Exodus 8

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses, “Go to Pharaoh and tell him that this is what the LORD says: ‘Let My people go, so that they may worship Me.

HINIRV

1 तब यहोवा ने फिर मूसा से कहा, “फ़िरौन के पास जाकर कह, ‘यहोवा तुझ से इस प्रकार कहता है, कि मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे जिससे वे मेरी उपासना करें।

BSB

2 But if you refuse to let them go, I will plague your whole country with frogs.

HINIRV

2 परन्तु यदि उन्हें जाने न देगा तो सुन, मैं मेंढक भेजकर तेरे सारे देश को हानि पहुँचानेवाला हूँ।

BSB

3 The Nile will teem with frogs, and they will come into your palace and up to your bedroom and onto your bed, into the houses of your officials and your people, and into your ovens and kneading bowls.

HINIRV

3 और नील नदी मेंढकों से भर जाएगी, और वे तेरे भवन में, और तेरे बिछौने पर, और तेरे कर्मचारियों के घरों में, और तेरी प्रजा पर, वरन् तेरे तन्दूरों और कठौतियों में भी चढ़ जाएँगे।

BSB

4 The frogs will come up on you and your people and all your officials.’”

HINIRV

4 और तुझ पर, और तेरी प्रजा, और तेरे कर्मचारियों, सभी पर मेंढक चढ़ जाएँगे।’”

BSB

5 And the LORD said to Moses, “Tell Aaron, ‘Stretch out your hand with your staff over the rivers and canals and ponds, and cause the frogs to come up onto the land of Egypt.’”

HINIRV

5 फिर यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी, “हारून से कह दे, कि नदियों, नहरों, और झीलों के ऊपर लाठी के साथ अपना हाथ बढ़ाकर मेंढकों को मिस्र देश पर चढ़ा ले आए।”

BSB

6 So Aaron stretched out his hand over the waters of Egypt, and the frogs came up and covered the land of Egypt.

HINIRV

6 तब हारून ने मिस्र के जलाशयों के ऊपर अपना हाथ बढ़ाया; और मेंढकों ने मिस्र देश पर चढ़कर उसे छा लिया।

BSB

7 But the magicians did the same thing by their magic arts, and they also brought frogs up onto the land of Egypt.

HINIRV

7 और जादूगर भी अपने तंत्र-मंत्रों से उसी प्रकार मिस्र देश पर मेंढक चढ़ा ले आए।

BSB

8 Pharaoh summoned Moses and Aaron and said, “Pray to the LORD to take the frogs away from me and my people. Then I will let your people go, that they may sacrifice to the LORD.”

HINIRV

8 तब फ़िरौन ने मूसा और हारून को बुलवाकर कहा, “यहोवा से विनती करो कि वह मेंढकों को मुझसे और मेरी प्रजा से दूर करे; और मैं इस्राएली लोगों को जाने दूँगा। जिससे वे यहोवा के लिये बलिदान करें।”

BSB

9 Moses said to Pharaoh, “You may have the honor over me. When shall I pray for you and your officials and your people that the frogs (except for those in the Nile) may be taken away from you and your houses?”

HINIRV

9 तब मूसा ने फ़िरौन से कहा, “इतनी बात के लिये तू मुझे आदेश दे कि अब मैं तेरे, और तेरे कर्मचारियों, और प्रजा के निमित्त कब विनती करूँ, कि यहोवा तेरे पास से और तेरे घरों में से मेंढकों को दूर करे, और वे केवल नील नदी में पाए जाएँ?”

BSB

10 “Tomorrow,” Pharaoh answered. “May it be as you say,” Moses replied, “so that you may know that there is no one like the LORD our God.

HINIRV

10 उसने कहा, “कल।” उसने कहा, “तेरे वचन के अनुसार होगा, जिससे तुझे यह ज्ञात हो जाए कि हमारे परमेश्वर यहोवा के तुल्य कोई दूसरा नहीं है।

BSB

11 The frogs will depart from you and your houses and your officials and your people; they will remain only in the Nile.”

