Ezra 7

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Many years later, during the reign of Artaxerxes king of Persia, Ezra son of Seraiah, the son of Azariah, the son of Hilkiah,

HINCV

1 इन घटनाओं के बाद फारस के राजा अर्तहषस्ता के शासनकाल में एज़्रा बाबेल से लौट आए. एज़्रा सेराइयाह के पुत्र थे, सेराइयाह अज़रियाह का, अज़रियाह हिलकियाह का, हिलकियाह शल्लूम का,

BSB

2 the son of Shallum, the son of Zadok, the son of Ahitub,

HINCV

2 शल्लूम सादोक का, सादोक अहीतूब का, अहीतूब अमरियाह का,

BSB

3 the son of Amariah, the son of Azariah, the son of Meraioth,

HINCV

3 अमरियाह अज़रियाह का, अज़रियाह मेराइओथ का,

BSB

4 the son of Zerahiah, the son of Uzzi, the son of Bukki,

HINCV

4 मेराइओथ ज़ेराइयाह का, ज़ेराइयाह उज्जी का, उज्जी बुक्की का,

BSB

5 the son of Abishua, the son of Phinehas, the son of Eleazar, the son of Aaron the chief priest—

HINCV

5 बुक्की अबीशुआ का, अबीशुआ फिनिहास का, फिनिहास एलिएज़र का, एलिएज़र प्रमुख पुरोहित अहरोन का पुत्र था.

BSB

6 this Ezra came up from Babylon. He was a scribe skilled in the Law of Moses, which the LORD, the God of Israel, had given. The king had granted Ezra all his requests, for the hand of the LORD his God was upon him.

HINCV

6 एज़्रा बाबेल से लौट आए. वह मोशेह को याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर के द्वारा सौंपी गई व्यवस्था के विशेषज्ञ थे. याहवेह, उनके परमेश्वर का आशीर्वाद एज़्रा पर बना हुआ था, तब राजा ने उन्हें वह सब दिया, जिस जिस वस्तु का उन्होंने मांगा था.

BSB

7 So in the seventh year of King Artaxerxes, he went up to Jerusalem with some of the Israelites, including priests, Levites, singers, gatekeepers, and temple servants.

HINCV

7 कुछ इस्राएली, कुछ पुरोहित, लेवी, गायक, द्वारपाल तथा भवन के कर्मचारी राजा अर्तहषस्ता के शासनकाल के सातवें वर्ष में येरूशलेम पहुंचे.

BSB

8 Ezra arrived in Jerusalem in the fifth month of the seventh year of the king.

HINCV

8 स्वयं एज़्रा राजा के शासनकाल के सातवें वर्ष के पांचवें महीने में येरूशलेम पहुंचे.

BSB

9 He had begun the journey from Babylon on the first day of the first month, and he arrived in Jerusalem on the first day of the fifth month, for the gracious hand of his God was upon him.

HINCV

9 उन्होंने बाबेल से अपनी यात्रा पहले महीने के पहले दिन से शुरू की थी तथा वह पांचवें महीने के पहले दिन येरूशलेम पहुंच गए थे, क्योंकि उनके परमेश्वर की कृपादृष्टि उन पर बनी हुई थी.

BSB

10 For Ezra had set his heart to study the Law of the LORD, to practice it, and to teach its statutes and ordinances in Israel.

HINCV

10 एज़्रा ने स्वयं को याहवेह की व्यवस्था के अध्ययन, स्वयं उसका पालन करने तथा इस्राएल राष्ट्र में याहवेह की विधियों और नियमों की शिक्षा देने के लिए समर्पित कर दिया था.

BSB

11 This is the text of the letter King Artaxerxes had given to Ezra the priest and scribe, an expert in the commandments and statutes of the LORD to Israel:

HINCV

11 पुरोहित, विधि-विशेषज्ञ, याहवेह द्वारा इस्राएल के लिए ठहराए गए उन आदेशों और विधियों में प्रशिक्षित एज़्रा को राजा अर्तहषस्ता ने जो राजा कि आज्ञा सौंपी थी उसकी नकल यह है:

BSB

12 Artaxerxes, king of kings. To Ezra the priest, the scribe of the Law of the God of heaven: Greetings.

HINCV

12 अर्तहषस्ता, राजा की, ओर से एज़्रा को, जो पुरोहित और स्वर्ग के परमेश्वर की व्यवस्था के गुरु हैं, नमस्कार.

