Genesis 8

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 But God remembered Noah and all the animals and livestock that were with him in the ark. And God sent a wind over the earth, and the waters began to subside.

HINIRV

1 परमेश्वर ने नूह और जितने जंगली पशु और घरेलू पशु उसके संग जहाज में थे, उन सभी की सुधि ली: और परमेश्वर ने पृथ्वी पर पवन बहाई, और जल घटने लगा।

BSB

2 The springs of the deep and the floodgates of the heavens were closed, and the rain from the sky was restrained.

HINIRV

2 गहरे समुद्र के सोते और आकाश के झरोखे बंद हो गए; और उससे जो वर्षा होती थी वह भी थम गई।

BSB

3 The waters receded steadily from the earth, and after 150 days the waters had gone down.

HINIRV

3 और एक सौ पचास दिन के पश्चात् जल पृथ्वी पर से लगातार घटने लगा।

BSB

4 On the seventeenth day of the seventh month, the ark came to rest on the mountains of Ararat.

HINIRV

4 सातवें महीने के सत्रहवें दिन को, जहाज अरारात नामक पहाड़ पर टिक गया।

BSB

5 And the waters continued to recede until the tenth month, and on the first day of the tenth month the tops of the mountains became visible.

HINIRV

5 और जल दसवें महीने तक घटता चला गया, और दसवें महीने के पहले दिन को, पहाड़ों की चोटियाँ दिखाई दीं।

BSB

6 After forty days Noah opened the window he had made in the ark

HINIRV

6 फिर ऐसा हुआ कि चालीस दिन के पश्चात् नूह ने अपने बनाए हुए जहाज की खिड़की को खोलकर,

BSB

7 and sent out a raven. It kept flying back and forth until the waters had dried up from the earth.

HINIRV

7 एक कौआ उड़ा दिया: जब तक जल पृथ्वी पर से सूख न गया, तब तक कौआ इधर-उधर फिरता रहा।

BSB

8 Then Noah sent out a dove to see if the waters had receded from the surface of the ground.

HINIRV

8 फिर उसने अपने पास से एक कबूतरी को भी उड़ा दिया कि देखे कि जल भूमि से घट गया कि नहीं।

BSB

9 But the dove found no place to rest her foot, and she returned to him in the ark, because the waters were still covering the surface of all the earth. So he reached out his hand and brought her back inside the ark.

HINIRV

9 उस कबूतरी को अपने पैर टेकने के लिये कोई आधार न मिला, तो वह उसके पास जहाज में लौट आई: क्योंकि सारी पृथ्वी के ऊपर जल ही जल छाया था तब उसने हाथ बढ़ाकर उसे अपने पास जहाज में ले लिया।

BSB

10 Noah waited seven more days and again sent out the dove from the ark.

HINIRV

10 तब और सात दिन तक ठहरकर, उसने उसी कबूतरी को जहाज में से फिर उड़ा दिया।

BSB

11 And behold, the dove returned to him in the evening with a freshly plucked olive leaf in her beak. So Noah knew that the waters had receded from the earth.

HINIRV

11 और कबूतरी साँझ के समय उसके पास आ गई, तो क्या देखा कि उसकी चोंच में जैतून का एक नया पत्ता है; इससे नूह ने जान लिया, कि जल पृथ्वी पर घट गया है।

BSB

12 And Noah waited seven more days and sent out the dove again, but this time she did not return to him.

HINIRV

12 फिर उसने सात दिन और ठहरकर उसी कबूतरी को उड़ा दिया; और वह उसके पास फिर कभी लौटकर न आई।

BSB

13 In Noah’s six hundred and first year, on the first day of the first month, the waters had dried up from the earth. So Noah removed the covering from the ark and saw that the surface of the ground was dry.

HINIRV

13 नूह की आयु के छः सौ एक वर्ष के पहले महीने के पहले दिन जल पृथ्वी पर से सूख गया। तब नूह ने जहाज की छत खोलकर क्या देखा कि धरती सूख गई है।

BSB

14 By the twenty-seventh day of the second month, the earth was fully dry.

HINIRV

14 और दूसरे महीने के सताईसवें दिन को पृथ्वी पूरी रीति से सूख गई।

BSB

15 Then God said to Noah,

HINIRV

15 तब परमेश्वर ने नूह से कहा,

BSB

16 “Come out of the ark, you and your wife, along with your sons and their wives.

HINIRV

16 “तू अपने पुत्रों, पत्नी और बहुओं समेत जहाज में से निकल आ।

BSB

17 Bring out all the living creatures that are with you—birds, livestock, and everything that crawls upon the ground—so that they can spread out over the earth and be fruitful and multiply upon it.”

HINIRV

17 क्या पक्षी, क्या पशु, क्या सब भाँति के रेंगनेवाले जन्तु जो पृथ्वी पर रेंगते हैं; जितने शरीरधारी जीव-जन्तु तेरे संग हैं, उन सब को अपने साथ निकाल ले आ कि पृथ्वी पर उनसे बहुत बच्चे उत्पन्न हों; और वे फूलें-फलें, और पृथ्वी पर फैल जाएँ।”

BSB

18 So Noah came out, along with his sons and his wife and his sons’ wives.

HINIRV

18 तब नूह और उसके पुत्र और पत्नी और बहुएँ, निकल आईं। (2 पत. 2:5)

BSB

19 Every living creature, every creeping thing, and every bird—everything that moves upon the earth—came out of the ark, kind by kind.

HINIRV

19 और सब चौपाए, रेंगनेवाले जन्तु, और पक्षी, और जितने जीवजन्तु पृथ्वी पर चलते फिरते हैं, सब जाति-जाति करके जहाज में से निकल आए।

BSB

20 Then Noah built an altar to the LORD. And taking from every kind of clean animal and clean bird, he offered burnt offerings on the altar.

HINIRV

20 तब नूह ने यहोवा के लिये एक वेदी बनाई; और सब शुद्ध पशुओं, और सब शुद्ध पक्षियों में से, कुछ कुछ लेकर वेदी पर होमबलि चढ़ाया।

BSB

21 When the LORD smelled the pleasing aroma, He said in His heart, “Never again will I curse the ground because of man, even though every inclination of his heart is evil from his youth. And never again will I destroy all living creatures as I have done.

HINIRV

21 इस पर यहोवा ने सुखदायक सुगन्ध पाकर सोचा, “मनुष्य के कारण मैं फिर कभी भूमि को श्राप न दूँगा, यद्यपि मनुष्य के मन में बचपन से जो कुछ उत्पन्न होता है वह बुरा ही होता है; तो भी जैसा मैंने सब जीवों को अब मारा है, वैसा उनको फिर कभी न मारूँगा।

BSB

22 As long as the earth endures, seedtime and harvest, cold and heat, summer and winter, day and night shall never cease.”

HINIRV

22 अब से जब तक पृथ्वी बनी रहेगी, तब तक बोने और काटने के समय, ठंडा और तपन, धूपकाल और शीतकाल, दिन और रात, निरन्तर होते चले जाएँगे।”

Questions about Genesis 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.