Genesis 17

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 When Abram was ninety-nine years old, the LORD appeared to him and said, “I am God Almighty. Walk before Me and be blameless.

HINCV

1 जब अब्राम निन्यानबे वर्ष के हुए तब याहवेह उन पर प्रकट हुए और उनसे कहा, “मैं सर्वशक्तिमान परमेश्वर हूं; तुम मेरे सामने विश्वासयोग्यता से चलो और निर्दोष रहो.

BSB

2 I will establish My covenant between Me and you, and I will multiply you exceedingly.”

HINCV

2 मैं अपने और तुम्हारे बीच अपना करार स्थापित करूंगा और तुम्हारे वंश को बहुत बढ़ाऊंगा.”

BSB

3 Then Abram fell facedown, and God said to him,

HINCV

3 तब अब्राम ने झुककर परमेश्वर को प्रणाम किया और परमेश्वर ने उनसे कहा,

BSB

4 “As for Me, this is My covenant with you: You will be the father of many nations.

HINCV

4 “तुम्हारे साथ मेरी वाचा यह है: तुम अनेक जातियों के गोत्रपिता होंगे.

BSB

5 No longer will you be called Abram, but your name will be Abraham, for I have made you a father of many nations.

HINCV

5 अब से तुम्हारा नाम अब्राम न रहेगा, पर अब्राहाम होगा; क्योंकि मैंने तुम्हें अनेक जातियों का गोत्रपिता बनाया है.

BSB

6 I will make you exceedingly fruitful; I will make nations of you, and kings will descend from you.

HINCV

6 मैं तुम्हें बहुत फलवंत करूंगा; तुम्हें जाति-जाति का मूल बनाऊंगा, और तुम्हारे वंश में राजा पैदा होंगे.

BSB

7 I will establish My covenant as an everlasting covenant between Me and you and your descendants after you, to be your God and the God of your descendants after you.

HINCV

7 मैं तेरे और आनेवाले तेरे वंश के साथ पीढ़ी-पीढ़ी की यह वाचा बांधूंगा कि मैं तुम्हारा और तुम्हारे बाद तुम्हारे वंश का परमेश्वर रहूंगा.

BSB

8 And to you and your descendants I will give the land where you are residing—all the land of Canaan—as an eternal possession; and I will be their God.”

HINCV

8 यह कनान देश, जिसमें तुम पराये होकर रहते हो, यह देश तुमको और तुम्हारे बाद तुम्हारे वंशजों को सदाकाल के लिये अधिकार में दे दूंगा; और मैं उनका परमेश्वर रहूंगा.”

BSB

9 God also said to Abraham, “You must keep My covenant—you and your descendants in the generations after you.

HINCV

9 परमेश्वर ने अब्राहाम से फिर कहा, “तुम और तुम्हारे बाद तुम्हारे वंश के लोग मेरी वाचा को सच्चाई से मानते रहना.

BSB

10 This is My covenant with you and your descendants after you, which you are to keep: Every male among you must be circumcised.

HINCV

10 तुम्हारे और तुम्हारे बाद तुम्हारे वंश के साथ मेरी वाचा यह है, जिसे तुम्हें मानना ज़रूरी है: तुम्हारे बीच में प्रत्येक पुरुष का ख़तना किया जाये.

BSB

11 You are to circumcise the flesh of your foreskin, and this will be a sign of the covenant between Me and you.

HINCV

11 और यह ख़तना तुम्हारे खलड़ी (त्वचा) का किया जाये. यही मेरे एवं तुम्हारे बीच की गई वाचा का चिन्ह होगा.

BSB

12 Generation after generation, every male must be circumcised when he is eight days old, including those born in your household and those purchased from a foreigner—even those who are not your offspring.

HINCV

12 तुम्हारे वंश में सभी पीढ़ियों में हर लड़के के आठ दिन के होने पर उसका ख़तना करना, तुम्हारे घर का वह सेवक जिसका जन्म तुम्हारे घर में हुआ है अथवा जिसे किसी परदेशी से मूल्य देकर खरीदा गया हो, चाहे वे तुम्हारे वंश में से न हों.

BSB

13 Whether they are born in your household or purchased, they must be circumcised. My covenant in your flesh will be an everlasting covenant.

HINCV

13 तुम्हारे घर में पैदा हुए हों या फिर पैसा देकर खरीदे गये हों, उन सबका ख़तना करना ज़रूरी है. तुम्हारे मांस में मेरी यह वाचा सदाकाल की वाचा है.

BSB

14 But if any male is not circumcised, he will be cut off from his people; he has broken My covenant.”

HINCV

14 परंतु जो पुरुष बिना ख़तना किए रहेगा, उसे समाज से अलग कर दिया जाएगा, क्योंकि उसने मेरी वाचा को तोड़ा है.”

