Hebrews 7

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 This Melchizedek was king of Salem and priest of God Most High. He met Abraham returning from the slaughter of the kings and blessed him,

HINIRV

1 यह मलिकिसिदक शालेम का राजा, और परमप्रधान परमेश्वर का याजक, जब अब्राहम राजाओं को मारकर लौटा जाता था, तो इसी ने उससे भेंट करके उसे आशीष दी,

BSB

2 and Abraham apportioned to him a tenth of everything. First, his name means “king of righteousness.” Then also, “king of Salem” means “king of peace.”

HINIRV

2 इसी को अब्राहम ने सब वस्तुओं का दसवाँ अंश भी दिया। यह पहले अपने नाम के अर्थ के अनुसार, धार्मिकता का राजा और फिर शालेम अर्थात् शान्ति का राजा है।

BSB

3 Without father or mother or genealogy, without beginning of days or end of life, like the Son of God, he remains a priest for all time.

HINIRV

3 जिसका न पिता, न माता, न वंशावली है, जिसके न दिनों का आदि है और न जीवन का अन्त है; परन्तु परमेश्वर के पुत्र के स्वरूप ठहरकर वह सदा के लिए याजक बना रहता है।

BSB

4 Consider how great Melchizedek was: Even the patriarch Abraham gave him a tenth of the plunder.

HINIRV

4 अब इस पर ध्यान करो कि यह कैसा महान था जिसको कुलपति अब्राहम ने अच्छे से अच्छे माल की लूट का दसवाँ अंश दिया।

BSB

5 Now the law commands the sons of Levi who become priests to collect a tenth from the people—that is, from their brothers—though they too are descended from Abraham.

HINIRV

5 लेवी की सन्तान में से जो याजक का पद पाते हैं, उन्हें आज्ञा मिली है, कि लोगों, अर्थात् अपने भाइयों से, चाहे वे अब्राहम ही की देह से क्यों न जन्मे हों, व्यवस्था के अनुसार दसवाँ अंश लें। (गिन. 18:21)

BSB

6 But Melchizedek, who did not trace his descent from Levi, collected a tenth from Abraham and blessed him who had the promises.

HINIRV

6 पर इसने, जो उनकी वंशावली में का भी न था अब्राहम से दसवाँ अंश लिया और जिसे प्रतिज्ञाएँ मिली थीं उसे आशीष दी।

BSB

7 And indisputably, the lesser is blessed by the greater.

HINIRV

7 और उसमें संदेह नहीं, कि छोटा बड़े से आशीष पाता है।

BSB

8 In the case of the Levites, mortal men collect the tenth; but in the case of Melchizedek, it is affirmed that he lives on.

HINIRV

8 और यहाँ तो मरनहार मनुष्य दसवाँ अंश लेते हैं पर वहाँ वही लेता है, जिसकी गवाही दी जाती है, कि वह जीवित है।

BSB

9 And so to speak, Levi, who collects the tenth, paid the tenth through Abraham.

HINIRV

9 तो हम यह भी कह सकते हैं, कि लेवी ने भी, जो दसवाँ अंश लेता है, अब्राहम के द्वारा दसवाँ अंश दिया।

BSB

10 For when Melchizedek met Abraham, Levi was still in the loin of his ancestor.

HINIRV

10 क्योंकि जिस समय मलिकिसिदक ने उसके पिता से भेंट की, उस समय यह अपने पिता की देह में था। (उत्प. 14:18-20)

BSB

11 Now if perfection could have been attained through the Levitical priesthood (for on this basis the people received the law), why was there still need for another priest to appear—one in the order of Melchizedek and not in the order of Aaron?

HINIRV

11 तब यदि लेवीय याजकपद के द्वारा सिद्धि हो सकती है (जिसके सहारे से लोगों को व्यवस्था मिली थी) तो फिर क्या आवश्यकता थी, कि दूसरा याजक मलिकिसिदक की रीति पर खड़ा हो, और हारून की रीति का न कहलाए?

BSB

12 For when the priesthood is changed, the law must be changed as well.

HINIRV

12 क्योंकि जब याजक का पद बदला जाता है तो व्यवस्था का भी बदलना अवश्य है।

BSB

13 He of whom these things are said belonged to a different tribe, from which no one has ever served at the altar.

HINIRV

13 क्योंकि जिसके विषय में ये बातें कही जाती हैं, वह दूसरे गोत्र का है, जिसमें से किसी ने वेदी की सेवा नहीं की।

BSB

14 For it is clear that our Lord descended from Judah, a tribe as to which Moses said nothing about priests.

HINIRV

14 तो प्रगट है, कि हमारा प्रभु यहूदा के गोत्र में से उदय हुआ है और इस गोत्र के विषय में मूसा ने याजकपद की कुछ चर्चा नहीं की। (उत्प. 49:10, यशा. 11:1)

BSB

15 And this point is even more clear if another priest like Melchizedek appears,

HINIRV

15 हमारा दावा और भी स्पष्टता से प्रकट हो जाता है, जब मलिकिसिदक के समान एक और ऐसा याजक उत्पन्न होनेवाला था।

BSB

16 one who has become a priest not by a law of succession, but by the power of an indestructible life.

