Ezra 8
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 These are the family heads and genealogical records of those who returned with me from Babylon during the reign of King Artaxerxes: | HINIRV 1 उनके पूर्वजों के घरानों के मुख्य-मुख्य पुरुष ये हैं, और जो लोग राजा अर्तक्षत्र के राज्य में बाबेल से मेरे संग यरूशलेम को गए उनकी वंशावली यह है: |
| BSB 2 from the descendants of Phinehas, Gershom; from the descendants of Ithamar, Daniel; from the descendants of David, Hattush | HINIRV 2 अर्थात् पीनहास के वंश में से गेर्शोम, ईतामार के वंश में से दानिय्येल, दाऊद के वंश में से हत्तूश। |
| BSB 3 of the descendants of Shecaniah; from the descendants of Parosh, Zechariah, and with him were registered 150 men; | HINIRV 3 शकन्याह के वंश के परोश के गोत्र में से जकर्याह, जिसके संग डेढ़ सौ पुरुषों की वंशावली हुई। |
| BSB 4 from the descendants of Pahath-Moab, Eliehoenai son of Zerahiah, and with him 200 men; | HINIRV 4 पहत्मोआब के वंश में से जरहयाह का पुत्र एल्यहोएनै, जिसके संग दो सौ पुरुष थे। |
| BSB 5 from the descendants of Zattu, Shecaniah son of Jahaziel, and with him 300 men; | HINIRV 5 शकन्याह के वंश में से यहजीएल का पुत्र, जिसके संग तीन सौ पुरुष थे। |
| BSB 6 from the descendants of Adin, Ebed son of Jonathan, and with him 50 men; | HINIRV 6 आदीन के वंश में से योनातान का पुत्र एबेद, जिसके संग पचास पुरुष थे। |
| BSB 7 from the descendants of Elam, Jeshaiah son of Athaliah, and with him 70 men; | HINIRV 7 एलाम के वंश में से अतल्याह का पुत्र यशायाह, जिसके संग सत्तर पुरुष थे। |
| BSB 8 from the descendants of Shephatiah, Zebadiah son of Michael, and with him 80 men; | HINIRV 8 शपत्याह के वंश में से मीकाएल का पुत्र जबद्याह, जिसके संग अस्सी पुरुष थे। |
| BSB 9 from the descendants of Joab, Obadiah son of Jehiel, and with him 218 men; | HINIRV 9 योआब के वंश में से यहीएल का पुत्र ओबद्याह, जिसके संग दो सौ अठारह पुरुष थे। |
| BSB 10 from the descendants of Bani, Shelomith son of Josiphiah, and with him 160 men; | HINIRV 10 शलोमीत के वंश में से योसिव्याह का पुत्र, जिसके संग एक सौ साठ पुरुष थे। |
| BSB 11 from the descendants of Bebai, Zechariah son of Bebai, and with him 28 men; | HINIRV 11 बेबै के वंश में से बेबै का पुत्र जकर्याह, जिसके संग अट्ठाईस पुरुष थे। |
| BSB 12 from the descendants of Azgad, Johanan son of Hakkatan, and with him 110 men; | HINIRV 12 अजगाद के वंश में से हक्कातान का पुत्र योहानान, जिसके संग एक सौ दस पुरुष थे। |
| BSB 13 from the later descendants of Adonikam, these were their names: Eliphelet, Jeiel, and Shemaiah, and with them 60 men; | HINIRV 13 अदोनीकाम के वंश में से जो पीछे गए उनके ये नाम हैं: अर्थात् एलीपेलेत, यूएल, और शमायाह, और उनके संग साठ पुरुष थे। |
| BSB 14 and from the descendants of Bigvai, both Uthai and Zaccur, and with them 70 men. | HINIRV 14 और बिगवै के वंश में से ऊतै और जक्कूर थे, और उनके संग सत्तर पुरुष थे। |
| BSB 15 Now I assembled these exiles at the canal that flows to Ahava, and we camped there three days. And when I searched among the people and priests, I found no Levites there. | HINIRV 15 इनको मैंने उस नदी के पास जो अहवा की ओर बहती है इकट्ठा कर लिया, और वहाँ हम लोग तीन दिन डेरे डाले रहे, और मैंने वहाँ लोगों और याजकों को देख लिया परन्तु किसी लेवीय को न पाया। |
| BSB 16 Then I summoned the leaders: Eliezer, Ariel, Shemaiah, Elnathan, Jarib, Elnathan, Nathan, Zechariah, and Meshullam, as well as the teachers Joiarib and Elnathan. | HINIRV 16 मैंने एलीएजेर, अरीएल, शमायाह, एलनातान, यारीब, एलनातान, नातान, जकर्याह और मशुल्लाम को जो मुख्य पुरुष थे, और योयारीब और एलनातान को जो बुद्धिमान थे |
