Exodus 6

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 But the LORD said to Moses, “Now you will see what I will do to Pharaoh, for because of My mighty hand he will let the people go; because of My strong hand he will drive them out of his land.”

HINCV

1 इस पर याहवेह ने मोशेह से कहा, “अब तुम देखना कि मैं फ़रोह के साथ क्या करूंगा; मेरे पराक्रमी हाथ की वजह से उसे तुम सबको छोड़ना ही पड़ेगा, मेरे पराक्रमी हाथ की वजह से ही फ़रोह इतना परेशान हो जाएगा, कि वह अपने देश से सबको निकाल देगा.”

BSB

2 God also told Moses, “I am the LORD.

HINCV

2 परमेश्वर ने मोशेह से यह भी कहा, “मैं ही याहवेह हूं;

BSB

3 I appeared to Abraham, to Isaac, and to Jacob as God Almighty, but by My name the LORD I did not make Myself known to them.

HINCV

3 अब्राहाम, यित्सहाक तथा याकोब पर मैं ही सर्वसामर्थी होकर प्रकट हुआ था; परंतु, याहवेह के नाम से कभी अपने आपको प्रकट नहीं किया.

BSB

4 I also established My covenant with them to give them the land of Canaan, the land where they lived as foreigners.

HINCV

4 मैंने कनान देश, जहां वे पराये होकर रहते थे, उनको देने का पक्का वायदा भी किया था.

BSB

5 Furthermore, I have heard the groaning of the Israelites, whom the Egyptians are enslaving, and I have remembered My covenant.

HINCV

5 परमेश्वर ने इस्राएलियों का रोना सुना है, क्योंकि मिस्रियों ने उन्हें बंदी बना रखा है और मुझे मेरा वायदा जो मैं ने इस्राएलियों से किया था याद है.

BSB

6 Therefore tell the Israelites: ‘I am the LORD, and I will bring you out from under the yoke of the Egyptians and deliver you from their bondage. I will redeem you with an outstretched arm and with mighty acts of judgment.

HINCV

6 “इस कारण इस्राएलियों से यह कहना: ‘मैं ही याहवेह हूं. मैं ही तुम्हें मिस्रियों की परेशानी से निकालूंगा. मैं तुम्हें उनके बंधन से छुड़ाऊंगा. मैं तुम्हें अपनी बाहों में लेकर तथा उन्हें दंड देकर तुम्हें छुड़ा लूंगा.

BSB

7 I will take you as My own people, and I will be your God. Then you will know that I am the LORD your God, who brought you out from under the yoke of the Egyptians.

HINCV

7 फिर तुम मेरे लोग ठहरोगे और मैं तुम्हारा परमेश्वर. और तुम्हें तसल्ली मिलेगी कि मैं ही याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर हूं, जिसने तुम्हें मिस्रियों के दबाव और बोझ से निकाला है.

BSB

8 And I will bring you into the land that I swore to give to Abraham, Isaac, and Jacob. I will give it to you as a possession. I am the LORD!’”

HINCV

8 मैं तुम्हें उस देश में लाऊंगा, जिसे देने का शपथ मैंने हाथ उठाकर अब्राहाम, यित्सहाक तथा याकोब से ली थी, और वह देश तुम्हारा ही हो जाएगा. मैं ही वह याहवेह हूं.’”

BSB

9 Moses relayed this message to the Israelites, but on account of their broken spirit and cruel bondage, they did not listen to him.

HINCV

9 मोशेह ने वह सब बात जो याहवेह ने कही थी, सबको बता दी, लेकिन इस्राएलियों ने फ़रोह के द्वारा हो रहे अत्याचार के कारण इन पर विश्वास नहीं किया.

BSB

10 So the LORD said to Moses,

HINCV

10 याहवेह मोशेह के पास आए और उनसे कहा,

BSB

11 “Go and tell Pharaoh king of Egypt to let the Israelites go out of his land.”

HINCV

11 “जाकर मिस्र देश के राजा फ़रोह से कहो कि वह इस्राएलियों को इस देश से बाहर जाने दे.”

BSB

12 But in the LORD’s presence Moses replied, “If the Israelites will not listen to me, then why would Pharaoh listen to me, since I am unskilled in speech?”

HINCV

12 मोशेह ने याहवेह से कहा, “इस्राएलियों ने मेरी बात नहीं मानी है, तो फ़रोह कैसे मेरी बात मानेगा, मैं तो हकलाता बात करता हूं.”

BSB

13 Then the LORD spoke to Moses and Aaron and gave them a charge concerning both the Israelites and Pharaoh king of Egypt, to bring the Israelites out of the land of Egypt.

HINCV

13 फिर याहवेह ने मोशेह तथा अहरोन से इस्राएल एवं मिस्र के राजा फ़रोह के लिए यह आदेश दिया कि इस्राएली मिस्र देश से निकाले जाएं.

BSB

14 These were the heads of their fathers’ houses: The sons of Reuben, the firstborn of Israel, were Hanoch and Pallu, Hezron and Carmi. These were the clans of Reuben.

