Genesis 5

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 This is the book of the generations of Adam. In the day that God created man, He made him in His own likeness.

HINIRV

1 आदम की वंशावली यह है। जब परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की तब अपने ही स्वरूप में उसको बनाया। (मत्ती 1:1, 1 कुरि. 11:7)

BSB

2 Male and female He created them, and He blessed them. And in the day they were created, He called them “man.”

HINIRV

2 उसने नर और नारी करके मनुष्यों की सृष्टि की और उन्हें आशीष दी, और उनकी सृष्टि के दिन उनका नाम आदम रखा । (मत्ती 19:4, मर. 10:6)

BSB

3 When Adam was 130 years old, he had a son in his own likeness, after his own image; and he named him Seth.

HINIRV

3 जब आदम एक सौ तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा उसकी समानता में उस ही के स्वरूप के अनुसार एक पुत्र उत्पन्न हुआ। उसने उसका नाम शेत रखा।

BSB

4 And after he had become the father of Seth, Adam lived 800 years and had other sons and daughters.

HINIRV

4 और शेत के जन्म के पश्चात् आदम आठ सौ वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

BSB

5 So Adam lived a total of 930 years, and then he died.

HINIRV

5 इस प्रकार आदम की कुल आयु नौ सौ तीस वर्ष की हुई, तत्पश्चात् वह मर गया।

BSB

6 When Seth was 105 years old, he became the father of Enosh.

HINIRV

6 जब शेत एक सौ पाँच वर्ष का हुआ, उससे एनोश उत्पन्न हुआ।

BSB

7 And after he had become the father of Enosh, Seth lived 807 years and had other sons and daughters.

HINIRV

7 एनोश के जन्म के पश्चात् शेत आठ सौ सात वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

BSB

8 So Seth lived a total of 912 years, and then he died.

HINIRV

8 इस प्रकार शेत की कुल आयु नौ सौ बारह वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया।

BSB

9 When Enosh was 90 years old, he became the father of Kenan.

HINIRV

9 जब एनोश नब्बे वर्ष का हुआ, तब उसने केनान को जन्म दिया।

BSB

10 And after he had become the father of Kenan, Enosh lived 815 years and had other sons and daughters.

HINIRV

10 केनान के जन्म के पश्चात् एनोश आठ सौ पन्द्रह वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

BSB

11 So Enosh lived a total of 905 years, and then he died.

HINIRV

11 इस प्रकार एनोश की कुल आयु नौ सौ पाँच वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया।

BSB

12 When Kenan was 70 years old, he became the father of Mahalalel.

HINIRV

12 जब केनान सत्तर वर्ष का हुआ, तब उसने महललेल को जन्म दिया।

BSB

13 And after he had become the father of Mahalalel, Kenan lived 840 years and had other sons and daughters.

HINIRV

13 महललेल के जन्म के पश्चात् केनान आठ सौ चालीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

BSB

14 So Kenan lived a total of 910 years, and then he died.

HINIRV

14 इस प्रकार केनान की कुल आयु नौ सौ दस वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया।

BSB

15 When Mahalalel was 65 years old, he became the father of Jared.

HINIRV

15 जब महललेल पैंसठ वर्ष का हुआ, तब उसने येरेद को जन्म दिया।

BSB

16 And after he had become the father of Jared, Mahalalel lived 830 years and had other sons and daughters.

HINIRV

16 येरेद के जन्म के पश्चात् महललेल आठ सौ तीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

BSB

17 So Mahalalel lived a total of 895 years, and then he died.

HINIRV

17 इस प्रकार महललेल की कुल आयु आठ सौ पंचानबे वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया।

BSB

18 When Jared was 162 years old, he became the father of Enoch.

HINIRV

18 जब येरेद एक सौ बासठ वर्ष का हुआ, तब उसने हनोक को जन्म दिया।

BSB

19 And after he had become the father of Enoch, Jared lived 800 years and had other sons and daughters.

HINIRV

19 हनोक के जन्म के पश्चात् येरेद आठ सौ वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

BSB

20 So Jared lived a total of 962 years, and then he died.

HINIRV

20 इस प्रकार येरेद की कुल आयु नौ सौ बासठ वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया।

BSB

21 When Enoch was 65 years old, he became the father of Methuselah.

HINIRV

21 जब हनोक पैंसठ वर्ष का हुआ, तब उसने मतूशेलह को जन्म दिया।

BSB

22 And after he had become the father of Methuselah, Enoch walked with God 300 years and had other sons and daughters.

HINIRV

22 मतूशेलह के जन्म के पश्चात् हनोक तीन सौ वर्ष तक परमेश्वर के साथ-साथ चलता रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

BSB

23 So Enoch lived a total of 365 years.

HINIRV

23 इस प्रकार हनोक की कुल आयु तीन सौ पैंसठ वर्ष की हुई।

BSB

24 Enoch walked with God, and then he was no more, because God had taken him away.

HINIRV

24 हनोक परमेश्वर के साथ-साथ चलता था; फिर वह लोप हो गया क्योंकि परमेश्वर ने उसे उठा लिया। (इब्रा. 11:5)

BSB

25 When Methuselah was 187 years old, he became the father of Lamech.

HINIRV

25 जब मतूशेलह एक सौ सत्तासी वर्ष का हुआ, तब उसने लेमेक को जन्म दिया।

BSB

26 And after he had become the father of Lamech, Methuselah lived 782 years and had other sons and daughters.

HINIRV

26 लेमेक के जन्म के पश्चात् मतूशेलह सात सौ बयासी वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

BSB

27 So Methuselah lived a total of 969 years, and then he died.

HINIRV

27 इस प्रकार मतूशेलह की कुल आयु नौ सौ उनहत्तर वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया।

BSB

28 When Lamech was 182 years old, he had a son.

HINIRV

28 जब लेमेक एक सौ बयासी वर्ष का हुआ, तब उससे एक पुत्र का जन्म हुआ।

BSB

29 And he named him Noah, saying, “May this one comfort us in the labor and toil of our hands caused by the ground that the LORD has cursed.”

HINIRV

29 उसने यह कहकर उसका नाम नूह रखा, कि “यहोवा ने जो पृथ्वी को श्राप दिया है, उसके विषय यह लड़का हमारे काम में, और उस कठिन परिश्रम में जो हम करते हैं, हमें शान्ति देगा।”

BSB

30 And after he had become the father of Noah, Lamech lived 595 years and had other sons and daughters.

HINIRV

30 नूह के जन्म के पश्चात् लेमेक पाँच सौ पंचानबे वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

BSB

31 So Lamech lived a total of 777 years, and then he died.

HINIRV

31 इस प्रकार लेमेक की कुल आयु सात सौ सतहत्तर वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया।

BSB

32 After Noah was 500 years old, he became the father of Shem, Ham, and Japheth.

HINIRV

32 और नूह पाँच सौ वर्ष का हुआ; और नूह से शेम, और हाम और येपेत का जन्म हुआ।

Questions about Genesis 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.