Hosea 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “Say of your brothers, ‘My people,’ and of your sisters, ‘My loved one.’

HINIRV

1 इसलिए तुम लोग अपने भाइयों से अम्मी और अपनी बहनों से रुहामा कहो। (1 पत. 2:10)

BSB

2 Rebuke your mother, rebuke her, for she is not My wife, and I am not her husband. Let her remove the adultery from her face and the unfaithfulness from between her breasts.

HINIRV

2 “अपनी माता से विवाद करो, विवाद क्योंकि वह मेरी स्त्री नहीं, और न मैं उसका पति हूँ। वह अपने मुँह पर से अपने छिनालपन को और अपनी छातियों के बीच से व्यभिचारों को अलग करे;

BSB

3 Otherwise, I will strip her naked and expose her like the day of her birth. I will make her like a desert and turn her into a parched land, and I will let her die of thirst.

HINIRV

3 नहीं तो मैं उसके वस्त्र उतारकर उसको जन्म के दिन के समान नंगी कर दूँगा, और उसको मरुस्थल के समान और मरूभूमि सरीखी बनाऊँगा, और उसे प्यास से मार डालूँगा।

BSB

4 I will have no compassion on her children, because they are the children of adultery.

HINIRV

4 उसके बच्चों पर भी मैं कुछ दया न करूँगा, क्योंकि वे कुकर्म के बच्चे हैं।

BSB

5 For their mother has played the harlot and has conceived them in disgrace. For she thought, ‘I will go after my lovers, who give me bread and water, wool and linen, oil and drink.’

HINIRV

5 उनकी माता ने छिनाला किया है; जिसके गर्भ में वे पड़े, उसने लज्जा के योग्य काम किया है। उसने कहा, ‘मेरे यार जो मुझे रोटी-पानी, ऊन, सन, तेल और मद्य देते हैं, मैं उन्हीं के पीछे चलूँगी।’

BSB

6 Therefore, behold, I will hedge up her path with thorns; I will enclose her with a wall, so she cannot find her way.

HINIRV

6 इसलिए देखो, मैं उसके मार्ग को काँटों से घेरूँगा, और ऐसा बाड़ा खड़ा करूँगा कि वह राह न पा सकेगी।

BSB

7 She will pursue her lovers but not catch them; she will seek them but not find them. Then she will say, ‘I will return to my first husband, for then I was better off than now.’

HINIRV

7 वह अपने यारों के पीछे चलने से भी उन्हें न पाएगी; और उन्हें ढूँढ़ने से भी न पाएगी। तब वह कहेगी, ‘मैं अपने पहले पति के पास फिर लौट जाऊँगी, क्योंकि मेरी पहली दशा इस समय की दशा से अच्छी थी।’

BSB

8 For she does not acknowledge that it was I who gave her grain, new wine, and oil, who lavished on her silver and gold—which they crafted for Baal.

HINIRV

8 वह यह नहीं जानती थी, कि अन्न, नया दाखमधु और तेल मैं ही उसे देता था, और उसके लिये वह चाँदी सोना जिसको वे बाल देवता के काम में ले आते हैं, मैं ही बढ़ाता था।

BSB

9 Therefore I will take back My grain in its time and My new wine in its season; I will take away My wool and linen, which were given to cover her nakedness.

HINIRV

9 इस कारण मैं अन्न की ऋतु में अपने अन्न को, और नये दाखमधु के होने के समय में अपने नये दाखमधु को हर लूँगा; और अपना ऊन और सन भी जिनसे वह अपना तन ढाँपती है, मैं छीन लूँगा।

BSB

10 And then I will expose her lewdness in the sight of her lovers, and no one will deliver her out of My hands.

HINIRV

10 अब मैं उसके यारों के सामने उसके तन को उघाड़ूँगा, और मेरे हाथ से कोई उसे छुड़ा न सकेगा।

BSB

11 I will put an end to all her exultation: her feasts, New Moons, and Sabbaths—all her appointed feasts.

HINIRV

11 और मैं उसके पर्व, नये चाँद और विश्रामदिन आदि सब नियत समयों के उत्सवों का अन्त कर दूँगा।

BSB

12 I will destroy her vines and fig trees, which she thinks are the wages paid by her lovers. So I will make them into a thicket, and the beasts of the field will devour them.

