Genesis 29
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Jacob resumed his journey and came to the land of the people of the east. | HINCV 1 याकोब अपनी यात्रा में आगे बढ़ते गए और पूर्वी देश में जा पहुंचे. |
| BSB 2 He looked and saw a well in the field, and near it lay three flocks of sheep, because the sheep were watered from this well. And a large stone covered the mouth of the well. | HINCV 2 तब उन्हें मैदान में एक कुंआ और भेड़-बकरियों के तीन झुंड बैठे नज़र आये और उन्होंने देखा कि जिस कुएं से भेड़-बकरियों को पानी पिलाते थे उस कुएं पर बड़ा पत्थर रखा हुआ था. |
| BSB 3 When all the flocks had been gathered there, the shepherds would roll away the stone from the mouth of the well and water the sheep. Then they would return the stone to its place over the mouth of the well. | HINCV 3 जब भेड़-बकरियां एक साथ इकट्ठी हो जातीं तब कुएं से पत्थर हटाकर भेड़-बकरियों को पानी पिलाया जाता था, फिर पत्थर कुएं पर वापस लुढ़का दिया जाता था. |
| BSB 4 “My brothers,” Jacob asked the shepherds, “where are you from?” “We are from Haran,” they answered. | HINCV 4 याकोब ने चरवाहों से पूछा, “मेरे भाइयो, आप कहां से आए हैं?” उन्होंने कहा, “हम हारान के हैं.” |
| BSB 5 “Do you know Laban the grandson of Nahor?” Jacob asked. “We know him,” they replied. | HINCV 5 याकोब ने पूछा, “क्या आप नाहोर के पोते लाबान को जानते हैं?” उन्होंने कहा, “हां, हम जानते हैं.” |
| BSB 6 “Is he well?” Jacob inquired. “Yes,” they answered, “and here comes his daughter Rachel with his sheep.” | HINCV 6 फिर याकोब ने पूछा, “क्या वे ठीक हैं?” उन्होंने कहा, “वे ठीक हैं और उनकी बेटी राहेल अपनी भेड़ों के साथ यहां आ रही है.” |
| BSB 7 “Look,” said Jacob, “it is still broad daylight; it is not yet time to gather the livestock. Water the sheep and take them back to pasture.” | HINCV 7 याकोब ने कहा, “देखो, सूरज अभी भी ऊंचा है, अभी तो शाम नहीं हुई फिर इतनी जल्दी भेड़-बकरियों को क्यों इकट्ठा कर रहे हो, अभी उन्हें पानी पिलाकर चरने दो.” |
| BSB 8 But they replied, “We cannot, until all the flocks have been gathered and the stone has been rolled away from the mouth of the well. Then we will water the sheep.” | HINCV 8 लेकिन उन्होंने कहा, “नहीं, सब भेड़-बकरियां एक साथ आने पर ही कुएं से पत्थर हटाकर भेड़-बकरियों को जल पिलाया जाता है.” |
| BSB 9 While he was still speaking with them, Rachel arrived with her father’s sheep, for she was a shepherdess. | HINCV 9 जब वे बात कर रहे थे, राहेल अपने पिता की भेड़ें लेकर वहां आ गई, क्योंकि वह पशु चराया करती थी. |
| BSB 10 As soon as Jacob saw Rachel, the daughter of his mother’s brother Laban, with Laban’s sheep, he went up and rolled the stone away from the mouth of the well and watered his uncle’s sheep. | HINCV 10 जब याकोब ने अपनी माता के भाई लाबान की पुत्री तथा भेड़-बकरी को देखा, तो उन्होंने जाकर कुएं के मुख से पत्थर हटाया और भेड़-बकरियों को पानी पिलाने लगे. |
| BSB 11 Then Jacob kissed Rachel and wept aloud. | HINCV 11 तब याकोब ने राहेल को चुंबन दिया और रोने लगे. |
