Ezekiel 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “Son of man,” He said to me, “eat what you find here. Eat this scroll, then go and speak to the house of Israel.” | HINCV 1 और उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के पुत्र, तुम्हारे सामने जो है, उसे खाओ, इस पुस्तक को खाओ; और तब जाकर इस्राएल के लोगों से बातें करो.” |
| BSB 2 So I opened my mouth, and He fed me the scroll. | HINCV 2 इसलिये मैंने अपना मुंह खोला, और उसने मुझे खाने के लिये वह पुस्तक दिया. |
| BSB 3 “Son of man,” He said to me, “eat and fill your stomach with this scroll I am giving you.” So I ate, and it was as sweet as honey in my mouth. | HINCV 3 तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के पुत्र, जो पुस्तक मैं तुम्हें दे रहा हूं, उसे खाओ और अपना पेट भर लो.” अतः मैंने उसे खा लिया, और मेरे मुंह में वह शहद के जैसी मीठी लगी. |
| BSB 4 Then He said to me, “Son of man, go now to the house of Israel and speak My words to them. | HINCV 4 तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के पुत्र, अब इस्राएल के लोगों के पास जाओ और उन्हें मेरी बातें बताओ. |
| BSB 5 For you are not being sent to a people of unfamiliar speech or difficult language, but to the house of Israel— | HINCV 5 तुम्हें किसी ऐसे लोगों के पास नहीं भेजा जा रहा है, जिनकी बोली अस्पष्ट और भाषा अनोखी हो, पर तुम्हें इस्राएल के लोगों के पास भेजा जा रहा है— |
| BSB 6 not to the many peoples of unfamiliar speech and difficult language whose words you cannot understand. Surely if I had sent you to them, they would have listened to you. | HINCV 6 अस्पष्ट बोली और अनोखी भाषावाले बहुत से लोगों के पास नहीं, जिनकी बातें तू समझ न सके. निश्चित रूप से, यदि मैं तुम्हें इस प्रकार के लोगों के बीच भेजता, तो वे तुम्हारी सुनते. |
| BSB 7 But the house of Israel will be unwilling to listen to you, since they are unwilling to listen to Me. For the whole house of Israel is hard-headed and hard-hearted. | HINCV 7 परंतु इस्राएल के लोग तुम्हारी बातों को सुनना नहीं चाहते क्योंकि वे मेरी बातों को सुनना नहीं चाहते; सारे इस्राएलियों ने अपने मन को कठोर और अपने आपको हठीला बना लिया है. |
| BSB 8 Behold, I will make your face as hard as their faces, and your forehead as hard as their foreheads. | HINCV 8 पर मैं तुम्हें उनके जैसा न झुकनेवाला और कठोर बना दूंगा. |
| BSB 9 I will make your forehead like a diamond, harder than flint. Do not be afraid of them or dismayed at their presence, even though they are a rebellious house.” | HINCV 9 मैं तुम्हारे माथे को बहुत कठोर बना दूंगा, चकमक पत्थर से भी कठोर. तुम उनसे न डरना या उनसे भयभीत न होना, यद्यपि वे एक विद्रोही लोग हैं.” |
| BSB 10 “Son of man,” He added, “listen carefully to all the words I speak to you, and take them to heart. | HINCV 10 फिर उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के पुत्र, जो बातें मैं तुमसे कहता हूं, उन्हें ध्यान से सुन और अपने हृदय में रख. |
| BSB 11 Go to your people, the exiles; speak to them and tell them, ‘This is what the Lord GOD says,’ whether they listen or refuse to listen.” | HINCV 11 बंधुआई में गये अपने लोगों के पास जाओ और उनसे बात करो. उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है,’ चाहे वे सुनें या न सुनें.” |
| BSB 12 Then the Spirit lifted me up, and I heard a great rumbling sound behind me: “Blessed be the glory of the LORD in His dwelling place!” | HINCV 12 तब आत्मा ने मुझे ऊपर उठाया, और मैंने अपने पीछे एक तेज गड़गड़ाहट की आवाज सुनी, जब याहवेह का तेज उस जगह से उठा जहां वह था. |
| BSB 13 It was the sound of the wings of the living creatures brushing against one another and the sound of the wheels beside them, a great rumbling sound. | HINCV 13 यह उन जीवित प्राणियों के पंखों की आवाज थी, जो एक दूसरे से रगड़ खा रहे थे और उन पहियों की आवाज थी, जो उनके बाजू में थे; यह एक तेज गड़गड़ाहट की आवाज थी. |
| BSB 14 So the Spirit lifted me up and took me away, and I went in bitterness and in the anger of my spirit, with the strong hand of the LORD upon me. | HINCV 14 तब आत्मा ने मुझे ऊपर उठाया और दूर ले गया, और मेरा मन कड़वाहट एवं क्रोध से भर गया, और याहवेह का मजबूत हाथ मुझ पर था. |
| BSB 15 I came to the exiles at Tel-abib who dwelt by the River Kebar. And for seven days I sat where they sat and remained there among them, overwhelmed. | HINCV 15 मैं बंधुआ लोगों के पास आया, जो खेबर नदी के पास तेल-अबीब नगर में रहते थे. और जहां वे रहते थे, वहां मैं बहुत दुःखी होकर उनके बीच सात दिन तक बैठा रहा. |
