Exodus 6
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 But the LORD said to Moses, “Now you will see what I will do to Pharaoh, for because of My mighty hand he will let the people go; because of My strong hand he will drive them out of his land.” | HINIRV 1 तब यहोवा ने मूसा से कहा, “अब तू देखेगा कि मैं फ़िरौन से क्या करूँगा; जिससे वह उनको बरबस निकालेगा, वह तो उन्हें अपने देश से बरबस निकाल देगा।” |
| BSB 2 God also told Moses, “I am the LORD. | HINIRV 2 परमेश्वर ने मूसा से कहा, “मैं यहोवा हूँ; |
| BSB 3 I appeared to Abraham, to Isaac, and to Jacob as God Almighty, but by My name the LORD I did not make Myself known to them. | HINIRV 3 मैं सर्वशक्तिमान परमेश्वर के नाम से अब्राहम, इसहाक, और याकूब को दर्शन देता था, परन्तु यहोवा के नाम से मैं उन पर प्रगट न हुआ। |
| BSB 4 I also established My covenant with them to give them the land of Canaan, the land where they lived as foreigners. | HINIRV 4 और मैंने उनके साथ अपनी वाचा दृढ़ की है, अर्थात् कनान देश जिसमें वे परदेशी होकर रहते थे, उसे उन्हें दे दूँ। |
| BSB 5 Furthermore, I have heard the groaning of the Israelites, whom the Egyptians are enslaving, and I have remembered My covenant. | HINIRV 5 इस्राएली जिन्हें मिस्री लोग दासत्व में रखते हैं उनका कराहना भी सुनकर मैंने अपनी वाचा को स्मरण किया है। |
| BSB 6 Therefore tell the Israelites: ‘I am the LORD, and I will bring you out from under the yoke of the Egyptians and deliver you from their bondage. I will redeem you with an outstretched arm and with mighty acts of judgment. | HINIRV 6 इस कारण तू इस्राएलियों से कह, ‘मैं यहोवा हूँ, और तुम को मिस्रियों के बोझों के नीचे से निकालूँगा, और उनके दासत्व से तुम को छुड़ाऊँगा, और अपनी भुजा बढ़ाकर और भारी दण्ड देकर तुम्हें छुड़ा लूँगा, (प्रेरि. 13:17) |
| BSB 7 I will take you as My own people, and I will be your God. Then you will know that I am the LORD your God, who brought you out from under the yoke of the Egyptians. | HINIRV 7 और मैं तुम को अपनी प्रजा बनाने के लिये अपना लूँगा, और मैं तुम्हारा परमेश्वर ठहरूँगा; और तुम जान लोगे कि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ जो तुम्हें मिस्रियों के बोझों के नीचे से निकाल ले आया। |
| BSB 8 And I will bring you into the land that I swore to give to Abraham, Isaac, and Jacob. I will give it to you as a possession. I am the LORD!’” | HINIRV 8 और जिस देश के देने की शपथ मैंने अब्राहम, इसहाक, और याकूब से खाई थी उसी में मैं तुम्हें पहुँचाकर उसे तुम्हारा भाग कर दूँगा। मैं तो यहोवा हूँ।’” |
| BSB 9 Moses relayed this message to the Israelites, but on account of their broken spirit and cruel bondage, they did not listen to him. | HINIRV 9 ये बातें मूसा ने इस्राएलियों को सुनाईं; परन्तु उन्होंने मन की बेचैनी और दासत्व की क्रूरता के कारण उसकी न सुनी। |
| BSB 10 So the LORD said to Moses, | HINIRV 10 तब यहोवा ने मूसा से कहा, |
| BSB 11 “Go and tell Pharaoh king of Egypt to let the Israelites go out of his land.” | HINIRV 11 “तू जाकर मिस्र के राजा फ़िरौन से कह कि इस्राएलियों को अपने देश में से निकल जाने दे ।” |
| BSB 12 But in the LORD’s presence Moses replied, “If the Israelites will not listen to me, then why would Pharaoh listen to me, since I am unskilled in speech?” | HINIRV 12 और मूसा ने यहोवा से कहा, “देख, इस्राएलियों ने मेरी नहीं सुनी; फिर फ़िरौन मुझ भद्दे बोलनेवाले की कैसे सुनेगा?” |
| BSB 13 Then the LORD spoke to Moses and Aaron and gave them a charge concerning both the Israelites and Pharaoh king of Egypt, to bring the Israelites out of the land of Egypt. | HINIRV 13 तब यहोवा ने मूसा और हारून को इस्राएलियों और मिस्र के राजा फ़िरौन के लिये आज्ञा इस अभिप्राय से दी कि वे इस्राएलियों को मिस्र देश से निकाल ले जाएँ। |
| BSB 14 These were the heads of their fathers’ houses: The sons of Reuben, the firstborn of Israel, were Hanoch and Pallu, Hezron and Carmi. These were the clans of Reuben. | HINIRV 14 उनके पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष ये हैं: इस्राएल का पहलौठा रूबेन के पुत्र: हनोक, पल्लू, हेस्रोन और कर्मी थे; इन्हीं से रूबेन के कुल निकले। |
