Hebrews 6
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Therefore let us leave the elementary teachings about Christ and go on to maturity, not laying again the foundation of repentance from dead works, and of faith in God, | HINCV 1 इसलिये हम सिद्धता को अपना लक्ष्य बना लें, मसीह संबंधित प्रारंभिक शिक्षाओं से ऊपर उठकर परिपक्वता की ओर बढ़ें. नींव दोबारा न रखें, जो व्यर्थ की प्रथाओं से मन फिराना और परमेश्वर के प्रति विश्वास, |
| BSB 2 instruction about baptisms, the laying on of hands, the resurrection of the dead, and eternal judgment. | HINCV 2 शुद्ध होने के विषय, सिर पर हाथ रखने, मरे हुओं के जी उठने तथा अनंत दंड के विषय है. |
| BSB 3 And this we will do, if God permits. | HINCV 3 यदि परमेश्वर हमें आज्ञा दें तो हम ऐसा ही करेंगे. |
| BSB 4 It is impossible for those who have once been enlightened, who have tasted the heavenly gift, who have shared in the Holy Spirit, | HINCV 4 जिन्होंने किसी समय सच के ज्ञान की ज्योति प्राप्त कर ली थी, जिन्होंने स्वर्गीय वरदान का स्वाद चख लिया था, जो पवित्र आत्मा के सहभागी हो गए थे, |
| BSB 5 who have tasted the goodness of the word of God and the powers of the coming age— | HINCV 5 तथा जो परमेश्वर के उत्तम वचन के, और आनेवाले युग के सामर्थ्य का स्वाद चख लेने के बाद भी |
| BSB 6 and then have fallen away—to be restored to repentance, because they themselves are crucifying the Son of God all over again and subjecting Him to open shame. | HINCV 6 परमेश्वर से दूर हो गए, उन्हें दोबारा पश्चाताप की ओर ले आना असंभव है क्योंकि वे परमेश्वर-पुत्र को अपने लिए दोबारा क्रूस पर चढ़ाने तथा सार्वजनिक रूप से उनका ठट्ठा करने में शामिल हो जाते हैं. |
| BSB 7 For land that drinks in the rain often falling on it and that produces a crop useful to those for whom it is tended receives the blessing of God. | HINCV 7 वह भूमि, जो वृष्टि के जल को सोखकर किसान के लिए उपयोगी उपज उत्पन्न करती है, परमेश्वर की ओर से आशीष पाती है. |
| BSB 8 But land that produces thorns and thistles is worthless, and its curse is imminent. In the end it will be burned. | HINCV 8 किंतु वही भूमि यदि कांटा और ऊंटकटारे उत्पन्न करती है तो वह किसी काम की नहीं है तथा शापित होने पर है—आग में जलाया जाना ही उसका अंत है. |
| BSB 9 Even though we speak like this, beloved, we are convinced of better things in your case—things that accompany salvation. | HINCV 9 प्रियो, हालांकि हमने तुम्हारे सामने इस विषय को इस रीति से स्पष्ट किया है; फिर भी हम तुम्हारे लिए इससे अच्छी वस्तुओं तथा उद्धार से संबंधित आशीषों के प्रति आश्वस्त हैं. |
| BSB 10 For God is not unjust. He will not forget your work and the love you have shown for His name as you have ministered to the saints and continue to do so. | HINCV 10 परमेश्वर अन्यायी नहीं हैं कि उनके सम्मान के लिए तुम्हारे द्वारा पवित्र लोगों के भले के लिए किए गए—तथा अब भी किए जा रहे—भले कामों और तुम्हारे द्वारा उनके लिए अभिव्यक्त प्रेम की उपेक्षा करें. |
| BSB 11 We want each of you to show this same diligence to the very end, in order to make your hope sure. | HINCV 11 हमारी यही इच्छा है कि तुममें से हर एक में ऐसा उत्साह प्रदर्शित हो कि अंत तक तुममें आशा का पूरा निश्चय स्पष्ट दिखाई दे. |
| BSB 12 Then you will not be sluggish, but will imitate those who through faith and patience inherit what has been promised. | HINCV 12 तुम आलसी न बनो परंतु उन लोगों के पद-चिह्नों पर चलो, जो विश्वास तथा धीरज द्वारा प्रतिज्ञाओं के वारिस हैं. |
| BSB 13 When God made His promise to Abraham, since He had no one greater to swear by, He swore by Himself, | HINCV 13 परमेश्वर ने जब अब्राहाम से प्रतिज्ञा की तो शपथ लेने के लिए उनके सामने स्वयं से बड़ा और कोई न था, इसलिये उन्होंने अपने ही नाम से यह शपथ ली, |
| BSB 14 saying, “I will surely bless you and multiply your descendants.” | HINCV 14 “निश्चयतः मैं तुम्हें आशीष दूंगा और तुम्हारे वंश को बढ़ाता जाऊंगा” |
| BSB 15 And so Abraham, after waiting patiently, obtained the promise. | HINCV 15 इसलिये अब्राहाम धीरज रखकर प्रतीक्षा करते रहे तथा उन्हें वह प्राप्त हुआ, जिसकी प्रतिज्ञा की गई थी. |
| BSB 16 Men swear by someone greater than themselves, and their oath serves as a confirmation to end all argument. | HINCV 16 मनुष्य तो स्वयं से बड़े व्यक्ति की शपथ लेता है; तब दोनों पक्षों के लिए पुष्टि के रूप में ली गई शपथ सभी झगड़ों का अंत कर देती है. |
| BSB 17 So when God wanted to make the unchanging nature of His purpose very clear to the heirs of the promise, He guaranteed it with an oath. | HINCV 17 इसी प्रकार परमेश्वर ने इस उद्देश्य से शपथ ली कि वह प्रतिज्ञा के वारिसों को अपने न बदलनेवाले उद्देश्य के विषय में पूरी तरह संतुष्ट करें. |
| BSB 18 Thus by two unchangeable things in which it is impossible for God to lie, we who have fled to take hold of the hope set before us may be strongly encouraged. | HINCV 18 इसलिए कि दो न बदलनेवाली वस्तुओं द्वारा, जिनके विषय में परमेश्वर झूठे साबित हो ही नहीं सकते; हमें, जिन्होंने उनकी शरण ली है, उस आशा को सुरक्षित रखने का दृढ़ता से साहस प्राप्त हो, जो हमारे सामने प्रस्तुत की गई है. |
| BSB 19 We have this hope as an anchor for the soul, firm and secure. It enters the inner sanctuary behind the curtain, | HINCV 19 यही आशा हमारे प्राण का लंगर है, स्थिर तथा दृढ़. जो उस पर्दे के भीतर पहुंचता भी है, |
| BSB 20 where Jesus our forerunner has entered on our behalf. He has become a high priest forever in the order of Melchizedek. | HINCV 20 जहां मसीह येशु ने अगुआ होकर हमारे लिए मेलखीज़ेदेक की श्रृंखला के एक अनंत काल का महापुरोहित बनकर प्रवेश किया. |
Questions about Hebrews 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.