Exodus 8

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses, “Go to Pharaoh and tell him that this is what the LORD says: ‘Let My people go, so that they may worship Me.

HINCV

1 फिर याहवेह ने मोशेह से कहा, “फ़रोह से कहो कि, याहवेह की ओर से यह आदेश है, ‘मेरे लोगों को जाने दो, ताकि वे मेरी वंदना कर सकें.

BSB

2 But if you refuse to let them go, I will plague your whole country with frogs.

HINCV

2 यदि तुम उन्हें जाने न दोगे, तो पूरा देश मेंढकों से भर जायेगा.

BSB

3 The Nile will teem with frogs, and they will come into your palace and up to your bedroom and onto your bed, into the houses of your officials and your people, and into your ovens and kneading bowls.

HINCV

3 नील नदी मेंढकों से भर जाएगी, मेंढक नदी में से निकलकर तुम्हारे घरों में, तुम्हारे बिछौनों पर, तुम्हारे सेवकों के घरों में और पूरी प्रजा के घरों में भी भर जाएंगे—यहां तक कि तुम्हारे तंदूरों में तथा तुम्हारे आटा गूंथने के बर्तनों में भी भर जायेंगे!

BSB

4 The frogs will come up on you and your people and all your officials.’”

HINCV

4 तुम पर, तुम्हारी प्रजा पर तथा तुम्हारे सभी सेवकों पर मेढक चढ़ जायेंगे.’”

BSB

5 And the LORD said to Moses, “Tell Aaron, ‘Stretch out your hand with your staff over the rivers and canals and ponds, and cause the frogs to come up onto the land of Egypt.’”

HINCV

5 फिर याहवेह ने मोशेह से कहा, “अहरोन से कहो, ‘अपने हाथ में वह लाठी लेकर उसे नदियों, तालाबों तथा नालों की ओर बढ़ाए, ताकि मेंढक मिस्र देश में भर जाएं.’”

BSB

6 So Aaron stretched out his hand over the waters of Egypt, and the frogs came up and covered the land of Egypt.

HINCV

6 तब अहरोन ने यही किया. मेंढक ऊपर तक आ गए तथा समस्त मिस्र देश पर छा गए.

BSB

7 But the magicians did the same thing by their magic arts, and they also brought frogs up onto the land of Egypt.

HINCV

7 जादूगरों ने भी अपनी गुप्‍त कला से वही कर दिखाया, वे भी मिस्र देश में मेंढक ले आए.

BSB

8 Pharaoh summoned Moses and Aaron and said, “Pray to the LORD to take the frogs away from me and my people. Then I will let your people go, that they may sacrifice to the LORD.”

HINCV

8 फ़रोह ने मोशेह तथा अहरोन को बुलवाया और उनसे कहा, “याहवेह से बिनती करो कि वह इन मेंढकों को मुझसे तथा मेरी प्रजा से दूर कर दें, तब मैं तुम लोगों को यहां से जाने दूंगा, ताकि याहवेह को बलि चढ़ा सको.”

BSB

9 Moses said to Pharaoh, “You may have the honor over me. When shall I pray for you and your officials and your people that the frogs (except for those in the Nile) may be taken away from you and your houses?”

HINCV

9 मोशेह ने फ़रोह को उत्तर दिया, “तुम ही मुझे बताओ कि कब मैं आपके लिये प्रार्थना करूं कि ये मेंढक तुम्हारे तथा तुम्हारे घरों से निकल जाएं और सिर्फ नील नदी में रह जाएं?”

BSB

10 “Tomorrow,” Pharaoh answered. “May it be as you say,” Moses replied, “so that you may know that there is no one like the LORD our God.

HINCV

10 फ़रोह ने जवाब दिया, “कल प्रार्थना करना.” मोशेह बोले, “वैसा ही होगा, जैसा तुमने कहा है, ताकि तुमको यह मालूम हो जाए, कि याहवेह, हमारे परमेश्वर, के तुल्य दूसरा कोई नहीं है.

BSB

11 The frogs will depart from you and your houses and your officials and your people; they will remain only in the Nile.”

