Genesis 11
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now the whole world had one language and a common form of speech. | HINIRV 1 सारी पृथ्वी पर एक ही भाषा, और एक ही बोली थी। |
| BSB 2 And as people journeyed eastward, they found a plain in the land of Shinar and settled there. | HINIRV 2 उस समय लोग पूर्व की ओर चलते-चलते शिनार देश में एक मैदान पाकर उसमें बस गए। |
| BSB 3 And they said to one another, “Come, let us make bricks and bake them thoroughly.” So they used brick instead of stone, and tar instead of mortar. | HINIRV 3 तब वे आपस में कहने लगे, “आओ, हम ईंटें बना-बनाकर भली भाँति आग में पकाएँ।” और उन्होंने पत्थर के स्थान पर ईंट से, और मिट्टी के गारे के स्थान में चूने से काम लिया। |
| BSB 4 “Come,” they said, “let us build for ourselves a city with a tower that reaches to the heavens, that we may make a name for ourselves and not be scattered over the face of all the earth.” | HINIRV 4 फिर उन्होंने कहा, “आओ, हम एक नगर और एक मीनार बना लें, जिसकी चोटी आकाश से बातें करे, इस प्रकार से हम अपना नाम करें, ऐसा न हो कि हमको सारी पृथ्वी पर फैलना पड़े।” |
| BSB 5 Then the LORD came down to see the city and the tower that the sons of men were building. | HINIRV 5 जब लोग नगर और गुम्मट बनाने लगे; तब उन्हें देखने के लिये यहोवा उतर आया। |
| BSB 6 And the LORD said, “If they have begun to do this as one people speaking the same language, then nothing they devise will be beyond them. | HINIRV 6 और यहोवा ने कहा, “मैं क्या देखता हूँ, कि सब एक ही दल के हैं और भाषा भी उन सब की एक ही है, और उन्होंने ऐसा ही काम भी आरम्भ किया; और अब जो कुछ वे करने का यत्न करेंगे, उसमें से कुछ भी उनके लिये अनहोना न होगा। |
| BSB 7 Come, let Us go down and confuse their language, so that they will not understand one another’s speech.” | HINIRV 7 इसलिए आओ, हम उतरकर उनकी भाषा में बड़ी गड़बड़ी डालें, कि वे एक दूसरे की बोली को न समझ सकें।” |
| BSB 8 So the LORD scattered them from there over the face of all the earth, and they stopped building the city. | HINIRV 8 इस प्रकार यहोवा ने उनको वहाँ से सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया; और उन्होंने उस नगर का बनाना छोड़ दिया। |
| BSB 9 That is why it is called Babel, for there the LORD confused the language of the whole world, and from that place the LORD scattered them over the face of all the earth. | HINIRV 9 इस कारण उस नगर का नाम बाबेल पड़ा; क्योंकि सारी पृथ्वी की भाषा में जो गड़बड़ी है, वह यहोवा ने वहीं डाली, और वहीं से यहोवा ने मनुष्यों को सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया। |
| BSB 10 This is the account of Shem. Two years after the flood, when Shem was 100 years old, he became the father of Arphaxad. | HINIRV 10 शेम की वंशावली यह है। जल-प्रलय के दो वर्ष पश्चात् जब शेम एक सौ वर्ष का हुआ, तब उसने अर्पक्षद को जन्म दिया। |
| BSB 11 And after he had become the father of Arphaxad, Shem lived 500 years and had other sons and daughters. | HINIRV 11 और अर्पक्षद के जन्म के पश्चात् शेम पाँच सौ वर्ष जीवित रहा; और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं। |
| BSB 12 When Arphaxad was 35 years old, he became the father of Shelah. | HINIRV 12 जब अर्पक्षद पैंतीस वर्ष का हुआ, तब उसने शेलह को जन्म दिया। |
| BSB 13 And after he had become the father of Shelah, Arphaxad lived 403 years and had other sons and daughters. | HINIRV 13 और शेलह के जन्म के पश्चात् अर्पक्षद चार सौ तीन वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं। |
| BSB 14 When Shelah was 30 years old, he became the father of Eber. | HINIRV 14 जब शेलह तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा एबेर का जन्म हुआ। |
| BSB 15 And after he had become the father of Eber, Shelah lived 403 years and had other sons and daughters. | HINIRV 15 और एबेर के जन्म के पश्चात् शेलह चार सौ तीन वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं। |
