Genesis 29

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Jacob resumed his journey and came to the land of the people of the east.

HINIRV

1 फिर याकूब ने अपना मार्ग लिया, और पूर्वियों के देश में आया।

BSB

2 He looked and saw a well in the field, and near it lay three flocks of sheep, because the sheep were watered from this well. And a large stone covered the mouth of the well.

HINIRV

2 और उसने दृष्टि करके क्या देखा, कि मैदान में एक कुआँ है, और उसके पास भेड़-बकरियों के तीन झुण्ड बैठे हुए हैं; क्योंकि जो पत्थर उस कुएँ के मुँह पर धरा रहता था, जिसमें से झुण्डों को जल पिलाया जाता था, वह भारी था।

BSB

3 When all the flocks had been gathered there, the shepherds would roll away the stone from the mouth of the well and water the sheep. Then they would return the stone to its place over the mouth of the well.

HINIRV

3 और जब सब झुण्ड वहाँ इकट्ठे हो जाते तब चरवाहे उस पत्थर को कुएँ के मुँह पर से लुढ़काकर भेड़-बकरियों को पानी पिलाते, और फिर पत्थर को कुएँ के मुँह पर ज्यों का त्यों रख देते थे।

BSB

4 “My brothers,” Jacob asked the shepherds, “where are you from?” “We are from Haran,” they answered.

HINIRV

4 अतः याकूब ने चरवाहों से पूछा, “हे मेरे भाइयों, तुम कहाँ के हो?” उन्होंने कहा, “हम हारान के हैं।”

BSB

5 “Do you know Laban the grandson of Nahor?” Jacob asked. “We know him,” they replied.

HINIRV

5 तब उसने उनसे पूछा, “क्या तुम नाहोर के पोते लाबान को जानते हो?” उन्होंने कहा, “हाँ, हम उसे जानते हैं।”

BSB

6 “Is he well?” Jacob inquired. “Yes,” they answered, “and here comes his daughter Rachel with his sheep.”

HINIRV

6 फिर उसने उनसे पूछा, “क्या वह कुशल से है?” उन्होंने कहा, “हाँ, कुशल से है और वह देख, उसकी बेटी राहेल भेड़-बकरियों को लिये हुए चली आती है।”

BSB

7 “Look,” said Jacob, “it is still broad daylight; it is not yet time to gather the livestock. Water the sheep and take them back to pasture.”

HINIRV

7 उसने कहा, “देखो, अभी तो दिन बहुत है, पशुओं के इकट्ठे होने का समय नहीं; इसलिए भेड़-बकरियों को जल पिलाकर फिर ले जाकर चराओ।”

BSB

8 But they replied, “We cannot, until all the flocks have been gathered and the stone has been rolled away from the mouth of the well. Then we will water the sheep.”

HINIRV

8 उन्होंने कहा, “हम अभी ऐसा नहीं कर सकते, जब सब झुण्ड इकट्ठे होते हैं तब पत्थर कुएँ के मुँह से लुढ़काया जाता है, और तब हम भेड़-बकरियों को पानी पिलाते हैं।”

BSB

9 While he was still speaking with them, Rachel arrived with her father’s sheep, for she was a shepherdess.

HINIRV

9 उनकी यह बातचीत हो रही थी, कि राहेल जो पशु चराया करती थी, अपने पिता की भेड़-बकरियों को लिये हुए आ गई।

BSB

10 As soon as Jacob saw Rachel, the daughter of his mother’s brother Laban, with Laban’s sheep, he went up and rolled the stone away from the mouth of the well and watered his uncle’s sheep.

