Exodus 28

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “Next, have your brother Aaron brought to you from among the Israelites, along with his sons Nadab, Abihu, Eleazar, and Ithamar, to serve Me as priests.

HINCV

1 “इस्राएलियों में से अपने भाई अहरोन और उसके पुत्र नादाब और अबीहू, एलिएज़र और इथामार को बुलाना, ताकि वे मेरे लिए पुरोहित का काम करें.

BSB

2 Make holy garments for your brother Aaron, to give him glory and splendor.

HINCV

2 अपने भाई अहरोन के लिए, उसकी मर्यादा और शोभा के लिए, पवित्र वस्त्र बनवाना.

BSB

3 You are to instruct all the skilled craftsmen, whom I have filled with a spirit of wisdom, to make garments for Aaron’s consecration, so that he may serve Me as priest.

HINCV

3 उन सब कुशल शिल्पकारों को, जिन्हें मैंने इस काम के लिए चुना है, वे अहरोन के अभिषेक के लिए वस्त्र बनाएं, जिसे पहनकर वह मेरे लिए पुरोहित का काम कर सके.

BSB

4 These are the garments that they shall make: a breastpiece, an ephod, a robe, a woven tunic, a turban, and a sash. They are to make these holy garments for your brother Aaron and his sons, so that they may serve Me as priests.

HINCV

4 उन्हें वक्षपेटिका, एफ़ोद, अंगरखा, बेलबूटेदार कुर्ता, पगड़ी और कमरबंध आदि वस्त्र बनाना होगा. वे तुम्हारे भाई अहरोन और उसके पुत्रों के लिए पवित्र वस्त्र बनाएं, वे इन्हें पहनकर मेरे लिए पुरोहित का काम करें.

BSB

5 They shall use gold, along with blue, purple, and scarlet yarn, and fine linen.

HINCV

5 वे सुनहरे, नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े और मलमल का उपयोग करें.

BSB

6 They are to make the ephod of finely spun linen embroidered with gold, and with blue, purple, and scarlet yarn.

HINCV

6 “तुम एक कुशल शिल्पकार द्वारा सोने के तारों से, नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़ों तथा बंटी हुई मलमल से, एफ़ोद बनवाना.

BSB

7 It shall have two shoulder pieces attached at two of its corners, so it can be fastened.

HINCV

7 एफ़ोद को जोड़ने के लिए कंधों की पट्टियां बनाना और कंधे की इन पट्टियों को एफ़ोद के कंधे से उसके दोनों भाग जोड़ देना.

BSB

8 And the skillfully woven waistband of the ephod must be of one piece, of the same workmanship—with gold, with blue, purple, and scarlet yarn, and with finely spun linen.

HINCV

8 कमरबंध एफ़ोद के साथ बुना हुआ हो और एक ही प्रकार की सामग्री से बना हो, अर्थात् सुनहरे, नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़ों से और बंटी हुई मलमल से बनाना.

BSB

9 Take two onyx stones and engrave on them the names of the sons of Israel:

HINCV

9 “सुलेमानी दो मणियों पर इस्राएल के पुत्रों के नाम खुदवाना,

BSB

10 six of their names on one stone and the remaining six on the other, in the order of their birth.

HINCV

10 उनके जन्म के अनुसार, एक मणि पर छः नाम और दूसरी मणि पर बाकी छः नाम खुदवाना.

BSB

11 Engrave the names of the sons of Israel on the two stones the way a gem cutter engraves a seal. Then mount the stones in gold filigree settings.

HINCV

11 जिस प्रकार जौहरी मुद्राओं को खोदता है, उसी प्रकार इन दोनों मणियों पर इस्राएल के पुत्रों के नाम खुदवाना. उन्हें सोने के खांचों में जड़वा देना.

BSB

12 Fasten both stones on the shoulder pieces of the ephod as memorial stones for the sons of Israel. Aaron is to bear their names on his two shoulders as a memorial before the LORD.

HINCV

12 इन दोनों मणियों को इस्राएल के पुत्रों के यादगार मणियों के रूप में एफ़ोद के कंधे में लगवाना. अहरोन अपने दोनों कंधों पर उनके नाम याहवेह के सामने याद कराने वाली ये मणि हो.

BSB

13 Fashion gold filigree settings

HINCV

13 फिर सोने के खाने बनवाना.

BSB

14 and two chains of pure gold, made of braided cord work; and attach these chains to the settings.

HINCV

14 और रस्सियों के समान गुंथी हुई कुन्दन की दो जंजीरें बनवाना और इन गुंथी हुई जंजीरों को खांचों में लगवाना.

BSB

15 You are also to make a breastpiece of judgment with the same workmanship as the ephod. Construct it with gold, with blue, purple, and scarlet yarn, and with finely spun linen.

