Genesis 9

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 And God blessed Noah and his sons and said to them, “Be fruitful and multiply and fill the earth.

HINCV

1 तब परमेश्वर ने नोहा तथा उनके पुत्रों को यह आशीष दी, “फूलो फलो और पृथ्वी में भर जाओ.

BSB

2 The fear and dread of you will fall on every living creature on the earth, every bird of the air, every creature that crawls on the ground, and all the fish of the sea. They are delivered into your hand.

HINCV

2 पृथ्वी के हर एक पशु एवं आकाश के हर एक पक्षी पर, भूमि पर रेंगनेवाले जंतु पर तथा समुद्र की समस्त मछलियों पर तुम्हारा भय बना रहेगा—ये सभी तुम्हारे अधिकार में कर दिए गए हैं.

BSB

3 Everything that lives and moves will be food for you; just as I gave you the green plants, I now give you all things.

HINCV

3 सब चलनेवाले जंतु, जो जीवित हैं, तुम्हारा आहार होंगे; इस प्रकार मैं तुम्हें सभी कुछ दे रहा हूं, जिस प्रकार मैंने तुम्हें पेड़ पौधे दिए.

BSB

4 But you must not eat meat with its lifeblood still in it.

HINCV

4 “एक बात का ध्यान रखना कि मांस को लहू के साथ मत खाना.

BSB

5 And surely I will require the life of any man or beast by whose hand your lifeblood is shed. I will demand an accounting from anyone who takes the life of his fellow man:

HINCV

5 मैं तुम्हारे जीवन, अर्थात् लहू, का बदला ज़रूर लूंगा. मैं उस जानवर का जीवन मांगूंगा जो किसी व्यक्ति को मारेगा. प्रत्येक मनुष्य से दूसरे मनुष्य के खून का बदला ज़रूर लूंगा.

BSB

6 Whoever sheds the blood of man, by man his blood will be shed; for in His own image God has made mankind.

HINCV

6 “जो कोई मनुष्य का रक्त बहाएगा, मनुष्य द्वारा ही उसका रक्त बहाया जाएगा; क्योंकि परमेश्वर ने अपने रूप में मनुष्य को बनाया है.

BSB

7 But as for you, be fruitful and multiply; spread out across the earth and multiply upon it.”

HINCV

7 अब तुम पृथ्वी में रहो; फूलो फलो और बढ़ो और बस जाओ.”

BSB

8 Then God said to Noah and his sons with him,

HINCV

8 फिर परमेश्वर ने नोहा तथा उनके पुत्रों से कहा:

BSB

9 “Behold, I now establish My covenant with you and your descendants after you,

HINCV

9 “मैं तुम्हारे वंश के साथ पक्का वायदा करता हूं.

BSB

10 and with every living creature that was with you—the birds, the livestock, and every beast of the earth—every living thing that came out of the ark.

HINCV

10 यही नहीं किंतु उन सबके साथ जो इस जहाज़ से बाहर आये हैं—पक्षी, पालतू पशु तथा तुम्हारे साथ पृथ्वी के हर एक पशु, से भी वायदा करता हूं.

BSB

11 And I establish My covenant with you: Never again will all life be cut off by the waters of a flood; never again will there be a flood to destroy the earth.”

HINCV

11 मैं तुम्हारे साथ अपनी इस वाचा को पूरी करूंगा कि अब मैं जलप्रलय के द्वारा सभी प्राणियों और पृथ्वी को कभी नाश नहीं करूंगा.”

BSB

12 And God said, “This is the sign of the covenant I am making between Me and you and every living creature with you, a covenant for all generations to come:

HINCV

12 परमेश्वर ने और कहा, “जो वायदा मैंने तुम्हारे साथ तथा तुम्हारे साथ के जीवित प्राणियों के साथ किया है, यह पीढ़ी से पीढ़ी तक स्थिर रहेगा और

BSB

13 I have set My rainbow in the clouds, and it will be a sign of the covenant between Me and the earth.

HINCV

13 इस बात का सबूत तुम बादलों में मेघधनुष के रूप में देखोगे, यही मेरे एवं पृथ्वी के बीच में वाचा का चिन्ह होगा.

