Hebrews 6

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Therefore let us leave the elementary teachings about Christ and go on to maturity, not laying again the foundation of repentance from dead works, and of faith in God,

HINIRV

1 इसलिए आओ मसीह की शिक्षा की आरम्भ की बातों को छोड़कर, हम सिद्धता की ओर बढ़ते जाएँ, और मरे हुए कामों से मन फिराने, और परमेश्वर पर विश्वास करने,

BSB

2 instruction about baptisms, the laying on of hands, the resurrection of the dead, and eternal judgment.

HINIRV

2 और बपतिस्मा और हाथ रखने, और मरे हुओं के जी उठने, और अनन्त न्याय की शिक्षारूपी नींव, फिर से न डालें।

BSB

3 And this we will do, if God permits.

HINIRV

3 और यदि परमेश्वर चाहे, तो हम यही करेंगे।

BSB

4 It is impossible for those who have once been enlightened, who have tasted the heavenly gift, who have shared in the Holy Spirit,

HINIRV

4 क्योंकि जिन्होंने एक बार ज्योति पाई है, और जो स्वर्गीय वरदान का स्वाद चख चुके हैं और पवित्र आत्मा के भागी हो गए हैं,

BSB

5 who have tasted the goodness of the word of God and the powers of the coming age—

HINIRV

5 और परमेश्वर के उत्तम वचन का और आनेवाले युग की सामर्थ्य का स्वाद चख चुके हैं ।

BSB

6 and then have fallen away—to be restored to repentance, because they themselves are crucifying the Son of God all over again and subjecting Him to open shame.

HINIRV

6 यदि वे भटक जाएँ; तो उन्हें मन फिराव के लिये फिर नया बनाना अनहोना है; क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र को अपने लिये फिर क्रूस पर चढ़ाते हैं और प्रगट में उस पर कलंक लगाते हैं।

BSB

7 For land that drinks in the rain often falling on it and that produces a crop useful to those for whom it is tended receives the blessing of God.

HINIRV

7 क्योंकि जो भूमि वर्षा के पानी को जो उस पर बार बार पड़ता है, पी पीकर जिन लोगों के लिये वह जोती-बोई जाती है, उनके काम का साग-पात उपजाती है, वह परमेश्वर से आशीष पाती है।

BSB

8 But land that produces thorns and thistles is worthless, and its curse is imminent. In the end it will be burned.

HINIRV

8 पर यदि वह झाड़ी और ऊँटकटारे उगाती है, तो निकम्मी और श्रापित होने पर है, और उसका अन्त जलाया जाना है। (यूह. 15:6)

BSB

9 Even though we speak like this, beloved, we are convinced of better things in your case—things that accompany salvation.

HINIRV

9 पर हे प्रियों यद्यपि हम ये बातें कहते हैं तो भी तुम्हारे विषय में हम इससे अच्छी और उद्धारवाली बातों का भरोसा करते हैं।

BSB

10 For God is not unjust. He will not forget your work and the love you have shown for His name as you have ministered to the saints and continue to do so.

HINIRV

10 क्योंकि परमेश्वर अन्यायी नहीं, कि तुम्हारे काम, और उस प्रेम को भूल जाए, जो तुम ने उसके नाम के लिये इस रीति से दिखाया, कि पवित्र लोगों की सेवा की, और कर भी रहे हो।

BSB

11 We want each of you to show this same diligence to the very end, in order to make your hope sure.

HINIRV

11 पर हम बहुत चाहते हैं, कि तुम में से हर एक जन अन्त तक पूरी आशा के लिये ऐसा ही प्रयत्न करता रहे।

BSB

12 Then you will not be sluggish, but will imitate those who through faith and patience inherit what has been promised.

HINIRV

12 ताकि तुम आलसी न हो जाओ; वरन् उनका अनुकरण करो, जो विश्वास और धीरज के द्वारा प्रतिज्ञाओं के वारिस होते हैं।

BSB

13 When God made His promise to Abraham, since He had no one greater to swear by, He swore by Himself,

HINIRV

13 और परमेश्वर ने अब्राहम को प्रतिज्ञा देते समय जबकि शपथ खाने के लिये किसी को अपने से बड़ा न पाया, तो अपनी ही शपथ खाकर कहा,

BSB

14 saying, “I will surely bless you and multiply your descendants.”

HINIRV

14 “मैं सचमुच तुझे बहुत आशीष दूँगा, और तेरी सन्तान को बढ़ाता जाऊँगा।” (उत्प. 22:17)

BSB

15 And so Abraham, after waiting patiently, obtained the promise.

HINIRV

15 और इस रीति से उसने धीरज धरकर प्रतिज्ञा की हुई बात प्राप्त की।

BSB

16 Men swear by someone greater than themselves, and their oath serves as a confirmation to end all argument.

HINIRV

16 मनुष्य तो अपने से किसी बड़े की शपथ खाया करते हैं और उनके हर एक विवाद का फैसला शपथ से पक्का होता है। (निर्ग. 22:11)

BSB

17 So when God wanted to make the unchanging nature of His purpose very clear to the heirs of the promise, He guaranteed it with an oath.

HINIRV

17 इसलिए जब परमेश्वर ने प्रतिज्ञा के वारिसों पर और भी साफ रीति से प्रगट करना चाहा, कि उसकी मनसा बदल नहीं सकती तो शपथ को बीच में लाया।

BSB

18 Thus by two unchangeable things in which it is impossible for God to lie, we who have fled to take hold of the hope set before us may be strongly encouraged.

HINIRV

18 ताकि दो बे-बदल बातों के द्वारा जिनके विषय में परमेश्वर का झूठा ठहरना अनहोना है, हमारा दृढ़ता से ढाढ़स बन्ध जाए, जो शरण लेने को इसलिए दौड़े हैं, कि उस आशा को जो सामने रखी हुई है प्राप्त करें। (गिन. 23:19, 1 शमू. 15:29)

BSB

19 We have this hope as an anchor for the soul, firm and secure. It enters the inner sanctuary behind the curtain,

HINIRV

19 वह आशा हमारे प्राण के लिये ऐसा लंगर है जो स्थिर और दृढ़ है, और परदे के भीतर तक पहुँचता है। (गिन. 23:19, 1 तीमु. 2:13)

BSB

20 where Jesus our forerunner has entered on our behalf. He has become a high priest forever in the order of Melchizedek.

HINIRV

20 जहाँ यीशु ने मलिकिसिदक की रीति पर सदाकाल का महायाजक बनकर, हमारे लिये अगुआ के रूप में प्रवेश किया है।

Questions about Hebrews 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.