BSB

13 I hereby decree that any volunteers among the Israelites in my kingdom, including the priests and Levites, may go up with you to Jerusalem.

HINCV

13 मैंने इसी समय एक राजा की आज्ञा दी है, कि मेरे राज्य में इस्राएल देश का कोई भी नागरिक, उनके पुरोहित और लेवी यदि चाहें तो आपके साथ येरूशलेम जाने के लिए स्वतंत्र हैं.

BSB

14 You are sent by the king and his seven counselors to evaluate Judah and Jerusalem according to the Law of your God, which is in your hand.

HINCV

14 क्योंकि आप राजा द्वारा आपके ही परमेश्वर की व्यवस्था के अनुसार, जो आपके ही पास है, यहूदिया प्रदेश तथा येरूशलेम के विषय में पूछताछ करने के उद्देश्य से राजा के सात मंत्रियों के साथ वहां भेजे जा रहे हैं,

BSB

15 Moreover, you are to take with you the silver and gold that the king and his counselors have freely offered to the God of Israel, whose dwelling is in Jerusalem,

HINCV

15 कि आप अपने साथ राजा और उनके मंत्रियों द्वारा इस्राएल के परमेश्वर को, जिनका निवास येरूशलेम में है, भेंट में चढ़ाया जानेवाला सोना और चांदी भी ले जाएं.

BSB

16 together with all the silver and gold you may find in all the province of Babylon, as well as the freewill offerings of the people and priests to the house of their God in Jerusalem.

HINCV

16 आप वह सारा सोना और चांदी, जो आपको पूरे बाबेल राज्य में से मिलेगा और वे भेंटें, जो इस्राएली और उनके पुरोहित येरूशलेम में उनके परमेश्वर के भवन के और उनके पुरोहित येरूशलेम में उनके परमेश्वर के भवन के निमित्त देंगे, अपने साथ ले जाएंगे.

BSB

17 With this money, therefore, you are to buy as many bulls, rams, and lambs as needed, together with their grain offerings and drink offerings, and offer them on the altar at the house of your God in Jerusalem.

HINCV

17 तब इस धनराशि से आप बड़ी ही सावधानीपूर्वक बछड़े, मेढ़े तथा मेमने खरीदेंगे और उनकी अग्निबलियों तथा पेय बलियों को येरूशलेम में अपने परमेश्वर के भवन की वेदी पर चढ़ाएंगे.

BSB

18 You and your brothers may do whatever seems best with the rest of the silver and gold, according to the will of your God.

HINCV

18 बचे हुए चांदी और सोने का उपयोग कैसे किया जाए, यह आप अपने परमेश्वर की इच्छा के अनुसार और अपने भाइयों की सहमति के अनुसार कर सकते हैं.

BSB

19 You must deliver to the God of Jerusalem all the articles given to you for the service of the house of your God.

HINCV

19 इसके अलावा वे बर्तन, जो आपको आपके परमेश्वर के भवन में इस्तेमाल के लिए सौंपे गए हैं, आप उन सभी बर्तनों को येरूशलेम के परमेश्वर को सौंप देंगे.

BSB

20 And if anything else is needed for the house of your God that you may have occasion to supply, you may pay for it from the royal treasury.

HINCV

20 तब आपके परमेश्वर के भवन के लिए, जो बाकी ज़रूरतें हैं, जिनको पूरा करना आपकी जवाबदारी है, उसको आप राजकीय खजाने से पूरा कर सकते हैं.