HINIRV

16 जो शारीरिक आज्ञा की व्यवस्था के अनुसार नहीं, पर अविनाशी जीवन की सामर्थ्य के अनुसार नियुक्त हो।

BSB

17 For it is testified: “You are a priest forever in the order of Melchizedek.”

HINIRV

17 क्योंकि उसके विषय में यह गवाही दी गई है, “तू मलिकिसिदक की रीति पर युगानुयुग याजक है।”

BSB

18 So the former commandment is set aside because it was weak and useless

HINIRV

18 इस प्रकार, पहली आज्ञा निर्बल; और निष्फल होने के कारण लोप हो गई।

BSB

19 (for the law made nothing perfect), and a better hope is introduced, by which we draw near to God.

HINIRV

19 (इसलिए कि व्यवस्था ने किसी बात की सिद्धि नहीं की ) और उसके स्थान पर एक ऐसी उत्तम आशा रखी गई है जिसके द्वारा हम परमेश्वर के समीप जा सकते हैं।

BSB

20 And none of this happened without an oath. For others became priests without an oath,

HINIRV

20 और इसलिए मसीह की नियुक्ति बिना शपथ नहीं हुई।

BSB

21 but Jesus became a priest with an oath by the One who said to Him: “The Lord has sworn and will not change His mind: ‘You are a priest forever.’”

HINIRV

21 क्योंकि वे तो बिना शपथ याजक ठहराए गए पर यह शपथ के साथ उसकी ओर से नियुक्त किया गया जिसने उसके विषय में कहा, “प्रभु ने शपथ खाई, और वह उससे फिर न पछताएगा, कि तू युगानुयुग याजक है।”

BSB

22 Because of this oath, Jesus has become the guarantee of a better covenant.

HINIRV

22 इस कारण यीशु एक उत्तम वाचा का जामिन ठहरा।

BSB

23 Now there have been many other priests, since death prevented them from continuing in office.

HINIRV

23 वे तो बहुत से याजक बनते आए, इसका कारण यह था कि मृत्यु उन्हें रहने नहीं देती थी।

BSB

24 But because Jesus lives forever, He has a permanent priesthood.

HINIRV

24 पर यह युगानुयुग रहता है; इस कारण उसका याजकपद अटल है।

BSB

25 Therefore He is able to save completely those who draw near to God through Him, since He always lives to intercede for them.

HINIRV

25 इसलिए जो उसके द्वारा परमेश्वर के पास आते हैं, वह उनका पूरा-पूरा उद्धार कर सकता है, क्योंकि वह उनके लिये विनती करने को सर्वदा जीवित है। (1 यूह. 2:1,2, 1 तीमु. 2:5)

BSB

26 Such a high priest truly befits us—One who is holy, innocent, undefiled, set apart from sinners, and exalted above the heavens.

HINIRV

26 क्योंकि ऐसा ही महायाजक हमारे योग्य था, जो पवित्र, और निष्कपट और निर्मल, और पापियों से अलग, और स्वर्ग से भी ऊँचा किया हुआ हो।

BSB

27 Unlike the other high priests, He does not need to offer daily sacrifices, first for His own sins and then for the sins of the people; He sacrificed for sin once for all when He offered up Himself.

HINIRV

27 और उन महायाजकों के समान उसे आवश्यक नहीं कि प्रतिदिन पहले अपने पापों और फिर लोगों के पापों के लिये बलिदान चढ़ाए; क्योंकि उसने अपने आपको बलिदान चढ़ाकर उसे एक ही बार निपटा दिया। (लैव्य. 16:6, इब्रा. 10:10-14)

BSB

28 For the law appoints as high priests men who are weak; but the oath, which came after the law, appointed the Son, who has been made perfect forever.

HINIRV

28 क्योंकि व्यवस्था तो निर्बल मनुष्यों को महायाजक नियुक्त करती है; परन्तु उस शपथ का वचन जो व्यवस्था के बाद खाई गई, उस पुत्र को नियुक्त करता है जो युगानुयुग के लिये सिद्ध किया गया है।

Questions about Hebrews 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.