Hosea 2
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “Say of your brothers, ‘My people,’ and of your sisters, ‘My loved one.’ | HINCV 1 “अपने भाइयों से कहो, ‘मेरे लोग,’ और अपनी बहनों से कहो, ‘मेरे प्रिय लोग.’ |
| BSB 2 Rebuke your mother, rebuke her, for she is not My wife, and I am not her husband. Let her remove the adultery from her face and the unfaithfulness from between her breasts. | HINCV 2 “अपनी माता को डांटो, उसे डांटो, क्योंकि वह मेरी पत्नी नहीं है, और मैं उसका पति नहीं हूं. वह अपने चेहरे से व्यभिचारी भावना और अपने स्तनों के बीच से विश्वासघात को दूर करे. |
| BSB 3 Otherwise, I will strip her naked and expose her like the day of her birth. I will make her like a desert and turn her into a parched land, and I will let her die of thirst. | HINCV 3 अन्यथा मैं उसके कपड़े उतारकर उसे ऐसी नंगी कर दूंगा जैसे वह अपने जन्म के समय थी; मैं उसे मरुस्थल के समान बना दूंगा, उसे एक सूखी भूमि में बदल दूंगा, और उसे प्यास से मारूंगा. |
| BSB 4 I will have no compassion on her children, because they are the children of adultery. | HINCV 4 मैं उसके बच्चों के प्रति प्रेम नहीं दिखाऊंगा, क्योंकि वे व्यभिचार से पैदा हुए बच्चे हैं. |
| BSB 5 For their mother has played the harlot and has conceived them in disgrace. For she thought, ‘I will go after my lovers, who give me bread and water, wool and linen, oil and drink.’ | HINCV 5 उनकी माता ने विश्वासघात किया है और वे कलंक से उसके गर्भ में पड़े. उसने कहा, ‘मैं अपने प्रेमियों के पीछे जाऊंगी, जो मुझे मेरा भोजन-पानी, मेरा ऊनी और सन के कपड़े, मेरा जैतून तेल और मेरा दाखमधु देते हैं.’ |
| BSB 6 Therefore, behold, I will hedge up her path with thorns; I will enclose her with a wall, so she cannot find her way. | HINCV 6 इसलिये मैं उसके रास्ते को कंटीली झाड़ियों से बंद कर दूंगा; मैं उसके आगे दीवार खड़ी कर दूंगा, जिससे उसे उसका रास्ता नहीं मिलेगा. |
| BSB 7 She will pursue her lovers but not catch them; she will seek them but not find them. Then she will say, ‘I will return to my first husband, for then I was better off than now.’ | HINCV 7 वह अपने प्रेमियों का पीछा करेगी पर उन्हें पकड़ नहीं सकेगी; वह उन्हें खोजेगी पर वे उसे नहीं मिलेंगे. तब वह कहेगी, ‘मैं पहले के समान अपने पति के पास लौट जाऊंगी, क्योंकि तब मेरी स्थिति अब की अपेक्षा बेहतर थी.’ |
| BSB 8 For she does not acknowledge that it was I who gave her grain, new wine, and oil, who lavished on her silver and gold—which they crafted for Baal. | HINCV 8 उसने इस बात को नहीं माना है कि वह मैं ही था, जिसने उसे अन्न, नई दाखमधु और तेल दिया था, जिसने उस पर खुले हाथों से सोना-चांदी लुटाया था— जिसका उपयोग उन्होंने बाल देवता के लिए किया. |
| BSB 9 Therefore I will take back My grain in its time and My new wine in its season; I will take away My wool and linen, which were given to cover her nakedness. | HINCV 9 “इसलिये मैं अपने अन्न को ले लूंगा जब वह पक जाएगा, और अपनी नई दाखमधु को ले लूंगा जब वह तैयार हो जाएगा. मैं अपने ऊन और सन के कपड़े वापस ले लूंगा, जिसे मैंने उसे उसके नंगे तन को ढांपने के लिये दिये थे. |
| BSB 10 And then I will expose her lewdness in the sight of her lovers, and no one will deliver her out of My hands. | HINCV 10 इसलिये अब मैं उसकी अश्लीलता को उसके प्रेमियों के सामने प्रकट करूंगा; कोई भी उसे मेरे हाथ से छुड़ा न सकेगा. |
| BSB 11 I will put an end to all her exultation: her feasts, New Moons, and Sabbaths—all her appointed feasts. | HINCV 11 मैं उसके सब उत्सवों को बंद कर दूंगा: उसके वार्षिक त्योहार, उसके नये चांद का उत्सव, उसके शब्बाथ का उत्सव—उसके सब निर्धारित त्योहारों को बंद कर दूंगा. |