| BSB 16 When Eber was 34 years old, he became the father of Peleg. | HINIRV 16 जब एबेर चौंतीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा पेलेग का जन्म हुआ। |
| BSB 17 And after he had become the father of Peleg, Eber lived 430 years and had other sons and daughters. | HINIRV 17 और पेलेग के जन्म के पश्चात् एबेर चार सौ तीस वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं। |
| BSB 18 When Peleg was 30 years old, he became the father of Reu. | HINIRV 18 जब पेलेग तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा रू का जन्म हुआ। |
| BSB 19 And after he had become the father of Reu, Peleg lived 209 years and had other sons and daughters. | HINIRV 19 और रू के जन्म के पश्चात् पेलेग दो सौ नौ वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं। |
| BSB 20 When Reu was 32 years old, he became the father of Serug. | HINIRV 20 जब रू बत्तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा सरूग का जन्म हुआ। |
| BSB 21 And after he had become the father of Serug, Reu lived 207 years and had other sons and daughters. | HINIRV 21 और सरूग के जन्म के पश्चात् रू दो सौ सात वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं। |
| BSB 22 When Serug was 30 years old, he became the father of Nahor. | HINIRV 22 जब सरूग तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा नाहोर का जन्म हुआ। |
| BSB 23 And after he had become the father of Nahor, Serug lived 200 years and had other sons and daughters. | HINIRV 23 और नाहोर के जन्म के पश्चात् सरूग दो सौ वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं। |
| BSB 24 When Nahor was 29 years old, he became the father of Terah. | HINIRV 24 जब नाहोर उनतीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा तेरह का जन्म हुआ; |
| BSB 25 And after he had become the father of Terah, Nahor lived 119 years and had other sons and daughters. | HINIRV 25 और तेरह के जन्म के पश्चात् नाहोर एक सौ उन्नीस वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं। |
| BSB 26 When Terah was 70 years old, he became the father of Abram, Nahor, and Haran. | HINIRV 26 जब तक तेरह सत्तर वर्ष का हुआ, तब तक उसके द्वारा अब्राम, और नाहोर, और हारान उत्पन्न हुए। |
| BSB 27 This is the account of Terah. Terah became the father of Abram, Nahor, and Haran. And Haran became the father of Lot. | HINIRV 27 तेरह की वंशावली यह है: तेरह ने अब्राम, और नाहोर, और हारान को जन्म दिया; और हारान ने लूत को जन्म दिया। |
| BSB 28 During his father Terah’s lifetime, Haran died in his native land, in Ur of the Chaldeans. | HINIRV 28 और हारान अपने पिता के सामने ही, कसदियों के ऊर नाम नगर में, जो उसकी जन्म-भूमि थी, मर गया। |
| BSB 29 And Abram and Nahor took wives for themselves. Abram’s wife was named Sarai, and Nahor’s wife was named Milcah; she was the daughter of Haran, who was the father of both Milcah and Iscah. | HINIRV 29 अब्राम और नाहोर दोनों ने विवाह किया। अब्राम की पत्नी का नाम सारै, और नाहोर की पत्नी का नाम मिल्का था। यह उस हारान की बेटी थी, जो मिल्का और यिस्का दोनों का पिता था। |
| BSB 30 But Sarai was barren; she had no children. | HINIRV 30 सारै तो बाँझ थी; उसके सन्तान न हुई। |
| BSB 31 And Terah took his son Abram, his grandson Lot son of Haran, and his daughter-in-law Sarai the wife of Abram, and they set out from Ur of the Chaldeans for the land of Canaan. But when they arrived in Haran, they settled there. | HINIRV 31 और तेरह अपने पुत्र अब्राम, और अपने पोते लूत, जो हारान का पुत्र था, और अपनी बहू सारै, जो उसके पुत्र अब्राम की पत्नी थी, इन सभी को लेकर कसदियों के ऊर नगर से निकल कनान देश जाने को चला; पर हारान नामक देश में पहुँचकर वहीं रहने लगा। |
| BSB 32 Terah lived 205 years, and he died in Haran. | HINIRV 32 जब तेरह दो सौ पाँच वर्ष का हुआ, तब वह हारान देश में मर गया। |
Questions about Genesis 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.