Ezra 6
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Thus King Darius ordered a search of the archives stored in the treasury of Babylon. | HINIRV 1 तब राजा दारा की आज्ञा से बाबेल के पुस्तकालय में जहाँ खजाना भी रहता था, खोज की गई। |
| BSB 2 And a scroll was found in the fortress of Ecbatana, in the province of Media, with the following written on it: Memorandum: | HINIRV 2 मादे नामक प्रान्त के अहमता नगर के राजगढ़ में एक पुस्तक मिली, जिसमें यह वृत्तान्त लिखा था: |
| BSB 3 In the first year of King Cyrus, he issued a decree concerning the house of God in Jerusalem: Let the house be rebuilt as a place for offering sacrifices, and let its foundations be firmly laid. It is to be sixty cubits high and sixty cubits wide, | HINIRV 3 “राजा कुस्रू के पहले वर्ष में उसी कुस्रू राजा ने यह आज्ञा दी, कि परमेश्वर के भवन के विषय जो यरूशलेम में है, अर्थात् वह भवन जिसमें बलिदान किए जाते थे, वह बनाया जाए और उसकी नींव दृढ़ता से डाली जाए, उसकी ऊँचाई और चौड़ाई साठ-साठ हाथ की हो; |
| BSB 4 with three layers of cut stones and one of timbers. The costs are to be paid from the royal treasury. | HINIRV 4 उसमें तीन रद्दे भारी-भारी पत्थरों के हों, और एक परत नई लकड़ी की हो; और इनकी लागत राजभवन में से दी जाए । |
| BSB 5 Furthermore, the gold and silver articles of the house of God, which Nebuchadnezzar took from the temple in Jerusalem and carried to Babylon, must also be returned to the temple in Jerusalem and deposited in the house of God. | HINIRV 5 परमेश्वर के भवन के जो सोने और चाँदी के पात्र नबूकदनेस्सर ने यरूशलेम के मन्दिर में से निकलवाकर बाबेल को पहुँचा दिए थे। वह लौटाकर यरूशलेम के मन्दिर में अपने-अपने स्थान पर पहुँचाए जाएँ, और तू उन्हें परमेश्वर के भवन में रख देना।” |
| BSB 6 Therefore Darius decreed: To Tattenai governor of the region west of the Euphrates, Shethar-bozenai, and your associates and officials in the region: You must stay away from that place! | HINIRV 6 “अब हे महानद के पार के अधिपति तत्तनै! हे शतर्बोजनै! तुम अपने सहयोगियों महानद के पार के फारसियों समेत वहाँ से अलग रहो; |
| BSB 7 Leave this work on the house of God alone. Let the governor and elders of the Jews rebuild this house of God on its original site. | HINIRV 7 परमेश्वर के उस भवन के काम को रहने दो; यहूदियों का अधिपति और यहूदियों के पुरनिये परमेश्वर के उस भवन को उसी के स्थान पर बनाएँ। |
| BSB 8 I hereby decree what you must do for these elders of the Jews who are rebuilding this house of God: The cost is to be paid in full to these men from the royal treasury out of the taxes of the provinces west of the Euphrates, so that the work will not be hindered. | HINIRV 8 वरन् मैं आज्ञा देता हूँ कि तुम्हें यहूदियों के उन पुरनियों से ऐसा बर्ताव करना होगा, कि परमेश्वर का वह भवन बनाया जाए; अर्थात् राजा के धन में से, महानद के पार के कर में से, उन पुरुषों को फुर्ती के साथ खर्चा दिया जाए; ऐसा न हो कि उनको रुकना पड़े। |
| BSB 9 Whatever is needed—young bulls, rams, and lambs for burnt offerings to the God of heaven, as well as wheat, salt, wine, and oil, as requested by the priests in Jerusalem—must be given to them daily without fail. | HINIRV 9 क्या बछड़े! क्या मेढ़े! क्या मेम्ने! स्वर्ग के परमेश्वर के होमबलियों के लिये जिस-जिस वस्तु का उन्हें प्रयोजन हो, और जितना गेहूँ, नमक, दाखमधु और तेल यरूशलेम के याजक कहें, वह सब उन्हें बिना भूल चूक प्रतिदिन दिया जाए, |
| BSB 10 Then they will be able to offer sacrifices of a sweet aroma to the God of heaven and to pray for the lives of the king and his sons. | HINIRV 10 इसलिए कि वे स्वर्ग के परमेश्वर को सुखदायक सुगन्धवाले बलि चढ़ाकर, राजा और राजकुमारों के दीर्घायु के लिये प्रार्थना किया करें। |
| BSB 11 I also decree that if any man interferes with this directive, a beam is to be torn from his house and raised up, and he is to be impaled on it. And his own house shall be made a pile of rubble for this offense. | HINIRV 11 फिर मैंने आज्ञा दी है, कि जो कोई यह आज्ञा टाले, उसके घर में से कड़ी निकाली जाए, और उस पर वह स्वयं चढ़ाकर जकड़ा जाए, और उसका घर इस अपराध के कारण घूरा बनाया जाए। |