HINCV

11 मेंढक तुमसे, तुम्हारे घरों से, तुम्हारे सेवकों तथा तुम्हारी प्रजा से दूर कर दिए जाएंगे और केवल नील नदी में दिखेंगे.”

BSB

12 After Moses and Aaron had left Pharaoh, Moses cried out to the LORD for help with the frogs that He had brought against Pharaoh.

HINCV

12 यह कहकर मोशेह तथा अहरोन फ़रोह के पास से चले गए. फिर मोशेह ने मेढकों के जाने के बारे में जैसा फ़रोह ने कहा था, याहवेह से प्रार्थना की.

BSB

13 And the LORD did as Moses requested, and the frogs in the houses, the courtyards, and the fields died.

HINCV

13 याहवेह ने मोशेह की बात मानी, और घरों से, महल तथा खेतों के सब मेंढक मर गये.

BSB

14 They were piled into countless heaps, and there was a terrible stench in the land.

HINCV

14 तब लोगों ने मरे हुए सब मेंढकों को एक तरफ इकट्ठा किया, जिससे पूरे देश में बदबू फैल गई.

BSB

15 When Pharaoh saw that there was relief, however, he hardened his heart and would not listen to Moses and Aaron, just as the LORD had said.

HINCV

15 जैसे ही फ़रोह ने यह देखा कि मेंढक सब मर गये और परेशानी सब दूर हो गई, उसने अपना मन फिर कठोर कर लिया और उनकी बात नहीं सुनी.

BSB

16 Then the LORD said to Moses, “Tell Aaron, ‘Stretch out your staff and strike the dust of the earth, that it may turn into swarms of gnats throughout the land of Egypt.’”

HINCV

16 फिर याहवेह ने मोशेह से कहा, “अहरोन से कहो कि वह अपनी लाठी बढ़ाए तथा ज़मीन पर मारे, ताकि पूरा मिस्र देश पिस्सुओं से भर जायें.”

BSB

17 This they did, and when Aaron stretched out his hand with his staff and struck the dust of the earth, gnats came upon man and beast. All the dust of the earth turned into gnats throughout the land of Egypt.

HINCV

17 अहरोन ने लाठी को ज़मीन पर मारा, जिससे पिस्सू मनुष्यों एवं पशुओं पर छा गए और पूरे मिस्र देश की भूमि की धूल पिस्सू बन गई.

BSB

18 The magicians tried to produce gnats using their magic arts, but they could not. And the gnats remained on man and beast.

HINCV

18 ऐसा ही जादू-टोना दिखाने वाले जादूगरों ने भी करने की कोशिश की, लेकिन नहीं कर पाये; तब मनुष्यों एवं पशुओं को पिस्सू ने परेशान कर दिया.

BSB

19 “This is the finger of God,” the magicians said to Pharaoh. But Pharaoh’s heart was hardened, and he would not listen to them, just as the LORD had said.

HINCV

19 तब जादूगरों ने फ़रोह से कहा “यह तो सचमुच परमेश्वर का काम है!” इस पर फ़रोह का मन और कठोर हो गया, जैसा याहवेह ने कहा था, इसलिये उसने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया.

BSB

20 Then the LORD said to Moses, “Get up early in the morning, and when Pharaoh goes out to the water, stand before him and tell him that this is what the LORD says: ‘Let My people go, so that they may worship Me.

HINCV

20 फिर याहवेह ने मोशेह से कहा, “सुबह जल्दी उठकर फ़रोह से मिलने जाना जब वह नदी की ओर जाए तब उससे कहना, ‘याहवेह का आदेश है: मेरे लोगों को जाने दे, कि वे मेरी आराधना करें.

BSB

21 But if you will not let My people go, I will send swarms of flies upon you and your officials and your people and your houses. The houses of the Egyptians and even the ground where they stand will be full of flies.

HINCV

21 अगर तुम मेरी प्रजा को जाने न दो, तो मैं तुम पर, तुम्हारे सेवकों, तुम्हारी प्रजा तथा तुम्हारे घरों में कीटों के झुंड को भेजूंगा. मिस्र के लोगों का घर और पूरा मिस्र कीटों से भर जाएगा.

