Ezekiel 7
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 And the word of the LORD came to me, saying, | HINCV 1 याहवेह का यह वचन मेरे पास आया: |
| BSB 2 “O son of man, this is what the Lord GOD says to the land of Israel: ‘The end! The end has come upon the four corners of the land. | HINCV 2 “हे मनुष्य के पुत्र, परम प्रधान याहवेह का इस्राएल देश को यह कहना है: “ ‘अंत! देश के चारों ओर अंत का समय आ गया है! |
| BSB 3 The end is now upon you, and I will unleash My anger against you. I will judge you according to your ways and repay you for all your abominations. | HINCV 3 तुम्हारा अंत आ गया है, अब मैं अपना क्रोध तुम्हारे विरुद्ध प्रगट करूंगा. मैं तुम्हारे आचरण के अनुसार तुम्हारा न्याय करूंगा और तुम्हारे सारे घृणित कार्यों का बदला लूंगा. |
| BSB 4 I will not look on you with pity, nor will I spare you, but I will punish you for your ways and for the abominations among you. Then you will know that I am the LORD.’ | HINCV 4 मैं तुम्हारे ऊपर दया दृष्टि नहीं करूंगा; मैं तुम्हें नहीं छोड़ूंगा. मैं निश्चय ही तुम्हारे आचरण का और तुम्हारे बीच तुम्हारे घृणित कार्यों का तुमसे बदला लूंगा. तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.’ |
| BSB 5 This is what the Lord GOD says: ‘Disaster! An unprecedented disaster—behold, it is coming! | HINCV 5 “परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “ ‘घोर विपत्ति! न सुनी गई घोर विपत्ति! देखो, वह आ रही है! |
| BSB 6 The end has come! The end has come! It has roused itself against you. Behold, it has come! | HINCV 6 अंत आ गया है! अंत आ गया है! वह स्वयं तुम्हारे विरुद्ध जाग गया है. देखो, वह आ रहा है! |
| BSB 7 Doom has come to you, O inhabitants of the land. The time has come; the day is near; there is panic on the mountains instead of shouts of joy. | HINCV 7 विनाश तुम्हारे ऊपर आ चुका है, तुम्हारे ऊपर, जो इस देश में रहते हो. वह समय आ गया है! वह दिन निकट है! पर्वतों पर आनंद नहीं, पर आतंक है. |
| BSB 8 Very soon I will pour out My wrath upon you and vent My anger against you; I will judge you according to your ways and repay you for all your abominations. | HINCV 8 मैं तुम पर अपना कोप उण्डेलने ही वाला हूं और अपना क्रोध तुम पर प्रगट करने ही वाला हूं. मैं तुम्हारे आचरण के अनुसार तुम्हारा न्याय करूंगा और तुम्हारे सब घृणित कार्यों का बदला तुमसे लूंगा. |
| BSB 9 I will not look on you with pity, nor will I spare you, but I will punish you for your ways and for the abominations among you. Then you will know that it is I, the LORD, who strikes the blow. | HINCV 9 मैं तुम पर कृपादृष्टि नहीं करूंगा; मैं तुम्हें नहीं छोड़ूंगा. मैं तुमसे तुम्हारे आचरण और तुम्हारे बीच घृणित कार्यों का बदला लूंगा. तब तुम जानोगे कि यह मैं वह याहवेह हूं, जो तुम पर प्रहार करता है. |
| BSB 10 Behold, the day is here! It has come! Doom has gone out, the rod has budded, arrogance has bloomed. | HINCV 10 “ ‘देखो, उस दिन को! देखो, वह दिन आ रहा है! तुम्हारा विनाश फट चुका है, लाठी अंकुरित हो चुकी है, अहंकार खिलकर फूल बन चुका है. |
| BSB 11 Their violence has grown into a rod to punish their wickedness. None of them will remain: none of their multitude, none of their wealth, and nothing of value. | HINCV 11 हिंसा, दुष्ट को सजा देने के लिये एक लाठी बन गयी है. उन लोगों में से कोई भी नहीं बचेगा, उस भीड़ का कोई भी नहीं— न उनकी धन-संपत्ति और न ही उनकी कोई मूल्यवान वस्तु बचेगी. |
| BSB 12 The time has come; the day has arrived. Let the buyer not rejoice and the seller not mourn, for wrath is upon the whole multitude. | HINCV 12 समय आ गया है! वह दिन आ चुका है! खरीदनेवाला आनंदित न हो और न ही बेचनेवाला दुःखी हो, क्योंकि मेरा कोप पूरे भीड़ पर है. |
| BSB 13 The seller will surely not recover what he sold while both remain alive. For the vision concerning the whole multitude will not be revoked, and because of their iniquity, not one of them will preserve his life. | HINCV 13 जब तक खरीदनेवाला और बेचनेवाला जीवित हैं, तब तक बेचनेवाले को उसकी बिकी हुई संपत्ति वापस नहीं मिलेगी. क्योंकि पूरे भीड़ के बारे में जो दर्शन है उसे पलटा नहीं जाएगा. अपने पापों के कारण, उनमें से कोई भी अपने जीवन को बचा न सकेगा. |
| BSB 14 They have blown the trumpet and made everything ready, but no one goes to war, for My wrath is upon the whole multitude. | HINCV 14 “ ‘उन्होंने तुरही बजाई, और सारी तैयारी भी पूरी कर ली, परंतु युद्ध में कोई भी नहीं जाता, क्योंकि सारी भीड़ पर मेरा कोप है. |