| BSB 12 He told Rachel that he was Rebekah’s son, a relative of her father, and she ran and told her father. | HINCV 12 याकोब ने राहेल को बताया, कि वह उसके पिता के संबंधी हैं, और रेबेकाह के पुत्र हैं. राहेल दौड़ती हुई अपने पिता को यह बताने गई. |
| BSB 13 When Laban heard the news about his sister’s son Jacob, he ran out to meet him. He embraced him and kissed him and brought him to his home, where Jacob told him all that had happened. | HINCV 13 जब लाबान ने अपनी बहन के पुत्र याकोब के बारे में सुना, वह भी दौड़कर उनसे मिलने आये. उन्होंने याकोब को चुंबन दिया और उन्हें अपने घर पर लाए. याकोब ने लाबान को अपने बारे में बताया. |
| BSB 14 Then Laban declared, “You are indeed my own flesh and blood.” After Jacob had stayed with him a month, | HINCV 14 लाबान ने याकोब से कहा, “निःसंदेह तुम मेरी ही हड्डी एवं मांस हो.” याकोब वहां एक महीने रुके. |
| BSB 15 Laban said to him, “Just because you are my relative, should you work for nothing? Tell me what your wages should be.” | HINCV 15 तब लाबान ने याकोब से कहा, “यद्यपि तुम मेरे संबंधी हो, यह अच्छा नहीं कि मेरे लिए तुम बिना वेतन के काम करते रहो! इसलिये तुम वेतन लेकर ही काम करना!” |
| BSB 16 Now Laban had two daughters; the older was named Leah, and the younger was named Rachel. | HINCV 16 लाबान की दो पुत्रियां थीं. बड़ी का नाम लियाह तथा छोटी का नाम राहेल था. |
| BSB 17 Leah had weak eyes, but Rachel was shapely and beautiful. | HINCV 17 लियाह की आंखें धुंधली थी पर राहेल सुंदर थी. |
| BSB 18 Since Jacob loved Rachel, he answered, “I will serve you seven years for your younger daughter Rachel.” | HINCV 18 याकोब राहेल को चाहने लगे, याकोब ने लाबान से कहा, “आपकी छोटी बेटी राहेल को पाने के लिए मैं सात वर्ष आपकी सेवा करने को तैयार हूं.” |
| BSB 19 Laban replied, “Better that I give her to you than to another. Stay here with me.” | HINCV 19 लाबान ने कहा, “मैं राहेल को किसी अन्य पुरुष को देने से तुमको देना बेहतर है. तुम यहीं हमारे साथ रहो.” |
| BSB 20 So Jacob served seven years for Rachel, yet it seemed but a few days because of his love for her. | HINCV 20 इसलिये याकोब ने राहेल को पाने के लिए सात वर्ष सेवा की, लेकिन उसे यह समय बहुत कम लगा क्योंकि वह राहेल से बहुत प्रेम करता था. |
| BSB 21 Finally Jacob said to Laban, “Grant me my wife, for my time is complete, and I want to sleep with her.” | HINCV 21 फिर याकोब ने लाबान से कहा, “सात वर्ष हो गये; अब आपकी बेटी राहेल मुझे दीजिए ताकि उससे मेरी शादी हो जाये.” |
| BSB 22 So Laban invited all the men of that place and prepared a feast. | HINCV 22 लाबान ने अपने समाज के लोगों को बुलाकर सबको खाना खिलाया. |
| BSB 23 But when evening came, Laban took his daughter Leah and gave her to Jacob, and he slept with her. | HINCV 23 शाम को उसने अपनी बेटी लियाह को याकोब को सौंप दी और याकोब ने उसके साथ विवाह किया. |
| BSB 24 And Laban gave his servant girl Zilpah to his daughter Leah as her maidservant. | HINCV 24 लाबान ने अपनी दासी ज़िलपाह को भी लियाह को उसकी दासी होने के लिए दिया. |
| BSB 25 When morning came, there was Leah! “What have you done to me?” Jacob said to Laban. “Wasn’t it for Rachel that I served you? Why have you deceived me?” | HINCV 25 जब याकोब को मालूम पड़ा कि वह तो लियाह थी, याकोब ने लाबान से पूछा, “यह क्या किया आपने मेरे साथ? मैं आपकी सेवा राहेल के लिए कर रहा था? फिर आपने मेरे साथ ऐसा धोखा क्यों किया?” |
