Ezekiel 38

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 And the word of the LORD came to me, saying,

HINCV

1 याहवेह का वचन मेरे पास आया:

BSB

2 “Son of man, set your face against Gog of the land of Magog, the chief prince of Meshech and Tubal. Prophesy against him

HINCV

2 “हे मनुष्य के पुत्र, मागोग देश के गोग की ओर अपना मुंह करो, जो रोश, मेशेख और तूबल का मुख्य राजकुमार है; और उसके विरुद्ध भविष्यवाणी करो

BSB

3 and declare that this is what the Lord GOD says: Behold, I am against you, O Gog, chief prince of Meshech and Tubal.

HINCV

3 और कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: हे रोश, मेशेख और तूबल के मुख्य राजकुमार गोग, मैं तुम्हारे विरुद्ध हूं.

BSB

4 I will turn you around, put hooks in your jaws, and bring you out with all your army—your horses, your horsemen in full armor, and a great company armed with shields and bucklers, all brandishing their swords.

HINCV

4 मैं तुम्हें दूसरी तरफ मोड़ दूंगा और तुम्हारे जबड़ों में लोहे का कांटा डालकर तुम्हें तुम्हारी पूरी सेना समेत बाहर ले आऊंगा—तुम्हारे घोड़े, हथियार से सज्जित तुम्हारे घुड़सवार, छोटी तथा बड़ी ढाल लिये बड़ा उपद्रवी झुंड, और वे जो अपनी तलवार भांज रहे हैं, उन सभों को बाहर ले आऊंगा.

BSB

5 Persia, Cush, and Put will accompany them, all with shields and helmets,

HINCV

5 फारस, कूश और पूट अपनी ढाल लिये और टोप पहने उनके साथ होंगे,

BSB

6 as well as Gomer with all its troops, and Beth-togarmah from the far north with all its troops—the many nations with you.

HINCV

6 गोमर अपनी पूरी सेना के साथ, दूर उत्तर दिशा से बेथ-तोगरमाह अपनी पूरी सेना के साथ—बहुत सारी जातियां तुम्हारे साथ बाहर ले आऊंगा.

BSB

7 Get ready; prepare yourself, you and all your company gathered around you; you will be their guard.

HINCV

7 “ ‘तैयार हो जाओ, तैयार रहो, तुम और पूरा उपद्रवी झुंड, जो तुम्हारे पास इकट्‍ठे हुए हैं, और उनको अपने अधिकार में ले लो.

BSB

8 After a long time you will be summoned. In the latter years you will enter a land that has recovered from war, whose people were gathered from many nations to the mountains of Israel, which had long been desolate. They had been brought out from the nations, and all now dwell securely.

HINCV

8 बहुत दिनों के बाद तुम्हें बुलाया जाएगा. आनेवाले सालों में तुम एक देश पर आक्रमण करोगे, जो युद्ध के मार से उभर चुका होगा, जिसके लोग बहुत सी जनताओं से आकर इस्राएल के उन पर्वतों पर इकट्‍ठे हुए होंगे, जो बहुत समय से उजाड़ पड़ा था. उन्हें बहुत सी जातियों से बाहर लाया गया था, और अब वे सब सुरक्षा में निवास करते हैं.

BSB

9 You and all your troops, and many peoples with you will go up, advancing like a thunderstorm; you will be like a cloud covering the land.

HINCV

9 तुम और तुम्हारी सारी सेना और तुम्हारे साथ बहुत सी जनता आंधी की तरह आगे बढ़ती हुई आगे जाएगी; तुम उस बादल की तरह होंगे, जो देश के ऊपर छा जाता है.

BSB

10 This is what the Lord GOD says: On that day, thoughts will arise in your mind, and you will devise an evil plan.

HINCV

10 “ ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: उस दिन तुम्हारे मन में विचार उठेंगे और तुम एक बुरी युक्ति करोगे.

BSB

11 You will say, ‘I will go up against a land of unwalled villages; I will come against a quiet people who dwell securely, all of them living without walls or bars or gates—

HINCV

11 तुम कहोगे, “मैं बिना दीवार वाले गांवों के एक देश पर आक्रमण करूंगा; मैं उन पर आक्रमण करूंगा, जो शांतिपूर्वक और निडर रहते हैं—उनमें से सब बिना किसी दीवार और बिना द्वार और बल्लियों के निवास कर रहे हैं.

BSB

12 in order to seize the spoil and carry off the plunder, to turn a hand against the desolate places now inhabited and against a people gathered from the nations, who have acquired livestock and possessions and who live at the center of the land.’

HINCV

12 मैं उन्हें लूटूंगा और उनसे छीन लूंगा और मेरा हाथ फिर से बनाये गए खंडहरों और विभिन्‍न जातियों से इकट्‍ठे हुए उन लोगों के विरुद्ध उठेगा, जिनके पास बहुत सारे पशु और संपत्ति है और जो देश के बीच में रहते हैं.”

BSB

13 Sheba and Dedan and the merchants of Tarshish with all its villages will ask, ‘Have you come to capture the plunder? Have you assembled your hordes to carry away loot, to make off with silver and gold, to take cattle and goods, to seize great spoil?’

