Ezra 7

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Many years later, during the reign of Artaxerxes king of Persia, Ezra son of Seraiah, the son of Azariah, the son of Hilkiah,

HINIRV

1 इन बातों के बाद अर्थात् फारस के राजा अर्तक्षत्र के दिनों में, एज्रा बाबेल से यरूशलेम को गया। वह सरायाह का पुत्र था। सरायाह अजर्याह का पुत्र था, अजर्याह हिल्किय्याह का,

BSB

2 the son of Shallum, the son of Zadok, the son of Ahitub,

HINIRV

2 हिल्किय्याह शल्लूम का, शल्लूम सादोक का, सादोक अहीतूब का, अहीतूब अमर्याह का, अमर्याह अजर्याह का,

BSB

3 the son of Amariah, the son of Azariah, the son of Meraioth,

HINIRV

3 अजर्याह मरायोत का,

BSB

4 the son of Zerahiah, the son of Uzzi, the son of Bukki,

HINIRV

4 मरायोत जरहयाह का, जरहयाह उज्जी का, उज्जी बुक्की का,

BSB

5 the son of Abishua, the son of Phinehas, the son of Eleazar, the son of Aaron the chief priest—

HINIRV

5 बुक्की अबीशू का, अबीशू पीनहास का, पीनहास एलीआजर का और एलीआजर हारून महायाजक का पुत्र था।

BSB

6 this Ezra came up from Babylon. He was a scribe skilled in the Law of Moses, which the LORD, the God of Israel, had given. The king had granted Ezra all his requests, for the hand of the LORD his God was upon him.

HINIRV

6 यही एज्रा मूसा की व्यवस्था के विषय जिसे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने दी थी, निपुण शास्त्री था। उसके परमेश्वर यहोवा की कृपादृष्टि जो उस पर रही, इसके कारण राजा ने उसका मुँह माँगा वर दे दिया।

BSB

7 So in the seventh year of King Artaxerxes, he went up to Jerusalem with some of the Israelites, including priests, Levites, singers, gatekeepers, and temple servants.

HINIRV

7 कुछ इस्राएली, और याजक लेवीय, गवैये, और द्वारपाल और मन्दिर के सेवकों में से कुछ लोग अर्तक्षत्र राजा के सातवें वर्ष में यरूशलेम को गए।

BSB

8 Ezra arrived in Jerusalem in the fifth month of the seventh year of the king.

HINIRV

8 वह राजा के सातवें वर्ष के पाँचवें महीने में यरूशलेम को पहुँचा।

BSB

9 He had begun the journey from Babylon on the first day of the first month, and he arrived in Jerusalem on the first day of the fifth month, for the gracious hand of his God was upon him.

HINIRV

9 पहले महीने के पहले दिन को वह बाबेल से चल दिया, और उसके परमेश्वर की कृपादृष्टि उस पर रही, इस कारण पाँचवें महीने के पहले दिन वह यरूशलेम को पहुँचा।

BSB

10 For Ezra had set his heart to study the Law of the LORD, to practice it, and to teach its statutes and ordinances in Israel.

HINIRV

10 क्योंकि एज्रा ने यहोवा की व्यवस्था का अर्थ जान लेने, और उसके अनुसार चलने, और इस्राएल में विधि और नियम सिखाने के लिये अपना मन लगाया था।

BSB

11 This is the text of the letter King Artaxerxes had given to Ezra the priest and scribe, an expert in the commandments and statutes of the LORD to Israel:

HINIRV

11 जो चिट्ठी राजा अर्तक्षत्र ने एज्रा याजक और शास्त्री को दी थी जो यहोवा की आज्ञाओं के वचनों का, और उसकी इस्राएलियों में चलाई हुई विधियों का शास्त्री था, उसकी नकल यह है;

BSB

12 Artaxerxes, king of kings. To Ezra the priest, the scribe of the Law of the God of heaven: Greetings.

HINIRV

12 “एज्रा याजक के नाम जो स्वर्ग के परमेश्वर की व्यवस्था का पूर्ण शास्त्री है, उसको अर्तक्षत्र महाराजाधिराज की ओर से।

BSB

13 I hereby decree that any volunteers among the Israelites in my kingdom, including the priests and Levites, may go up with you to Jerusalem.

HINIRV

13 मैं यह आज्ञा देता हूँ, कि मेरे राज्य में जितने इस्राएली और उनके याजक और लेवीय अपनी इच्छा से यरूशलेम जाना चाहें, वे तेरे साथ जाने पाएँ।

BSB

14 You are sent by the king and his seven counselors to evaluate Judah and Jerusalem according to the Law of your God, which is in your hand.

HINIRV

14 “तू तो राजा और उसके सातों मंत्रियों की ओर से इसलिए भेजा जाता है, कि अपने परमेश्वर की व्यवस्था के विषय जो तेरे पास है, यहूदा और यरूशलेम की दशा जान ले,

BSB

15 Moreover, you are to take with you the silver and gold that the king and his counselors have freely offered to the God of Israel, whose dwelling is in Jerusalem,

HINIRV

15 और जो चाँदी-सोना, राजा और उसके मंत्रियों ने इस्राएल के परमेश्वर को जिसका निवास यरूशलेम में है, अपनी इच्छा से दिया है,

BSB

16 together with all the silver and gold you may find in all the province of Babylon, as well as the freewill offerings of the people and priests to the house of their God in Jerusalem.

