Ezekiel 25

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the word of the LORD came to me, saying,

HINIRV

1 यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा:

BSB

2 “Son of man, set your face against the Ammonites and prophesy against them.

HINIRV

2 “हे मनुष्य के सन्तान, अम्मोनियों की ओर मुँह करके उनके विषय में भविष्यद्वाणी कर।

BSB

3 Tell the Ammonites to hear the word of the Lord GOD, for this is what the Lord GOD says: ‘Because you exclaimed, “Aha!” when My sanctuary was profaned, when the land of Israel was laid waste, and when the house of Judah went into exile,

HINIRV

3 उनसे कह, हे अम्मोनियों, परमेश्वर यहोवा का वचन सुनो, परमेश्वर यहोवा यह कहता है कि तुम ने जो मेरे पवित्रस्थान के विषय जब वह अपवित्र किया गया, और इस्राएल के देश के विषय जब वह उजड़ गया, और यहूदा के घराने के विषय जब वे बँधुआई में गए, अहा, अहा! कहा!

BSB

4 therefore I will indeed give you as a possession to the people of the East. They will set up their camps and pitch their tents among you. They will eat your fruit and drink your milk.

HINIRV

4 इस कारण देखो, मैं तुम को पुर्वियों के अधिकार में करने पर हूँ; और वे तेरे बीच अपनी छावनियाँ डालेंगे और अपने घर बनाएँगे; वे तेरे फल खाएँगे और तेरा दूध पीएँगे।

BSB

5 I will make Rabbah a pasture for camels, and Ammon a resting place for sheep. Then you will know that I am the LORD.’

HINIRV

5 और मैं रब्बाह नगर को ऊँटों के रहने और अम्मोनियों के देश को भेड़-बकरियों के बैठने का स्थान कर दूँगा; तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।

BSB

6 For this is what the Lord GOD says: ‘Because you clapped your hands and stomped your feet and rejoiced over the land of Israel with a heart full of contempt,

HINIRV

6 क्योंकि परमेश्वर यहोवा यह कहता है: तुम ने जो इस्राएल के देश के कारण ताली बजाई और नाचे, और अपने सारे मन के अभिमान से आनन्द किया,

BSB

7 therefore I will indeed stretch out My hand against you and give you as plunder to the nations. I will cut you off from the peoples and exterminate you from the countries. I will destroy you, and you will know that I am the LORD.’

HINIRV

7 इस कारण देख, मैंने अपना हाथ तेरे ऊपर बढ़ाया है; और तुझको जाति-जाति की लूटकर दूँगा, और देश-देश के लोगों में से तुझे मिटाऊँगा; और देश-देश में से नाश करूँगा। मैं तेरा सत्यानाश कर डालूँगा; तब तू जान लेगा कि मैं यहोवा हूँ।

BSB

8 This is what the Lord GOD says: ‘Because Moab and Seir said, “Look, the house of Judah is like all the other nations,”

HINIRV

8 “परमेश्वर यहोवा यह कहता है: मोआब और सेईर जो कहते हैं, देखो, यहूदा का घराना और सब जातियों के समान हो गया है।

BSB

9 therefore I will indeed expose the flank of Moab beginning with its frontier cities—Beth-jeshimoth, Baal-meon, and Kiriathaim—the glory of the land.

HINIRV

9 इस कारण देख, मोआब के देश के किनारे के नगरों को बेत्यशीमोत, बालमोन, और किर्यातैम, जो उस देश के शिरोमणि हैं, मैं उनका मार्ग खोलकर

BSB

10 I will give it along with the Ammonites as a possession to the people of the East, so that the Ammonites will no longer be remembered among the nations.

HINIRV

10 उन्हें पुर्वियों के वश में ऐसा कर दूँगा कि वे अम्मोनियों पर चढ़ाई करें; और मैं अम्मोनियों को यहाँ तक उनके अधिकार में कर दूँगा कि जाति-जाति के बीच उनका स्मरण फिर न रहेगा।

BSB

11 So I will execute judgments on Moab, and they will know that I am the LORD.’

HINIRV

11 मैं मोआब को भी दण्ड दूँगा। और वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।

BSB

12 This is what the Lord GOD says: ‘Because Edom acted vengefully against the house of Judah, and in so doing incurred grievous guilt,

HINIRV

12 “परमेश्वर यहोवा यह भी कहता है: एदोम ने जो यहूदा के घराने से पलटा लिया, और उनसे बदला लेकर बड़ा दोषी हो गया है,

BSB

13 therefore this is what the Lord GOD says: I will stretch out My hand against Edom and cut off from it both man and beast. I will make it a wasteland, and from Teman to Dedan they will fall by the sword.

HINIRV

13 इस कारण परमेश्वर यहोवा यह कहता है, मैं एदोम के देश के विरुद्ध अपना हाथ बढ़ाकर उसमें से मनुष्य और पशु दोनों को मिटाऊँगा; और तेमान से लेकर ददान तक उसको उजाड़ कर दूँगा; और वे तलवार से मारे जाएँगे।

BSB

14 I will take My vengeance on Edom by the hand of My people Israel, and they will deal with Edom according to My anger and wrath. Then they will know My vengeance, declares the Lord GOD.’

HINIRV

14 मैं अपनी प्रजा इस्राएल के द्वारा एदोम से अपना बदला लूँगा; और वे उस देश में मेरे कोप और जलजलाहट के अनुसार काम करेंगे। तब वे मेरा पलटा लेना जान लेंगे, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।

BSB

15 This is what the Lord GOD says: ‘Because the Philistines acted in vengeance, taking vengeance with malice of soul to destroy Judah with ancient hostility,

HINIRV

15 “परमेश्वर यहोवा यह कहता है: क्योंकि पलिश्ती लोगों ने पलटा लिया, वरन् अपनी युग-युग की शत्रुता के कारण अपने मन के अभिमान से बदला लिया कि नाश करें,

BSB

16 therefore this is what the Lord GOD says: Behold, I will stretch out My hand against the Philistines, and I will cut off the Cherethites and destroy the remnant along the coast.

HINIRV

16 इस कारण परमेश्वर यहोवा यह कहता है, देख, मैं पलिश्तियों के विरुद्ध अपना हाथ बढ़ाने पर हूँ, और करेतियों को मिटा डालूँगा; और समुद्र तट के बचे हुए रहनेवालों को नाश करूँगा।

BSB

17 I will execute great vengeance against them with furious reproof. Then they will know that I am the LORD, when I lay My vengeance upon them.’”

HINIRV

17 मैं जलजलाहट के साथ मुकद्दमा लड़कर, उनसे कड़ाई के साथ पलटा लूँगा। और जब मैं उनसे बदला ले लूँगा, तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”

Questions about Ezekiel 25? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.