HINIRV

12 मैं उसकी दाखलताओं और अंजीर के वृक्षों को, जिनके विषय वह कहती है कि यह मेरे छिनाले की प्राप्ति है जिसे मेरे यारों ने मुझे दी है, उन्हें ऐसा उजाड़ूँगा कि वे जंगल से हो जाएँगे, और वन-पशु उन्हें चर डालेंगे।

BSB

13 I will punish her for the days of the Baals when she burned incense to them, when she adorned herself with rings and jewelry, and went after her lovers. But Me she forgot,” declares the LORD.

HINIRV

13 वे दिन जिनमें वह बाल देवताओं के लिये धूप जलाती, और नत्थ और हार पहने अपने यारों के पीछे जाती और मुझ को भूले रहती थी, उन दिनों का दण्ड मैं उसे दूँगा, यहोवा की यही वाणी है।

BSB

14 “Therefore, behold, I will allure her and lead her to the wilderness, and speak to her tenderly.

HINIRV

14 “इसलिए देखो, मैं उसे मोहित करके जंगल में ले जाऊँगा, और वहाँ उससे शान्ति की बातें कहूँगा।

BSB

15 There I will give back her vineyards and make the Valley of Achor into a gateway of hope. There she will respond as she did in the days of her youth, as in the day she came up out of Egypt.

HINIRV

15 वहीं मैं उसको दाख की बारियाँ दूँगा, और आकोर की तराई को आशा का द्वार कर दूँगा और वहाँ वह मुझसे ऐसी बातें कहेगी जैसी अपनी जवानी के दिनों में अर्थात् मिस्र देश से चले आने के समय कहती थी।

BSB

16 In that day,” declares the LORD, “you will call Me ‘my Husband,’ and no longer call Me ‘my Master.’

HINIRV

16 और यहोवा की यह वाणी है कि उस समय तू मुझे पति कहेगी और फिर बाली न कहेगी।

BSB

17 For I will remove from her lips the names of the Baals; no longer will their names be invoked.

HINIRV

17 क्योंकि भविष्य में मैं उसे बाल देवताओं के नाम न लेने दूँगा; और न उनके नाम फिर स्मरण में रहेंगे।

BSB

18 On that day I will make a covenant for them with the beasts of the field and the birds of the air and the creatures that crawl on the ground. And I will abolish bow and sword and battle in the land, and will make them lie down in safety.

HINIRV

18 और उस समय मैं उनके लिये वन-पशुओं और आकाश के पक्षियों और भूमि पर के रेंगनेवाले जन्तुओं के साथ वाचा बाँधूँगा, और धनुष और तलवार तोड़कर युद्ध को उनके देश से दूर कर दूँगा; और ऐसा करूँगा कि वे लोग निडर सोया करेंगे।

BSB

19 So I will betroth you to Me forever; I will betroth you in righteousness and justice, in loving devotion and compassion.

HINIRV

19 मैं सदा के लिये तुझे अपनी स्त्री करने की प्रतिज्ञा करूँगा, और यह प्रतिज्ञा धार्मिकता, और न्याय, और करुणा, और दया के साथ करूँगा।

BSB

20 And I will betroth you in faithfulness, and you will know the LORD.”

HINIRV

20 यह सच्चाई के साथ की जाएगी, और तू यहोवा को जान लेगी ।

BSB

21 “On that day I will respond—” declares the LORD—“I will respond to the heavens, and they will respond to the earth.

HINIRV

21 “यहोवा की यह वाणी है कि उस समय मैं आकाश की सुनकर उसको उत्तर दूँगा, और वह पृथ्वी की सुनकर उसे उत्तर देगा;

BSB

22 And the earth will respond to the grain, to the new wine and oil, and they will respond to Jezreel.

HINIRV

22 और पृथ्वी अन्न, नये दाखमधु, और ताजे तेल की सुनकर उनको उत्तर देगी, और वे यिज्रेल को उत्तर देंगे।

BSB

23 And I will sow her as My own in the land, and I will have compassion on ‘No Compassion.’ I will say to those called ‘Not My People,’ ‘You are My people,’ and they will say, ‘You are my God.’”

HINIRV

23 मैं अपने लिये उसे देश में बोऊँगा, और लोरुहामा पर दया करूँगा, और लोअम्मी से कहूँगा, तू मेरी प्रजा है, और वह कहेगा, ‘हे मेरे परमेश्वर।’” (रोम. 9:25, 1 पत. 2:10)

Questions about Hosea 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.