BSB

15 Then God said to Abraham, “As for Sarai your wife, do not call her Sarai, for her name is to be Sarah.

HINCV

15 परमेश्वर ने अब्राहाम से यह भी कहा, “तुम्हारी पत्नी सारय को तुम अब सारय नहीं कहना; परंतु अब उसका नाम साराह होगा.

BSB

16 And I will bless her and will surely give you a son by her. I will bless her, and she will be the mother of nations; kings of peoples will descend from her.”

HINCV

16 मैं उसे आशीष दूंगा और मैं तुम्हें उसके द्वारा एक बेटा दूंगा. मैं उसे आशीष दूंगा. जिससे वह जाति-जाति की मूलमाता होगी; और राजाओं का जन्म उसके वंश में होगा.”

BSB

17 Abraham fell facedown. Then he laughed and said to himself, “Can a child be born to a man who is a hundred years old? Can Sarah give birth at the age of ninety?”

HINCV

17 यह सुनकर अब्राहाम ने झुककर प्रणाम किया; वह हंसने लगा और मन में कहने लगा, “क्या सौ साल के व्यक्ति से बेटा पैदा हो सकता है? साराह, जो नब्बे साल की है, क्या वह बेटा जन्म दे सकती है?”

BSB

18 And Abraham said to God, “O that Ishmael might live under Your blessing!”

HINCV

18 और अब्राहाम ने परमेश्वर से कहा, “अच्छा हो कि इशमाएल आपसे आशीष पाये!”

BSB

19 But God replied, “Your wife Sarah will indeed bear you a son, and you are to name him Isaac. I will establish My covenant with him as an everlasting covenant for his descendants after him.

HINCV

19 तब परमेश्वर ने अब्राहाम से कहा, “नहीं! तुम्हारी पत्नी साराह से एक बेटा होगा, और तुम उसका नाम यित्सहाक रखना. मैं उसके साथ ऐसी वाचा बांधूंगा, जो उसके बाद आनेवाली पीढ़ी-पीढ़ी तक सदाकाल की वाचा होगी.

BSB

20 As for Ishmael, I have heard you, and I will surely bless him; I will make him fruitful and multiply him greatly. He will become the father of twelve rulers, and I will make him into a great nation.

HINCV

20 और इशमाएल के बारे में, मैंने तुम्हारी बात सुनी है: मैं उसे ज़रूर आशीष दूंगा; मैं उसे फलवंत करूंगा और उसको संख्या में बहुत बढ़ाऊंगा. वह बारह शासकों का पिता होगा, और मैं उससे एक बड़ी जाति बनाऊंगा.

BSB

21 But I will establish My covenant with Isaac, whom Sarah will bear to you at this time next year.”

HINCV

21 परंतु मैं अपनी वाचा यित्सहाक के साथ बांधूंगा, जिसे साराह तेरे लिए अगले साल इसी समय जन्म देगी.”

BSB

22 When He had finished speaking with Abraham, God went up from him.

HINCV

22 जब परमेश्वर अब्राहाम से अपनी बात कह चुके, तब वे चले गए.

BSB

23 On that very day Abraham took his son Ishmael and all those born in his household or purchased with his money—every male among the members of Abraham’s household—and he circumcised them, just as God had told him.

HINCV

23 तब अब्राहाम ने उसी दिन परमेश्वर के आदेश के अनुसार अपने पुत्र इशमाएल तथा अपने उन सेवकों का, जिनका जन्म उनके परिवार में हुआ था या जिन्हें अब्राहाम ने धन देकर खरीदा था, परिवार के हर एक पुरुष लेकर परमेश्वर के कहे अनुसार उनका ख़तना किया.

BSB

24 So Abraham was ninety-nine years old when he was circumcised,

HINCV

24 अब्राहाम के खलड़ी के खतने के समय उनकी उम्र निन्यानवे वर्ष थी,

BSB

25 and his son Ishmael was thirteen;

HINCV

25 और खतने के समय उनका पुत्र इशमाएल तेरह वर्ष का था.

BSB

26 Abraham and his son Ishmael were circumcised on the same day.

HINCV

26 अब्राहाम तथा उनके पुत्र इशमाएल का ख़तना एक ही दिन किया गया.

BSB

27 And all the men of Abraham’s household—both servants born in his household and those purchased from foreigners—were circumcised with him.

HINCV

27 और उनके परिवार के सब पुरुष, जो उनके घर में पैदा हुए थे अथवा जो किसी विदेशी से धन देकर खरीदे गये थे, उन सबका ख़तना उनके साथ किया गया.

Questions about Genesis 17? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.