Haggai 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 On the twenty-first day of the seventh month, the word of the LORD came through Haggai the prophet, saying:

HINIRV

1 फिर सातवें महीने के इक्कीसवें दिन को यहोवा का यह वचन हाग्गै भविष्यद्वक्ता के पास पहुँचा,

BSB

2 “Speak to Zerubbabel son of Shealtiel, governor of Judah, and to Joshua son of Jehozadak, the high priest, and also to the remnant of the people. Ask them,

HINIRV

2 “शालतीएल के पुत्र यहूदा के अधिपति जरुब्बाबेल, और यहोसादाक के पुत्र यहोशू महायाजक और सब बचे हुए लोगों से यह बात कह,

BSB

3 ‘Who is left among you who saw this house in its former glory? How does it look to you now? Does it not appear to you like nothing in comparison?’

HINIRV

3 ‘तुम में से कौन है, जिसने इस भवन की पहली महिमा देखी है? अब तुम इसे कैसी दशा में देखते हो? क्या यह सच नहीं कि यह तुम्हारी दृष्टि में उस पहले की अपेक्षा कुछ भी अच्छा नहीं है?

BSB

4 But now be strong, O Zerubbabel, declares the LORD. Be strong, O Joshua son of Jehozadak, the high priest. And be strong, all you people of the land, declares the LORD. Work! For I am with you, declares the LORD of Hosts.

HINIRV

4 तो भी, अब यहोवा की यह वाणी है, हे जरुब्बाबेल, हियाव बाँध; और हे यहोसादाक के पुत्र यहोशू महायाजक, हियाव बाँध; और यहोवा की यह भी वाणी है कि हे देश के सब लोगों हियाव बाँधकर काम करो, क्योंकि मैं तुम्हारे संग हूँ, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।

BSB

5 This is the promise I made to you when you came out of Egypt. And My Spirit remains among you; do not be afraid.”

HINIRV

5 तुम्हारे मिस्र से निकलने के समय जो वाचा मैंने तुम से बाँधी थी, उसी वाचा के अनुसार मेरा आत्मा तुम्हारे बीच में बना है; इसलिए तुम मत डरो।

BSB

6 For this is what the LORD of Hosts says: “Once more, in a little while, I will shake the heavens and the earth, the sea and the dry land.

HINIRV

6 क्योंकि सेनाओं का यहोवा यह कहता है, अब थोड़ी ही देर बाकी है कि मैं आकाश और पृथ्वी और समुद्र और स्थल सब को कँपित करूँगा। (मत्ती 24:29, लूका 21:26, इब्रा. 12:26,27)

BSB

7 I will shake all the nations, and they will come with all their treasures, and I will fill this house with glory, says the LORD of Hosts.

HINIRV

7 और मैं सारी जातियों को हिलाऊँगा, और सारी जातियों की मनभावनी वस्तुएँ आएँगी; और मैं इस भवन को अपनी महिमा के तेज से भर दूँगा, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।

BSB

8 The silver is Mine, and the gold is Mine, declares the LORD of Hosts.

HINIRV

8 चाँदी तो मेरी है, और सोना भी मेरा ही है, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।

BSB

9 The latter glory of this house will be greater than the former, says the LORD of Hosts. And in this place I will provide peace, declares the LORD of Hosts.”

HINIRV

9 इस भवन की पिछली महिमा इसकी पहली महिमा से बड़ी होगी, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है, और इस स्थान में मैं शान्ति दूँगा, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।’”

BSB

10 On the twenty-fourth day of the ninth month, in the second year of Darius, the word of the LORD came to Haggai the prophet, saying,

HINIRV

10 दारा के राज्य के दूसरे वर्ष के नौवें महीने के चौबीसवें दिन को, यहोवा का यह वचन हाग्गै भविष्यद्वक्ता के पास पहुँचा,

BSB

11 “This is what the LORD of Hosts says: ‘Ask the priests for a ruling.

HINIRV

11 “सेनाओं का यहोवा यह कहता है: याजकों से इस बात की व्यवस्था पूछ,

BSB

12 If a man carries consecrated meat in the fold of his garment, and it touches bread, stew, wine, oil, or any other food, does that item become holy?’” “No,” replied the priests.

HINIRV

12 ‘यदि कोई अपने वस्त्र के आँचल में पवित्र माँस बाँधकर, उसी आँचल से रोटी या पकाए हुए भोजन या दाखमधु या तेल या किसी प्रकार के भोजन को छूए, तो क्या वह भोजन पवित्र ठहरेगा?’” याजकों ने उत्तर दिया, “नहीं।”

BSB

13 So Haggai asked, “If one who is defiled by contact with a corpse touches any of these, does it become defiled?” “Yes, it becomes defiled,” the priests answered.

