Hosea 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Hear the word of the LORD, O children of Israel, for the LORD has a case against the people of the land: “There is no truth, no loving devotion, and no knowledge of God in the land! | HINIRV 1 हे इस्राएलियों, यहोवा का वचन सुनो; इस देश के निवासियों के साथ यहोवा का मुकद्दमा है। इस देश में न तो कुछ सच्चाई है, न कुछ करुणा और न कुछ परमेश्वर का ज्ञान ही है। (प्रका. 6:10) |
| BSB 2 Cursing and lying, murder and stealing, and adultery are rampant; one act of bloodshed follows another. | HINIRV 2 यहाँ श्राप देने, झूठ बोलने, वध करने, चुराने, और व्यभिचार करने को छोड़ कुछ नहीं होता; वे व्यवस्था की सीमा को लाँघकर कुकर्म करते हैं और खून ही खून होता रहता है। |
| BSB 3 Therefore the land mourns, and all who dwell in it will waste away with the beasts of the field and the birds of the air; even the fish of the sea disappear. | HINIRV 3 इस कारण यह देश विलाप करेगा, और मैदान के जीव-जन्तुओं, और आकाश के पक्षियों समेत उसके सब निवासी कुम्हला जाएँगे; और समुद्र की मछलियाँ भी नाश हो जाएँगी। |
| BSB 4 But let no man contend; let no man offer reproof; for your people are like those who contend with a priest. | HINIRV 4 देखो, कोई वाद-विवाद न करे, न कोई उलाहना दे, क्योंकि तेरे लोग तो याजकों से वाद-विवाद करनेवालों के समान हैं। |
| BSB 5 You will stumble by day, and the prophet will stumble with you by night; so I will destroy your mother— | HINIRV 5 तू दिन दुपहरी ठोकर खाएगा, और रात को भविष्यद्वक्ता भी तेरे साथ ठोकर खाएगा; और मैं तेरी माता का नाश करूँगा। |
| BSB 6 My people are destroyed for lack of knowledge. Because you have rejected knowledge, I will also reject you as My priests. Since you have forgotten the law of your God, I will also forget your children. | HINIRV 6 मेरे ज्ञान के न होने से मेरी प्रजा नाश हो गई; तूने मेरे ज्ञान को तुच्छ जाना है, इसलिए मैं तुझे अपना याजक रहने के अयोग्य ठहराऊँगा। इसलिए कि तूने अपने परमेश्वर की व्यवस्था को त्याग दिया है, मैं भी तेरे बाल-बच्चों को छोड़ दूँगा। |
| BSB 7 The more they multiplied, the more they sinned against Me; they exchanged their Glory for a thing of disgrace. | HINIRV 7 जैसे याजक बढ़ते गए, वैसे ही वे मेरे विरुद्ध पाप करते गए; मैं उनके वैभव के बदले उनका अनादर करूँगा। |
| BSB 8 They feed on the sins of My people and set their hearts on iniquity. | HINIRV 8 वे मेरी प्रजा के पापबलियों को खाते हैं, और प्रजा के पापी होने की लालसा करते हैं। |
| BSB 9 And it shall be like people, like priest. I will punish both of them for their ways and repay them for their deeds. | HINIRV 9 इसलिए जो प्रजा की दशा होगी, वही याजक की भी होगी; मैं उनके चाल चलन का दण्ड दूँगा, और उनके कामों के अनुकूल उन्हें बदला दूँगा। |
| BSB 10 They will eat but not be satisfied; they will be promiscuous but not multiply. For they have abandoned the LORD to give themselves | HINIRV 10 वे खाएँगे तो सही, परन्तु तृप्त न होंगे, और वेश्यागमन तो करेंगे, परन्तु न बढ़ेंगे; क्योंकि उन्होंने यहोवा की ओर मन लगाना छोड़ दिया है। |
| BSB 11 to promiscuity, wine, and new wine, which take away understanding. | HINIRV 11 वेश्यागमन और दाखमधु और ताजा दाखमधु, ये तीनों बुद्धि को भ्रष्ट करते हैं। |
| BSB 12 My people consult their wooden idols, and their divining rods inform them. For a spirit of prostitution leads them astray and they have played the harlot against their God. | HINIRV 12 मेरी प्रजा के लोग काठ के पुतले से प्रश्न करते हैं, और उनकी छड़ी उनको भविष्य बताती है। क्योंकि छिनाला करानेवाली आत्मा ने उन्हें बहकाया है, और वे अपने परमेश्वर की अधीनता छोड़कर छिनाला करते हैं। |
| BSB 13 They sacrifice on the mountaintops and burn offerings on the hills, under oak, poplar, and terebinth, because their shade is pleasant. And so your daughters turn to prostitution and your daughters-in-law to adultery. | HINIRV 13 बांज, चिनार और छोटे बांजवृक्षों की छाया अच्छी होती है, इसलिए वे उनके नीचे और पहाड़ों की चोटियों पर यज्ञ करते, और टीलों पर धूप जलाते हैं। इस कारण तुम्हारी बेटियाँ छिनाल और तुम्हारी बहुएँ व्यभिचारिणी हो गई हैं। |
| BSB 14 I will not punish your daughters when they prostitute themselves, nor your daughters-in-law when they commit adultery. For the men themselves go off with prostitutes and offer sacrifices with shrine prostitutes. So a people without understanding will come to ruin. | HINIRV 14 जब तुम्हारी बेटियाँ छिनाला और तुम्हारी बहुएँ व्यभिचार करें, तब मैं उनको दण्ड न दूँगा; क्योंकि मनुष्य आप ही वेश्याओं के साथ एकान्त में जाते, और देवदासियों के साथी होकर यज्ञ करते हैं; और जो लोग समझ नहीं रखते, वे नाश हो जाएँगे। |
| BSB 15 Though you prostitute yourself, O Israel, may Judah avoid such guilt! Do not journey to Gilgal, do not go up to Beth-aven, and do not swear on oath, ‘As surely as the LORD lives!’ | HINIRV 15 हे इस्राएल, यद्यपि तू छिनाला करता है, तो भी यहूदा दोषी न बने। गिलगाल को न आओ; और न बेतावेन को चढ़ जाओ; और यहोवा के जीवन की सौगन्ध कहकर शपथ न खाओ। |
| BSB 16 For Israel is as obstinate as a stubborn heifer. Can the LORD now shepherd them like lambs in an open meadow? | HINIRV 16 क्योंकि इस्राएल ने हठीली बछिया के समान हठ किया है, क्या अब यहोवा उन्हें भेड़ के बच्चे के समान लम्बे चौड़े मैदान में चराएगा? |
| BSB 17 Ephraim is joined to idols; leave him alone! | HINIRV 17 एप्रैम मूरतों का संगी हो गया है; इसलिए उसको रहने दे। |
| BSB 18 When their liquor is gone, they turn to prostitution; their rulers dearly love disgrace. | HINIRV 18 वे जब दाखमधु पी चुकते हैं तब वेश्यागमन करने में लग जाते हैं; उनके प्रधान लोग निरादर होने से अधिक प्रीति रखते हैं। |
| BSB 19 The whirlwind has wrapped them in its wings, and their sacrifices will bring them shame. | HINIRV 19 आँधी उनको अपने पंखों में बाँधकर उड़ा ले जाएगी, और उनके बलिदानों के कारण वे लज्जित होंगे। |
Questions about Hosea 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.