Exodus 23

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “You shall not spread a false report. Do not join the wicked by being a malicious witness.

HINCV

1 “तुम झूठी बात न फैलाना. बुरे व्यक्ति की सहायता के लिए झूठी गवाही न देना.

BSB

2 You shall not follow the crowd in wrongdoing. When you testify in a lawsuit, do not pervert justice by siding with the crowd.

HINCV

2 “बुराई करने के लिए न तो भीड़ में जाना, और न किसी झगड़े में भीड़ के साथ मिलकर झूठ कहना;

BSB

3 And do not show favoritism to a poor man in his lawsuit.

HINCV

3 मुकदमे में अनुचित रूप से गरीब का पक्ष न लेना.

BSB

4 If you encounter your enemy’s stray ox or donkey, you must return it to him.

HINCV

4 “यदि तुम्हें अपने शत्रु का बैल अथवा गधा भटकता हुआ मिले, तो तुम उसे उसके मालिक को लौटा देना.

BSB

5 If you see the donkey of one who hates you fallen under its load, do not leave it there; you must help him with it.

HINCV

5 यदि तुम्हें अपने शत्रु का गधा बोझ से दबा हुआ दिखे, तो उसे वहां मत छोड़ना और सुनिश्चित उसे बोझ से छुड़ाने की कोशिश करना.

BSB

6 You shall not deny justice to the poor in their lawsuits.

HINCV

6 “मुकदमे में गरीब हैं यह सोचकर न्याय न बिगाड़ना.

BSB

7 Stay far away from a false accusation. Do not kill the innocent or the just, for I will not acquit the guilty.

HINCV

7 झूठे आरोपों से दूर ही रहना और निर्दोष तथा धर्मी की हत्या न करना, क्योंकि मैं किसी दोषी को निर्दोष न जाने दूंगा.

BSB

8 Do not accept a bribe, for a bribe blinds those who see and twists the words of the righteous.

HINCV

8 “तुम कभी घूस नहीं लेना, क्योंकि घूस उस व्यक्ति को, जिसको दृष्टि हैं, अंधा बना देती है तथा धर्मियों के शब्दों को खराब कर देती है.

BSB

9 Do not oppress a foreign resident, since you yourselves know how it feels to be foreigners; for you were foreigners in the land of Egypt.

HINCV

9 “पराये लोगों पर अत्याचार नहीं करना, तुम पराये लोगों की भावनाओं को जानते हो, क्योंकि मिस्र देश में तुम भी पराये थे.

BSB

10 For six years you are to sow your land and gather its produce,

HINCV

10 “तुम अपनी भूमि पर छः वर्ष तक खेती करना और उपज को एक साथ इकट्ठा करना,

BSB

11 but in the seventh year you must let it rest and lie fallow, so that the poor among your people may eat from the field and the wild animals may consume what they leave. Do the same with your vineyard and olive grove.

HINCV

11 लेकिन सातवें वर्ष में कुछ नहीं करना सब कुछ वैसा ही छोड़ देना. तुममें जो गरीब हैं, वह उस वर्ष की उपज लें, और जो बच जाता हैं, वह पशुओं को खाने दें. अंगूर और जैतून के बगीचे को भी ऐसे ही छोड़ देना.

BSB

12 For six days you are to do your work, but on the seventh day you must cease, so that your ox and your donkey may rest and the son of your maidservant may be refreshed, as well as the foreign resident.

HINCV

12 “छः दिन तक तुम काम करना, लेकिन सातवें दिन कोई काम न करना, जिससे तुम्हारे बैल तथा गधे भी आराम कर सकें. तुम्हारे दास तथा तुम्हारे बीच में रह रहे विदेशी भी आराम कर सकें.

BSB

13 Pay close attention to everything I have said to you. You must not invoke the names of other gods; they must not be heard on your lips.

HINCV

13 “मैंने जो कुछ तुमसे कहा है, उन बातों का ध्यान रखना. दूसरे देवताओं के नामों का आव्हान न करना; न ही उनके बारे में अपने मुंह से कुछ कहना.

BSB

14 Three times a year you are to celebrate a feast to Me.

HINCV

14 “हर साल तीन बार मेरे लिए उत्सव मनाना.

BSB

15 You are to keep the Feast of Unleavened Bread as I commanded you: At the appointed time in the month of Abib you are to eat unleavened bread for seven days, because that was the month you came out of Egypt. No one may appear before Me empty-handed.

HINCV

15 “तुम बिना खमीर की रोटी का उत्सव मनाना; सात दिन तक बिना खमीर का खाना खाना, मेरे बताये अनुसार अबीब महीने के निश्चित समय पर ही यह उत्सव मनाना. क्योंकि इसी महीने में तुम मिस्र देश से निकले थे. “तुममें से कोई भी मेरे सामने खाली हाथ न आए.

BSB

16 You are also to keep the Feast of Harvest with the firstfruits of the produce from what you sow in the field. And keep the Feast of Ingathering at the end of the year, when you gather your produce from the field.

HINCV

16 “जब फसल तैयार हो जाये, तब कटनी का उत्सव मनाना. खेत में उगाई गई फसल की पहली उपज जब तैयार हो जाये, तब कटनी का उत्सव मनाना. “और पूरी उपज को एक साथ एक जगह पर जमा करके संग्रह का उत्सव मनाना.

BSB

17 Three times a year all your males are to appear before the Lord GOD.

HINCV

17 “तुममें से हर एक पुरुष साल में इन तीन अवसरों पर प्रभु याहवेह के पास जाएगा.

BSB

18 You must not offer the blood of My sacrifices with anything leavened, nor may the fat of My feast remain until morning.