| BSB 15 The sword is outside; plague and famine are within. Those in the country will die by the sword, and those in the city will be devoured by famine and plague. | HINCV 15 बाहर में तलवार है; भीतर महामारी और अकाल है. जो बाहर मैदान में है, वे तलवार से मरेंगे; जो शहर में हैं, वे अकाल और महामारी से मारे जाएंगे. |
| BSB 16 The survivors will escape and live in the mountains, moaning like doves of the valley, each for his own iniquity. | HINCV 16 जो भगोड़े बच निकलेंगे, वे पर्वतों पर भाग जाएंगे वे घाटियों के पड़कियों के जैसे विलाप करेंगे, हर एक अपने स्वयं के पाप के लिए. |
| BSB 17 Every hand will go limp, and every knee will turn to water. | HINCV 17 हर एक के हाथ पंगु हो जाएंगे; हर एक के घुटने पानी के नाई कमजोर हो जाएंगे! |
| BSB 18 They will put on sackcloth, and terror will overwhelm them. Shame will cover all their faces, and all their heads will be shaved. | HINCV 18 वे टाट के कपड़े पहनेंगे और आतंक से भर जाएंगे. हर एक का मुंह लज्जा से ढका होगा, और हर एक सिर मुंडन किया होगा. |
| BSB 19 They will throw their silver into the streets, and their gold will seem unclean. Their silver and gold cannot save them in the day of the wrath of the LORD. They cannot satisfy their appetites or fill their stomachs with wealth, for it became the stumbling block that brought their iniquity. | HINCV 19 “ ‘वे अपनी चांदी को गलियों में फेंक देंगे, और उनका सोना अशुद्ध वस्तु ठहरेगा. याहवेह के कोप के दिन उनका चांदी और सोना उनको बचा न सकेगा. यह उनके भूख को नहीं मिटाएगा या उनके पेट को नहीं भरेगा, क्योंकि यह उनके पाप में पड़ने का कारण हुआ है. |
| BSB 20 His beautiful ornaments they transformed into pride and used them to fashion their vile images and detestable idols. Therefore I will make these into something unclean for them. | HINCV 20 उन्होंने अपने सुंदर गहनों पर घमंड किया है, और इनका उपयोग अपने घृणित मूर्तियां बनाने में किया है. उनसे उन्होंने निकम्मी मूर्तियां बनाई हैं; इसलिये मैं इसे उनके लिए अशुद्ध वस्तु बना दूंगा. |
| BSB 21 And I will hand these things over as plunder to foreigners and loot to the wicked of the earth, who will defile them. | HINCV 21 मैं उनके धन-संपत्ति को लूट के रूप में विदेशियों को और पृथ्वी के दुष्ट लोगों को दे दूंगा, जो उसे दूषित कर देंगे. |
| BSB 22 I will turn My face away from them, and they will defile My treasured place. Violent men will enter it, and they will defile it. | HINCV 22 मैं लोगों से अपना मुंह मोड़ लूंगा, और लुटेरे मेरे बहुमूल्य स्थान को अपवित्र करेंगे. वे इसमें प्रवेश करेंगे और इसे अशुद्ध कर देंगे. |
| BSB 23 Forge the chain, for the land is full of crimes of bloodshed, and the city is full of violence. | HINCV 23 “ ‘बेड़ी तैयार करो! क्योंकि देश रक्तपात से, और शहर हिंसा से भर गया है. |
| BSB 24 So I will bring the most wicked of nations to take possession of their houses. I will end the pride of the mighty, and their holy places will be profaned. | HINCV 24 मैं जनताओं के सबसे बुरे लोगों को लाऊंगा कि वे उनके घरों पर अधिकार कर लें. मैं बलवान के घमंड का अंत कर दूंगा, और उनके पवित्र स्थान अपवित्र किए जाएंगे. |
| BSB 25 Anguish is coming! They will seek peace, but find none. | HINCV 25 जब आतंक आयेगा, तब वे बेकार में शांति की खोज करेंगे. |
| BSB 26 Disaster upon disaster will come, and rumor after rumor. Then they will seek a vision from a prophet, but instruction from the priests will perish, as will counsel from the elders. | HINCV 26 विपत्ति के ऊपर विपत्ति आएगी, और अफवाह के ऊपर अफवाह फैलेगा. वे भविष्यवक्ता से दर्शन की खोज करेंगे, कानून में पुरोहित के निर्देश बंद हो जाएंगे, अगुओं की सलाह खत्म हो जाएगी. |
| BSB 27 The king will mourn, the prince will be clothed with despair, and the hands of the people of the land will tremble. I will deal with them according to their conduct, and I will judge them by their own standards. Then they will know that I am the LORD.’” | HINCV 27 राजा विलाप करेगा, राजकुमार के लिए निराशा उसका कपड़ा हो जाएगा, और देशवासियों के हाथ कांपने लगेंगे. मैं उनके साथ उनके आचरण के अनुरूप व्यवहार करूंगा, और उन्हीं के स्तर से मैं उनका न्याय करूंगा. तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.’” |
Questions about Ezekiel 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.