| BSB 17 And I sent them to Iddo, the leader at Casiphia, with a message for him and his kinsmen, the temple servants at Casiphia, that they should bring to us ministers for the house of our God. | HINIRV 17 बुलवाकर, इद्दो के पास जो कासिप्या नामक स्थान का प्रधान था, भेज दिया; और उनको समझा दिया, कि कासिप्या स्थान में इद्दो और उसके भाई नतीन लोगों से क्या-क्या कहना, वे हमारे पास हमारे परमेश्वर के भवन के लिये सेवा टहल करनेवालों को ले आएँ। |
| BSB 18 And since the gracious hand of our God was upon us, they brought us Sherebiah—a man of insight from the descendants of Mahli son of Levi, the son of Israel—along with his sons and brothers, 18 men; | HINIRV 18 हमारे परमेश्वर की कृपादृष्टि जो हम पर हुई इसके अनुसार वे हमारे पास ईश्शेकेल को जो इस्राएल के परपोतो और लेवी के पोते महली के वंश में से था, और शेरेब्याह को, और उसके पुत्रों और भाइयों को, अर्थात् अठारह जनों को; |
| BSB 19 also Hashabiah, together with Jeshaiah, from the descendants of Merari, and his brothers and their sons, 20 men. | HINIRV 19 और हशब्याह को, और उसके संग मरारी के वंश में से यशायाह को, और उसके पुत्रों और भाइयों को, अर्थात् बीस जनों को; |
| BSB 20 They also brought 220 of the temple servants, all designated by name. David and the officials had appointed them to assist the Levites. | HINIRV 20 और नतीन लोगों में से जिन्हें दाऊद और हाकिमों ने लेवियों की सेवा करने को ठहराया था दो सौ बीस नतिनों को ले आए। इन सभी के नाम लिखे हुए थे। |
| BSB 21 And there by the Ahava Canal I proclaimed a fast, so that we might humble ourselves before our God and ask Him for a safe journey for us and our children, with all our possessions. | HINIRV 21 तब मैंने वहाँ अर्थात् अहवा नदी के तट पर उपवास का प्रचार इस आशय से किया, कि हम परमेश्वर के सामने दीन हों; और उससे अपने और अपने बाल-बच्चों और अपनी समस्त सम्पत्ति के लिये सरल यात्रा माँगे। |
| BSB 22 For I was ashamed to ask the king for an escort of soldiers and horsemen to protect us from our enemies on the road, since we had told him, “The hand of our God is gracious to all who seek Him, but His great anger is against all who forsake Him.” | HINIRV 22 क्योंकि मैं मार्ग के शत्रुओं से बचने के लिये सिपाहियों का दल और सवार राजा से माँगने से लजाता था, क्योंकि हम राजा से यह कह चुके थे, “हमारा परमेश्वर अपने सब खोजियों पर, भलाई के लिये कृपादृष्टि रखता है और जो उसे त्याग देते हैं, उसका बल और कोप उनके विरुद्ध है।” |
| BSB 23 So we fasted and petitioned our God about this, and He granted our request. | HINIRV 23 इसी विषय पर हमने उपवास करके अपने परमेश्वर से प्रार्थना की, और उसने हमारी सुनी। |
| BSB 24 Then I set apart twelve of the leading priests, together with Sherebiah, Hashabiah, and ten of their brothers, | HINIRV 24 तब मैंने मुख्य याजकों में से बारह पुरुषों को, अर्थात् शेरेब्याह, हशब्याह और इनके दस भाइयों को अलग करके, जो चाँदी, सोना और पात्र, |
| BSB 25 and I weighed out to them the contribution of silver and gold and the articles that the king, his counselors, his leaders, and all the Israelites there had offered for the house of our God. | HINIRV 25 राजा और उसके मंत्रियों और उसके हाकिमों और जितने इस्राएली उपस्थित थे उन्होंने हमारे परमेश्वर के भवन के लिये भेंट दिए थे, उन्हें तौलकर उनको दिया। |
| BSB 26 I weighed out into their hands 650 talents of silver, articles of silver weighing 100 talents, 100 talents of gold, | HINIRV 26 मैंने उनके हाथ में साढ़े छः सौ किक्कार चाँदी, सौ किक्कार चाँदी के पात्र, |
