Ezekiel 26

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 In the eleventh month of the twelfth year, on the first day of the month, the word of the LORD came to me, saying,

HINIRV

1 ग्यारहवें वर्ष के पहले महीने के पहले दिन को यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा:

BSB

2 “Son of man, because Tyre has said of Jerusalem, ‘Aha! The gate to the nations is broken; it has swung open to me; now that she lies in ruins I will be filled,’

HINIRV

2 “हे मनुष्य के सन्तान, सोर ने जो यरूशलेम के विषय में कहा है, ‘अहा, अहा! जो देश-देश के लोगों के फाटक के समान थी, वह नाश हो गई! उसके उजड़ जाने से मैं भरपूर हो जाऊँगा।’

BSB

3 therefore this is what the Lord GOD says: ‘Behold, O Tyre, I am against you, and I will raise up many nations against you, as the sea brings up its waves.

HINIRV

3 इस कारण परमेश्वर यहोवा कहता है: हे सोर, देख, मैं तेरे विरुद्ध हूँ; और ऐसा करूँगा कि बहुत सी जातियाँ तेरे विरुद्ध ऐसी उठेंगी जैसे समुद्र की लहरें उठती हैं।

BSB

4 They will destroy the walls of Tyre and demolish her towers. I will scrape the soil from her and make her a bare rock.

HINIRV

4 वे सोर की शहरपनाह को गिराएँगी, और उसके गुम्मटों को तोड़ डालेगी; और मैं उस पर से उसकी मिट्टी खुरचकर उसे नंगी चट्टान कर दूँगा।

BSB

5 She will become a place to spread nets in the sea, for I have spoken, declares the Lord GOD. She will become plunder for the nations,

HINIRV

5 वह समुद्र के बीच का जाल फैलाने ही का स्थान हो जाएगा; क्योंकि परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है; और वह जाति-जाति से लुट जाएगा;

BSB

6 and the villages on her mainland will be slain by the sword. Then they will know that I am the LORD.’

HINIRV

6 और उसकी जो बेटियाँ मैदान में हैं, वे तलवार से मारी जाएँगी। तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।

BSB

7 For this is what the Lord GOD says: ‘Behold, I will bring against Tyre from the north Nebuchadnezzar king of Babylon, king of kings, with horses and chariots, with cavalry and a great company of troops.

HINIRV

7 “क्योंकि परमेश्वर यहोवा यह कहता है, देख, मैं सोर के विरुद्ध राजाधिराज बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर को घोड़ों, रथों, सवारों, बड़ी भीड़, और दल समेत उत्तर दिशा से ले आऊँगा।

BSB

8 He will slaughter the villages of your mainland with the sword; he will set up siege works against you, build a ramp to your walls, and raise his shields against you.

HINIRV

8 तेरी जो बेटियाँ मैदान में हों, उनको वह तलवार से मारेगा, और तेरे विरुद्ध कोट बनाएगा और दमदमा बाँधेगा; और ढाल उठाएगा।

BSB

9 He will direct the blows of his battering rams against your walls and tear down your towers with his axes.

HINIRV

9 वह तेरी शहरपनाह के विरुद्ध युद्ध के यन्त्र चलाएगा और तेरे गुम्मटों को फरसों से ढा देगा।

BSB

10 His multitude of horses will cover you in their dust. When he enters your gates as an army entering a breached city, your walls will shake from the noise of cavalry, wagons, and chariots.

HINIRV

10 उसके घोड़े इतने होंगे, कि तू उनकी धूलि से ढँप जाएगा, और जब वह तेरे फाटकों में ऐसे घुसेगा जैसे लोग नाकेवाले नगर में घुसते हैं, तब तेरी शहरपनाह सवारों, छकड़ों, और रथों के शब्द से काँप उठेगी।

BSB

11 The hooves of his horses will trample all your streets. He will slaughter your people with the sword, and your mighty pillars will fall to the ground.

HINIRV

11 वह अपने घोड़ों की टापों से तेरी सब सड़कों को रौंद डालेगा, और तेरे निवासियों को तलवार से मार डालेगा, और तेरे बल के खम्भें भूमि पर गिराए जाएँगे।

BSB

12 They will plunder your wealth and pillage your merchandise. They will demolish your walls, tear down your beautiful homes, and throw your stones and timber and soil into the water.

