Genesis 9
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 And God blessed Noah and his sons and said to them, “Be fruitful and multiply and fill the earth. | HINIRV 1 फिर परमेश्वर ने नूह और उसके पुत्रों को आशीष दी और उनसे कहा, “फूलो-फलो और बढ़ो और पृथ्वी में भर जाओ। |
| BSB 2 The fear and dread of you will fall on every living creature on the earth, every bird of the air, every creature that crawls on the ground, and all the fish of the sea. They are delivered into your hand. | HINIRV 2 तुम्हारा डर और भय पृथ्वी के सब पशुओं, और आकाश के सब पक्षियों, और भूमि पर के सब रेंगनेवाले जन्तुओं, और समुद्र की सब मछलियों पर बना रहेगा वे सब तुम्हारे वश में कर दिए जाते हैं। |
| BSB 3 Everything that lives and moves will be food for you; just as I gave you the green plants, I now give you all things. | HINIRV 3 सब चलनेवाले जन्तु तुम्हारा आहार होंगे; जैसे तुम को हरे-हरे छोटे पेड़ दिए थे, वैसे ही तुम्हें सब कुछ देता हूँ। (उत्प. 1:29,30) |
| BSB 4 But you must not eat meat with its lifeblood still in it. | HINIRV 4 पर माँस को प्राण समेत अर्थात् लहू समेत तुम न खाना । (व्यव. 12:23) |
| BSB 5 And surely I will require the life of any man or beast by whose hand your lifeblood is shed. I will demand an accounting from anyone who takes the life of his fellow man: | HINIRV 5 और निश्चय मैं तुम्हारा लहू अर्थात् प्राण का बदला लूँगा: सब पशुओं, और मनुष्यों, दोनों से मैं उसे लूँगा; मनुष्य के प्राण का बदला मैं एक-एक के भाई-बन्धु से लूँगा। |
| BSB 6 Whoever sheds the blood of man, by man his blood will be shed; for in His own image God has made mankind. | HINIRV 6 जो कोई मनुष्य का लहू बहाएगा उसका लहू मनुष्य ही से बहाया जाएगा क्योंकि परमेश्वर ने मनुष्य को अपने ही स्वरूप के अनुसार बनाया है। (लैव्य. 24:17) |
| BSB 7 But as for you, be fruitful and multiply; spread out across the earth and multiply upon it.” | HINIRV 7 और तुम तो फूलो-फलो और बढ़ो और पृथ्वी पर बहुतायत से सन्तान उत्पन्न करके उसमें भर जाओ।” |
| BSB 8 Then God said to Noah and his sons with him, | HINIRV 8 फिर परमेश्वर ने नूह और उसके पुत्रों से कहा, |
| BSB 9 “Behold, I now establish My covenant with you and your descendants after you, | HINIRV 9 “सुनो, मैं तुम्हारे साथ और तुम्हारे पश्चात् जो तुम्हारा वंश होगा, उसके साथ भी वाचा बाँधता हूँ; |
| BSB 10 and with every living creature that was with you—the birds, the livestock, and every beast of the earth—every living thing that came out of the ark. | HINIRV 10 और सब जीवित प्राणियों से भी जो तुम्हारे संग हैं, क्या पक्षी क्या घरेलू पशु, क्या पृथ्वी के सब जंगली पशु, पृथ्वी के जितने जीवजन्तु जहाज से निकले हैं। |
| BSB 11 And I establish My covenant with you: Never again will all life be cut off by the waters of a flood; never again will there be a flood to destroy the earth.” | HINIRV 11 और मैं तुम्हारे साथ अपनी यह वाचा बाँधता हूँ कि सब प्राणी फिर जल-प्रलय से नाश न होंगे और पृथ्वी का नाश करने के लिये फिर जल-प्रलय न होगा।” |
| BSB 12 And God said, “This is the sign of the covenant I am making between Me and you and every living creature with you, a covenant for all generations to come: | HINIRV 12 फिर परमेश्वर ने कहा, “जो वाचा मैं तुम्हारे साथ, और जितने जीवित प्राणी तुम्हारे संग हैं उन सब के साथ भी युग-युग की पीढ़ियों के लिये बाँधता हूँ; उसका यह चिन्ह है: |
| BSB 13 I have set My rainbow in the clouds, and it will be a sign of the covenant between Me and the earth. | HINIRV 13 कि मैंने बादल में अपना धनुष रखा है, वह मेरे और पृथ्वी के बीच में वाचा का चिन्ह होगा। |
