद्र और सभी की सृष्टि की, तथा सातवें दिन याहवेह ने कोई काम नहीं किया; तब याहवेह ने सातवें दिन को पवित्र ठहराया. |
| BSB 12 Honor your father and mother, so that your days may be long in the land that the LORD your God is giving you. | HINCV 12 तुम अपने पिता एवं अपनी माता का आदर करना, ताकि वह देश, जो याहवेह तुम्हारे परमेश्वर, तुम्हें देनेवाले हैं, उसमें तुम बहुत समय तक रह पाओ. |
| BSB 13 You shall not murder. | HINCV 13 तुम मानव हत्या नहीं करना. |
| BSB 14 You shall not commit adultery. | HINCV 14 तुम व्यभिचार नहीं करना. |
| BSB 15 You shall not steal. | HINCV 15 तुम चोरी नहीं करना. |
| BSB 16 You shall not bear false witness against your neighbor. | HINCV 16 तुम अपने पड़ोसी के विरुद्ध झूठी गवाही नहीं देना. |
| BSB 17 You shall not covet your neighbor’s house. You shall not covet your neighbor’s wife, or his manservant or maidservant, or his ox or donkey, or anything that belongs to your neighbor.” | HINCV 17 तुम अपने पड़ोसी के घर का लालच नहीं करना; तुम अपने पड़ोसी की पत्नी का लालच नहीं करना; न किसी सेवक, सेविका का; अथवा उसके बैल अथवा गधे का—उसकी किसी भी वस्तु का लालच नहीं करना.” |
| BSB 18 When all the people witnessed the thunder and lightning, the sounding of the ram’s horn, and the mountain enveloped in smoke, they trembled and stood at a distance. | HINCV 18 सभी इस्राएली बादल के गरजने तथा बिजली के चमकने तथा नरसिंगे के शब्द एवं पर्वत से धुंआ उठते हुए देखते रहे, और डरते और कांपते हुए दूर खड़े रहे. |
| BSB 19 “Speak to us yourself and we will listen,” they said to Moses. “But do not let God speak to us, or we will die.” | HINCV 19 उन्होंने मोशेह से कहा, “स्वयं आप ही हमसे बात कीजिए, किंतु परमेश्वर को हमसे बात न करने दीजिए. कहीं ऐसा न हो, कि हम मर जाएं.” |
| BSB 20 “Do not be afraid,” Moses replied. “For God has come to test you, so that the fear of Him may be before you, to keep you from sinning.” | HINCV 20 मोशेह ने लोगों से कहा, “डरो मत; क्योंकि परमेश्वर यहां इसलिये आए हैं कि वह तुम्हें जांचें, ताकि उनके प्रति तुम्हारे मन में भय और श्रद्धा हो और तुम पाप न करो.” |
| BSB 21 And the people stood at a distance as Moses approached the thick darkness where God was. | HINCV 21 तब लोग दूर ही खड़े रहे, किंतु मोशेह उस घने बादल की ओर बढ़ते गए, जहां परमेश्वर की उपस्थिति थी. |
| BSB 22 Then the LORD said to Moses, “This is what you are to tell the Israelites: ‘You have seen for yourselves that I have spoken to you from heaven. | HINCV 22 तब याहवेह ने मोशेह से कहा, “इस्राएलियों से यह कहना कि तुमने देखा कि याहवेह ने स्वर्ग से कैसे बात की है. |
| BSB 23 You are not to make any gods alongside Me; you are not to make for yourselves gods of silver or gold. | HINCV 23 तुम मेरे सिवाय किसी भी अन्य देवता को न मानना, और अपने लिए न चांदी की, न सोने की मूर्ति बनाना. |
| BSB 24 You are to make for Me an altar of earth, and sacrifice on it your burnt offerings and peace offerings, your sheep and goats and cattle. In every place where I cause My name to be remembered, I will come to you and bless you. | HINCV 24 “ मेरे लिए तुम मिट्टी से वेदी बनाना. इसी पर तुम गाय-बैलों तथा बछड़ों की होमबलि एवं मेल बलि चढ़ाना. और मेरी महिमा करना और मैं आकर तुम्हें आशीष दूंगा. |
| BSB 25 Now if you make an altar of stones for Me, you must not build it with stones shaped by tools; for if you use a chisel on it, you will defile it. | HINCV 25 यदि तुम्हें पत्थर से वेदी बनानी पड़े, तो ऐसा पत्थर लेना जिस पर कभी हथियार नहीं चलाया गया हो, |
| BSB 26 And you must not go up to My altar on steps, lest your nakedness be exposed on it.’ | HINCV 26 सीढ़ियों से वेदी पर चढ़ना नहीं, चढ़े तो लोग तुम्हारी नग्नता को देख सकेंगे.” |
Questions about Exodus 20? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.