Hosea 5

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “Hear this, O priests! Take heed, O house of Israel! Give ear, O royal house! For this judgment is against you because you have been a snare at Mizpah, a net spread out on Tabor.

HINIRV

1 हे याजकों, यह बात सुनो! हे इस्राएल के घराने, ध्यान देकर सुनो! हे राजा के घराने, तुम भी कान लगाओ! क्योंकि तुम्हारा न्याय किया जाएगा; क्योंकि तुम मिस्पा में फंदा, और ताबोर पर लगाया हुआ जाल बन गए हो।

BSB

2 The rebels are deep in slaughter; but I will chastise them all.

HINIRV

2 उन बिगड़े हुओं ने घोर हत्या की है, इसलिए मैं उन सभी को ताड़ना दूँगा।

BSB

3 I know all about Ephraim, and Israel is not hidden from Me. For now, O Ephraim, you have turned to prostitution; Israel is defiled.

HINIRV

3 मैं एप्रैम का भेद जानता हूँ, और इस्राएल की दशा मुझसे छिपी नहीं है; हे एप्रैम, तूने छिनाला किया, और इस्राएल अशुद्ध हुआ है।

BSB

4 Their deeds do not permit them to return to their God, for a spirit of prostitution is within them, and they do not know the LORD.

HINIRV

4 उनके काम उन्हें अपने परमेश्वर की ओर फिरने नहीं देते, क्योंकि छिनाला करनेवाली आत्मा उनमें रहती है; और वे यहोवा को नहीं जानते हैं।

BSB

5 Israel’s arrogance testifies against them; Israel and Ephraim stumble in their iniquity; even Judah stumbles with them.

HINIRV

5 इस्राएल का गर्व उसी के विरुद्ध साक्षी देता है, और इस्राएल और एप्रैम अपने अधर्म के कारण ठोकर खाएँगे, और यहूदा भी उनके संग ठोकर खाएगा।

BSB

6 They go with their flocks and herds to seek the LORD, but they do not find Him; He has withdrawn Himself from them.

HINIRV

6 वे अपनी भेड़-बकरियाँ और गाय-बैल लेकर यहोवा को ढूँढ़ने चलेंगे, परन्तु वह उनको न मिलेगा; क्योंकि वह उनसे दूर हो गया है।

BSB

7 They have been unfaithful to the LORD; for they have borne illegitimate children. Now the New Moon will devour them along with their land.

HINIRV

7 वे व्यभिचार के लड़के जने हैं; इससे उन्होंने यहोवा का विश्वासघात किया है। इस कारण अब चाँद उनका और उनके भागों के नाश का कारण होगा।

BSB

8 Blow the ram’s horn in Gibeah, the trumpet in Ramah; raise the battle cry in Beth-aven: Lead on, O Benjamin!

HINIRV

8 गिबा में नरसिंगा, और रामाह में तुरही फूँको। बेतावेन में ललकार कर कहो; हे बिन्यामीन, आगे बढ़!

BSB

9 Ephraim will be laid waste on the day of rebuke. Among the tribes of Israel I proclaim what is certain.

HINIRV

9 दण्ड के दिन में एप्रैम उजाड़ हो जाएगा; जिस बात का होना निश्चित है, मैंने उसी का सन्देश इस्राएल के सब गोत्रों को दिया है।

BSB

10 The princes of Judah are like those who move boundary stones; I will pour out My fury upon them like water.

HINIRV

10 यहूदा के हाकिम उनके समान हुए हैं जो सीमा बढ़ा लेते हैं; मैं उन पर अपनी जलजलाहट जल के समान उण्डेलूँगा।

BSB

11 Ephraim is oppressed, crushed in judgment, for he is determined to follow worthless idols.

HINIRV

11 एप्रैम पर अंधेर किया गया है, वह मुकद्दमा हार गया है; क्योंकि वह जी लगाकर उस आज्ञा पर चला।

BSB

12 So I am like a moth to Ephraim, and like decay to the house of Judah.

HINIRV

12 इसलिए मैं एप्रैम के लिये कीड़े के समान और यहूदा के घराने के लिये सड़ाहट के समान होऊँगा।

BSB

13 When Ephraim saw his sickness and Judah his wound, then Ephraim turned to Assyria and sent to the great king. But he cannot cure you or heal your wound.

HINIRV

13 जब एप्रैम ने अपना रोग, और यहूदा ने अपना घाव देखा, तब एप्रैम अश्शूर के पास गया, और यारेब राजा को कहला भेजा। परन्तु न वह तुम्हें चंगा कर सकता और न तुम्हारा घाव अच्छा कर सकता है।

BSB

14 For I am like a lion to Ephraim and like a young lion to the house of Judah. I, even I, will tear them to pieces and then go away. I will carry them off where no one can rescue them.

HINIRV

14 क्योंकि मैं एप्रैम के लिये सिंह, और यहूदा के घराने के लिये जवान सिंह बनूँगा। मैं आप ही उन्हें फाड़कर ले जाऊँगा; जब मैं उठा ले जाऊँगा, तब मेरे पंजे से कोई न छुड़ा सकेगा।

BSB

15 Then I will return to My place until they admit their guilt and seek My face; in their affliction they will earnestly seek Me.”

HINIRV

15 जब तक वे अपने को अपराधी मानकर मेरे दर्शन के खोजी न होंगे तब तक मैं अपने स्थान को न लौटूँगा, और जब वे संकट में पड़ेंगे, तब जी लगाकर मुझे ढूँढ़ने लगेंगे।

Questions about Hosea 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.