| BSB 15 The sons of Simeon were Jemuel, Jamin, Ohad, Jachin, Zohar, and Shaul, the son of a Canaanite woman. These were the clans of Simeon. | HINIRV 15 और शिमोन के पुत्र: यमूएल, यामीन, ओहद, याकीन, और सोहर थे, और एक कनानी स्त्री का बेटा शाऊल भी था; इन्हीं से शिमोन के कुल निकले। |
| BSB 16 These were the names of the sons of Levi according to their records: Gershon, Kohath, and Merari. Levi lived 137 years. | HINIRV 16 लेवी के पुत्र जिनसे उनकी वंशावली चली है, उनके नाम ये हैं: अर्थात् गेर्शोन, कहात और मरारी, और लेवी की पूरी अवस्था एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई। |
| BSB 17 The sons of Gershon were Libni and Shimei, by their clans. | HINIRV 17 गेर्शोन के पुत्र जिनसे उनका कुल चला: लिब्नी और शिमी थे। |
| BSB 18 The sons of Kohath were Amram, Izhar, Hebron, and Uzziel. Kohath lived 133 years. | HINIRV 18 कहात के पुत्र: अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और उज्जीएल थे, और कहात की पूरी अवस्था एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई। |
| BSB 19 The sons of Merari were Mahli and Mushi. These were the clans of the Levites according to their records. | HINIRV 19 मरारी के पुत्र: महली और मूशी थे। लेवियों के कुल जिनसे उनकी वंशावली चली ये ही हैं। |
| BSB 20 And Amram married his father’s sister Jochebed, and she bore him Aaron and Moses. Amram lived 137 years. | HINIRV 20 अम्राम ने अपनी फूफी योकेबेद को ब्याह लिया और उससे हारून और मूसा उत्पन्न हुए, और अम्राम की पूरी अवस्था एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई। |
| BSB 21 The sons of Izhar were Korah, Nepheg, and Zichri. | HINIRV 21 यिसहार के पुत्र: कोरह, नेपेग और जिक्री थे। |
| BSB 22 The sons of Uzziel were Mishael, Elzaphan, and Sithri. | HINIRV 22 उज्जीएल के पुत्र: मीशाएल, एलसाफान और सित्री थे। |
| BSB 23 And Aaron married Elisheba, the daughter of Amminadab and sister of Nahshon, and she bore him Nadab and Abihu, Eleazar and Ithamar. | HINIRV 23 हारून ने अम्मीनादाब की बेटी, और नहशोन की बहन एलीशेबा को ब्याह लिया; और उससे नादाब, अबीहू, और ईतामार उत्पन्न हुए। |
| BSB 24 The sons of Korah were Assir, Elkanah, and Abiasaph. These were the clans of the Korahites. | HINIRV 24 कोरह के पुत्र: अस्सीर, एलकाना और अबीआसाप थे; और इन्हीं से कोरहियों के कुल निकले। |
| BSB 25 Aaron’s son Eleazar married one of the daughters of Putiel, and she bore him Phinehas. These were the heads of the Levite families by their clans. | HINIRV 25 हारून के पुत्र एलीआजर ने पूतीएल की एक बेटी को ब्याह लिया; और उससे पीनहास उत्पन्न हुआ। जिनसे उनका कुल चला। लेवियों के पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष ये ही हैं। |
| BSB 26 It was this Aaron and Moses to whom the LORD said, “Bring the Israelites out of the land of Egypt by their divisions.” | HINIRV 26 हारून और मूसा वे ही हैं जिनको यहोवा ने यह आज्ञा दी: “इस्राएलियों को दल-दल करके उनके जत्थों के अनुसार मिस्र देश से निकाल ले आओ।” |
| BSB 27 Moses and Aaron were the ones who spoke to Pharaoh king of Egypt in order to bring the Israelites out of Egypt. | HINIRV 27 ये वही मूसा और हारून हैं जिन्होंने मिस्र के राजा फ़िरौन से कहा कि हम इस्राएलियों को मिस्र से निकाल ले जाएँगे। |
| BSB 28 Now on the day that the LORD spoke to Moses in Egypt, | HINIRV 28 जब यहोवा ने मिस्र देश में मूसा से यह बात कहीं, |
| BSB 29 He said to him, “I am the LORD; tell Pharaoh king of Egypt everything I say to you.” | HINIRV 29 “मैं तो यहोवा हूँ; इसलिए जो कुछ मैं तुम से कहूँगा वह सब मिस्र के राजा फ़िरौन से कहना।” |
| BSB 30 But in the LORD’s presence Moses replied, “Since I am unskilled in speech, why would Pharaoh listen to me?” | HINIRV 30 परन्तु मूसा ने यहोवा को उत्तर दिया, “मैं तो बोलने में भद्दा हूँ; और फ़िरौन कैसे मेरी सुनेगा?” |
Questions about Exodus 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.