| BSB 14 Whenever I form clouds over the earth and the rainbow appears in the clouds, | HINIRV 14 और जब मैं पृथ्वी पर बादल फैलाऊं तब बादल में धनुष दिखाई देगा। |
| BSB 15 I will remember My covenant between Me and you and every living creature of every kind. Never again will the waters become a flood to destroy all life. | HINIRV 15 तब मेरी जो वाचा तुम्हारे और सब जीवित शरीरधारी प्राणियों के साथ बंधी है; उसको मैं स्मरण करूँगा, तब ऐसा जल-प्रलय फिर न होगा जिससे सब प्राणियों का विनाश हो। |
| BSB 16 And whenever the rainbow appears in the clouds, I will see it and remember the everlasting covenant between God and every living creature of every kind that is on the earth.” | HINIRV 16 बादल में जो धनुष होगा मैं उसे देखकर यह सदा की वाचा स्मरण करूँगा, जो परमेश्वर के और पृथ्वी पर के सब जीवित शरीरधारी प्राणियों के बीच बंधी है।” |
| BSB 17 So God said to Noah, “This is the sign of the covenant that I have established between Me and every creature on the earth.” | HINIRV 17 फिर परमेश्वर ने नूह से कहा, “जो वाचा मैंने पृथ्वी भर के सब प्राणियों के साथ बाँधी है, उसका चिन्ह यही है ।” |
| BSB 18 The sons of Noah who came out of the ark were Shem, Ham, and Japheth. And Ham was the father of Canaan. | HINIRV 18 नूह के जो पुत्र जहाज में से निकले, वे शेम, हाम और येपेत थे; और हाम कनान का पिता हुआ। |
| BSB 19 These three were the sons of Noah, and from them the whole earth was populated. | HINIRV 19 नूह के तीन पुत्र ये ही हैं, और इनका वंश सारी पृथ्वी पर फैल गया। |
| BSB 20 Now Noah, a man of the soil, proceeded to plant a vineyard. | HINIRV 20 नूह किसानी करने लगा: और उसने दाख की बारी लगाई। |
| BSB 21 But when he drank some of its wine, he became drunk and uncovered himself inside his tent. | HINIRV 21 और वह दाखमधु पीकर मतवाला हुआ; और अपने तम्बू के भीतर नंगा हो गया। |
| BSB 22 And Ham, the father of Canaan, saw his father’s nakedness and told his two brothers outside. | HINIRV 22 तब कनान के पिता हाम ने, अपने पिता को नंगा देखा, और बाहर आकर अपने दोनों भाइयों को बता दिया। |
| BSB 23 Then Shem and Japheth took a garment and placed it across their shoulders, and walking backward, they covered their father’s nakedness. Their faces were turned away so that they did not see their father’s nakedness. | HINIRV 23 तब शेम और येपेत दोनों ने कपड़ा लेकर अपने कंधों पर रखा और पीछे की ओर उलटा चलकर अपने पिता के नंगे तन को ढाँप दिया और वे अपना मुख पीछे किए हुए थे इसलिए उन्होंने अपने पिता को नंगा न देखा। |
| BSB 24 When Noah awoke from his drunkenness and learned what his youngest son had done to him, | HINIRV 24 जब नूह का नशा उतर गया, तब उसने जान लिया कि उसके छोटे पुत्र ने उसके साथ क्या किया है। |
| BSB 25 he said, “Cursed be Canaan! A servant of servants shall he be to his brothers.” | HINIRV 25 इसलिए उसने कहा, “कनान श्रापित हो: वह अपने भाई-बन्धुओं के दासों का दास हो।” |
| BSB 26 He also declared: “Blessed be the LORD, the God of Shem! May Canaan be the servant of Shem. | HINIRV 26 फिर उसने कहा, “शेम का परमेश्वर यहोवा धन्य है, और कनान शेम का दास हो। |
| BSB 27 May God expand the territory of Japheth; may he dwell in the tents of Shem, and may Canaan be his servant.” | HINIRV 27 परमेश्वर येपेत के वंश को फैलाए; और वह शेम के तम्बुओं में बसे, और कनान उसका दास हो।” |
| BSB 28 After the flood, Noah lived 350 years. | HINIRV 28 जल-प्रलय के पश्चात् नूह साढ़े तीन सौ वर्ष जीवित रहा। |
| BSB 29 So Noah lived a total of 950 years, and then he died. | HINIRV 29 इस प्रकार नूह की कुल आयु साढ़े नौ सौ वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया। |
Questions about Genesis 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.