Ezekiel 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “Son of man,” He said to me, “eat what you find here. Eat this scroll, then go and speak to the house of Israel.” | HINIRV 1 तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, जो तुझे मिला है उसे खा ले; अर्थात् इस पुस्तक को खा, तब जाकर इस्राएल के घराने से बातें कर।” (प्रका. 10:9) |
| BSB 2 So I opened my mouth, and He fed me the scroll. | HINIRV 2 इसलिए मैंने मुँह खोला और उसने वह पुस्तक मुझे खिला दी। |
| BSB 3 “Son of man,” He said to me, “eat and fill your stomach with this scroll I am giving you.” So I ate, and it was as sweet as honey in my mouth. | HINIRV 3 तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, यह पुस्तक जो मैं तुझे देता हूँ उसे पचा ले, और अपनी अंतड़ियाँ इससे भर ले।” अतः मैंने उसे खा लिया; और मेरे मुँह में वह मधु के तुल्य मीठी लगी। |
| BSB 4 Then He said to me, “Son of man, go now to the house of Israel and speak My words to them. | HINIRV 4 फिर उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, तू इस्राएल के घराने के पास जाकर उनको मेरे वचन सुना। |
| BSB 5 For you are not being sent to a people of unfamiliar speech or difficult language, but to the house of Israel— | HINIRV 5 क्योंकि तू किसी अनोखी बोली या कठिन भाषावाली जाति के पास नहीं भेजा जाता है, परन्तु इस्राएल ही के घराने के पास भेजा जाता है। |
| BSB 6 not to the many peoples of unfamiliar speech and difficult language whose words you cannot understand. Surely if I had sent you to them, they would have listened to you. | HINIRV 6 अनोखी बोली या कठिन भाषावाली बहुत सी जातियों के पास जो तेरी बात समझ न सकें, तू नहीं भेजा जाता। निःसन्देह यदि मैं तुझे ऐसों के पास भेजता तो वे तेरी सुनते। |
| BSB 7 But the house of Israel will be unwilling to listen to you, since they are unwilling to listen to Me. For the whole house of Israel is hard-headed and hard-hearted. | HINIRV 7 परन्तु इस्राएल के घरानेवाले तेरी सुनने से इन्कार करेंगे; वे मेरी भी सुनने से इन्कार करते हैं; क्योंकि इस्राएल का सारा घराना ढीठ और कठोर मन का है। |
| BSB 8 Behold, I will make your face as hard as their faces, and your forehead as hard as their foreheads. | HINIRV 8 देख, मैं तेरे मुख को उनके मुख के सामने, और तेरे माथे को उनके माथे के सामने, ढीठ कर देता हूँ। |
| BSB 9 I will make your forehead like a diamond, harder than flint. Do not be afraid of them or dismayed at their presence, even though they are a rebellious house.” | HINIRV 9 मैं तेरे माथे को हीरे के तुल्य कड़ा कर देता हूँ जो चकमक पत्थर से भी कड़ा होता है; इसलिए तू उनसे न डरना, और न उनके मुँह देखकर तेरा मन कच्चा हो; क्योंकि वे विद्रोही घराने के हैं।” |
| BSB 10 “Son of man,” He added, “listen carefully to all the words I speak to you, and take them to heart. | HINIRV 10 फिर उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, जितने वचन मैं तुझ से कहूँ, वे सब हृदय में रख और कानों से सुन। |
| BSB 11 Go to your people, the exiles; speak to them and tell them, ‘This is what the Lord GOD says,’ whether they listen or refuse to listen.” | HINIRV 11 और उन बन्दियों के पास जाकर, जो तेरे जाति भाई हैं, उनसे बातें करना और कहना, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है;’ चाहे वे सुनें, या न सुनें।” |
| BSB 12 Then the Spirit lifted me up, and I heard a great rumbling sound behind me: “Blessed be the glory of the LORD in His dwelling place!” | HINIRV 12 तब परमेश्वर के आत्मा ने मुझे उठाया, और मैंने अपने पीछे बड़ी घड़घड़ाहट के साथ एक शब्द सुना, “यहोवा के भवन से उसका तेज धन्य है।” |
| BSB 13 It was the sound of the wings of the living creatures brushing against one another and the sound of the wheels beside them, a great rumbling sound. | HINIRV 13 और उसके साथ ही उन जीवधारियों के पंखों का शब्द, जो एक दूसरे से लगते थे, और उनके संग के पहियों का शब्द और एक बड़ी ही घड़घड़ाहट सुन पड़ी। |
| BSB 14 So the Spirit lifted me up and took me away, and I went in bitterness and in the anger of my spirit, with the strong hand of the LORD upon me. | HINIRV 14 तब आत्मा मुझे उठाकर ले गई, और मैं कठिन दुःख से भरा हुआ, और मन में जलता हुआ चला गया; और यहोवा की शक्ति मुझ में प्रबल थी; |
| BSB 15 I came to the exiles at Tel-abib who dwelt by the River Kebar. And for seven days I sat where they sat and remained there among them, overwhelmed. | HINIRV 15 और मैं उन बन्दियों के पास आया जो कबार नदी के तट पर तेलाबीब में रहते थे। और वहाँ मैं सात दिन तक उनके बीच व्याकुल होकर बैठा रहा। |