BSB

14 Whenever I form clouds over the earth and the rainbow appears in the clouds,

HINCV

14 जब मैं पृथ्वी के ऊपर बादल फैलाऊंगा और बादल में मेघधनुष दिखाई देगा,

BSB

15 I will remember My covenant between Me and you and every living creature of every kind. Never again will the waters become a flood to destroy all life.

HINCV

15 तब मैं अपने वायदे को याद करूंगा, जो मेरे और तुम्हारे बीच किया गया है कि अब कभी भी दुबारा पृथ्वी को इस तरह जलप्रलय से नाश नहीं करूंगा.

BSB

16 And whenever the rainbow appears in the clouds, I will see it and remember the everlasting covenant between God and every living creature of every kind that is on the earth.”

HINCV

16 जब भी यह मेघधनुष दिखेगा, मैं परमेश्वर और पृथ्वी पर रहनेवाले प्रत्येक प्राणी के बीच की हुई सनातन वाचा को याद करूंगा.”

BSB

17 So God said to Noah, “This is the sign of the covenant that I have established between Me and every creature on the earth.”

HINCV

17 परमेश्वर ने नोहा से कहा, “जो वायदा मैंने अपने तथा पृथ्वी के हर एक जीवधारी के बीच किया है, यही उसका चिन्ह है.”

BSB

18 The sons of Noah who came out of the ark were Shem, Ham, and Japheth. And Ham was the father of Canaan.

HINCV

18 जहाज़ से नोहा के साथ उनके पुत्र शेम, हाम तथा याफेत बाहर आये. (हाम कनान का पिता था.)

BSB

19 These three were the sons of Noah, and from them the whole earth was populated.

HINCV

19 ये नोहा के तीन पुत्र थे तथा इन्हीं के द्वारा फिर से पृथ्वी मनुष्य से भर गई.

BSB

20 Now Noah, a man of the soil, proceeded to plant a vineyard.

HINCV

20 नोहा खेती करना शुरू किए, उन्होंने एक दाख की बारी लगाई.

BSB

21 But when he drank some of its wine, he became drunk and uncovered himself inside his tent.

HINCV

21 एक दिन नोहा दाखमधु पीकर नशे में हो गये और अपने तंबू में नंगे पड़े थे.

BSB

22 And Ham, the father of Canaan, saw his father’s nakedness and told his two brothers outside.

HINCV

22 कनान के पिता हाम ने अपने पिता को इस हालत में देखकर अपने दोनों भाइयों को बुलाया.

BSB

23 Then Shem and Japheth took a garment and placed it across their shoulders, and walking backward, they covered their father’s nakedness. Their faces were turned away so that they did not see their father’s nakedness.

HINCV

23 शेम तथा याफेत ने एक वस्त्र लिया, और दोनों ने उल्टे पांव चलते हुए अपने पिता के नंगे देह को ढक दिया. इस समय उनके मुख विपरीत दिशा में थे, इसलिये उन्होंने अपने पिता के नंगेपन को न देखा.

BSB

24 When Noah awoke from his drunkenness and learned what his youngest son had done to him,

HINCV

24 जब नोहा का नशा उतर गया तब उन्हें पता चला कि उनके छोटे बेटे ने उनके साथ क्या किया है.

BSB

25 he said, “Cursed be Canaan! A servant of servants shall he be to his brothers.”

HINCV

25 और नोहा ने कहा, “शापित है कनान! वह अपने भाइयों के दासों का भी दास होगा.”

BSB

26 He also declared: “Blessed be the LORD, the God of Shem! May Canaan be the servant of Shem.

HINCV

26 नोहा ने यह भी कहा, “धन्य हैं याहवेह, शेम के परमेश्वर! कनान शेम का ही दास हो जाए.

BSB

27 May God expand the territory of Japheth; may he dwell in the tents of Shem, and may Canaan be his servant.”

HINCV

27 परमेश्वर याफेत के वंश को विस्तृत करे; वह शेम के तंबुओं में रहे, और कनान उसका दास हो जाए.”

BSB

28 After the flood, Noah lived 350 years.

HINCV

28 जलप्रलय के बाद नोहा 350 वर्ष और जीवित रहे.

BSB

29 So Noah lived a total of 950 years, and then he died.

HINCV

29 जब नोहा कुल 950 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई.

Questions about Genesis 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.