| BSB 12 May God, who has caused His Name to dwell there, overthrow any king or people who lifts a hand to alter this decree or to destroy this house of God in Jerusalem. I, Darius, have issued the decree. Let it be carried out with diligence. | HINIRV 12 परमेश्वर जिसने वहाँ अपने नाम का निवास ठहराया है, वह क्या राजा क्या प्रजा, उन सभी को जो यह आज्ञा टालने और परमेश्वर के भवन को जो यरूशलेम में है नाश करने के लिये हाथ बढ़ाएँ, नष्ट करे। मुझ दारा ने यह आज्ञा दी है फुर्ती से ऐसा ही करना।” |
| BSB 13 In response, Tattenai the governor of the region west of the Euphrates, Shethar-bozenai, and their associates diligently carried out what King Darius had decreed. | HINIRV 13 तब महानद के इस पार के अधिपति तत्तनै और शतर्बोजनै और उनके सहयोगियों ने दारा राजा के चिट्ठी भेजने के कारण, उसी के अनुसार फुर्ती से काम किया। |
| BSB 14 So the Jewish elders built and prospered through the prophesying of Haggai the prophet and Zechariah son of Iddo. They finished building according to the command of the God of Israel and the decrees of Cyrus, Darius, and Artaxerxes, kings of Persia. | HINIRV 14 तब यहूदी पुरनिये, हाग्गै नबी और इद्दो के पोते जकर्याह के नबूवत करने से मन्दिर को बनाते रहे, और सफल भी हुए और उन्होंने इस्राएल के परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार और फारस के राजा कुस्रू, दारा और अर्तक्षत्र की आज्ञाओं के अनुसार बनाते-बनाते उसे पूरा कर लिया। |
| BSB 15 And this temple was completed on the third day of the month of Adar, in the sixth year of the reign of King Darius. | HINIRV 15 इस प्रकार वह भवन राजा दारा के राज्य के छठवें वर्ष में अदार महीने के तीसरे दिन को बनकर समाप्त हुआ। |
| BSB 16 Then the people of Israel—the priests, the Levites, and the rest of the exiles—celebrated the dedication of the house of God with joy. | HINIRV 16 इस्राएली, अर्थात् याजक लेवीय और जितने बँधुआई से आए थे उन्होंने परमेश्वर के उस भवन की प्रतिष्ठा उत्सव के साथ की। |
| BSB 17 For the dedication of the house of God they offered a hundred bulls, two hundred rams, four hundred lambs, and a sin offering for all Israel of twelve male goats, one for each tribe of Israel. | HINIRV 17 उस भवन की प्रतिष्ठा में उन्होंने एक सौ बैल और दो सौ मेढ़े और चार सौ मेम्ने और फिर सब इस्राएल के निमित्त पापबलि करके इस्राएल के गोत्रों की गिनती के अनुसार बारह बकरे चढ़ाए। |
| BSB 18 They also appointed the priests by their divisions and the Levites by their groups to the service of God in Jerusalem, according to what is written in the Book of Moses. | HINIRV 18 तब जैसे मूसा की पुस्तक में लिखा है, वैसे ही उन्होंने परमेश्वर की आराधना के लिये जो यरूशलेम में है, बारी-बारी से याजकों और दल-दल के लेवियों को नियुक्त कर दिया। |
| BSB 19 On the fourteenth day of the first month, the exiles kept the Passover. | HINIRV 19 फिर पहले महीने के चौदहवें दिन को बँधुआई से आए हुए लोगों ने फसह माना। |
| BSB 20 All the priests and Levites had purified themselves and were ceremonially clean. And the Levites slaughtered the Passover lamb for all the exiles, for their priestly brothers, and for themselves. | HINIRV 20 क्योंकि याजकों और लेवियों ने एक मन होकर, अपने-अपने को शुद्ध किया था; इसलिए वे सब के सब शुद्ध थे। उन्होंने बँधुआई से आए हुए सब लोगों और अपने भाई याजकों के लिये और अपने-अपने लिये फसह के पशुबलि किए। |
| BSB 21 The Israelites who had returned from exile ate it, together with all who had separated themselves from the uncleanness of the peoples of the land to seek the LORD, the God of Israel. | HINIRV 21 तब बँधुआई से लौटे हुए इस्राएली और जितने और देश की अन्यजातियों की अशुद्धता से इसलिए अलग हो गए थे कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की खोज करें, उन सभी ने भोजन किया। |
| BSB 22 For seven days they kept the Feast of Unleavened Bread with joy, because the LORD had made them joyful and turned the heart of the king of Assyria toward them to strengthen their hands in the work on the house of the God of Israel. | HINIRV 22 वे अख़मीरी रोटी का पर्व सात दिन तक आनन्द के साथ मनाते रहे; क्योंकि यहोवा ने उन्हें आनन्दित किया था, और अश्शूर के राजा का मन उनकी ओर ऐसा फेर दिया कि वह परमेश्वर अर्थात् इस्राएल के परमेश्वर के भवन के काम में उनकी सहायता करे। |
Questions about Ezra 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.