Ezekiel 8

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 In the sixth year, on the fifth day of the sixth month, I was sitting in my house, and the elders of Judah were sitting before me; and there the hand of the Lord GOD fell upon me.

HINIRV

1 फिर छठवें वर्ष के छठवें महीने के पाँचवें दिन को जब मैं अपने घर में बैठा था, और यहूदियों के पुरनिये मेरे सामने बैठे थे, तब प्रभु यहोवा की शक्ति वहीं मुझ पर प्रगट हुई।

BSB

2 Then I looked and saw a figure like that of a man. From His waist down His appearance was like fire, and from His waist up He was as bright as the gleam of amber.

HINIRV

2 तब मैंने देखा कि आग का सा एक रूप दिखाई देता है; उसकी कमर से नीचे की ओर आग है, और उसकी कमर से ऊपर की ओर झलकाए हुए पीतल की झलक-सी कुछ है।

BSB

3 He stretched out what looked like a hand and took me by the hair of my head. Then the Spirit lifted me up between earth and heaven and carried me in visions of God to Jerusalem, to the entrance of the north gate of the inner court, where the idol that provokes jealousy was seated.

HINIRV

3 उसने हाथ–सा कुछ बढ़ाकर मेरे सिर के बाल पकड़े; तब आत्मा ने मुझे पृथ्वी और आकाश के बीच में उठाकर परमेश्वर के दिखाए हुए दर्शनों में यरूशलेम के मन्दिर के भीतर, आँगन के उस फाटक के पास पहुँचा दिया जिसका मुँह उत्तर की ओर है; और जिसमें उस जलन उपजानेवाली प्रतिमा का स्थान था जिसके कारण द्वेष उपजता है।

BSB

4 And there I saw the glory of the God of Israel, like the vision I had seen in the plain.

HINIRV

4 फिर वहाँ इस्राएल के परमेश्वर का तेज वैसा ही था जैसा मैंने मैदान में देखा था।

BSB

5 “Son of man,” He said to me, “now lift up your eyes to the north.” So I lifted up my eyes to the north, and in the entrance north of the Altar Gate I saw this idol of jealousy.

HINIRV

5 उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, अपनी आँखें उत्तर की ओर उठाकर देख।” अतः मैंने अपनी आँखें उत्तर की ओर उठाकर देखा कि वेदी के फाटक के उत्तर की ओर उसके प्रवेशस्थान ही में वह डाह उपजानेवाली प्रतिमा है।

BSB

6 “Son of man,” He said to me, “do you see what they are doing—the great abominations that the house of Israel is committing—to drive Me far from My sanctuary? Yet you will see even greater abominations.”

HINIRV

6 तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, क्या तू देखता है कि ये लोग क्या कर रहे हैं? इस्राएल का घराना क्या ही बड़े घृणित काम यहाँ करता है, ताकि मैं अपने पवित्रस्थान से दूर हो जाऊँ; परन्तु तू इनसे भी अधिक घृणित काम देखेगा।”

BSB

7 Then He brought me to the entrance to the court, and I looked and saw a hole in the wall.

HINIRV

7 तब वह मुझे आँगन के द्वार पर ले गया, और मैंने देखा, कि दीवार में एक छेद है।

BSB

8 “Son of man,” He told me, “dig through the wall.” So I dug through the wall and discovered a doorway.

HINIRV

8 तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, दीवार को फोड़;” इसलिए मैंने दीवार को फोड़कर क्या देखा कि एक द्वार है।

BSB

9 Then He said to me, “Go in and see the wicked abominations they are committing here.”

HINIRV

9 उसने मुझसे कहा, “भीतर जाकर देख कि ये लोग यहाँ कैसे-कैसे और अति घृणित काम कर रहे हैं।”

BSB

10 So I went in and looked, and engraved all around the wall was every kind of crawling creature and detestable beast, along with all the idols of the house of Israel.