BSB

22 But on that day I will give special treatment to the land of Goshen, where My people live; no swarms of flies will be found there. In this way you will know that I, the LORD, am in the land.

HINCV

22 “ ‘लेकिन गोशेन देश, जहां मेरी प्रजा रहती है; वहां कीट नहीं होगा, ताकि तुम्हें यह मालूम हो जाए कि मैं, याहवेह हूं, और इस देश में मेरा अधिकार है.

BSB

23 I will make a distinction between My people and your people. This sign will take place tomorrow.’”

HINCV

23 मैं कल अपनी प्रजा तथा तुम्हारी प्रजा को अलग कर दूंगा.’”

BSB

24 And the LORD did so. Thick swarms of flies poured into Pharaoh’s palace and into the houses of his officials. Throughout Egypt the land was ruined by swarms of flies.

HINCV

24 अगले दिन याहवेह ने वही किया. फ़रोह के राजमहल में तथा उसके सेवकों के घरों को, कीटों से भर दिया. पूरा मिस्र देश कीटों के कारण नाश हो गया.

BSB

25 Then Pharaoh summoned Moses and Aaron and said, “Go, sacrifice to your God within this land.”

HINCV

25 फ़रोह ने मोशेह तथा अहरोन को बुलवाया और उनसे कहा कि तुम लोग जाओ और “अपने परमेश्वर को बलि चढ़ाओ, लेकिन मिस्र में ही रहना इससे बाहर मत जाना.”

BSB

26 But Moses replied, “It would not be right to do that, because the sacrifices we offer to the LORD our God would be detestable to the Egyptians. If we offer sacrifices that are detestable before the Egyptians, will they not stone us?

HINCV

26 लेकिन मोशेह ने जवाब दिया, “हम, याहवेह अपने परमेश्वर को बलि मिस्र में रहकर नहीं कर सकते हैं. यदि हम मिस्रियों के सामने बलि अर्पण करेंगे, तो क्या वे हमारा पथराव न कर देंगे?

BSB

27 We must make a three-day journey into the wilderness and sacrifice to the LORD our God as He commands us.”

HINCV

27 हमें तो निर्जन देश में तीन दिन की दूरी पर जाना ही होगा, कि हम वहां याहवेह, अपने परमेश्वर, को उन्हीं के आदेश के अनुसार बलि अर्पित कर सकें.”

BSB

28 Pharaoh answered, “I will let you go and sacrifice to the LORD your God in the wilderness, but you must not go very far. Now pray for me.”

HINCV

28 फ़रोह ने उत्तर दिया, “ठीक है, मैं तुम्हें जाने देता हूं, कि तुम निर्जन प्रदेश में जाकर याहवेह, अपने परमेश्वर को बलि चढ़ाओ, लेकिन बहुत दूर न जाना. वहां मेरे लिए भी प्रार्थना करना.”

BSB

29 “As soon as I leave you,” Moses said, “I will pray to the LORD, so that tomorrow the swarms of flies will depart from Pharaoh and his officials and his people. But Pharaoh must not act deceitfully again by refusing to let the people go and sacrifice to the LORD.”

HINCV

29 यह सुन मोशेह ने उत्तर दिया, “अब मैं यहां से जा रहा हूं. और मैं याहवेह से बिनती करूंगा, कि कीटों को फ़रोह, उसके सेवकों तथा उसकी प्रजा से दूर कर दें; ऐसा न हो कि फ़रोह वापस चालाकी से प्रजा को रोकने की कोशिश करे.”

BSB

30 Then Moses left Pharaoh and prayed to the LORD,

HINCV

30 तब मोशेह फ़रोह के पास से चले गए और याहवेह से बिनती की और

BSB

31 and the LORD did as Moses requested. He removed the swarms of flies from Pharaoh and his officials and his people; not one fly remained.

HINCV

31 याहवेह ने कीटों के समूहों को फ़रोह, उसके सेवकों तथा उसकी प्रजा से हटा लिया, और एक भी न बचा.

BSB

32 But Pharaoh hardened his heart this time as well, and he would not let the people go.

HINCV

32 फिर फ़रोह ने अपना मन कठोर कर लिया और प्रजा को जाने नहीं दिया.

Questions about Exodus 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.