HINIRV

10 अपने मामा लाबान की बेटी राहेल को, और उसकी भेड़-बकरियों को भी देखकर याकूब ने निकट जाकर कुएँ के मुँह पर से पत्थर को लुढ़काकर अपने मामा लाबान की भेड़-बकरियों को पानी पिलाया।

BSB

11 Then Jacob kissed Rachel and wept aloud.

HINIRV

11 तब याकूब ने राहेल को चूमा, और ऊँचे स्वर से रोया।

BSB

12 He told Rachel that he was Rebekah’s son, a relative of her father, and she ran and told her father.

HINIRV

12 और याकूब ने राहेल को बता दिया, कि मैं तेरा फुफेरा भाई हूँ, अर्थात् रिबका का पुत्र हूँ। तब उसने दौड़कर अपने पिता से कह दिया।

BSB

13 When Laban heard the news about his sister’s son Jacob, he ran out to meet him. He embraced him and kissed him and brought him to his home, where Jacob told him all that had happened.

HINIRV

13 अपने भांजे याकूब का समाचार पाते ही लाबान उससे भेंट करने को दौड़ा, और उसको गले लगाकर चूमा, फिर अपने घर ले आया। और याकूब ने लाबान से अपना सब वृत्तान्त वर्णन किया।

BSB

14 Then Laban declared, “You are indeed my own flesh and blood.” After Jacob had stayed with him a month,

HINIRV

14 तब लाबान ने याकूब से कहा, “तू तो सचमुच मेरी हड्डी और माँस है।” और याकूब एक महीना भर उसके साथ रहा।

BSB

15 Laban said to him, “Just because you are my relative, should you work for nothing? Tell me what your wages should be.”

HINIRV

15 तब लाबान ने याकूब से कहा, “भाई-बन्धु होने के कारण तुझ से मुफ्त सेवा कराना मेरे लिए उचित नहीं है; इसलिए कह मैं तुझे सेवा के बदले क्या दूँ?”

BSB

16 Now Laban had two daughters; the older was named Leah, and the younger was named Rachel.

HINIRV

16 लाबान की दो बेटियाँ थी, जिनमें से बड़ी का नाम लिआ और छोटी का राहेल था।

BSB

17 Leah had weak eyes, but Rachel was shapely and beautiful.

HINIRV

17 लिआ के तो धुन्धली आँखें थीं, पर राहेल रूपवती और सुन्दर थी।

BSB

18 Since Jacob loved Rachel, he answered, “I will serve you seven years for your younger daughter Rachel.”

HINIRV

18 इसलिए याकूब ने, जो राहेल से प्रीति रखता था, कहा, “मैं तेरी छोटी बेटी राहेल के लिये सात वर्ष तेरी सेवा करूँगा।”

BSB

19 Laban replied, “Better that I give her to you than to another. Stay here with me.”

HINIRV

19 लाबान ने कहा, “उसे पराए पुरुष को देने से तुझको देना उत्तम होगा; इसलिए मेरे पास रह।”

BSB

20 So Jacob served seven years for Rachel, yet it seemed but a few days because of his love for her.

HINIRV

20 अतः याकूब ने राहेल के लिये सात वर्ष सेवा की; और वे उसको राहेल की प्रीति के कारण थोड़े ही दिनों के बराबर जान पड़े।

BSB

21 Finally Jacob said to Laban, “Grant me my wife, for my time is complete, and I want to sleep with her.”

HINIRV

21 तब याकूब ने लाबान से कहा, “मेरी पत्नी मुझे दे, और मैं उसके पास जाऊँगा, क्योंकि मेरा समय पूरा हो गया है।”

BSB

22 So Laban invited all the men of that place and prepared a feast.

HINIRV

22 अतः लाबान ने उस स्थान के सब मनुष्यों को बुलाकर इकट्ठा किया, और एक भोज दिया ।

BSB

23 But when evening came, Laban took his daughter Leah and gave her to Jacob, and he slept with her.

HINIRV

23 साँझ के समय वह अपनी बेटी लिआ को याकूब के पास ले गया, और वह उसके पास गया।

BSB

24 And Laban gave his servant girl Zilpah to his daughter Leah as her maidservant.

HINIRV

24 लाबान ने अपनी बेटी लिआ को उसकी दासी होने के लिये अपनी दासी जिल्पा दी।

BSB

25 When morning came, there was Leah! “What have you done to me?” Jacob said to Laban. “Wasn’t it for Rachel that I served you? Why have you deceived me?”