HINIRV

11 और मेंढक तेरे पास से, और तेरे घरों में से, और तेरे कर्मचारियों और प्रजा के पास से दूर होकर केवल नील नदी में रहेंगे।”

BSB

12 After Moses and Aaron had left Pharaoh, Moses cried out to the LORD for help with the frogs that He had brought against Pharaoh.

HINIRV

12 तब मूसा और हारून फ़िरौन के पास से निकल गए; और मूसा ने उन मेंढकों के विषय यहोवा की दुहाई दी जो उसने फ़िरौन पर भेजे थे।

BSB

13 And the LORD did as Moses requested, and the frogs in the houses, the courtyards, and the fields died.

HINIRV

13 और यहोवा ने मूसा के कहने के अनुसार किया; और मेंढक घरों, आँगनों, और खेतों में मर गए।

BSB

14 They were piled into countless heaps, and there was a terrible stench in the land.

HINIRV

14 और लोगों ने इकट्ठे करके उनके ढेर लगा दिए, और सारा देश दुर्गन्ध से भर गया।

BSB

15 When Pharaoh saw that there was relief, however, he hardened his heart and would not listen to Moses and Aaron, just as the LORD had said.

HINIRV

15 परन्तु जब फ़िरौन ने देखा कि अब आराम मिला है तब यहोवा के कहने के अनुसार उसने फिर अपने मन को कठोर किया, और उनकी न सुनी।

BSB

16 Then the LORD said to Moses, “Tell Aaron, ‘Stretch out your staff and strike the dust of the earth, that it may turn into swarms of gnats throughout the land of Egypt.’”

HINIRV

16 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “हारून को आज्ञा दे, ‘तू अपनी लाठी बढ़ाकर भूमि की धूल पर मार, जिससे वह मिस्र देश भर में कुटकियाँ बन जाएँ।’”

BSB

17 This they did, and when Aaron stretched out his hand with his staff and struck the dust of the earth, gnats came upon man and beast. All the dust of the earth turned into gnats throughout the land of Egypt.

HINIRV

17 और उन्होंने वैसा ही किया; अर्थात् हारून ने लाठी को ले हाथ बढ़ाकर भूमि की धूल पर मारा, तब मनुष्य और पशु दोनों पर कुटकियाँ हो गईं वरन् सारे मिस्र देश में भूमि की धूल कुटकियाँ बन गईं।

BSB

18 The magicians tried to produce gnats using their magic arts, but they could not. And the gnats remained on man and beast.

HINIRV

18 तब जादूगरों ने चाहा कि अपने तंत्र-मंत्रों के बल से हम भी कुटकियाँ ले आएँ, परन्तु यह उनसे न हो सका। और मनुष्यों और पशुओं दोनों पर कुटकियाँ बनी ही रहीं।

BSB

19 “This is the finger of God,” the magicians said to Pharaoh. But Pharaoh’s heart was hardened, and he would not listen to them, just as the LORD had said.

HINIRV

19 तब जादूगरों ने फ़िरौन से कहा, “यह तो परमेश्वर के हाथ का काम है।” तो भी यहोवा के कहने के अनुसार फ़िरौन का मन कठोर होता गया, और उसने मूसा और हारून की बात न मानी।

BSB

20 Then the LORD said to Moses, “Get up early in the morning, and when Pharaoh goes out to the water, stand before him and tell him that this is what the LORD says: ‘Let My people go, so that they may worship Me.

HINIRV

20 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “सवेरे उठकर फ़िरौन के सामने खड़ा होना, वह तो जल की ओर आएगा, और उससे कहना, ‘यहोवा तुझ से यह कहता है, कि मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे, कि वे मेरी उपासना करें।

BSB

21 But if you will not let My people go, I will send swarms of flies upon you and your officials and your people and your houses. The houses of the Egyptians and even the ground where they stand will be full of flies.

HINIRV

21 यदि तू मेरी प्रजा को न जाने देगा तो सुन, मैं तुझ पर, और तेरे कर्मचारियों और तेरी प्रजा पर, और तेरे घरों में झुण्ड के झुण्ड डांस भेजूँगा; और मिस्रियों के घर और उनके रहने की भूमि भी डांसों से भर जाएगी।

BSB

22 But on that day I will give special treatment to the land of Goshen, where My people live; no swarms of flies will be found there. In this way you will know that I, the LORD, am in the land.