HINIRV

10 अतः मैंने भीतर जाकर देखा कि चारों ओर की दीवार पर जाति-जाति के रेंगनेवाले जन्तुओं और घृणित पशुओं और इस्राएल के घराने की सब मूरतों के चित्र खींचे हुए हैं।

BSB

11 Before them stood seventy elders of the house of Israel, with Jaazaniah son of Shaphan standing among them. Each had a censer in his hand, and a fragrant cloud of incense was rising.

HINIRV

11 इस्राएल के घराने के पुरनियों में से सत्तर पुरुष जिनके बीच में शापान का पुत्र याजन्याह भी है, वे उन चित्रों के सामने खड़े हैं, और हर एक पुरुष अपने हाथ में धूपदान लिए हुए है; और धूप के धुएँ के बादल की सुगन्ध उठ रही है।

BSB

12 “Son of man,” He said to me, “do you see what the elders of the house of Israel are doing in the darkness, each at the shrine of his own idol? For they are saying, ‘The LORD does not see us; the LORD has forsaken the land.’”

HINIRV

12 तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, क्या तूने देखा है कि इस्राएल के घराने के पुरनिये अपनी-अपनी नक्काशीवाली कोठरियों के भीतर अर्थात् अंधियारे में क्या कर रहे हैं? वे कहते हैं कि यहोवा हमको नहीं देखता; यहोवा ने देश को त्याग दिया है।”

BSB

13 Again, He told me, “You will see them committing even greater abominations.”

HINIRV

13 फिर उसने मुझसे कहा, “तू इनसे और भी अति घृणित काम देखेगा जो वे करते हैं।”

BSB

14 Then He brought me to the entrance of the north gate of the house of the LORD, and I saw women sitting there, weeping for Tammuz.

HINIRV

14 तब वह मुझे यहोवा के भवन के उस फाटक के पास ले गया जो उत्तर की ओर था और वहाँ स्त्रियाँ बैठी हुई तम्मूज के लिये रो रही थीं।

BSB

15 “Son of man,” He said to me, “do you see this? Yet you will see even greater abominations than these.”

HINIRV

15 तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, क्या तूने यह देखा है? फिर इनसे भी बड़े घृणित काम तू देखेगा।”

BSB

16 So He brought me to the inner court of the house of the LORD, and there at the entrance to the temple of the LORD, between the portico and the altar, were about twenty-five men with their backs to the temple of the LORD and their faces toward the east; and they were bowing to the east in worship of the sun.

HINIRV

16 तब वह मुझे यहोवा के भवन के भीतरी आँगन में ले गया; और वहाँ यहोवा के भवन के द्वार के पास ओसारे और वेदी के बीच कोई पच्चीस पुरुष अपनी पीठ यहोवा के भवन की ओर और अपने मुख पूर्व की ओर किए हुए थे; और वे पूर्व दिशा की ओर सूर्य को दण्डवत् कर रहे थे।

BSB

17 “Son of man,” He said to me, “do you see this? Is it not enough for the house of Judah to commit the abominations they are practicing here, that they must also fill the land with violence and continually provoke Me to anger? Look, they are even putting the branch to their nose!

HINIRV

17 तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, क्या तूने यह देखा? क्या यहूदा के घराने के लिये घृणित कामों का करना जो वे यहाँ करते हैं छोटी बात है? उन्होंने अपने देश को उपद्रव से भर दिया, और फिर यहाँ आकर मुझे रिस दिलाते हैं। वरन् वे डाली को अपनी नाक के आगे लिए रहते हैं।

BSB

18 Therefore I will respond with wrath. I will not look on them with pity, nor will I spare them. Although they shout loudly in My ears, I will not listen to them.”

HINIRV

18 इसलिए मैं भी जलजलाहट के साथ काम करूँगा, न मैं दया करूँगा और न मैं कोमलता करूँगा; और चाहे वे मेरे कानों में ऊँचे शब्द से पुकारें, तो भी मैं उनकी बात न सुनूँगा।”

Questions about Ezekiel 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.