| BSB 12 I will destroy her vines and fig trees, which she thinks are the wages paid by her lovers. So I will make them into a thicket, and the beasts of the field will devour them. | HINCV 12 मैं उसके अंगूर की लताओं और अंजीर के पेड़ों को नष्ट कर दूंगा, जिनके बारे में वह कहती है कि यह मेरी मजदूरी है जिसे मेरे प्रेमियों ने दिया था; मैं उनको एक झाड़ी बना दूंगा, और जंगली जानवर उन्हें खा जाएंगे. |
| BSB 13 I will punish her for the days of the Baals when she burned incense to them, when she adorned herself with rings and jewelry, and went after her lovers. But Me she forgot,” declares the LORD. | HINCV 13 मैं उसे उस बात के लिये दंड दूंगा कि उसने बाल देवताओं के लिये धूप जलाया; वह अपने आपको नथनी और गहनों से सजाती, और अपने प्रेमियों के पीछे जाती थी, पर मुझको वह भूल गई,” याहवेह की घोषणा है. |
| BSB 14 “Therefore, behold, I will allure her and lead her to the wilderness, and speak to her tenderly. | HINCV 14 “इसलिये मैं उसे ललचाऊंगा; मैं उसे निर्जन जगह में ले जाऊंगा और उससे कोमलता से बात करूंगा. |
| BSB 15 There I will give back her vineyards and make the Valley of Achor into a gateway of hope. There she will respond as she did in the days of her youth, as in the day she came up out of Egypt. | HINCV 15 वहां मैं उसे उसकी अंगूर की बारियां लौटा दूंगा, और आकोर घाटी को आशा का द्वार बना दूंगा. वहां वह ऐसे जवाब देगी जैसे वह अपने जवानी के दिनों में दिया करती थी, अर्थात् जैसे वह मिस्र देश से निकलकर आने के समय दिया करती थी.” |
| BSB 16 In that day,” declares the LORD, “you will call Me ‘my Husband,’ and no longer call Me ‘my Master.’ | HINCV 16 याहवेह घोषणा करते हैं, “उस दिन, तुम मुझे ‘मेरा पति’ कहोगी; तुम मुझे फिर कभी अपना मालिक नहीं कहोगी. |
| BSB 17 For I will remove from her lips the names of the Baals; no longer will their names be invoked. | HINCV 17 मैं उसके मुंह से बाल देवताओं का नाम मिटा दूंगा; उनका नाम फिर कभी न लिया जाएगा. |
| BSB 18 On that day I will make a covenant for them with the beasts of the field and the birds of the air and the creatures that crawl on the ground. And I will abolish bow and sword and battle in the land, and will make them lie down in safety. | HINCV 18 उस दिन मैं उनके लिये जंगली जानवरों, आकाश के पक्षियों और भूमि पर रेंगनेवाले जंतुओं के साथ एक वाचा बांधूंगा. धनुष और तलवार और युद्ध को मैं देश से समाप्त कर दूंगा, ताकि लोग निडर होकर आराम करें. |
| BSB 19 So I will betroth you to Me forever; I will betroth you in righteousness and justice, in loving devotion and compassion. | HINCV 19 मैं तुम्हें सदा के लिए विवाह का वचन दूंगा; मैं तुमको धर्मीपन और सच्चाई, प्रेम और करुणा के साथ विवाह का वचन दूंगा. |
| BSB 20 And I will betroth you in faithfulness, and you will know the LORD.” | HINCV 20 मैं तुम्हें विश्वासयोग्यता के साथ विवाह का वचन दूंगा, और तुम याहवेह को जान जाओगी.” |
| BSB 21 “On that day I will respond—” declares the LORD—“I will respond to the heavens, and they will respond to the earth. | HINCV 21 याहवेह की घोषणा है, “उस दिन मैं जवाब दूंगा, मैं आकाशमंडल को जवाब दूंगा, और वे पृथ्वी को जवाब देंगे; |
| BSB 22 And the earth will respond to the grain, to the new wine and oil, and they will respond to Jezreel. | HINCV 22 और पृथ्वी अन्न, नई दाखमधु और जैतून तेल को जवाब देगी, और वे येज़्रील को जवाब देंगे. |
| BSB 23 And I will sow her as My own in the land, and I will have compassion on ‘No Compassion.’ I will say to those called ‘Not My People,’ ‘You are My people,’ and they will say, ‘You are my God.’” | HINCV 23 तब मैं स्वयं उस देश में उसका रोपण करूंगा; मैं उसे अपना प्रेम दिखाऊंगा, जिसे मैं अपना प्रिय नहीं कहता, वे जो मेरे लोग नहीं कहे जाते, उन्हें मैं कहूंगा, ‘तुम मेरे लोग हो’; और वे कहेंगे, ‘आप हमारे परमेश्वर हैं.’” |
Questions about Hosea 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.