| BSB 26 Laban replied, “It is not our custom here to give the younger daughter in marriage before the older. | HINCV 26 लाबान ने कहा, “हमारे समाज में बड़ी को छोड़ पहले छोटी की शादी नहीं कर सकते. |
| BSB 27 Finish this week’s celebration, and we will give you the younger one in return for another seven years of work.” | HINCV 27 विवाह के उत्सव को पूरे सप्ताह मनाते रहो और मैं राहेल को भी तुम्हें विवाह के लिए दूंगा; परंतु तुम्हें और सात वर्ष तक मेरी सेवा करनी पड़ेगी.” |
| BSB 28 And Jacob did just that. He finished the week’s celebration, and Laban gave him his daughter Rachel as his wife. | HINCV 28 इसलिये याकोब ने ऐसा ही किया. और समारोह का वह सप्ताह पूरा किया, तब लाबान ने याकोब को राहेल पत्नी स्वरूप सौंप दी. |
| BSB 29 Laban also gave his servant girl Bilhah to his daughter Rachel as her maidservant. | HINCV 29 लाबान ने अपनी दासी बिलहाह को भी राहेल की दासी होने के लिए उसे सौंप दिया. |
| BSB 30 Jacob slept with Rachel as well, and indeed, he loved Rachel more than Leah. So he worked for Laban another seven years. | HINCV 30 याकोब राहेल के पास गया और उसे राहेल लियाह से अधिक प्रिय थी. और उसने लाबान के लिए और सात साल सेवा की. |
| BSB 31 When the LORD saw that Leah was unloved, He opened her womb; but Rachel was barren. | HINCV 31 जब याहवेह ने देखा कि लियाह को प्यार नहीं मिल रहा, याहवेह ने लियाह को गर्भ से आशीषित किया और राहेल को बांझ कर दिया. |
| BSB 32 And Leah conceived and gave birth to a son, and she named him Reuben, for she said, “The LORD has seen my affliction. Surely my husband will love me now.” | HINCV 32 लियाह गर्भवती हुई और उसने एक बेटे को जन्म दिया और उसका नाम रियूबेन यह कहकर रखा, “याहवेह ने मेरे दुःख को देखा, और अब मेरे पति ज़रूर मुझसे प्रेम करेंगे.” |
| BSB 33 Again she conceived and gave birth to a son, and she said, “Because the LORD has heard that I am unloved, He has given me this son as well.” So she named him Simeon. | HINCV 33 लियाह का एक और पुत्र पैदा हुआ. उसने कहा, “क्योंकि याहवेह ने यह सुन लिया कि मैं प्रिय नहीं हूं और मुझे यह एक और पुत्र दिया.” उसने उसका नाम शिमओन रखा. |
| BSB 34 Once again Leah conceived and gave birth to a son, and she said, “Now at last my husband will become attached to me, because I have borne him three sons.” So he was named Levi. | HINCV 34 लियाह फिर से गर्भवती हुई और जब उसका एक पुत्र पैदा हुआ तब उसने कहा, “अब मेरे पति मुझसे जुड़ जायेंगे क्योंकि मैनें उनके तीन पुत्रों को जन्म दिया है.” इसलिये लियाह ने तीसरे बेटे का नाम लेवी रखा. |
| BSB 35 And once more she conceived and gave birth to a son and said, “This time I will praise the LORD.” So she named him Judah. Then Leah stopped having children. | HINCV 35 उसने एक और बेटे को जन्म दिया और कहा, “अब मैं याहवेह की स्तुति करूंगी,” इसलिये उसने उस बेटे का नाम यहूदाह रखा. उसके बाद लियाह के बच्चे होने बंद हो गए. |
Questions about Genesis 29? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.