BSB

21 I, King Artaxerxes, decree to all the treasurers west of the Euphrates: Whatever Ezra the priest, the scribe of the Law of the God of heaven, may require of you, it must be provided promptly,

HINCV

21 “मैं, हां मैं, राजा अर्तहषस्ता, सभी कोषाध्यक्षों के लिए, जो नदी के पार के प्रदेश के लिए चुने गए हैं, यह राज आज्ञा दे रहा हूं: स्वर्ग के परमेश्वर की व्यवस्था के विशेषज्ञ, पुरोहित एज़्रा की चाहे कोई भी ज़रूरत हो, उसको सावधानी के साथ पूरा किया जाए

BSB

22 up to a hundred talents of silver, a hundred cors of wheat, a hundred baths of wine, a hundred baths of olive oil, and salt without limit.

HINCV

22 यहां तक, यदि वह एक सौ तालन्त चांदी, एक सौ कोर गेहूं, एक सौ बाथ दाखरस, एक सौ बाथ तेल, तथा नमक आवश्यकतानुसार.

BSB

23 Whatever is commanded by the God of heaven must be done diligently for His house. For why should wrath fall on the realm of the king and his sons?

HINCV

23 स्वर्ग के परमेश्वर द्वारा, जो कुछ भी आदेश दिया गया है, वह सब स्वर्ग के भवन के लिए बड़े उत्साह के साथ पूरा किया जाए, कि किसी भी रूप से राजा और उसके पुत्रों के साम्राज्य के विरोध में परमेश्वर का क्रोध न भड़कने पाए.

BSB

24 And be advised that you have no authority to impose tribute, duty, or toll on any of the priests, Levites, singers, doorkeepers, temple servants, or other servants of this house of God.

HINCV

24 हम आपको यह भी बताना चाहते हैं, कि आप लोगों को पुरोहितों, लेवियों, गायकों, द्वारपालों, भवन के कर्मचारियों तथा परमेश्वर के इस भवन के दासों से न तो कर लेने की, न भेंटे ग्रहण करने की और न चुंगी लेने की अनुमति है.

BSB

25 And you, Ezra, according to the wisdom of your God, which you possess, are to appoint magistrates and judges to judge all the people west of the Euphrates—all who know the laws of your God. And you are to teach these laws to anyone who does not know them.

HINCV

25 “एज़्रा, आप, परमेश्वर के द्वारा मिली हुई अपनी बुद्धि के अनुसार न्यायी और दण्डाधिकारी चुन लीजिए, कि वे नदी के पार के प्रदेश में प्रजा के विवादों का न्याय करें-उनका भी, जो आपके परमेश्वर की व्यवस्था को जानते हैं. वे, जो व्यवस्था और विधियों को नहीं जानते हैं, आप उन्हें इनकी शिक्षा दे सकते हैं.

BSB

26 If anyone does not keep the law of your God and the law of the king, let a strict judgment be executed against him, whether death, banishment, confiscation of property, or imprisonment.

HINCV

26 जो कोई आपके परमेश्वर की व्यवस्था और राजा के नियमों को न माने, उसे कठोरता पूर्वक दंड दिया जाए, चाहे यह मृत्यु दंड हो, देश निकाला हो, संपत्ति ज़ब्त करना हो या कैद.”

BSB

27 Blessed be the LORD, the God of our fathers, who has put into the heart of the king to so honor the house of the LORD in Jerusalem,

HINCV

27 स्तुति के योग्य हैं याहवेह, हमारे पुरखों के परमेश्वर, जिन्होंने महाराज के हृदय में इस विषय का विचार दिया, कि येरूशलेम में याहवेह का भवन संवारा जाए,

BSB

28 and who has shown me favor before the king, his counselors, and all his powerful officials. And because the hand of the LORD my God was upon me, I took courage and gathered the leaders of Israel to return with me.

HINCV

28 धन्य हैं याहवेह, जिन्होंने मुझे महाराज तथा उनके मंत्रियों तथा उनके बड़े-बड़े हाकिमों की दृष्टि में अपनी कृपा से भर दिया है. इसलिये याहवेह, मेरे परमेश्वर की कृपादृष्टि मुझ पर होने के कारण मुझे बल मिल गया. तब मैंने इस्राएलियों में से ऐसे व्यक्ति चुन लिए, जो मेरे साथ हाथ बंटाने के लिए येरूशलेम लौट सकें.

Questions about Ezra 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.