HINIRV

22 उस दिन मैं गोशेन देश को जिसमें मेरी प्रजा रहती है अलग करूँगा, और उसमें डांसों के झुण्ड न होंगे; जिससे तू जान ले कि पृथ्वी के बीच मैं ही यहोवा हूँ।

BSB

23 I will make a distinction between My people and your people. This sign will take place tomorrow.’”

HINIRV

23 और मैं अपनी प्रजा और तेरी प्रजा में अन्तर ठहराऊँगा। यह चिन्ह कल होगा।’”

BSB

24 And the LORD did so. Thick swarms of flies poured into Pharaoh’s palace and into the houses of his officials. Throughout Egypt the land was ruined by swarms of flies.

HINIRV

24 और यहोवा ने वैसा ही किया, और फ़िरौन के भवन, और उसके कर्मचारियों के घरों में, और सारे मिस्र देश में डांसों के झुण्ड के झुण्ड भर गए, और डांसों के मारे वह देश नाश हुआ।

BSB

25 Then Pharaoh summoned Moses and Aaron and said, “Go, sacrifice to your God within this land.”

HINIRV

25 तब फ़िरौन ने मूसा और हारून को बुलवाकर कहा, “तुम जाकर अपने परमेश्वर के लिये इसी देश में बलिदान करो।”

BSB

26 But Moses replied, “It would not be right to do that, because the sacrifices we offer to the LORD our God would be detestable to the Egyptians. If we offer sacrifices that are detestable before the Egyptians, will they not stone us?

HINIRV

26 मूसा ने कहा, “ऐसा करना उचित नहीं; क्योंकि हम अपने परमेश्वर यहोवा के लिये मिस्रियों की घृणित वस्तु बलिदान करेंगे; और यदि हम मिस्रियों के देखते उनकी घृणित वस्तु बलिदान करें तो क्या वे हमको पथरवाह न करेंगे?

BSB

27 We must make a three-day journey into the wilderness and sacrifice to the LORD our God as He commands us.”

HINIRV

27 हम जंगल में तीन दिन के मार्ग पर जाकर अपने परमेश्वर यहोवा के लिये जैसा वह हम से कहेगा वैसा ही बलिदान करेंगे।”

BSB

28 Pharaoh answered, “I will let you go and sacrifice to the LORD your God in the wilderness, but you must not go very far. Now pray for me.”

HINIRV

28 फ़िरौन ने कहा, “मैं तुम को जंगल में जाने दूँगा कि तुम अपने परमेश्वर यहोवा के लिये जंगल में बलिदान करो; केवल बहुत दूर न जाना, और मेरे लिये विनती करो।”

BSB

29 “As soon as I leave you,” Moses said, “I will pray to the LORD, so that tomorrow the swarms of flies will depart from Pharaoh and his officials and his people. But Pharaoh must not act deceitfully again by refusing to let the people go and sacrifice to the LORD.”

HINIRV

29 तब मूसा ने कहा, “सुन, मैं तेरे पास से बाहर जाकर यहोवा से विनती करूँगा कि डांसों के झुण्ड तेरे, और तेरे कर्मचारियों, और प्रजा के पास से कल ही दूर हों; पर फ़िरौन आगे को कपट करके हमें यहोवा के लिये बलिदान करने को जाने देने के लिये मना न करे।”

BSB

30 Then Moses left Pharaoh and prayed to the LORD,

HINIRV

30 अतः मूसा ने फ़िरौन के पास से बाहर जाकर यहोवा से विनती की।

BSB

31 and the LORD did as Moses requested. He removed the swarms of flies from Pharaoh and his officials and his people; not one fly remained.

HINIRV

31 और यहोवा ने मूसा के कहे के अनुसार डांसों के झुण्डों को फ़िरौन, और उसके कर्मचारियों, और उसकी प्रजा से दूर किया; यहाँ तक कि एक भी न रहा।

BSB

32 But Pharaoh hardened his heart this time as well, and he would not let the people go.

HINIRV

32 तब फ़िरौन ने इस बार भी अपने मन को कठोर किया, और उन लोगों को जाने न दिया।

Questions about Exodus 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.