Hebrews 5
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Every high priest is appointed from among men to represent them in matters relating to God, to offer gifts and sacrifices for sins. | HINIRV 1 क्योंकि हर एक महायाजक मनुष्यों में से लिया जाता है, और मनुष्यों ही के लिये उन बातों के विषय में जो परमेश्वर से सम्बंध रखती हैं, ठहराया जाता है: कि भेंट और पापबलि चढ़ाया करे। |
| BSB 2 He is able to deal gently with those who are ignorant and misguided, since he himself is subject to weakness. | HINIRV 2 और वह अज्ञानियों, और भूले भटकों के साथ नर्मी से व्यवहार कर सकता है इसलिए कि वह आप भी निर्बलता से घिरा है। |
| BSB 3 That is why he is obligated to offer sacrifices for his own sins, as well as for the sins of the people. | HINIRV 3 और इसलिए उसे चाहिए, कि जैसे लोगों के लिये, वैसे ही अपने लिये भी पापबलि चढ़ाया करे। (लैव्य. 16:6) |
| BSB 4 No one takes this honor upon himself; he must be called by God, just as Aaron was. | HINIRV 4 और यह आदर का पद कोई अपने आप से नहीं लेता, जब तक कि हारून के समान परमेश्वर की ओर से ठहराया न जाए। (निर्ग. 28:1) |
| BSB 5 So also Christ did not take upon Himself the glory of becoming a high priest, but He was called by the One who said to Him: “You are My Son; today I have become Your Father.” | HINIRV 5 वैसे ही मसीह ने भी महायाजक बनने की महिमा अपने आप से नहीं ली, पर उसको उसी ने दी, जिसने उससे कहा था, “तू मेरा पुत्र है, आज मैं ही ने तुझे जन्माया है।” (भज. 2:7) |
| BSB 6 And in another passage God says: “You are a priest forever in the order of Melchizedek.” | HINIRV 6 इसी प्रकार वह दूसरी जगह में भी कहता है, “तू मलिकिसिदक की रीति पर सदा के लिये याजक है।” |
| BSB 7 During the days of Jesus’ earthly life, He offered up prayers and petitions with loud cries and tears to the One who could save Him from death, and He was heard because of His reverence. | HINIRV 7 यीशु ने अपनी देह में रहने के दिनों में ऊँचे शब्द से पुकार पुकारकर, और आँसू बहा-बहाकर उससे जो उसको मृत्यु से बचा सकता था, प्रार्थनाएँ और विनती की और भक्ति के कारण उसकी सुनी गई। |
| BSB 8 Although He was a Son, He learned obedience from what He suffered. | HINIRV 8 और पुत्र होने पर भी, उसने दुःख उठा-उठाकर आज्ञा माननी सीखी। |
| BSB 9 And having been made perfect, He became the source of eternal salvation to all who obey Him | HINIRV 9 और सिद्ध बनकर, अपने सब आज्ञा माननेवालों के लिये सदाकाल के उद्धार का कारण हो गया। (यशा. 45:17) |
| BSB 10 and was designated by God as high priest in the order of Melchizedek. | HINIRV 10 और उसे परमेश्वर की ओर से मलिकिसिदक की रीति पर महायाजक का पद मिला। (इब्रा. 2:10, भज. 110:4) |
| BSB 11 We have much to say about this, but it is hard to explain, because you are dull of hearing. | HINIRV 11 इसके विषय में हमें बहुत सी बातें कहनी हैं, जिनका समझाना भी कठिन है; इसलिए कि तुम ऊँचा सुनने लगे हो। |
| BSB 12 Although by this time you ought to be teachers, you need someone to reteach you the basic principles of God’s word. You need milk, not solid food! | HINIRV 12 समय के विचार से तो तुम्हें गुरु हो जाना चाहिए था, तो भी यह आवश्यक है, कि कोई तुम्हें परमेश्वर के वचनों की आदि शिक्षा फिर से सिखाए? तुम तो ऐसे हो गए हो, कि तुम्हें अन्न के बदले अब तक दूध ही चाहिए। |
| BSB 13 For everyone who lives on milk is still an infant, inexperienced in the message of righteousness. | HINIRV 13 क्योंकि दूध पीनेवाले को तो धार्मिकता के वचन की पहचान नहीं होती, क्योंकि वह बच्चा है। |
| BSB 14 But solid food is for the mature, who by constant use have trained their senses to distinguish good from evil. | HINIRV 14 पर अन्न सयानों के लिये है, जिनकी ज्ञानेन्द्रियाँ अभ्यास करते-करते, भले बुरे में भेद करने में निपुण हो गई हैं। |
Questions about Hebrews 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.