HINCV

15 “तुम एक कुशल शिल्पकार द्वारा न्याय की पेटी बनवाना, उसे बेलबूटेदार एफ़ोद के समान बनवाना. उसे सुनहरे, नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े तथा बंटी हुई मलमल से बनवाना.

BSB

16 It must be square when folded over double, a span long and a span wide.

HINCV

16 वक्ष पटल को मोड़कर दो भाग बनाना. और इसका आकार चौकोर हो, और यह साढ़े बाईस सेंटीमीटर लंबा तथा साढ़े बाईस सेंटीमीटर चौड़ा हो.

BSB

17 And mount on it a setting of gemstones, four rows of stones: In the first row there shall be a ruby, a topaz, and an emerald;

HINCV

17 उसमें मणियों की चार पंक्तियां लगवाना. पहली पंक्ति में एक माणिक्य, एक पुखराज और एक मरकत हो.

BSB

18 in the second row a turquoise, a sapphire, and a diamond;

HINCV

18 दूसरी पंक्ति में एक लाल मणि, एक नीलम और एक हीरा हो.

BSB

19 in the third row a jacinth, an agate, and an amethyst;

HINCV

19 तीसरी पंक्ति में एक तृणमणि, एक यशब और एक याकूत.

BSB

20 and in the fourth row a beryl, an onyx, and a jasper. Mount these stones in gold filigree settings.

HINCV

20 चौथी पंक्ति में एक स्वर्णमणि, एक सुलेमानी और एक सूर्यकांत मणि इन्हें नक्काशी किए हुए सोने के खांचों में लगवाना.

BSB

21 The twelve stones are to correspond to the names of the sons of Israel, each engraved like a seal with the name of one of the twelve tribes.

HINCV

21 इस्राएल के बारह पुत्रों के अनुसार बारह मणियां हों. हर मणि पर बारह गोत्रों में से एक नाम लिखा हो जिस तरह मोहरों पर होता है.

BSB

22 For the breastpiece, make braided chains like cords of pure gold.

HINCV

22 “वक्षपेटिका के लिए बंटी हुई डोरियों के रूप में सोने की गुंथी हुई जंजीर बनवाना.

BSB

23 You are also to make two gold rings and fasten them to the two corners of the breastpiece.

HINCV

23 वक्षपेटिका के लिए सोने के दो कड़े भी बनवाना और इन दोनों कड़ों को वक्षपेटिका के दोनों सिरों पर लगवाना.

BSB

24 Then fasten the two gold chains to the two gold rings at the corners of the breastpiece,

HINCV

24 इसके बाद सोने की इन दोनों डोरियों को वक्षपेटिका के सिरों में लगे हुए दोनों कड़ों में लगवाना.

BSB

25 and fasten the other ends of the two chains to the two filigree settings, attaching them to the shoulder pieces of the ephod at the front.

HINCV

25 दोनों डोरियों के दूसरे सिरों को नक्काशी किए हुए दोनों खांचों में जुड़वाना. उन्हें एफ़ोद के कंधों में सामने की ओर लगवाना.

BSB

26 Make two more gold rings and attach them to the other two corners of the breastpiece, on the inside edge next to the ephod.

HINCV

26 फिर सोने के दो और कड़े बनवाकर इन्हें वक्षपेटिका के सिरों पर अंदर की ओर एफ़ोद से सटाकर लगवाना.

BSB

27 Make two additional gold rings and attach them to the bottom of the two shoulder pieces of the ephod, on its front, near its seam just above its woven waistband.

HINCV

27 दो कड़े बनवाना और उन्हें एफ़ोद के कंधों की तरफ़ की छोर के सामने की तरफ़ से मिला देना, जो एफ़ोद के बुनी हुई पट्टी के पास से हो.

BSB

28 The rings of the breastpiece shall be tied to the rings of the ephod with a cord of blue yarn, so that the breastpiece is above the waistband of the ephod and does not swing out from the ephod.

HINCV

28 वक्ष पटल को उसके कड़ों के द्वारा एफ़ोद के कड़ों से एक नीले रंग की रस्सी द्वारा बांधना, जिससे यह अब एफ़ोद के बुने हुए भाग पर जुड़ जायें ताकि वक्ष पटल एवं एफ़ोद एक दूसरे से जुड़े रहेंगे.

BSB

29 Whenever Aaron enters the Holy Place, he shall bear the names of the sons of Israel over his heart on the breastpiece of judgment, as a continual reminder before the LORD.

HINCV

29 “जब अहरोन पवित्र स्थान में जाएगा, तब वह न्याय पेटी पर लिखे इस्राएल के नाम अपने हृदय पर लगाकर रखें जिससे याहवेह के सामने हमेशा उसे याद करते रहे.

BSB

30 And place the Urim and Thummim in the breastpiece of judgment, so that they will also be over Aaron’s heart whenever he comes before the LORD. Aaron will continually carry the judgment of the sons of Israel over his heart before the LORD.