HINIRV

25 भोर को मालूम हुआ कि यह तो लिआ है, इसलिए उसने लाबान से कहा, “यह तूने मुझसे क्या किया है? मैंने तेरे साथ रहकर जो तेरी सेवा की, तो क्या राहेल के लिये नहीं की? फिर तूने मुझसे क्यों ऐसा छल किया है?”

BSB

26 Laban replied, “It is not our custom here to give the younger daughter in marriage before the older.

HINIRV

26 लाबान ने कहा, “हमारे यहाँ ऐसी रीति नहीं, कि बड़ी बेटी से पहले दूसरी का विवाह कर दें।

BSB

27 Finish this week’s celebration, and we will give you the younger one in return for another seven years of work.”

HINIRV

27 “इसका सप्ताह तो पूरा कर; फिर दूसरी भी तुझे उस सेवा के लिये मिलेगी जो तू मेरे साथ रहकर और सात वर्ष तक करेगा।”

BSB

28 And Jacob did just that. He finished the week’s celebration, and Laban gave him his daughter Rachel as his wife.

HINIRV

28 याकूब ने ऐसा ही किया, और लिआ के सप्ताह को पूरा किया; तब लाबान ने उसे अपनी बेटी राहेल भी दी, कि वह उसकी पत्नी हो।

BSB

29 Laban also gave his servant girl Bilhah to his daughter Rachel as her maidservant.

HINIRV

29 लाबान ने अपनी बेटी राहेल की दासी होने के लिये अपनी दासी बिल्हा को दिया।

BSB

30 Jacob slept with Rachel as well, and indeed, he loved Rachel more than Leah. So he worked for Laban another seven years.

HINIRV

30 तब याकूब राहेल के पास भी गया, और उसकी प्रीति लिआ से अधिक उसी पर हुई, और उसने लाबान के साथ रहकर सात वर्ष और उसकी सेवा की।

BSB

31 When the LORD saw that Leah was unloved, He opened her womb; but Rachel was barren.

HINIRV

31 जब यहोवा ने देखा कि लिआ अप्रिय हुई, तब उसने उसकी कोख खोली, पर राहेल बाँझ रही।

BSB

32 And Leah conceived and gave birth to a son, and she named him Reuben, for she said, “The LORD has seen my affliction. Surely my husband will love me now.”

HINIRV

32 अतः लिआ गर्भवती हुई, और उसके एक पुत्र उत्पन्न हुआ, और उसने यह कहकर उसका नाम रूबेन रखा, “यहोवा ने मेरे दुःख पर दृष्टि की है, अब मेरा पति मुझसे प्रीति रखेगा।”

BSB

33 Again she conceived and gave birth to a son, and she said, “Because the LORD has heard that I am unloved, He has given me this son as well.” So she named him Simeon.

HINIRV

33 फिर वह गर्भवती हुई और उसके एक पुत्र उत्पन्न हुआ; तब उसने यह कहा, “यह सुनकर कि मैं अप्रिय हूँ यहोवा ने मुझे यह भी पुत्र दिया।” इसलिए उसने उसका नाम शिमोन रखा।

BSB

34 Once again Leah conceived and gave birth to a son, and she said, “Now at last my husband will become attached to me, because I have borne him three sons.” So he was named Levi.

HINIRV

34 फिर वह गर्भवती हुई और उसके एक पुत्र उत्पन्न हुआ; और उसने कहा, “अब की बार तो मेरा पति मुझसे मिल जाएगा, क्योंकि उससे मेरे तीन पुत्र उत्पन्न हुए।” इसलिए उसका नाम लेवी रखा गया।

BSB

35 And once more she conceived and gave birth to a son and said, “This time I will praise the LORD.” So she named him Judah. Then Leah stopped having children.

HINIRV

35 और फिर वह गर्भवती हुई और उसके एक और पुत्र उत्पन्न हुआ; और उसने कहा, “अब की बार तो मैं यहोवा का धन्यवाद करूँगी।” इसलिए उसने उसका नाम यहूदा रखा; तब उसकी कोख बन्द हो गई। (मत्ती 1:2)

Questions about Genesis 29? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.