HINIRV

16 और जितना चाँदी-सोना समस्त बाबेल प्रान्त में तुझे मिलेगा, और जो कुछ लोग और याजक अपनी इच्छा से अपने परमेश्वर के भवन के लिये जो यरूशलेम में है देंगे, उसको ले जाए।

BSB

17 With this money, therefore, you are to buy as many bulls, rams, and lambs as needed, together with their grain offerings and drink offerings, and offer them on the altar at the house of your God in Jerusalem.

HINIRV

17 इस कारण तू उस रुपये से फुर्ती के साथ बैल, मेढ़े और मेम्ने उनके योग्य अन्नबलि और अर्घ की वस्तुओं समेत मोल लेना और उस वेदी पर चढ़ाना, जो तुम्हारे परमेश्वर के यरूशलेम वाले भवन में है।

BSB

18 You and your brothers may do whatever seems best with the rest of the silver and gold, according to the will of your God.

HINIRV

18 और जो चाँदी-सोना बचा रहे, उससे जो कुछ तुझे और तेरे भाइयों को उचित जान पड़े, वही अपने परमेश्वर की इच्छा के अनुसार करना।

BSB

19 You must deliver to the God of Jerusalem all the articles given to you for the service of the house of your God.

HINIRV

19 तेरे परमेश्वर के भवन की उपासना के लिये जो पात्र तुझे सौंपे जाते हैं, उन्हें यरूशलेम के परमेश्वर के सामने दे देना।

BSB

20 And if anything else is needed for the house of your God that you may have occasion to supply, you may pay for it from the royal treasury.

HINIRV

20 इनसे अधिक जो कुछ तुझे अपने परमेश्वर के भवन के लिये आवश्यक जानकर देना पड़े, वह राज खजाने में से दे देना।

BSB

21 I, King Artaxerxes, decree to all the treasurers west of the Euphrates: Whatever Ezra the priest, the scribe of the Law of the God of heaven, may require of you, it must be provided promptly,

HINIRV

21 “मैं अर्तक्षत्र राजा यह आज्ञा देता हूँ, कि तुम महानद के पार के सब खजांचियों से जो कुछ एज्रा याजक, जो स्वर्ग के परमेश्वर की व्यवस्था का शास्त्री है, तुम लोगों से चाहे, वह फुर्ती के साथ किया जाए ।

BSB

22 up to a hundred talents of silver, a hundred cors of wheat, a hundred baths of wine, a hundred baths of olive oil, and salt without limit.

HINIRV

22 अर्थात् सौ किक्कार तक चाँदी, सौ कोर तक गेहूँ, सौ बत तक दाखमधु, सौ बत तक तेल और नमक जितना चाहिये उतना दिया जाए।

BSB

23 Whatever is commanded by the God of heaven must be done diligently for His house. For why should wrath fall on the realm of the king and his sons?

HINIRV

23 जो-जो आज्ञा स्वर्ग के परमेश्वर की ओर से मिले, ठीक उसी के अनुसार स्वर्ग के परमेश्वर के भवन के लिये किया जाए, राजा और राजकुमारों के राज्य पर परमेश्वर का क्रोध क्यों भड़कने पाए।

BSB

24 And be advised that you have no authority to impose tribute, duty, or toll on any of the priests, Levites, singers, doorkeepers, temple servants, or other servants of this house of God.

HINIRV

24 फिर हम तुम को चिता देते हैं, कि परमेश्वर के उस भवन के किसी याजक, लेवीय, गवैये, द्वारपाल, नतीन या और किसी सेवक से कर, चुंगी, अथवा राहदारी लेने की आज्ञा नहीं है ।

BSB

25 And you, Ezra, according to the wisdom of your God, which you possess, are to appoint magistrates and judges to judge all the people west of the Euphrates—all who know the laws of your God. And you are to teach these laws to anyone who does not know them.

HINIRV

25 “फिर हे एज्रा! तेरे परमेश्वर से मिली हुई बुद्धि के अनुसार जो तुझ में है, न्यायियों और विचार करनेवालों को नियुक्त कर जो महानद के पार रहनेवाले उन सब लोगों में जो तेरे परमेश्वर की व्यवस्था जानते हों न्याय किया करें; और जो-जो उन्हें न जानते हों, उनको तुम सिखाया करो।

BSB

26 If anyone does not keep the law of your God and the law of the king, let a strict judgment be executed against him, whether death, banishment, confiscation of property, or imprisonment.

HINIRV

26 जो कोई तेरे परमेश्वर की व्यवस्था और राजा की व्यवस्था न माने, उसको फुर्ती से दण्ड दिया जाए, चाहे प्राणदण्ड, चाहे देश निकाला, चाहे माल जप्त किया जाना, चाहे कैद करना।”

BSB

27 Blessed be the LORD, the God of our fathers, who has put into the heart of the king to so honor the house of the LORD in Jerusalem,

HINIRV

27 धन्य है हमारे पितरों का परमेश्वर यहोवा, जिसने ऐसी मनसा राजा के मन में उत्पन्न की है, कि यरूशलेम स्थित यहोवा के भवन को सँवारे,

BSB

28 and who has shown me favor before the king, his counselors, and all his powerful officials. And because the hand of the LORD my God was upon me, I took courage and gathered the leaders of Israel to return with me.

HINIRV

28 और मुझ पर राजा और उसके मंत्रियों और राजा के सब बड़े हाकिमों को दयालु किया। मेरे परमेश्वर यहोवा की कृपादृष्टि जो मुझ पर हुई, इसके अनुसार मैंने हियाव बाँधा, और इस्राएल में से मुख्य पुरुषों को इकट्ठा किया, कि वे मेरे संग चलें।

Questions about Ezra 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.