HINCV

30 न्याय पेटी में उरीम और थुम्मीम को रखना, जिससे अहरोन उन्हें अपने हृदय पर लिए हुए याहवेह के सामने आए. इस प्रकार अहरोन याहवेह के सामने आते समय इस्राएल को हमेशा अपने हृदय पर लगाए रखे.

BSB

31 You are to make the robe of the ephod entirely of blue cloth,

HINCV

31 “एफ़ोद का पूरा अंगरखा नीले कपड़े का बनवाना.

BSB

32 with an opening at its top in the center. Around the opening shall be a woven collar with an opening like that of a garment, so that it will not tear.

HINCV

32 बीच में सिर के लिए एक छेद हो और उस छेद के चारों ओर गिरेबां जैसी एक गोट हो, जिससे वह फटे नहीं.

BSB

33 Make pomegranates of blue, purple, and scarlet yarn all the way around the lower hem, with gold bells between them,

HINCV

33 इस वस्त्र की किनारी पर नीली, बैंगनी तथा लाल सूक्ष्म बंटी हुई सन के रेशों से अनार बनवाना. सोने की घंटियां भी बनवाना और इन्हें वस्त्र की किनारी के चारों ओर अनारों के बीच में लगा देना.

BSB

34 alternating the gold bells and pomegranates around the lower hem of the robe.

HINCV

34 अंगरखे के निचले घेरे में एक अनार के बाद सोने की एक घंटी हो, फिर एक अनार के बाद फिर एक सोने की घंटी.

BSB

35 Aaron must wear the robe whenever he ministers, and its sound will be heard when he enters or exits the sanctuary before the LORD, so that he will not die.

HINCV

35 अहरोन सेवा करते समय उसे पहन लेगा जब वह याहवेह के सामने पवित्र स्थान में जाएगा और उसमें से निकल आएगा, तो घण्टियों का शब्द सुनाई देगा, ऐसा नहीं होने पर उसकी मृत्यु हो जाएगी.

BSB

36 You are to make a plate of pure gold and engrave on it as on a seal: HOLY TO THE LORD.

HINCV

36 “शुद्ध सोने की एक पट पर मुहर के समान ये अक्षर खोदे जायें: याहवेह के लिए पवित्र

BSB

37 Fasten to it a blue cord to mount it on the turban; it shall be on the front of the turban.

HINCV

37 तुम उसे नीला फीता से सामने की ओर पगड़ी में बांधना

BSB

38 And it will be worn on Aaron’s forehead, so that he may bear the iniquity of the holy things that the sons of Israel consecrate with regard to all their holy gifts. It shall always be on his forehead, so that they may be acceptable before the LORD.

HINCV

38 अहरोन उसे अपने सिर पर रखे और इससे वह इस्राएलियों द्वारा चढ़ाए पवित्र चढ़ावों का दोष अहरोन अपने ऊपर उठाए रखे. वह उस पटिए को सदा अपने सिर पर उठाए रखे, जिससे याहवेह उससे खुश रहे.

BSB

39 You are to weave the tunic with fine linen, make the turban of fine linen, and fashion an embroidered sash.

HINCV

39 “कुर्ता और पगड़ी मलमल के और कमरबंध बेलबूटेदार हों.

BSB

40 Make tunics, sashes, and headbands for Aaron’s sons, to give them glory and splendor.

HINCV

40 अहरोन के पुत्रों की मर्यादा और शोभा के लिए कुर्ता, कमरबंध ओर टोपी बनवाना.

BSB

41 After you put these garments on your brother Aaron and his sons, anoint them, ordain them, and consecrate them so that they may serve Me as priests.

HINCV

41 अपने भाई अहरोन और उसके पुत्रों को उन्हें पहनाना और उनका पुरोहित के रूप में अभिषेक करना. उन्हें पवित्र करना, जिससे वे मेरे लिए पुरोहित का काम कर सकें.

BSB

42 Make linen undergarments to cover their bare flesh, extending from waist to thigh.

HINCV

42 “उनके शरीर ढकने के लिए मलमल के जांघिये बनवाना.

BSB

43 Aaron and his sons must wear them whenever they enter the Tent of Meeting or approach the altar to minister in the Holy Place, so that they will not incur guilt and die. This is to be a permanent statute for Aaron and his descendants.

HINCV

43 उनकी लंबाई कमर से जांघ तक हो जब अहरोन और उसके पुत्र मिलनवाले तंबू में जायें अथवा पवित्र स्थान में सेवा करने के लिए वेदी के पास जायें, तब वे उस वस्त्र को पहनें, जिससे वे अपराधी न बनें और उनकी मृत्यु न हो. “यह उसके और उसके बाद होनेवाले उसके वंश के लिए स्थिर आदेश है.

Questions about Exodus 28? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.