HINCV

14 इस्राएल के परिवार के मुखिया इस प्रकार थे: इस्राएल का पहला बेटा रियूबेन. रियूबेन के पुत्र: हनोख, पल्लू, हेज़रोन, कारमी; ये सभी रियूबेन के परिवार के लोग हैं.

BSB

15 The sons of Simeon were Jemuel, Jamin, Ohad, Jachin, Zohar, and Shaul, the son of a Canaanite woman. These were the clans of Simeon.

HINCV

15 शिमओन के पुत्र: येमुएल, यामिन, ओहद, याकिन, ज़ोहार तथा शाऊल, जो एक कनानी स्त्री से जन्मे थे; ये सभी शिमओन के परिवार के लोग हैं.

BSB

16 These were the names of the sons of Levi according to their records: Gershon, Kohath, and Merari. Levi lived 137 years.

HINCV

16 लेवी के पुत्रों के नाम: गेरशोन, कोहाथ तथा मेरारी. (लेवी की कुल आयु एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई.)

BSB

17 The sons of Gershon were Libni and Shimei, by their clans.

HINCV

17 गेरशोन के पुत्र उनके परिवारों के अनुसार: लिबनी और शिमेई.

BSB

18 The sons of Kohath were Amram, Izhar, Hebron, and Uzziel. Kohath lived 133 years.

HINCV

18 कोहाथ के पुत्र: अमराम, इज़हार, हेब्रोन तथा उज्ज़िएल. (कोहाथ की कुल आयु एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई.)

BSB

19 The sons of Merari were Mahli and Mushi. These were the clans of the Levites according to their records.

HINCV

19 मेरारी के पुत्र: माहली तथा मूशी. ये उनकी पीढ़ियों के अनुसार लेवियों के परिवार हैं.

BSB

20 And Amram married his father’s sister Jochebed, and she bore him Aaron and Moses. Amram lived 137 years.

HINCV

20 अमराम ने अपने पिता की बहन से विवाह किया, जिससे अहरोन एवं मोशेह पैदा हुए. (अमराम की कुल आयु एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई.)

BSB

21 The sons of Izhar were Korah, Nepheg, and Zichri.

HINCV

21 इज़हार के पुत्र: कोराह, नेफ़ेग तथा ज़ीकरी.

BSB

22 The sons of Uzziel were Mishael, Elzaphan, and Sithri.

HINCV

22 उज्ज़िएल के पुत्र: मिषाएल, एलज़ाफन तथा सिथरी.

BSB

23 And Aaron married Elisheba, the daughter of Amminadab and sister of Nahshon, and she bore him Nadab and Abihu, Eleazar and Ithamar.

HINCV

23 अहरोन ने अम्मीनादाब की पुत्री, नाहशोन की बहन एलिशेबा से विवाह किया, जिसने नादाब, अबीहू, एलिएज़र तथा इथामार को जन्म दिया.

BSB

24 The sons of Korah were Assir, Elkanah, and Abiasaph. These were the clans of the Korahites.

HINCV

24 कोराह के पुत्र: अस्सिर, एलकाना तथा अबीयासाफ़. कोराह के वंशजों के परिवार ये हैं.

BSB

25 Aaron’s son Eleazar married one of the daughters of Putiel, and she bore him Phinehas. These were the heads of the Levite families by their clans.

HINCV

25 अहरोन के पुत्र एलिएज़र ने पुतिएल की पुत्री से विवाह किया, जिससे फिनिहास पैदा हुए. ये लेवी वंश के कुलों के मुखिया थे.

BSB

26 It was this Aaron and Moses to whom the LORD said, “Bring the Israelites out of the land of Egypt by their divisions.”

HINCV

26 ये अहरोन तथा मोशेह थे, जिन्हें याहवेह द्वारा कहा गया था, “इस्राएलियों को अपनी समझदारी से मिस्र देश से निकाल लाओ.”

BSB

27 Moses and Aaron were the ones who spoke to Pharaoh king of Egypt in order to bring the Israelites out of Egypt.

HINCV

27 मोशेह और अहरोन, जो इस्राएलियों को मिस्र देश से निकालने के लिए फ़रोह से बार-बार कहते रहे.

BSB

28 Now on the day that the LORD spoke to Moses in Egypt,

HINCV

28 जिस दिन याहवेह ने मिस्र देश में मोशेह से बात की,

BSB

29 He said to him, “I am the LORD; tell Pharaoh king of Egypt everything I say to you.”

HINCV

29 और कहा, “मैं ही याहवेह हूं. और जो कुछ मैं तुमसे कहता हूं, वह सब तुम मिस्र देश के राजा फ़रोह से कहना.”

BSB

30 But in the LORD’s presence Moses replied, “Since I am unskilled in speech, why would Pharaoh listen to me?”

HINCV

30 लेकिन मोशेह ने याहवेह से कहा, “मैं अच्छी तरह बोल नहीं सकता; फ़रोह मेरी बात क्यों सुनेगा?”

Questions about Exodus 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.