Ezekiel 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “Now you, son of man, take a brick, place it before you, and draw on it the city of Jerusalem. | HINIRV 1 “हे मनुष्य के सन्तान, तू एक ईंट ले और उसे अपने सामने रखकर उस पर एक नगर, अर्थात् यरूशलेम का चित्र खींच; |
| BSB 2 Then lay siege against it: Construct a siege wall, build a ramp to it, set up camps against it, and place battering rams around it on all sides. | HINIRV 2 तब उसे घेर अर्थात् उसके विरुद्ध किला बना और उसके सामने दमदमा बाँध; और छावनी डाल, और उसके चारों ओर युद्ध के यन्त्र लगा। |
| BSB 3 Then take an iron plate and set it up as an iron wall between yourself and the city. Turn your face toward it so that it is under siege, and besiege it. This will be a sign to the house of Israel. | HINIRV 3 तब तू लोहे की थाली लेकर उसको लोहे की शहरपनाह मानकर अपने और उस नगर के बीच खड़ा कर; तब अपना मुँह उसके सामने करके उसकी घेराबन्दी कर, इस रीति से तू उसे घेरे रखना। यह इस्राएल के घराने के लिये चिन्ह ठहरेगा। |
| BSB 4 Then lie down on your left side and place the iniquity of the house of Israel upon yourself. You are to bear their iniquity for the number of days you lie on your side. | HINIRV 4 “फिर तू अपने बायीं करवट के बल लेटकर इस्राएल के घराने का अधर्म अपने ऊपर रख; क्योंकि जितने दिन तू उस करवट के बल लेटा रहेगा, उतने दिन तक उन लोगों के अधर्म का भार सहता रहेगा। |
| BSB 5 For I have assigned to you 390 days, according to the number of years of their iniquity. So you shall bear the iniquity of the house of Israel. | HINIRV 5 मैंने उनके अधर्म के वर्षों के तुल्य तेरे लिये दिन ठहराए हैं, अर्थात् तीन सौ नब्बे दिन; उतने दिन तक तू इस्राएल के घराने के अधर्म का भार सहता रह। |
| BSB 6 When you have completed these days, lie down again, but on your right side, and bear the iniquity of the house of Judah. I have assigned to you 40 days, a day for each year. | HINIRV 6 जब इतने दिन पूरे हो जाएँ, तब अपने दाहिनी करवट के बल लेटकर यहूदा के घराने के अधर्म का भार सह लेना; मैंने उसके लिये भी और तेरे लिये एक वर्ष के बदले एक दिन अर्थात् चालीस दिन ठहराए हैं। |
| BSB 7 You must turn your face toward the siege of Jerusalem with your arm bared, and prophesy against it. | HINIRV 7 तू यरूशलेम के घेरने के लिये बाँह उघाड़े हुए अपना मुँह उधर करके उसके विरुद्ध भविष्यद्वाणी करना। |
| BSB 8 Now behold, I will tie you up with ropes so you cannot turn from side to side until you have finished the days of your siege. | HINIRV 8 देख, मैं तुझे रस्सियों से जकड़ूँगा, और जब तक उसके घेरने के दिन पूरे न हों, तब तक तू करवट न ले सकेगा। |
| BSB 9 But take wheat, barley, beans, lentils, millet, and spelt; put them in a single container and make them into bread for yourself. This is what you are to eat during the 390 days you lie on your side. | HINIRV 9 “तू गेहूँ, जौ, सेम, मसूर, बाजरा, और कठिया गेहूँ, लेकर एक बर्तन में रखकर उनसे रोटी बनाया करना। जितने दिन तू अपने करवट के बल लेटा रहेगा, उतने अर्थात् तीन सौ नब्बे दिन तक उसे खाया करना। |
| BSB 10 You are to weigh out twenty shekels of food to eat each day, and you are to eat it at set times. | HINIRV 10 जो भोजन तू खाए, उसे तौल-तौलकर खाना, अर्थात् प्रतिदिन बीस-बीस शेकेल भर खाया करना, और उसे समय-समय पर खाना। |
| BSB 11 You are also to measure out a sixth of a hin of water to drink, and you are to drink it at set times. | HINIRV 11 पानी भी तू मापकर पिया करना, अर्थात् प्रतिदिन हीन का छठवाँ अंश पीना; और उसको समय-समय पर पीना। |
| BSB 12 And you shall eat the food as you would a barley cake, after you bake it over dried human excrement in the sight of the people.” | HINIRV 12 अपना भोजन जौ की रोटियों के समान बनाकर खाया करना, और उसको मनुष्य की विष्ठा से उनके देखते बनाया करना।” |
| BSB 13 Then the LORD said, “This is how the Israelites will eat their defiled bread among the nations to which I will banish them.” | HINIRV 13 फिर यहोवा ने कहा, “इसी प्रकार से इस्राएल उन जातियों के बीच अपनी-अपनी रोटी अशुद्धता से खाया करेंगे, जहाँ में उन्हें जबरन पहुँचाऊँगा।” |
| BSB 14 “Ah, Lord GOD,” I said, “I have never defiled myself. From my youth until now I have not eaten anything found dead or mauled by wild beasts. No unclean meat has ever entered my mouth.” | HINIRV 14 तब मैंने कहा, “हाय, यहोवा परमेश्वर देख, मेरा मन कभी अशुद्ध नहीं हुआ, और न मैंने बचपन से लेकर अब तक अपनी मृत्यु से मरे हुए व फाड़े हुए पशु का माँस खाया, और न किसी प्रकार का घिनौना माँस मेरे मुँह में कभी गया है।” (प्रेरि. 10:14) |
| BSB 15 “Look,” He replied, “I will let you use cow dung instead of human excrement, and you may bake your bread over that.” | HINIRV 15 तब उसने मुझसे कहा, “देख, मैंने तेरे लिये मनुष्य की विष्ठा के बदले गोबर ठहराया है, और उसी से तू अपनी रोटी बनाना।” |
| BSB 16 Then He told me, “Son of man, I am going to cut off the supply of food in Jerusalem. They will anxiously eat bread rationed by weight, and in despair they will drink water by measure. | HINIRV 16 फिर उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, देख, मैं यरूशलेम में अन्नरूपी आधार को दूर करूँगा; इसलिए वहाँ के लोग तौल-तौलकर और चिन्ता कर करके रोटी खाया करेंगे; और माप-मापकर और विस्मित हो होकर पानी पिया करेंगे। |
| BSB 17 So they will lack food and water; they will be appalled at the sight of one another wasting away in their iniquity. | HINIRV 17 और इससे उन्हें रोटी और पानी की घटी होगी; और वे सब के सब घबराएँगे, और अपने अधर्म में फँसे हुए सूख जाएँगे।” |
Questions about Ezekiel 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.