HINCV

13 शीबा और देदान के लोग और तरशीश के व्यापारी और इसके सब गांव तुमसे कहेंगे, “क्या तुम लूटने आये हो? क्या तुमने अपने उपद्रवी झुंड को लूटने, सोना और चांदी ले जाने, पशुओं तथा संपत्ति को ले जाने और लूट के सामान पर कब्जा करने के लिये इकट्ठा किया है?”’

BSB

14 Therefore prophesy, son of man, and tell Gog that this is what the Lord GOD says: On that day when My people Israel are dwelling securely, will you not take notice of this?

HINCV

14 “इसलिये हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यवाणी करके गोग से कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: उस समय, जब मेरे इस्राएली लोग सुरक्षित रह रहे होंगे, तब क्या तुम्हारा ध्यान इस पर नहीं जाएगा?

BSB

15 And you will come from your place out of the far north—you and many peoples with you, all riding horses—a mighty horde, a huge army.

HINCV

15 तुम बहुत दूर उत्तर में अपने स्थान से आओगे, तुम्हारे साथ बहुत सी जाति के लोग होंगे, वे सब घोड़ों पर सवार होंगे, अर्थात् एक बड़ा उपद्रवी झुंड, एक शक्तिशाली सेना होगी.

BSB

16 You will advance against My people Israel like a cloud covering the land. It will happen in the latter days, O Gog, that I will bring you against My land, so that the nations may know Me when I show Myself holy in you before their eyes.

HINCV

16 तुम मेरे इस्राएली लोगों के विरुद्ध उस बादल की तरह आगे बढ़ोगे, जो देश पर छा जाता है. हे गोग, आनेवाले दिनों में, मैं तुम्हें मेरे ही देश के विरुद्ध आक्रमण करवाऊंगा, ताकि जब मैं तुम्हारे ज़रिए जाति-जाति के लोगों की आंखों के सामने पवित्र साबित होऊं, तब वे मुझे जानें.

BSB

17 This is what the Lord GOD says: Are you the one of whom I have spoken in former days through My servants, the prophets of Israel, who in those times prophesied for years that I would bring you against them?

HINCV

17 “ ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: तुम ही हो, जिससे मैंने पूर्व के दिनों में अपने सेवकों अर्थात् इस्राएल के भविष्यवक्ताओं के द्वारा बात किया. उस समय वे सालों तक भविष्यवाणी करते रहे कि मैं तुम्हें उनके विरुद्ध लाऊंगा.

BSB

18 Now on that day when Gog comes against the land of Israel, declares the Lord GOD, My wrath will flare up.

HINCV

18 उस दिन यह होगा: जब गोग इस्राएल देश पर आक्रमण करेगा, तब मेरा गुस्सा बहुत भड़केगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.

BSB

19 In My zeal and fiery rage I proclaim that on that day there will be a great earthquake in the land of Israel.

HINCV

19 अपने उत्साह और भयंकर कोप में, मैं घोषणा करता हूं कि उस समय इस्राएल देश में एक बड़ा भूकंप होगा.

BSB

20 The fish of the sea, the birds of the air, the beasts of the field, every creature that crawls upon the ground, and all mankind on the face of the earth will tremble at My presence. The mountains will be thrown down, the cliffs will collapse, and every wall will fall to the ground.

HINCV

20 समुद्र की मछलियां, आकाश के पक्षी, मैदान के पशु, भूमि पर रेंगनेवाले सब जंतु, और पृथ्वी पर रहनेवाले सब लोग मेरी उपस्थिति से कांप उठेंगे. पर्वत गिरा दिये जाएंगे, सीधी चट्टानें टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगी और हर एक दीवार ज़मीन पर गिर जाएगी.

BSB

21 And I will summon a sword against Gog on all My mountains, declares the Lord GOD, and every man’s sword will be against his brother.

HINCV

21 मैं गोग के विरुद्ध अपने सब पर्वतों पर तलवार चलवाऊंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है. हर एक व्यक्ति अपने ही भाई के विरुद्ध तलवार चलाएगा.

BSB

22 I will execute judgment upon him with plague and bloodshed. I will pour out torrents of rain, hailstones, fire, and sulfur on him and on his troops and on the many nations with him.

HINCV

22 मैं उस पर महामारी लाकर और रक्तपात करने के द्वारा न्याय करूंगा; मैं उस पर, उसकी सेना पर और उसके साथ की बहुत सी जातियों पर मूसलाधार बारिश करूंगा और उन पर ओला और जलता हुआ गंधक गिराऊंगा.

BSB

23 I will magnify and sanctify Myself, and I will reveal Myself in the sight of many nations. Then they will know that I am the LORD.

HINCV

23 और इस प्रकार मैं अपनी महानता और अपनी पवित्रता दिखाऊंगा, और मैं बहुत सी जाति के लोगों की दृष्टि में अपने आपको प्रगट करूंगा. तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.’

Questions about Ezekiel 38? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.