Exodus 20

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 And God spoke all these words:

HINIRV

1 तब परमेश्वर ने ये सब वचन कहे,

BSB

2 “I am the LORD your God, who brought you out of the land of Egypt, out of the house of slavery.

HINIRV

2 “मैं तेरा परमेश्वर यहोवा हूँ, जो तुझे दासत्व के घर अर्थात् मिस्र देश से निकाल लाया है।

BSB

3 You shall have no other gods before Me.

HINIRV

3 “तू मुझे छोड़ दूसरों को परमेश्वर करके न मानना।

BSB

4 You shall not make for yourself an idol in the form of anything in the heavens above, on the earth below, or in the waters beneath.

HINIRV

4 “तू अपने लिये कोई मूर्ति खोदकर न बनाना, न किसी की प्रतिमा बनाना, जो आकाश में, या पृथ्वी पर, या पृथ्वी के जल में है।

BSB

5 You shall not bow down to them or worship them; for I, the LORD your God, am a jealous God, visiting the iniquity of the fathers on their children to the third and fourth generations of those who hate Me,

HINIRV

5 तू उनको दण्डवत् न करना, और न उनकी उपासना करना; क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा जलन रखनेवाला परमेश्वर हूँ, और जो मुझसे बैर रखते हैं, उनके बेटों, पोतों, और परपोतों को भी पितरों का दण्ड दिया करता हूँ,

BSB

6 but showing loving devotion to a thousand generations of those who love Me and keep My commandments.

HINIRV

6 और जो मुझसे प्रेम रखते और मेरी आज्ञाओं को मानते हैं, उन हजारों पर करुणा किया करता हूँ।

BSB

7 You shall not take the name of the LORD your God in vain, for the LORD will not leave anyone unpunished who takes His name in vain.

HINIRV

7 “तू अपने परमेश्वर का नाम व्यर्थ न लेना; क्योंकि जो यहोवा का नाम व्यर्थ ले वह उसको निर्दोष न ठहराएगा।

BSB

8 Remember the Sabbath day by keeping it holy.

HINIRV

8 “तू विश्रामदिन को पवित्र मानने के लिये स्मरण रखना ।

BSB

9 Six days you shall labor and do all your work,

HINIRV

9 छः दिन तो तू परिश्रम करके अपना सब काम-काज करना;

BSB

10 but the seventh day is a Sabbath to the LORD your God, on which you must not do any work—neither you, nor your son or daughter, nor your manservant or maidservant or livestock, nor the foreigner within your gates.

HINIRV

10 परन्तु सातवाँ दिन तेरे परमेश्वर यहोवा के लिये विश्रामदिन है। उसमें न तो तू किसी भाँति का काम-काज करना, और न तेरा बेटा, न तेरी बेटी, न तेरा दास, न तेरी दासी, न तेरे पशु, न कोई परदेशी जो तेरे फाटकों के भीतर हो।

BSB

11 For in six days the LORD made the heavens and the earth and the sea and all that is in them, but on the seventh day He rested. Therefore the LORD blessed the Sabbath day and set it apart as holy.

HINIRV

11 क्योंकि छः दिन में यहोवा ने आकाश और पृथ्वी, और समुद्र, और जो कुछ उनमें है, सब को बनाया, और सातवें दिन विश्राम किया; इस कारण यहोवा ने विश्रामदिन को आशीष दी और उसको पवित्र ठहराया।

BSB

12 Honor your father and mother, so that your days may be long in the land that the LORD your God is giving you.

HINIRV

12 “तू अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जिससे जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उसमें तू बहुत दिन तक रहने पाए।

BSB

13 You shall not murder.

HINIRV

13 “तू खून न करना।

BSB

14 You shall not commit adultery.

HINIRV

14 “तू व्यभिचार न करना।

BSB

15 You shall not steal.

HINIRV

15 “तू चोरी न करना।

BSB

16 You shall not bear false witness against your neighbor.

HINIRV

16 “तू किसी के विरुद्ध झूठी साक्षी न देना।

BSB

17 You shall not covet your neighbor’s house. You shall not covet your neighbor’s wife, or his manservant or maidservant, or his ox or donkey, or anything that belongs to your neighbor.”