| BSB 16 At the end of seven days the word of the LORD came to me, saying, | HINIRV 16 सात दिन के व्यतीत होने पर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा, |
| BSB 17 “Son of man, I have made you a watchman for the house of Israel. Whenever you hear a word from My mouth, give them a warning from Me. | HINIRV 17 “हे मनुष्य के सन्तान मैंने तुझे इस्राएल के घराने के लिये पहरुआ नियुक्त किया है; तू मेरे मुँह की बात सुनकर, उन्हें मेरी ओर से चेतावनी देना। (यहे. 33:7) |
| BSB 18 If I say to the wicked man, ‘You will surely die,’ but you do not warn him or speak out to warn him from his wicked way to save his life, that wicked man will die in his iniquity, and I will hold you responsible for his blood. | HINIRV 18 जब मैं दुष्ट से कहूँ, ‘तू निश्चय मरेगा,’ और यदि तू उसको न चिताए, और न दुष्ट से ऐसी बात कहे जिससे कि वह सचेत हो और अपना दुष्ट मार्ग छोड़कर जीवित रहे, तो वह दुष्ट अपने अधर्म में फँसा हुआ मरेगा, परन्तु उसके खून का लेखा मैं तुझी से लूँगा। |
| BSB 19 But if you warn a wicked man and he does not turn from his wickedness and his wicked way, he will die in his iniquity, but you will have saved yourself. | HINIRV 19 पर यदि तू दुष्ट को चिताए, और वह अपनी दुष्टता और दुष्ट मार्ग से न फिरे, तो वह तो अपने अधर्म में फँसा हुआ मर जाएगा; परन्तु तू अपने प्राणों को बचाएगा। |
| BSB 20 Now if a righteous man turns from his righteousness and commits iniquity, and I put a stumbling block before him, he will die. If you did not warn him, he will die in his sin, and the righteous acts he did will not be remembered. And I will hold you responsible for his blood. | HINIRV 20 फिर जब धर्मी जन अपने धार्मिकता से फिरकर कुटिल काम करने लगे, और मैं उसके सामने ठोकर रखूँ, तो वह मर जाएगा, क्योंकि तूने जो उसको नहीं चिताया, इसलिए वह अपने पाप में फँसा हुआ मरेगा; और जो धार्मिकता के कर्म उसने किए हों, उनकी सुधि न ली जाएगी, पर उसके खून का लेखा मैं तुझी से लूँगा। |
| BSB 21 But if you warn the righteous man not to sin, and he does not sin, he will indeed live because he heeded your warning, and you will have saved yourself.” | HINIRV 21 परन्तु यदि तू धर्मी को ऐसा कहकर चेतावनी दे, कि वह पाप न करे, और वह पाप से बच जाए, तो वह चितौनी को ग्रहण करने के कारण निश्चय जीवित रहेगा, और तू अपने प्राण को बचाएगा।” |
| BSB 22 And there the hand of the LORD was upon me, and He said to me, “Get up, go out to the plain, and there I will speak with you.” | HINIRV 22 फिर यहोवा की शक्ति वहीं मुझ पर प्रगट हुई, और उसने मुझसे कहा, “उठकर मैदान में जा; और वहाँ मैं तुझ से बातें करूँगा।” |
| BSB 23 So I got up and went out to the plain, and behold, the glory of the LORD was present there, like the glory I had seen by the River Kebar, and I fell facedown. | HINIRV 23 तब मैं उठकर मैदान में गया, और वहाँ क्या देखा, कि यहोवा का प्रताप जैसा मुझे कबार नदी के तट पर, वैसा ही यहाँ भी दिखाई पड़ता है; और मैं मुँह के बल गिर पड़ा। |
| BSB 24 Then the Spirit entered me and set me on my feet. He spoke with me and said, “Go, shut yourself inside your house. | HINIRV 24 तब आत्मा ने मुझ में समाकर मुझे पाँवों के बल खड़ा कर दिया; फिर वह मुझसे कहने लगा, “जा अपने घर के भीतर द्वार बन्द करके बैठा रह। |
| BSB 25 And you, son of man, they will tie with ropes, and you will be bound so that you cannot go out among the people. | HINIRV 25 हे मनुष्य के सन्तान, देख; वे लोग तुझे रस्सियों से जकड़कर बाँध रखेंगे, और तू निकलकर उनके बीच जाने नहीं पाएगा। |
| BSB 26 I will make your tongue stick to the roof of your mouth, and you will be silent and unable to rebuke them, though they are a rebellious house. | HINIRV 26 मैं तेरी जीभ तेरे तालू से लगाऊँगा; जिससे तू मौन रहकर उनका डाँटनेवाला न हो, क्योंकि वे विद्रोही घराने के हैं। |
| BSB 27 But when I speak with you, I will open your mouth, and you are to tell them, ‘This is what the Lord GOD says.’ Whoever listens, let him listen; and whoever refuses, let him refuse, for they are a rebellious house. | HINIRV 27 परन्तु जब जब मैं तुझ से बातें करूँ, तब-तब तेरे मुँह को खोलूँगा, और तू उनसे ऐसा कहना, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है,’ जो सुनता है वह सुन ले और जो नहीं सुनता वह न सुने, वे तो विद्रोही घराने के हैं ही।” |
Questions about Ezekiel 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.