| BSB 16 At the end of seven days the word of the LORD came to me, saying, | HINCV 16 सात दिन के अंत में याहवेह का यह वचन मेरे पास आया, |
| BSB 17 “Son of man, I have made you a watchman for the house of Israel. Whenever you hear a word from My mouth, give them a warning from Me. | HINCV 17 “हे मनुष्य के पुत्र, मैंने तुम्हें इस्राएल के लोगों के लिये एक पहरेदार ठहराया है; इसलिये जो बात मैं कहता हूं, उसे सुन और उन्हें मेरी ओर से चेतावनी दे. |
| BSB 18 If I say to the wicked man, ‘You will surely die,’ but you do not warn him or speak out to warn him from his wicked way to save his life, that wicked man will die in his iniquity, and I will hold you responsible for his blood. | HINCV 18 जब मैं एक दुष्ट व्यक्ति से कहूं, ‘तुम निश्चय मरोगे,’ और तुम उसका प्राण बचाने के लिये उसे चेतावनी न दो या उसे उसके बुरे कार्यों को छोड़ने के लिये न कहो, तो वह दुष्ट व्यक्ति अपने पाप में तो मरेगा ही, पर मैं तुम्हें उसके खून का ज़िम्मेदार ठहराऊंगा. |
| BSB 19 But if you warn a wicked man and he does not turn from his wickedness and his wicked way, he will die in his iniquity, but you will have saved yourself. | HINCV 19 पर यदि तुम उस दुष्ट व्यक्ति को चेतावनी देते हो और वह अपनी दुष्टता या बुरे कार्यों को नहीं छोड़ता, तब तो वह अपने पाप में मरेगा, पर तुम अपने आपको बचा लोगे. |
| BSB 20 Now if a righteous man turns from his righteousness and commits iniquity, and I put a stumbling block before him, he will die. If you did not warn him, he will die in his sin, and the righteous acts he did will not be remembered. And I will hold you responsible for his blood. | HINCV 20 “इसी प्रकार, जब कोई धर्मी व्यक्ति अपने धर्मीपन को छोड़कर बुरे कार्य करने लगे और मैं उसके सामने रोड़ा अटकाऊं, तो वह मर जाएगा. क्योंकि तुमने उसे नहीं चेताया, इसलिये वह अपने पाप में मर जाएगा, और जो धर्मी काम वह व्यक्ति किया होगा, वह याद किया नहीं जाएगा, और मैं तुमको उसके खून का ज़िम्मेदार ठहराऊंगा. |
| BSB 21 But if you warn the righteous man not to sin, and he does not sin, he will indeed live because he heeded your warning, and you will have saved yourself.” | HINCV 21 पर यदि तुम उस धर्मी व्यक्ति को पाप न करने की चेतावनी देते हो और वह पाप नहीं करता है, तब वह निश्चित रूप से जीवित रहेगा, क्योंकि उसने चेतावनी पर ध्यान दिया और तुम अपने आपको बचा लोगे.” |
| BSB 22 And there the hand of the LORD was upon me, and He said to me, “Get up, go out to the plain, and there I will speak with you.” | HINCV 22 वहां याहवेह का हाथ मुझ पर था, और उसने मुझसे कहा, “उठकर मैदान में जा और वहां मैं तुमसे बातें करूंगा.” |
| BSB 23 So I got up and went out to the plain, and behold, the glory of the LORD was present there, like the glory I had seen by the River Kebar, and I fell facedown. | HINCV 23 इसलिये मैं उठा और बाहर मैदान में चला गया. मैंने देखा कि याहवेह का तेज वहां था; यह तेज ठीक वैसा ही था, जैसा मैंने खेबर नदी के किनारे देखा था, और मैं मुख के बल गिर पड़ा. |
| BSB 24 Then the Spirit entered me and set me on my feet. He spoke with me and said, “Go, shut yourself inside your house. | HINCV 24 तब आत्मा मुझमें आया और मुझे मेरे पैरों पर खड़ा कर दिया. वह मुझसे कहने लगा: “जाओ और अपने आपको अपने घर के अंदर बंद कर लो. |
| BSB 25 And you, son of man, they will tie with ropes, and you will be bound so that you cannot go out among the people. | HINCV 25 और हे मनुष्य के पुत्र, वे तुम्हें रस्सियों से बांध देंगे, ताकि तुम बाहर लोगों के बीच न जा सको. |
| BSB 26 I will make your tongue stick to the roof of your mouth, and you will be silent and unable to rebuke them, though they are a rebellious house. | HINCV 26 मैं तुम्हारे जीभ को तुम्हारे तालू से चिपका दूंगा ताकि तुम चुप रहो और उनको डांट न सको, क्योंकि वे एक विद्रोही लोग हैं. |
| BSB 27 But when I speak with you, I will open your mouth, and you are to tell them, ‘This is what the Lord GOD says.’ Whoever listens, let him listen; and whoever refuses, let him refuse, for they are a rebellious house. | HINCV 27 परंतु जब मैं तुमसे बातें करूंगा, तो मैं तुम्हारे मुंह को खोल दूंगा और तुम उनसे कहोगे, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है.’ जो कोई सुनना चाहे, वह सुने, और जो कोई सुनना न चाहे, वह न सुने; क्योंकि वे एक विद्रोही लोग हैं. |
Questions about Ezekiel 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.