| BSB 27 20 gold bowls valued at 1,000 darics, and two articles of fine polished bronze, as precious as gold. | HINIRV 27 सौ किक्कार सोना, हजार दर्कमोन के सोने के बीस कटोरे, और सोने सरीखे अनमोल चमकनेवाले पीतल के दो पात्र तौलकर दे दिये। |
| BSB 28 Then I told them, “You are holy to the LORD, and these articles are holy. The silver and gold are a freewill offering to the LORD, the God of your fathers. | HINIRV 28 मैंने उनसे कहा, “तुम तो यहोवा के लिये पवित्र हो, और ये पात्र भी पवित्र हैं; और यह चाँदी और सोना भेंट का है, जो तुम्हारे पितरों के परमेश्वर यहोवा के लिये प्रसन्नता से दी गई। |
| BSB 29 Guard them carefully until you weigh them out in the chambers of the house of the LORD in Jerusalem before the leading priests, Levites, and heads of the Israelite families.” | HINIRV 29 इसलिए जागते रहो, और जब तक तुम इन्हें यरूशलेम में प्रधान याजकों और लेवियों और इस्राएल के पितरों के घरानों के प्रधानों के सामने यहोवा के भवन की कोठरियों में तौलकर न दो, तब तक इनकी रक्षा करते रहो।” |
| BSB 30 So the priests and Levites took charge of the silver and gold and sacred articles that had been weighed out to be taken to the house of our God in Jerusalem. | HINIRV 30 तब याजकों और लेवियों ने चाँदी, सोने और पात्रों को तौलकर ले लिया कि उन्हें यरूशलेम को हमारे परमेश्वर के भवन में पहुँचाए। |
| BSB 31 On the twelfth day of the first month we set out from the Ahava Canal to go to Jerusalem, and the hand of our God was upon us to protect us from the hands of the enemies and bandits along the way. | HINIRV 31 पहले महीने के बारहवें दिन को हमने अहवा नदी से कूच करके यरूशलेम का मार्ग लिया, और हमारे परमेश्वर की कृपादृष्टि हम पर रही; और उसने हमको शत्रुओं और मार्ग पर घात लगाने वालों के हाथ से बचाया। |
| BSB 32 So we arrived at Jerusalem and rested there for three days. | HINIRV 32 अन्त में हम यरूशलेम पहुँचे और वहाँ तीन दिन रहे। |
| BSB 33 On the fourth day, in the house of our God, we weighed out the silver and gold and sacred articles into the hand of Meremoth son of Uriah, the priest. Eleazar son of Phinehas was with him, along with the Levites Jozabad son of Jeshua and Noadiah son of Binnui. | HINIRV 33 फिर चौथे दिन वह चाँदी-सोना और पात्र हमारे परमेश्वर के भवन में ऊरिय्याह के पुत्र मरेमोत याजक के हाथ में तौलकर दिए गए। उसके संग पीनहास का पुत्र एलीआजर था, और उनके साथ येशुअ का पुत्र योजाबाद लेवीय और बिन्नूई का पुत्र नोअद्याह लेवीय थे। |
| BSB 34 Everything was verified by number and weight, and the total weight was recorded at that time. | HINIRV 34 वे सब वस्तुएँ गिनी और तौली गईं, और उनका तौल उसी समय लिखा गया। |
| BSB 35 Then the exiles who had returned from captivity sacrificed burnt offerings to the God of Israel: 12 bulls for all Israel, 96 rams, 77 lambs, and a sin offering of 12 male goats. All this was a burnt offering to the LORD. | HINIRV 35 जो बँधुआई से आए थे, उन्होंने इस्राएल के परमेश्वर के लिये होमबलि चढ़ाए; अर्थात् समस्त इस्राएल के निमित्त बारह बछड़े, छियानबे मेढ़े और सतहत्तर मेम्ने और पापबलि के लिये बारह बकरे; यह सब यहोवा के लिये होमबलि था। |
| BSB 36 They also delivered the king’s edicts to the royal satraps and governors of the region west of the Euphrates, who proceeded to assist the people and the house of God. | HINIRV 36 तब उन्होंने राजा की आज्ञाएँ महानद के इस पार के अधिकारियों और अधिपतियों को दीं; और उन्होंने इस्राएली लोगों और परमेश्वर के भवन के काम में सहायता की। |
Questions about Ezra 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.