HINIRV

12 लोग तेरा धन लूटेंगे और तेरे व्यापार की वस्तुएँ छीन लेंगे; वे तेरी शहरपनाह ढा देंगे और तेरे मनभाऊ घर तोड़ डालेंगे; तेरे पत्थर और काठ, और तेरी धूलि वे जल में फेंक देंगे।

BSB

13 So I will silence the sound of your songs, and the music of your lyres will no longer be heard.

HINIRV

13 और मैं तेरे गीतों का सुरताल बन्द करूँगा, और तेरी वीणाओं की ध्वनि फिर सुनाई न देगी। (प्रका. 18:22)

BSB

14 I will make you a bare rock, and you will become a place to spread the fishing nets. You will never be rebuilt, for I, the LORD, have spoken, declares the Lord GOD.’

HINIRV

14 मैं तुझे नंगी चट्टान कर दूँगा; तू जाल फैलाने ही का स्थान हो जाएगा; और फिर बसाया न जाएगा; क्योंकि मुझ यहोवा ही ने यह कहा है, परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है।

BSB

15 This is what the Lord GOD says to Tyre: ‘Will not the coastlands quake at the sound of your downfall, when the wounded groan at the slaughter in your midst?

HINIRV

15 “परमेश्वर यहोवा सोर से यह कहता है, तेरे गिरने के शब्द से जब घायल लोग कराहेंगे और तुझ में घात ही घात होगा, तब क्या टापू न काँप उठेंगे?

BSB

16 All the princes of the sea will descend from their thrones, remove their robes, and strip off their embroidered garments. Clothed with terror, they will sit on the ground, trembling every moment, appalled over you.

HINIRV

16 तब समुद्र तट के सब प्रधान लोग अपने-अपने सिंहासन पर से उतरेंगे, और अपने बाग़े और बूटेदार वस्त्र उतारकर थरथराहट के वस्त्र पहनेंगे और भूमि पर बैठकर क्षण-क्षण में काँपेंगे; और तेरे कारण विस्मित रहेंगे।

BSB

17 Then they will lament for you, saying, “How you have perished, O city of renown inhabited by seafaring men—she who was powerful on the sea, along with her people, who imposed terror on all peoples!

HINIRV

17 वे तेरे विषय में विलाप का गीत बनाकर तुझ से कहेंगे, ‘हाय! मल्लाहों की बसाई हुई हाय! सराही हुई नगरी जो समुद्र के बीच निवासियों समेत सामर्थी रही और सब टिकनेवालों की डरानेवाली नगरी थी, तू कैसी नाश हुई है? (प्रका. 18:9, प्रका. 18:10)

BSB

18 Now the coastlands tremble on the day of your downfall; the islands in the sea are dismayed by your demise.”’

HINIRV

18 तेरे गिरने के दिन टापू काँप उठेंगे, और तेरे जाते रहने के कारण समुद्र से सब टापू घबरा जाएँगे।’

BSB

19 For this is what the Lord GOD says: ‘When I make you a desolate city like other deserted cities, and when I raise up the deep against you so that the mighty waters cover you,

HINIRV

19 “क्योंकि परमेश्वर यहोवा यह कहता है: जब मैं तुझे निर्जन नगरों के समान उजाड़ करूँगा और तेरे ऊपर महासागर चढ़ाऊँगा, और तू गहरे जल में डूब जाएगा, (प्रका. 18:19)

BSB

20 then I will bring you down with those who descend to the Pit, to the people of antiquity. I will make you dwell in the earth below like the ancient ruins, with those who descend to the Pit, so that you will no longer be inhabited or set in splendor in the land of the living.

HINIRV

20 तब गड्ढे में और गिरनेवालों के संग मैं तुझे भी प्राचीन लोगों में उतार दूँगा; और गड्ढे में और गिरनेवालों के संग तुझे भी नीचे के लोक में रखकर प्राचीनकाल के उजड़े हुए स्थानों के समान कर दूँगा; यहाँ तक कि तू फिर न बसेगा और न जीवन के लोक में कोई स्थान पाएगा।

BSB

21 I will make you an object of horror, and you will be no more. You will be sought, but will never be found,’ declares the Lord GOD.”

HINIRV

21 मैं तुझे घबराने का कारण करूँगा, और तू भविष्य में फिर न रहेगा, वरन् ढूँढ़ने पर भी तेरा पता न लगेगा, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।” (यहे. 27:36, भज. 37:36)

Questions about Ezekiel 26? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.