HINIRV

13 फिर हाग्गै ने पूछा, “यदि कोई जन मनुष्य की लोथ के कारण अशुद्ध होकर ऐसी किसी वस्तु को छूए, तो क्या वह अशुद्ध ठहरेगी?” याजकों ने उत्तर दिया, “हाँ अशुद्ध ठहरेगी।”

BSB

14 Then Haggai replied, “So it is with this people and this nation before Me, declares the LORD, and so it is with every work of their hands; whatever they offer there is defiled.

HINIRV

14 फिर हाग्गै ने कहा, “यहोवा की यही वाणी है, कि मेरी दृष्टि में यह प्रजा और यह जाति वैसी ही है, और इनके सब काम भी वैसे हैं; और जो कुछ वे वहाँ चढ़ाते हैं, वह भी अशुद्ध है;

BSB

15 Now consider carefully from this day forward: Before one stone was placed on another in the temple of the LORD,

HINIRV

15 “अब सोच-विचार करो कि आज से पहले अर्थात् जब यहोवा के मन्दिर में पत्थर पर पत्थर रखा ही नहीं गया था,

BSB

16 from that time, when one came expecting a heap of twenty ephahs of grain, there were but ten. When one came to the winepress to draw out fifty baths, there were but twenty.

HINIRV

16 उन दिनों में जब कोई अन्न के बीस नपुओं की आशा से जाता, तब दस ही पाता था, और जब कोई दाखरस के कुण्ड के पास इस आशा से जाता कि पचास बर्तन भर निकालें, तब बीस ही निकलते थे।

BSB

17 I struck you—all the work of your hands—with blight, mildew, and hail, but you did not turn to Me, declares the LORD.

HINIRV

17 “मैंने तुम्हारी सारी खेती को लू और गेरूई और ओलों से मारा, तो भी तुम मेरी ओर न फिरे, यहोवा की यही वाणी है।

BSB

18 Consider carefully from this day forward—from the twenty-fourth day of the ninth month, the day the foundation of the LORD’s temple was laid—consider carefully:

HINIRV

18 अब सोच-विचार करो, कि आज से पहले अर्थात् जिस दिन यहोवा के मन्दिर की नींव डाली गई, उस दिन से लेकर नौवें महीने के इसी चौबीसवें दिन तक क्या दशा थी? इसका सोच-विचार करो।

BSB

19 Is there still seed in the barn? The vine, the fig, the pomegranate, and the olive tree have not yet yielded fruit. But from this day on, I will bless you.”

HINIRV

19 क्या अब तक बीज खत्ते में है? अब तक दाखलता और अंजीर और अनार और जैतून के वृक्ष नहीं फले, परन्तु आज के दिन से मैं तुम को आशीष देता रहूँगा।”

BSB

20 For the second time that day, the twenty-fourth day of the month, the word of the LORD came to Haggai, saying,

HINIRV

20 उसी महीने के चौबीसवें दिन को दूसरी बार यहोवा का यह वचन हाग्गै के पास पहुँचा,

BSB

21 “Tell Zerubbabel governor of Judah that I am about to shake the heavens and the earth:

HINIRV

21 “यहूदा के अधिपति जरुब्बाबेल से यह कह: मैं आकाश और पृथ्वी दोनों को हिलाऊँगा, (मत्ती 24:29, लूका 21:26)

BSB

22 I will overturn royal thrones and destroy the power of the kingdoms of the nations. I will overturn chariots and their riders; horses and their riders will fall, each by the sword of his brother.

HINIRV

22 और मैं राज्य- राज्य की गद्दी को उलट दूँगा; मैं अन्यजातियों के राज्य-राज्य का बल तोड़ूँगा, और रथों को चढ़वैयों समेत उलट दूँगा; और घोड़ों समेत सवार हर एक अपने भाई की तलवार से गिरेंगे।

BSB

23 On that day, declares the LORD of Hosts, I will take you, My servant, Zerubbabel son of Shealtiel, declares the LORD, and I will make you like My signet ring, for I have chosen you, declares the LORD of Hosts.”

HINIRV

23 सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है, उस दिन, हे शालतीएल के पुत्र मेरे दास जरुब्बाबेल, मैं तुझे लेकर मुहर वाली अंगूठी के समान रखूँगा, यहोवा की यही वाणी है; क्योंकि मैंने तुझी को चुन लिया है, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।”

Questions about Haggai 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.