HINIRV

17 “तू किसी के घर का लालच न करना; न तो किसी की पत्नी का लालच करना, और न किसी के दास-दासी, या बैल गदहे का, न किसी की किसी वस्तु का लालच करना।”

BSB

18 When all the people witnessed the thunder and lightning, the sounding of the ram’s horn, and the mountain enveloped in smoke, they trembled and stood at a distance.

HINIRV

18 और सब लोग गरजने और बिजली और नरसिंगे के शब्द सुनते, और धुआँ उठते हुए पर्वत को देखते रहे, और देखके, काँपकर दूर खड़े हो गए;

BSB

19 “Speak to us yourself and we will listen,” they said to Moses. “But do not let God speak to us, or we will die.”

HINIRV

19 और वे मूसा से कहने लगे, “तू ही हम से बातें कर, तब तो हम सुन सकेंगे; परन्तु परमेश्वर हम से बातें न करे, ऐसा न हो कि हम मर जाएँ।”

BSB

20 “Do not be afraid,” Moses replied. “For God has come to test you, so that the fear of Him may be before you, to keep you from sinning.”

HINIRV

20 मूसा ने लोगों से कहा, “डरो मत; क्योंकि परमेश्वर इस निमित्त आया है कि तुम्हारी परीक्षा करे, और उसका भय तुम्हारे मन में बना रहे, कि तुम पाप न करो।”

BSB

21 And the people stood at a distance as Moses approached the thick darkness where God was.

HINIRV

21 और वे लोग तो दूर ही खड़े रहे, परन्तु मूसा उस घोर अंधकार के समीप गया जहाँ परमेश्वर था।

BSB

22 Then the LORD said to Moses, “This is what you are to tell the Israelites: ‘You have seen for yourselves that I have spoken to you from heaven.

HINIRV

22 तब यहोवा ने मूसा से कहा, “तू इस्राएलियों को मेरे ये वचन सुना, कि तुम लोगों ने तो आप ही देखा है कि मैंने तुम्हारे साथ आकाश से बातें की हैं।

BSB

23 You are not to make any gods alongside Me; you are not to make for yourselves gods of silver or gold.

HINIRV

23 तुम मेरे साथ किसी को सम्मिलित न करना, अर्थात् अपने लिये चाँदी या सोने से देवताओं को न गढ़ लेना।

BSB

24 You are to make for Me an altar of earth, and sacrifice on it your burnt offerings and peace offerings, your sheep and goats and cattle. In every place where I cause My name to be remembered, I will come to you and bless you.

HINIRV

24 मेरे लिये मिट्टी की एक वेदी बनाना, और अपनी भेड़-बकरियों और गाय-बैलों के होमबलि और मेलबलि को उस पर चढ़ाना; जहाँ-जहाँ मैं अपने नाम का स्मरण कराऊँ वहाँ-वहाँ मैं आकर तुम्हें आशीष दूँगा।

BSB

25 Now if you make an altar of stones for Me, you must not build it with stones shaped by tools; for if you use a chisel on it, you will defile it.

HINIRV

25 और यदि तुम मेरे लिये पत्थरों की वेदी बनाओ, तो तराशे हुए पत्थरों से न बनाना; क्योंकि जहाँ तुम ने उस पर अपना हथियार लगाया वहाँ तू उसे अशुद्ध कर देगा।

BSB

26 And you must not go up to My altar on steps, lest your nakedness be exposed on it.’

HINIRV

26 और मेरी वेदी पर सीढ़ी से कभी न चढ़ना, कहीं ऐसा न हो कि तेरा तन उस पर नंगा देख पड़े।”

Questions about Exodus 20? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.