Genesis 7

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Noah, “Go into the ark, you and all your family, because I have found you righteous in this generation.

HINIRV

1 तब यहोवा ने नूह से कहा, “तू अपने सारे घराने समेत जहाज में जा; क्योंकि मैंने इस समय के लोगों में से केवल तुझी को अपनी दृष्टि में धर्मी पाया है।

BSB

2 You are to take with you seven pairs of every kind of clean animal, a male and its mate; a pair of every kind of unclean animal, a male and its mate;

HINIRV

2 सब जाति के शुद्ध पशुओं में से तो तू सात-सात जोड़े, अर्थात् नर और मादा लेना: पर जो पशु शुद्ध नहीं हैं, उनमें से दो-दो लेना, अर्थात् नर और मादा:

BSB

3 and seven pairs of every kind of bird of the air, male and female, to preserve their offspring on the face of all the earth.

HINIRV

3 और आकाश के पक्षियों में से भी, सात-सात जोड़े, अर्थात् नर और मादा लेना, कि उनका वंश बचकर सारी पृथ्वी के ऊपर बना रहे।

BSB

4 For seven days from now I will send rain on the earth for forty days and forty nights, and I will wipe from the face of the earth every living thing I have made.”

HINIRV

4 क्योंकि अब सात दिन और बीतने पर मैं पृथ्वी पर चालीस दिन और चालीस रात तक जल बरसाता रहूँगा; और जितने प्राणी मैंने बनाए हैं उन सब को भूमि के ऊपर से मिटा दूँगा।”

BSB

5 And Noah did all that the LORD had commanded him.

HINIRV

5 यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार नूह ने किया।

BSB

6 Now Noah was 600 years old when the floodwaters came upon the earth.

HINIRV

6 नूह की आयु छः सौ वर्ष की थी, जब जल-प्रलय पृथ्वी पर आया।

BSB

7 And Noah and his wife, with his sons and their wives, entered the ark to escape the waters of the flood.

HINIRV

7 नूह अपने पुत्रों, पत्नी और बहुओं समेत, जल-प्रलय से बचने के लिये जहाज में गया।

BSB

8 The clean and unclean animals, the birds, and everything that crawls along the ground

HINIRV

8 शुद्ध, और अशुद्ध दोनों प्रकार के पशुओं में से, पक्षियों,

BSB

9 came to Noah to enter the ark, two by two, male and female, as God had commanded Noah.

HINIRV

9 और भूमि पर रेंगनेवालों में से भी, दो-दो, अर्थात् नर और मादा, जहाज में नूह के पास गए, जिस प्रकार परमेश्वर ने नूह को आज्ञा दी थी।

BSB

10 And after seven days the floodwaters came upon the earth.

HINIRV

10 सात दिन के उपरान्त प्रलय का जल पृथ्वी पर आने लगा।

BSB

11 In the six hundredth year of Noah’s life, on the seventeenth day of the second month, all the fountains of the great deep burst forth, and the floodgates of the heavens were opened.

HINIRV

11 जब नूह की आयु के छः सौवें वर्ष के दूसरे महीने का सत्रहवाँ दिन आया; उसी दिन बड़े गहरे समुद्र के सब सोते फूट निकले और आकाश के झरोखे खुल गए।

BSB

12 And the rain fell upon the earth for forty days and forty nights.

HINIRV

12 और वर्षा चालीस दिन और चालीस रात निरन्तर पृथ्वी पर होती रही।

BSB

13 On that very day Noah entered the ark, along with his sons Shem, Ham, and Japheth, and his wife, and the three wives of his sons—

HINIRV

13 ठीक उसी दिन नूह अपने पुत्र शेम, हाम, और येपेत, और अपनी पत्नी, और तीनों बहुओं समेत,

BSB

14 they and every kind of wild animal, livestock, crawling creature, bird, and winged creature.

HINIRV

14 और उनके संग एक-एक जाति के सब जंगली पशु, और एक-एक जाति के सब घरेलू पशु, और एक-एक जाति के सब पृथ्वी पर रेंगनेवाले, और एक-एक जाति के सब उड़नेवाले पक्षी, जहाज में गए।

BSB

15 They came to Noah to enter the ark, two by two of every creature with the breath of life.

HINIRV

15 जितने प्राणियों में जीवन का श्वास था उनकी सब जातियों में से दो-दो नूह के पास जहाज में गए।

BSB

16 And they entered, the male and female of every living thing, as God had commanded Noah. Then the LORD shut him in.

HINIRV

16 और जो गए, वह परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार सब जाति के प्राणियों में से नर और मादा गए। तब यहोवा ने जहाज का द्वार बन्द कर दिया।

BSB

17 For forty days the flood kept coming on the earth, and the waters rose and lifted the ark high above the earth.

HINIRV

17 पृथ्वी पर चालीस दिन तक जल-प्रलय होता रहा; और पानी बहुत बढ़ता ही गया, जिससे जहाज ऊपर को उठने लगा, और वह पृथ्वी पर से ऊँचा उठ गया।

BSB

18 So the waters continued to surge and rise greatly on the earth, and the ark floated on the surface of the waters.

HINIRV

18 जल बढ़ते-बढ़ते पृथ्वी पर बहुत ही बढ़ गया, और जहाज जल के ऊपर-ऊपर तैरता रहा।

BSB

19 Finally, the waters completely prevailed upon the earth, so that all the high mountains under all the heavens were covered.

HINIRV

19 जल पृथ्वी पर अत्यन्त बढ़ गया, यहाँ तक कि सारी धरती पर जितने बड़े-बड़े पहाड़ थे, सब डूब गए।

BSB

20 The waters rose and covered the mountaintops to a depth of fifteen cubits.

HINIRV

20 जल तो पन्द्रह हाथ ऊपर बढ़ गया, और पहाड़ भी डूब गए।

BSB

21 And every living thing that moved upon the earth perished—birds, livestock, animals, every creature that swarms upon the earth, and all mankind.

HINIRV

21 और क्या पक्षी, क्या घरेलू पशु, क्या जंगली पशु, और पृथ्वी पर सब चलनेवाले प्राणी, और जितने जन्तु पृथ्वी में बहुतायत से भर गए थे, वे सब, और सब मनुष्य मर गए ।

BSB

22 Of all that was on dry land, everything that had the breath of life in its nostrils died.

HINIRV

22 जो-जो भूमि पर थे उनमें से जितनों के नथनों में जीवन का श्वास था, सब मर मिटे।

BSB

23 And every living thing on the face of the earth was destroyed—man and livestock, crawling creatures and birds of the air; they were blotted out from the earth, and only Noah and those with him in the ark remained.

HINIRV

23 और क्या मनुष्य, क्या पशु, क्या रेंगनेवाले जन्तु, क्या आकाश के पक्षी, जो-जो भूमि पर थे, सब पृथ्वी पर से मिट गए; केवल नूह, और जितने उसके संग जहाज में थे, वे ही बच गए।

BSB

24 And the waters prevailed upon the earth for 150 days.

HINIRV

24 और जल पृथ्वी पर एक सौ पचास दिन तक प्रबल रहा।

Questions about Genesis 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.