HINCV

18 “किसी भी बलि पशु को खमीर वाली रोटी के साथ याहवेह को भेंट न चढ़ाना. “और न भेंट की वस्तु दूसरे दिन के लिए बचाना.

BSB

19 Bring the best of the firstfruits of your soil to the house of the LORD your God. You must not cook a young goat in its mother’s milk.

HINCV

19 “तुम अपने खेत की उपज का पहला भाग याहवेह तुम्हारे परमेश्वर के घर में ले आना.” तुम बकरी के बच्‍चे को उसकी मां के दूध में नहीं पकाना.

BSB

20 Behold, I am sending an angel before you to protect you along the way and to bring you to the place I have prepared.

HINCV

20 “सुनो, मैं एक स्वर्गदूत तुम्हारी अगुवाई करने के लिए तुम्हारे आगे-आगे भेज रहा हूं. वह मार्ग में तुम्हारी रक्षा करेगा तथा वही तुम्हें उस स्थान में पहुंचाएगा, जिसे मैंने तुम्हारे लिए तैयार किया है.

BSB

21 Pay attention to him and listen to his voice; do not defy him, for he will not forgive rebellion, since My Name is in him.

HINCV

21 तुम उस स्वर्गदूत के सामने सावधान रहना, उसकी बातों को मानना, कोई विरोध नहीं करना, क्योंकि वह तुम्हारी गलती को माफ नहीं करेगा, क्योंकि उसमें मेरा नाम रहता है.

BSB

22 But if you will listen carefully to his voice and do everything I say, I will be an enemy to your enemies and a foe to your foes.

HINCV

22 यदि तुम दीनता से उसकी बातों को मानोगे तथा वह सब करोगे जो मैंने कहा है, तब मैं तुम्हारे शत्रुओं का शत्रु तथा तुम्हारे विरोधियों का विरोधी बन जाऊंगा.

BSB

23 For My angel will go before you and bring you into the land of the Amorites, Hittites, Perizzites, Canaanites, Hivites, and Jebusites, and I will annihilate them.

HINCV

23 क्योंकि मेरा स्वर्गदूत तुम्हारे आगे-आगे चलकर तुम्हें अमोरियों, हित्तियों, परिज्ज़ियों, कनानियों, हिव्वियों तथा यबूसियों के देश में पहुंचाएगा.

BSB

24 You must not bow down to their gods or serve them or follow their practices. Instead, you are to demolish them and smash their sacred stones to pieces.

HINCV

24 तुम उनके देवताओं की आराधना मत करना, न उनकी सेवा करना, और न उनकी बातों को मानना. तुम उनके पूजा स्थान को नाश कर देना और उनके पूजा के पत्थरों को टुकड़े-टुकड़े कर देना.

BSB

25 So you shall serve the LORD your God, and He will bless your bread and your water. And I will take away sickness from among you.

HINCV

25 तुम याहवेह, अपने परमेश्वर ही की आराधना करना और याहवेह तुम्हारे अन्‍न और जल को आशीष देंगे. मैं तुम्हारे बीच से रोगों को दूर कर दूंगा.

BSB

26 No woman in your land will miscarry or be barren; I will fulfill the number of your days.

HINCV

26 तुम्हारे देश में न तो गर्भपात होगा, न कोई स्त्री बांझ होगी; और मैं तुम्हारी आयु को पूरी करूंगा.

BSB

27 I will send My terror ahead of you and throw into confusion every nation you encounter. I will make all your enemies turn and run.

HINCV

27 “जिन-जिन लोगों के बीच तुम जाओगे मेरा डर सबके बीच छा जायेगा और सबको भ्रमित कर दूंगा और सब शत्रु पीठ दिखाकर भाग जाएंगे.

BSB

28 I will send the hornet before you to drive the Hivites and Canaanites and Hittites out of your way.

HINCV

28 मैं तुम्हारे आगे-आगे बर्रों को भेजूंगा जो तुम्हारे सामने से हिव्वियों, कनानियों तथा हित्तियों को भगा देंगे.

BSB

29 I will not drive them out before you in a single year; otherwise the land would become desolate and wild animals would multiply against you.

HINCV

29 मैं उन्हें तुम्हारे आगे से एक ही वर्ष में न निकालूंगा, नहीं तो पृथ्वी में लोग कम पड़ते जायेंगे और जंगली पशु बढ़ते जायेंगे जिससे परेशानी बढ़ जायेगी.

BSB

30 Little by little I will drive them out ahead of you, until you become fruitful and possess the land.

HINCV

30 मैं उनको थोड़ा-थोड़ा करके निकालूंगा जब तक तुम देश को अपने अधिकार में न कर लो.

BSB

31 And I will establish your borders from the Red Sea to the Sea of the Philistines, and from the desert to the Euphrates. For I will deliver the inhabitants into your hand, and you will drive them out before you.

HINCV

31 “मैं लाल सागर से फिलिस्तीनियों के सागर तक तथा निर्जन प्रदेश से फरात नदी तक तुम्हें दे दूंगा. और उस देश के लोगों को भी तुम्हें सौंप दूंगा और तुम ही उन्हें अपने सामने से निकाल देना.

BSB

32 You shall make no covenant with them or with their gods.

HINCV

32 तुम उनके देवताओं के साथ कोई भी वायदा नहीं करना.

BSB

33 They must not remain in your land, lest they cause you to sin against Me. For if you serve their gods, it will surely be a snare to you.”

HINCV

33 वे तुम्हारे साथ नहीं रहेंगे, क्योंकि वे तुम्हें मेरे विरुद्ध पाप करने के लिए मजबूर करेंगे; और यदि तुम उनके देवताओं की सेवा करोगे, तो तुम मुसीबत में पड़ जाओगे.”

Questions about Exodus 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.